16.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 394

पुलिस ने तीन दिन से लापता 14 वर्षीय हेनेमा कुमारी का शव किया बरामद

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र के हेदमी गांव के एक कुएं से घाघरा पुलिस ने विगत तीन दिन से घर लापता एक 14 वर्षीय हेनेमा कुमारी का शव शनिवार की देर शाम बरामद किया है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पिता धनेश्वर दास गोस्वामी ने बताया कि मेरी लड़की विगत तीन दिन से घर से गायब थी , हम सभी परिवार काम करने गए हुए थे , इस बीच मेरी बेटी कहीं चली गई , हम सभी परिवार उसे अपने स्तर से उसको खोजने का प्रयास किये परंतु उसका कहीं कोई अता पता नहीं चला , शनिवार को इसी क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुआं में किसी बच्ची का शव देखा गया है हम सभी परिवार और परिजन उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर देखें तो वह मेरी बेटी का ही शव था, बाद में इसकी सूचना घाघरा थाना पुलिस को दी गई , घाघरा थाना पुलिस ने उक्त सूचना मिलते ही , अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुंआ से निकलकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं, इस संबंध में घाघरा थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने बताया कि पोस्टपार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा गुमला जिले के बसिया प्रखंड के नरेकेला में जलकृषि परियोजना का निरीक्षण

0

गुमला – गुमला जिले के बसिया प्रखंड स्थित नरेकेला में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सखी योजना (PM-MKSSY) के अंतर्गत संचालित जलकृषि (Aquaculture) परियोजनाओं का निरीक्षण एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा किया गया।

इस प्रतिनिधिमंडल में AFD (Agence Française de Développement) से जुलियन मिलियन, वरिष्ठ जलकृषि मानक विशेषज्ञ, ऑर्फी सिलार्ड एवं निधि बत्रा, भारत सरकार की राष्ट्रीय समन्वय टीम से आई. ए. सिद्दीकी, राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड, हैदराबाद से मासूम वाहिद, झारखंड राज्य के निदेशक मत्स्य एच. एन. द्विवेदी सहित अन्य तकनीकी व प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने नरेकेला में प्रधानमंत्री मत्स्य योजनाओं के अंतर्गत विकसित ग्रो आउट तालाब (Grow Out Pond) एवं उससे संबंधित जलकृषि गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान मत्स्य पालकों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन, उत्पादन स्तर, स्थानीय लाभ और चुनौतियों पर जानकारी प्राप्त की गई।

निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने जलकृषि क्षेत्र में जिले के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अन्य जिलों के लिए आदर्श मॉडल बताया। साथ ही, उन्होंने जल संसाधनों के सतत उपयोग, महिलाओं की भागीदारी तथा ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने में मत्स्य पालन की भूमिका को रेखांकित किया।

इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुम लता सहित मत्स्य विभाग के प्रतिनिधियों सहित मत्स्य विभाग के स्थानीय पदाधिकारी एवं लाभुक किसान भी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन – पूर्व पदाधिकारियों, पत्रकारों एवं खिलाड़ियों ने साझा की गुमला की स्मृतियाँ, “गुमला रिवाइंड” फोटो गैलरी एवं पुस्तिका का विमोचन

0

गुमला : – गुमला जिले की स्थापना की 42 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज जिला मुख्यालय में एक गरिमामय एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले की गौरवगाथा को समर्पित इस आयोजन में वर्तमान प्रशासनिक नेतृत्व के साथ-साथ गुमला में अतीत में कार्यरत रहे अधिकारी, पत्रकार, खिलाड़ी एवं समाजसेवी एकत्र हुए और जिले की यात्रा, चुनौतियों एवं उपलब्धियों को स्मरण किया।

श्रद्धांजलि से आरंभ हुई स्थापना दिवस की सुबह

प्रातः सर्वप्रथम उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने इनडोर स्टेडियम गुमला में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत विकास भवन परिसर स्थित शहीद तेलंगा खड़िया की प्रतिमा, अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा, और बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा सहित अन्य शहीद स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

“गुमला रिवाइंड” – इतिहास की झलकियों का उद्घाटन

मुख्य कार्यक्रम से पूर्व समाहरणालय सभागार के समीप ‘गुमला रिवाइंड’ नामक भव्य फोटो गैलरी का उद्घाटन किया गया, जिसमें गुमला के इतिहास, विभिन्न प्रशासनिक घटनाओं, विशिष्ट आगंतुकों की यात्राओं एवं सामाजिक आंदोलनों से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। वरिष्ठ अतिथियों ने इसे देखकर अतीत की अनेक स्मृतियों को पुनर्जीवित कियागया उक्त सभी फोटोग्राफ वरिष्ठ पत्रकार गणपत लाल चौरसिया द्वारा संजोग कर रखे गए थे , उक्त अधिकांश फोटोग्राफों में संबंधित विशिष्ट लोगों में पूर्व भारत के प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री ( बिहार ) कर्पूरी ठाकुर एवं उनके साथ उपस्थित लोकदल के नेता पूरन चंद , पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे , पूर्व मंत्री श्रीमती सुमति उरांव , गुमला के प्रथम उपयुक्त द्वारका प्रसाद सिन्हा सहित अन्य अनेक विशिष्ट लोगों से इंटरव्यू करते , गुमला जिला के वरिष्ठ पत्रकार गणपत लाल चौरसिया ।

मुख्य समारोह – इतिहास, अनुभव और सम्मान का संगम

चंडाली स्थित समाहरणालय सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सेवानिवृत्त उपायुक्त श्री गौरी शंकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में वर्ष 2014-15 के कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि उस समय गुमला गंभीर उग्रवाद की चपेट में था। उन्होंने कहा कि—
> “मैंने बिना सुरक्षा बल के बानो प्रखंड के घोर उग्रवाद प्रभावित बनालाट गांव में मोटरसाइकिल से जाकर जनता दरबार आयोजित किया था। उस समय उग्रवादियों ने मुझे चारों ओर से घेर लिया था, लेकिन विश्वास, संवाद और संयम के साथ हम वहां से सुरक्षित लौटे। यह पहला अवसर था जब ग्रामीणों के बीच सरकार प्रत्यक्ष पहुंची थी और वहीं से विकास का बीज बोया गया।”

उन्होंने उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी का विशेष रूप से धन्यवाद दिया कि उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित कर पुराने अनुभवों को साझा करने का मंच प्रदान किया।

पूर्व पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार ने अपने वक्तव्य में गुमला के कठिन दौर को रेखांकित करते हुए बताया कि— “जब मैंने कार्यभार संभाला, गुमला और इसके ग्रामीण इलाकों में जाने से भी लोग डरते थे। लेकिन टाना भगतों के अहिंसक आंदोलन, जनता के सहयोग और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से हम शांति बहाल कर पाए। गुमला सिर्फ उग्रवाद नहीं, बल्कि साहित्य, विज्ञान और खेल के लिए भी जाना जाता है।”

पूर्व उप विकास आयुक्त पुणे उरांव ने गुमला समाहरणालय भवन की प्रशंसा करते हुए कहा— “यह भवन एक अद्वितीय प्रशासनिक ढांचा है, जहाँ जिले के लगभग सभी विभाग एक छत के नीचे कार्यरत हैं। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में गुमला प्रशासन जनता से सीधे संवाद में विश्वास रखता है। शौचालयों में भी कुड़ुक भाषा में लिखे गए संकेतक इस जिले की भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता का प्रमाण हैं।”

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान फील्ड विजिट में आने वाली कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे आज गुमला परिवर्तन की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में अधिक नवाचार और संसाधनों के सही उपयोग पर बल दिया।

गुमला कार्यालय में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले पूर्व कार्यालय अधीक्षक मार्शल होरो ने भावुकता के साथ अपने अनुभव साझा किए—“मैंने 39 वर्षों तक गुमला की सेवा की, कई स्थानों पर अवसर मिलने के बावजूद अपने जिले के लिए यहीं रहा। इस आयोजन से कई भूली-बिसरी स्मृतियाँ जीवंत हो उठीं। इस कार्यक्रम ने हमें हमारी जड़ों से फिर से जोड़ा है।”

इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट महावीर राम लोहारा ने खेल के प्रति अपने जुड़ाव की कहानी साझा करते हुए कहा—

> “मैं आठवीं कक्षा में था जब अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भाग लेने का सपना देखा। बाद में मैंने लॉन्ग जंप, हॉकी और अन्य खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर गुमला का नाम रोशन किया। आज के बच्चों को जो संसाधन व प्रशिक्षण मिल रहा है, उससे आने वाले समय में गुमला निश्चित ही स्पोर्ट्स मैप में और ऊपर जाएगा।”

वरिष्ठ पत्रकार अपनी अनुभव साझा की

वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार पांडेय ने गुमला के गठन से पूर्व के दौर और जिले की साहित्यिक, सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया—

> “गुमला को कभी मिनी शिमला कहा जाता था, ठंडा मौसम, शांत परिवेश और जन सहयोग प्रशासन की ताकत हुआ करता था , जिले के पत्रकार गणपत चौरसिया जैसे वरिष्ठ पत्रकारों का योगदान अविस्मरणीय है। साहित्यिक संस्थानों और विद्वानों ने गुमला को बौद्धिक दृष्टि से समृद्ध किया है।”

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गणपत लाल चौरसिया और वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार पांडेय मुख्य अतिथि ने झारखंडी शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह

कार्यक्रम के दौरान गुमला के ऐतिहासिक दस्तावेजों, उपलब्धियों, जनसांख्यिकी आंकड़ों और सांस्कृतिक पक्षों पर आधारित एक सुंदर पुस्तक का विमोचन भी किया गया। साथ ही जिले के 12 उत्कृष्ट शिक्षकों एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रोशन करने वाले 14 खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

स्वागत भाषण एवं समापन

कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत भाषण उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो द्वारा किया गया, जिन्होंने कहा—

> “गुमला जिला 1983 में लोहरदगा से अलग होकर अस्तित्व में आया। यह जिला कभी सर्वाधिक शांत माना जाता था, फिर समय के साथ अनेक चुनौतियाँ आईं, लेकिन प्रशासन, पुलिस एवं नागरिकों के सामूहिक प्रयास से आज गुमला पुनः विकास, खेल और पर्यटन के मानचित्र पर उभर रहा है।”

कार्यक्रम का समापन परियोजना निदेशक ITDA रीना हांसदा द्वारा किया गया, उन्होंने सभी अतिथि गणों का धन्यवाद किया एवं गुमला जिले के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक गुमला शंभू कुमार सिंह, परियोजना निदेशक ITDA रीना हांसदा, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, एसडीओ चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, एसडीओ बसिया जयवंती देवगम, नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार, अन्य प्रशासनिक पदाधिकारीगण, शिक्षाविद, पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड की रसोई से: महुआ से बनने वाली 10 पारंपरिक और स्वादिष्ट रेसिपी

0

भारत के पूर्वी राज्यों विशेषकर झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में एक खास वृक्ष है, जिसके फूल न केवल पारंपरिक पेय का आधार हैं बल्कि कई स्वादिष्ट व्यंजनों का हिस्सा भी। गांव की रसोई से लेकर आदिवासी भोजनों तक, यह प्राकृतिक सामग्री स्वाद, पोषण और परंपरा से भरपूर व्यंजन तैयार करने में सहायक है। प्रस्तुत है 10 ऐसे लाजवाब व्यंजन, जिन्हें इस अद्भुत देसी सामग्री से तैयार किया जा सकता है।

1. महुआ का हलवा

सामग्री:

  • सूखे फूल – 1 कप
  • दूध – 2 कप
  • घी – 2 टेबलस्पून
  • चीनी – ½ कप
  • इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
  • काजू-बादाम – 2 टेबलस्पून

विधि:

  1. फूलों को पानी में धोकर सुखाएं और हल्के घी में भूनें।
  2. दूध डालें और धीमी आंच पर पकाएं।
  3. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब चीनी और इलायची डालें।
  4. मेवे मिलाकर गरमागरम परोसें।

2. महुआ की बर्फी

सामग्री:

  • पीसे हुए सूखे फूल – 1 कप
  • खोया – 1 कप
  • चीनी – ½ कप
  • घी – 2 टेबलस्पून
  • इलायची – ¼ टीस्पून

विधि:

  1. घी में फूलों को भूनें।
  2. खोया और चीनी डालकर मिश्रण को गाढ़ा करें।
  3. एक थाली में फैला दें और ठंडा होने पर काट लें।

3. महुआ की पूरी

सामग्री:

  • फूलों का पेस्ट – ½ कप
  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • गुड़ – ½ कप
  • घी – 1 टेबलस्पून
  • तलने के लिए तेल

विधि:

  1. फूल, गुड़ और घी मिलाकर आटा गूंथ लें।
  2. छोटी लोई बनाएं और बेलें।
  3. गरम तेल में सुनहरा तलें।

4. महुआ के लड्डू

सामग्री:

  • फूल का चूर्ण – 1 कप
  • गुड़ – ½ कप
  • घी – 2 टेबलस्पून
  • सूखे मेवे – 1 टेबलस्पून

विधि:

  1. घी में चूर्ण को भूनें।
  2. गुड़ मिलाकर पकाएं।
  3. ठंडा होने पर हाथ से लड्डू बना लें।

5. महुआ की खीर

सामग्री:

  • सूखे फूल – ½ कप
  • दूध – 1 लीटर
  • चीनी – ½ कप
  • मेवे – 2 टेबलस्पून
  • इलायची पाउडर – ½ टीस्पून

विधि:

  1. दूध को उबालें और फूल डालें।
  2. धीमी आंच पर गाढ़ा करें।
  3. चीनी, इलायची और मेवे डालकर परोसें।

6. महुआ की चटनी

सामग्री:

  • भुने हुए फूल – ½ कप
  • हरी मिर्च – 2
  • धनिया – ½ कप
  • नींबू – 1
  • नमक – स्वादानुसार

विधि:

  1. सभी सामग्री को पीसकर गाढ़ी चटनी बना लें।
  2. इसे रोटी या चावल के साथ परोसें।

7. महुआ पकोड़ी

सामग्री:

  • सूखे फूल – ½ कप
  • बेसन – 1 कप
  • प्याज – 1 बारीक कटा
  • हरी मिर्च – 2
  • नमक, मसाले – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

विधि:

  1. फूलों को काट लें और बाकी सामग्री मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
  2. तेल गरम करके पकोड़ी बनाएं।

8. महुआ केक

सामग्री:

  • सूखे फूल का पाउडर – 1 कप
  • मैदा – 1 कप
  • बेकिंग पाउडर – 1 टीस्पून
  • दूध – 1 कप
  • चीनी – ½ कप
  • घी – ½ कप

विधि:

  1. सभी सामग्री मिलाकर घोल बनाएं।
  2. केक टिन में डालकर ओवन में 180°C पर 30 मिनट बेक करें।

9. महुआ का अचार

सामग्री:

  • सूखे फूल – 1 कप
  • सरसों का तेल – 1 कप
  • अचार मसाला – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

विधि:

  1. फूलों को सुखा लें।
  2. तेल गरम करके ठंडा करें और मसाले मिलाएं।
  3. फूल डालें और धूप में 2-3 दिन रखें।

10. महुआ दलिया

सामग्री:

  • फूल का चूर्ण – ½ कप
  • दलिया – 1 कप
  • दूध – 2 कप
  • गुड़ – ¼ कप
  • घी – 1 टेबलस्पून

विधि:

  1. घी में दलिया और फूल भूनें।
  2. दूध और गुड़ डालकर पकाएं।
  3. गर्मागर्म परोसें।

ये रेसिपी न केवल स्वाद से भरपूर हैं, बल्कि आदिवासी परंपराओं और ग्रामीण जीवनशैली की झलक भी देती हैं। इन्हें बनाना सरल है और इनका पोषण मूल्य भी उच्च होता है। यदि आप किसी विशेष अवसर या पारंपरिक भोज के लिए कुछ हटकर तैयार करना चाहते हैं, तो ये व्यंजन आपके लिए आदर्श विकल्प हो सकते हैं।

[NOTE: उपर्युक्त लिखें गए व्यंजन एवं उनके सामग्री अपने स्वास्थ्य अनुसार उपयोग करें]

न्यूज़ डेस्क – संजना कुमारी 

 

 

 

राम भक्तों के लिए

महुआ: झारखंड की सांस्कृतिक आत्मा और औषधीय खजाना

0

झारखंड की उर्वर मिट्टी में सदियों से पल रहा एक वृक्ष न केवल जंगलों की पहचान है, बल्कि वहां के जनजीवन की आत्मा भी है। इसकी छांव तले न जाने कितनी पीढ़ियाँ पलीं-बढ़ीं, और इसके फूलों ने कभी परंपरा, कभी पोषण तो कभी अर्थव्यवस्था की रीढ़ का काम किया।

प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध इस पेड़ का नाम ग्रामीणों की जुबान पर सम्मानपूर्वक लिया जाता है। यह न केवल जीविकोपार्जन का माध्यम है, बल्कि एक औषधीय खजाना भी है। खासकर झारखंड जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में इसका धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक महत्व किसी देवी-देवता से कम नहीं।

महुआ एक ऐसा वृक्ष है जो न सिर्फ जंगल की शोभा बढ़ाता है, बल्कि आदिवासी संस्कृति और ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा भी है। यह पेड़ मुख्यतः झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में पाया जाता है, लेकिन झारखंड में इसका विशेष महत्त्व है। महुआ का उपयोग शराब बनाने से कहीं अधिक विस्तृत है।

महुआ क्या है?

महुआ एक सदाबहार पेड़ है जो गर्म और शुष्क जलवायु में अच्छी तरह पनपता है। इसके फूल, पत्ते, बीज और यहां तक कि छाल तक उपयोगी होती हैं। यह भारत के आदिवासी क्षेत्रों में विशेष रूप से पूजनीय माना जाता है।

महुआ का वानस्पतिक परिचय

वैज्ञानिक नाम: Madhuca longifolia

परिवार: Sapotaceae

स्वरूप: मध्यम आकार का वृक्ष, जिसकी ऊँचाई 20 मीटर तक होती है।

फूल: हल्के पीले रंग के, जो फरवरी से अप्रैल के बीच झरते हैं।

फल: भूरे रंग के और बीज युक्त।

भौगोलिक वितरण: कहाँ-कहाँ पाया जाता है?

महुआ मुख्यतः भारत के मध्य और पूर्वी हिस्सों में फैला हुआ है।

राज्यवार प्रमुख क्षेत्र:

झारखंड: गुमला, लातेहार, सिमडेगा, खूंटी। इसके अतिरिक्त राज्य के कई अन्य जिलों में छूट पुट मात्रा में यह पाया जाता है।

छत्तीसगढ़: बस्तर, रायगढ़

ओडिशा: सुंदरगढ़, क्योंझर

मध्य प्रदेश: बालाघाट, मंडला

उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ भागों में भी यह देखा जाता है।

झारखंड में महुआ की विशेष उपस्थिति और महत्त्व

झारखंड में यह केवल एक पेड़ नहीं है, बल्कि यह जीवनशैली का हिस्सा है। यहां की महिलाएं सुबह-सवेरे टोकरी लेकर जंगल की ओर जाती हैं और ताजे फूल बटोर लाती हैं। यह दृश्य गांवों में किसी पर्व की तैयारी जैसा प्रतीत होता है। संग्रह किए गए पुष्पों को धूप में सुखाकर सालभर के लिए संजोया जाता है।

यह परंपरा केवल खान-पान तक सीमित नहीं। सामाजिक और धार्मिक अवसरों पर भी इन फूलों से बनी वस्तुएं विशेष स्थान रखती हैं। शादी-विवाह से लेकर खेतों की पूजा तक इसका उपयोग होता है।

विविध उपयोग

महुआ से बनने वाली परंपरागत मदिरा

इसके फूलों से किण्वन विधि द्वारा परंपरागत शराब बनाई जाती है जिसे “महुआ दारू” कहा जाता है, जो सांस्कृतिक अनुष्ठानों और त्योहारों में प्रयुक्त होती है।

औषधीय गुणों से भरपूर

महुआ में कई स्वास्थ्यवर्धक तत्व होते हैं:

चिकित्सीय दृष्टिकोण से देखें तो यह वृक्ष किसी औषधालय से कम नहीं। इसकी छाल का काढ़ा पाचन संबंधी विकारों में कारगर है।

वहीं बीजों से निकाला गया तेल और उसके एंटीबैक्टीरियल गुण के चलते चर्म रोगों में लाभकारी माना जाता है, चूंकि महुए के बीज में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं इसीलिए यह सूजन कम करने में भी काफी असरदार माना जाता है। परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों में इस वृक्ष का उपयोग ज्वर, कब्ज, और हड्डियों के दर्द तक में किया जाता है।

इसके अतिरिक चेहरे पर ग्लो लाने के लिए भी बीज के लेप का प्रयोग होता है। महुआ के बीजों का लेप घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता  है।

(उपर्युक्त लिखें गए औषधीय गुण इंटरनेट से साझा की गई है, वेबसाइट इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है)

पाकशैली में स्थान

यह प्राकृतिक सामग्री कई पारंपरिक व्यंजनों की आत्मा है। गांवों में इससे बनी रोटियां, लड्डू और मिठाइयाँ स्वाद और पोषण का अनूठा मेल प्रस्तुत करती हैं। सुखाए गए फूलों को पीसकर आटा बनाया जाता है, जिससे बनाई गई पूरियाँ खास अवसरों पर परोसी जाती हैं। (महुआ से बनें गए स्वादिष्ट व्यंजन के रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें)

इसके अतिरिक्त बीजों से निकाला गया तेल घरों में खाना पकाने और शरीर की मालिश दोनों में प्रयुक्त होता है। पत्तियाँ दोना-पत्तल बनाने में काम आती हैं, जो आज भी ग्रामीण बाजारों में बिकती हैं।

किसे महुआ का सेवन करना चाहिए?

स्वास्थ्य लाभ लेने वाले उपयुक्त वर्ग

कुपोषित व्यक्ति – इसमें ऊर्जा और प्राकृतिक मिठास भरपूर होती है।

शारीरिक श्रम करने वाले लोग – ताकत बढ़ाने में सहायक।

त्वचा रोग से पीड़ित व्यक्ति – बीज का तेल उपयोगी।

किन लोगों को महुआ से परहेज़ करना चाहिए?

हालांकि इसके गुण अनेक है, फिर भी कुछ विशेष वर्गों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए जैसे कि :

डायबिटीज के रोगी: महुआ में प्राकृतिक शर्करा अधिक होती है।

गर्भवती महिलाएं: परंपरागत शराब का सेवन हानिकारक हो सकता है।

एलर्जी पीड़ित व्यक्ति: किसी भी पौधीय उत्पाद से एलर्जी की संभावना बनी रहती है।

सांस्कृतिक जुड़ाव 

महुआ आदिवासियों की आजीविका और संस्कृति का हिस्सा है। ये इसे “धरती की माँ” मानते हैं। महुआ के फूलों को चुनने और सुखाने का काम पारिवारिक उत्सव जैसा होता है।

आर्थिक संबल: महुआ के फूल और बीज बाजार में अच्छे दाम पर बिकते हैं। इससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आय होती है। कई स्वयं सहायता समूह इससे उत्पाद बनाकर बेचते हैं।

राज्य सरकारें इसके के लिए समर्थन मूल्य तय करती हैं। महिला मंडलों और वन समितियों को संग्रहण के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।

फल आधारित उत्सव और सांस्कृतिक आयोजन

झारखंड के कई त्योहारों में महुआ का उपयोग होता है, जैसे:

सरहुल

करम पर्व

हूल दिवस

यह केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि प्रकृति का वह वरदान है जो संस्कृति, स्वास्थ्य और आजीविका तीनों को पोषित करता है। झारखंड के लिए यह एक आत्मा की तरह है, जो पीढ़ियों से जीवन में रचा-बसा है।

न्यूज़ डेस्क – संजना कुमारी

 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

तेज़ रफ्तार और लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क हादसों में बढ़ रही युवाओं की भागीदारी

0

गुमला, 17 मई 2025 | गुमला जिले में तेज रफ्तार और सुरक्षा नियमों की अनदेखी लगातार जान पर भारी पड़ रही है। हाल ही की घटनाएं दर्शाती हैं कि सड़क हादसे न केवल आम होते जा रहे हैं, बल्कि इनमें अधिकांश युवा और किशोर वर्ग शामिल हैं। हेलमेट न पहनना और वाहन चलाते वक्त सावधानी न बरतना, इन दुर्घटनाओं को और भी घातक बना रहा है।

हालिया उदाहरण के तौर पर, पालकोट थाना क्षेत्र स्थित सेमरा जंगल के पास एक 18 चक्कों वाला पाइप लोड ट्रक-ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि चालक और उपचालक दोनों सुरक्षित बच निकले। हादसे के कारण मुख्यतः वाहन की तेज गति और ढुलाई के बोझ का असंतुलन माना जा रहा है।

वहीं, बीती संध्या पंसो बाजार टांड़ के पास एक और हादसे में दो अज्ञात बाइक सवार युवक घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की गति अत्यधिक तेज थी और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घायलों को तुरंत गुमला सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

विशेषज्ञों और प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि अभिभावकों की लापरवाही भी इस बढ़ते संकट का एक बड़ा कारण है। नाबालिग और किशोरों को दोपहिया और चारपहिया वाहन देना, वह भी बिना लाइसेंस और प्रशिक्षण के, गंभीर परिणाम ला सकता है। ज़रूरत है कि माता-पिता अपने बच्चों को ज़िम्मेदार यातायात व्यवहार सिखाएं और सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग अनिवार्य कराएं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग करें और तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें। लापरवाही केवल एक क्षण की होती है, लेकिन उसका असर जीवनभर रह सकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


राम भक्तों के लिए

गुमला में सिकल सेल एनीमिया जांच अभियान तेज, अब तक 7.23 लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग

0

गुमला, 17 मई 2025 | गुमला जिले में सिकल सेल एनीमिया की पहचान और रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार प्रगति पर है। अब तक लक्ष्य 8,51,054 में से 7,23,507 लोगों की जांच पूरी कर ली गई है।

जिले में हुई जांचों से प्राप्त आंकड़े चिंताजनक तो हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तत्परता भी सराहनीय है। जांच रिपोर्ट के अनुसार,

  • 410 लोग सिकल सेल रोग से पीड़ित पाए गए हैं।
  • 1,751 लोग सिकल सेल ट्रेट (वाहक) के रूप में चिह्नित किए गए हैं।
  • जबकि 1,738 लोगों की रिपोर्ट अभी अपुष्ट (कन्फर्म नहीं) है और उन्हें दोबारा जांच की आवश्यकता है।

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि वे सभी नागरिक, जिनकी अब तक जांच नहीं हो पाई है, निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर अपनी निःशुल्क जांच अवश्य कराएं। सिकल सेल एनीमिया एक अनुवांशिक रक्त विकार है, जिसकी समय रहते पहचान और प्रबंधन से गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को रोका जा सकता है।

इस अभियान का उद्देश्य न केवल रोगियों की पहचान करना है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को इस बीमारी से सुरक्षित करना भी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही यह सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क है और हर व्यक्ति की सेहत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

भूगोल शोध के विविध पहलुओं पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विशेष व्याख्यान, डॉ. राम कुमार तिवारी ने साझा किए अनुभव

0

हजारीबाग, 17 मई 2025 | विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में शनिवार को चांसलर्स लेक्चर सीरीज के अंतर्गत “भौगोलिक शोध के कुछ आयाम” विषय पर एक शैक्षणिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रांची विश्वविद्यालय के पूर्व भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. राम कुमार तिवारी रहे, जिन्होंने भूगोल के शोध कार्यों के विविध पहलुओं पर गहन विचार साझा किए।

कार्यक्रम की शुरुआत भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज कुमार सिंह द्वारा स्वागत भाषण और विषय प्रवेश से हुई। डॉ. तिवारी ने अपने व्याख्यान में आंकड़ा संग्रहण, विश्लेषण एवं निष्कर्ष की विधियों पर विशेष जोर देते हुए कहा, “आंकड़ा ही किसी भी शोध कार्य की मूल कुंजी होती है।” उन्होंने शोध की प्रक्रिया को बेहतर समझाने के लिए जनसंख्या भूगोल, कृषि भूगोल, और भारत में भूगोल विषय की वर्तमान स्थिति जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।

डॉ. तिवारी ने अपने दशकों के शिक्षण अनुभव के उदाहरण साझा करते हुए यह भी बताया कि कैसे भौगोलिक अध्ययन की प्रवृत्तियां समय के साथ बदली हैं और आज डिजिटल टूल्स एवं डेटा एनालिटिक्स का महत्व कितना बढ़ गया है।

कार्यक्रम में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. कमला प्रसाद, डॉ. ओमप्रकाश महतो और पूर्व डी.आर.सी. सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार सिंह की भी उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय के पी.जी. सेमेस्टर 4 एवं 2 के विद्यार्थियों के साथ-साथ कई शोधार्थियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी परीक्षित कुमार ने किया, जबकि शोधार्थी जितेन्द्र राणा ने डॉ. तिवारी का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में शोधार्थी चित्रदयाल महतो ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। व्याख्यान का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

यह व्याख्यान न केवल शोध छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि युवाओं को सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़े शोध की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

यूसेट के 35 विद्यार्थियों का एम आर एफ टायर में हुआ कैंपस सेलेक्शन

0

दिनांक 13 मई 2025 को आयोजित एम आर एफ टायर के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विभावि के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसेट)के 35 छात्रों का चयन हुआ । एम आर एफ टायर के दहेज प्लांट के लिए इन विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में अंकित कुमार मिश्रा, अंकुर कुमार मिश्रा, दीपक कुमार, दिग्विजय सिंह, राजकुमार शाह, शेखर कुमार, विशाल कुमार, अनुराग कुमार,आकाश मिश्रा, गणेश टुडू, सत्यजीत कुमार मंडल, अजय प्रसाद कुशवाहा, तन्मय कुमार, शुभम कुमार भारती, अभिषेक नायक, शिवराज कुमार, आलोक नाथ रंजन,पीयूष कुमार,रोहित कुमार राम,अंकित कुमार,रौनक कुमार गुप्ता, प्रिंस कुमार, उत्तम कुमार दास, कौशिक कुमार, रवि कुमार मांझी, दीपक कुमार सिंह,प्रदीप बोहरा, सूरज कुमार, नीरज कुमार सिंह, अनमोल प्रकाश, निर्विक भादुरी, शोएब अंसारी ,चंदन कुमार तथा विजेंद्र प्रताप सिंह का चयन हुआ है। यूसेट के निदेशक डॉ० आशीष कुमार साहा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए यूसेट के लिए इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया क्योंकि एक साथ 35 विद्यार्थियों ने चयन की प्रक्रिया में सफलता अर्जित की है। डॉ० चंद्र भूषण कुमार , मेकेनिकल इंजीनियरिंग के विभाग अध्यक्ष तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज अर्चना रीना धान की इस प्लेसमेंट ड्राइव में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।छात्रों को शुभकामना देते हुए कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विभाग अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के विभाग अध्यक्ष अवधेश कुमार तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के विभाग अध्यक्ष सुवीर कुमार ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेकर प्रयास करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों की इस सफलता से पूरे यूसेट में खुशी का माहौल है। यूसेट के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग केंद्रीय कारा में ‘होप बीट बैंड’ की शुरुआत, न्यायिक अधिकारियों ने बंदियों से की सीधी बातचीत

0

हजारीबाग, झारखंड | जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग में शनिवार को ‘होप बीट बैंड’ का शुभारंभ किया गया। इस पहल का मकसद जेल में बंदियों के मनोरंजन, मानसिक स्वास्थ्य और कौशल विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार ने किया।

इस संगीत बैंड में ड्रम सेट, गिटार, तबला, नाल, पियानो, हारमोनियम और बांसुरी जैसे वाद्य यंत्र शामिल किए गए हैं। शुभारंभ अवसर पर बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसे न्यायाधीश ने सराहा और बंदियों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही पुरुष और महिला बंदियों तथा उनके साथ रह रहे बच्चों को वॉलीबॉल, बैडमिंटन, चेस और लूडो जैसी खेल सामग्रियां भी वितरित की गईं, ताकि आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में चल रहे एक विशेष अभियान के तहत, 12 मई से न्यायिक अधिकारियों की टीम लगातार कारा में बंदियों से सीधी बातचीत कर रही है, जिससे उनकी न्यायिक समस्याओं और मुकदमों की स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी दी जा सके। इसी कड़ी में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार ने स्वयं सभी वार्डों का दौरा कर बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

डालसा सचिव गौरव खुराना ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बंदियों को न्याय से संबंधित मूलभूत अधिकारों जैसे कि कानूनी सहायता, मुकदमे की अद्यतन स्थिति और त्वरित सुनवाई जैसी सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि एलएडीसीए (LADCA) की टीम के साथ मिलकर वे 12 मई से अब तक 570 बंदियों से बातचीत कर चुके हैं और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि जिन बंदियों के परिवारों को सामाजिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (NALSA) की विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता मुहैया कराई जा रही है।

शनिवार को कारा दौरे के दौरान न्यायाधीश रंजीत कुमार के साथ मौजूद टीम में डालसा सचिव गौरव खुराना, सिविल कोर्ट के निबंधक दिव्यम चौधरी, न्यायिक दंडाधिकारी सुमंत दीक्षित, अभिनव कुमार और हेमंत कुमार सिंह भी शामिल रहे।
इसके अलावा कारा अधीक्षक जितेंद्र कुमार, प्रोवेशन पदाधिकारी चंद्रशेखर कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राहुल कुमार, और प्रभारी कारा पाल दिनेश वर्मा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium