16.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 396

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना देश का गर्व, लेकिन मंत्री के बयान ने बढ़ाया जनाक्रोश

0

कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी को बताया राष्ट्र और सेना का अपमान

मंत्री कुँवर विजय शाह के विवादित बयान पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग : संजर मलिक

हजारीबाग । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देशभर में गर्व और आत्मविश्वास की भावना देखी जा रही है। इस अभियान में शामिल कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने आतंकियों के ठिकानों पर साहसी कार्रवाई कर महिला सशक्तिकरण और देशभक्ति का एक प्रेरक उदाहरण पेश किया।

इस बीच, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुँवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाजसेवी एवं झारखंड आंदोलनकारी संजर मलिक ने उक्त बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे देश और सेना का अपमान कहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि मंत्री पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराया जाए और उन्हें मंत्री पद से हटाकर दल से निष्कासित किया जाए।

‘शहीदों का अपमान है यह बयान’

संजर मलिक ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल एक अधिकारी विशेष को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि सेना के मनोबल को भी कमजोर करती हैं। उन्होंने कहा, “जब पूरा देश कश्मीर में निर्दोष सैलानियों की हत्या से शोक में था और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था, उस वक्त हमारी महिला अफसरों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में आतंकियों को जवाब देकर देश का गौरव बढ़ाया। ऐसे समय में किसी मंत्री द्वारा अनर्गल बयानबाजी अत्यंत निंदनीय है।”

‘तिरंगा यात्रा को बताया सियासी स्वार्थ’

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल तिरंगा यात्रा को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि सेना और शहीदों के सम्मान के नाम पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। जनता ऐसे प्रयासों को समझ रही है।

‘कानूनी कार्रवाई की मांग’

संजर मलिक ने कहा कि ऐसी सोच रखने वालों के खिलाफ हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और संबंधित प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री को देशवासियों और विशेष रूप से कर्नल सोफिया कुरैशी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

गुमला में सिकल सेल एनीमिया जांच अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 7.22 लाख लोगों की हो चुकी है स्क्रीनिंग

0

गुमला, 16 मई 2025 — झारखंड के गुमला जिले में सिकल सेल एनीमिया की पहचान और रोकथाम के लिए चल रहे व्यापक जांच अभियान के तहत अब तक 8.51 लाख लक्षित लोगों में से 7,22,419 लोगों की स्क्रीनिंग पूरी कर ली गई है। यह आंकड़ा 16 मई 2025 तक का है और जिला स्वास्थ्य विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

जांच में सामने आए अहम आंकड़े
स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा की गई रिपोर्ट के अनुसार, जांच किए गए लोगों में से 370 व्यक्तियों में सिकल सेल बीमारी की पुष्टि हुई है, जबकि 1,752 लोग सिकल सेल वाहक (ट्रेट) के रूप में चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा, 1,721 नमूने ऐसे पाए गए हैं जिनकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी और आगे की जांच की आवश्यकता है।

जागरूकता और जांच दोनों जरूरी
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि जिन लोगों की अब तक जांच नहीं हो पाई है, वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर नि:शुल्क जांच जरूर करवाएं। सिकल सेल एनीमिया एक अनुवांशिक रक्त विकार है, जिसकी समय रहते पहचान जीवन रक्षा में मददगार हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग का सतत प्रयास
अधिकारियों के अनुसार, जिले में जांच अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों और मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयों के माध्यम से सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। खासकर दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर व्यापक जागरूकता फैलाई जा रही है।

गुमला जिला प्रशासन की यह पहल स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम है। अगर आप या आपके परिवार के किसी सदस्य की अभी तक सिकल सेल की जांच नहीं हुई है, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर यह जरूरी जांच अवश्य कराएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

गुमला में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर: संगठनात्मक मजबूती पर जोर

0

गुमला, 16 मई — विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल द्वारा गुमला जिला में 17 से 18 मई तक सरस्वती विद्या मंदिर, डीएसपी रोड में एक दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांत, कार्यशैली और सेवा भावना से जोड़ना है, ताकि समाज में जागरूकता और एकजुटता को बढ़ावा दिया जा सके।

संगठनात्मक जुड़ाव और चरित्र निर्माण पर विशेष जोर
बजरंग दल के जिला संयोजक संतोष यादव ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग केवल जानकारी का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने और संगठन से भावनात्मक रूप से जोड़ने का अवसर है। “वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ता न केवल संगठन की कार्यप्रणाली को समझते हैं, बल्कि आपसी संवाद से संगठनात्मक संबंध भी मजबूत होते हैं,” उन्होंने कहा।

हर कार्यकर्ता की भागीदारी अनिवार्य
जिला प्रचार प्रमुख अमित कुमार ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा, “यह वर्ग वह आधारशिला है जहां से न केवल एक संगठनात्मक कार्यकर्ता बल्कि एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक का निर्माण होता है। इसीलिए गुमला जिले के हर प्रखंड, खंड और उपखंड से कार्यकर्ताओं को वर्ग में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।”

देश सेवा के लिए प्रशिक्षण जरूरी: अजय सिंह राणा
विहिप जिला अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने वर्ग आयोजन को देश सेवा से जोड़ा और हालिया भारत-पाकिस्तान संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा, “देश के लिए कार्य करने वाला हर व्यक्ति पहले प्रशिक्षित होना चाहिए। बजरंग दल हमेशा राष्ट्र के लिए खड़ा रहा है और यह वर्ग उसी सेवा भाव को और सशक्त करेगा।” उन्होंने बताया कि वर्ग में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भोजन, आवास और स्नान की संपूर्ण व्यवस्था की गई है।

कार्यकर्ताओं के लिए दिशा और दृष्टि का केंद्र
विभाग संयोजक मुकेश सिंह ने संगठन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “आज हिंदू समाज को संगठित होने की जरूरत है। प्रत्येक कार्यकर्ता को न केवल जुड़ना है, बल्कि जिम्मेदारी समझते हुए संगठन के लक्ष्यों की पूर्ति में योगदान देना है।” उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सत्र 17 मई को दोपहर 2 बजे शुरू होगा और 18 मई की दोपहर तक चलेगा। इसमें शारीरिक अभ्यास, प्रेरक प्रसंग और कार्य पद्धति पर विशेष सत्र होंगे।

सूचना और तैयारी पूरी
शिविर में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं अपने साथ लाएं और समय पर शिविर में पहुंचें। आयोजन समिति के अनुसार, यह वर्ग कार्यकर्ताओं में उत्साह और सेवा भावना को नया आयाम देगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में संपन्न हुई जिला स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता – राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे जिले के विजेता खिलाड़ी

0

गुमला : – झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), गुमला में जिला स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ज्योति खलखो के द्वारा किया गया प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए अंडर-17 एवं अंडर-19 श्रेणियों में एकल एवं युगल मुकाबलों का आयोजन हुआ। आयोजन का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देना एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु प्रतिभागियों का चयन करना था।

प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेताओं में से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 17 मई को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी इस प्रकार हैं:

अंडर-17 (एकल)

बालक वर्ग: अभिजीत राय (प्रखंड – घाघरा)

बालिका वर्ग: सरस्वती कुमारी (प्रखंड – बिशुनपुर)

अंडर-17 (युगल)

बालक वर्ग: जॉन निराला खलखो एवं बजरंग किसान (प्रखंड – रायडीह)

बालिका वर्ग: राखी मिंज एवं तनु कुमारी (प्रखंड – गुमला)

अंडर-19 (एकल)

बालक वर्ग: दीपक कुमार बेदिया (प्रखंड –बसिया)

बालिका वर्ग: सुशीता कुमारी (प्रखंड – बिशुनपुर)

अंडर-19 (युगल)

बालक वर्ग: दीपक कुमार बेदिया एवं रामचंद्र उरांव (प्रखंड – बसिया)

बालिका वर्ग: सलोनी प्रिया कुमारी एवं सनियारो कुमारी (प्रखंड – रायडीह)

झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला द्वारा सभी चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु रवाना किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि वे अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर गुमला जिले का नाम गौरवान्वित करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

डीएमएफटी की प्रबंधकीय समिति एवं न्याय परिषद की बैठक संपन्न – खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास हेतु योजनाओं को गति देने पर जोर

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) की प्रबंधकीय समिति एवं न्याय परिषद की बैठक जिला समाहरणालय स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिले के खनिज प्रभावित क्षेत्रों के समावेशी और सतत विकास के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की शुरुआत में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्त्तो ने उपस्थित सदस्यों को डीएमएफटी के उद्देश्यों, स्वरूप एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का प्राथमिक उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है।

उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि खनिज प्रभावित क्षेत्र के रूप में पूर्व से चिन्हित गांवों के अतिरिक्त अब पत्थर, बालू उत्खनन क्षेत्र एवं ईंट भट्ठा प्रभावित क्षेत्रों को भी सम्मिलित किया गया है। इस विस्तार के साथ अब कुल 123 गांव खनिज सघन क्षेत्र के अंतर्गत आ चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीएमएफटी के अंतर्गत प्राप्त निधि का उपयोग ऐसे निर्माण कार्यों में किया जाएगा, जिनसे स्थानीय नागरिकों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त हो सके।

बैठक के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से उपायुक्त गुमला को अवगत कराया गया। इन पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों की सर्वसम्मति से लिखित प्रस्ताव तैयार करें। इन प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त प्रस्तावों में मुख्य रूप से सड़क निर्माण, आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य भवन, विद्यालय भवन, पुल निर्माण तथा नहर जैसी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की मांग प्रमुख रही।

उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि खनन से संबंधित समस्त जानकारी सभी सदस्यों को प्रदान की जाए, ताकि उन्हें अपने क्षेत्रों में हो रहे वैध एवं अवैध खनन की जानकारी हो और अवैध खनन की पहचान कर उस पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि यदि उन्हें अवैध खनन से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो उसे शीघ्र प्रशासन के संज्ञान में लाएँ।

बैठक में डीएमएफटी के अंतर्गत सामाजिक सरोकार से जुड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया, जिनमें विशेष रूप से आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र आदि शामिल हैं। उपायुक्त ने इन सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी संबंधित सदस्यों को दिए।

घाघरा और बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत पाट क्षेत्रों में जारी योजनाओं की प्रगति को देखते हुए त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही, 15 वें वित्त आयोग की योजनाओं के अंतर्गत चापाकल, जलमीनार की मरम्मती जैसे छोटे मगर आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करने की बात कही गई।

उपायुक्त ने आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में शौचालय निर्माण तथा भवनों की मरम्मती संबंधी प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी मुखियाओं एवं जनप्रतिनिधियों से 10 दिनों के भीतर ग्राम सभाएँ आयोजित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अपील की। बैठक में अन्य कई प्रशासनिक व तकनीकी विषयों पर भी चर्चा हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में खूंटी एवं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि, विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि, वन प्रमंडल पदाधिकारी, डायरेक्टर डीआरडीए, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख, मुखिया, उपमुखिया सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल से वर्षों से बंद पड़ा अस्पताल अब 24×7 चिकित्सकीय सेवाओं के साथ पूरी तरह कार्यशील

0

गुमला : – गुमला जिले के नागफेनी स्थित अस्पताल, जो कई वर्षों से बंद पड़ा था, अब एक बार फिर से पूरी तरह फंक्शनल हो गया है। यह अस्पताल अब कल्याण विभाग की देखरेख में डायनेमिक तरंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य गुमला के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को समर्पित, गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।

उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में आरंभ हुए इस प्रयास के तहत 50 बेड वाले इस अस्पताल में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाया गया है। अस्पताल में वर्तमान में एक एमबीबीएस डॉक्टर, एक आयुष डॉक्टर और आठ प्रशिक्षित नर्सें 24 घंटे उपलब्ध हैं। साथ ही, 25 मई से एक और एमबीबीएस चिकित्सक की नियुक्ति प्रस्तावित है। आने वाले दिनों में विशेषज्ञ चिकित्सक भी साप्ताहिक रूप से उपलब्ध रहेंगे, जो जटिल बीमारियों की जांच एवं परामर्श प्रदान करेंगे।

परियोजना निदेशक, आईटीडीए रीना हांसदा ने जानकारी दी कि यह अस्पताल कई वर्षों से बंद पड़ा था, जिसे उपायुक्त गुमला के विशेष प्रयासों से अब पुनः प्रारंभ किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाएँ सिर्फ चिन्हित वर्गों के लिए नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद नागरिक के लिए पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी।

नागफेनी अस्पताल की भौगोलिक स्थिति भी इसे एक महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र बनाती है। राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा होने के कारण यहाँ सड़क दुर्घटनाओं और आपातकालीन मामलों में त्वरित प्राथमिक उपचार की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है।

यह अस्पताल सामान्य चिकित्सा, आपातकालीन देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, निदान, निवारक देखभाल, एक्स-रे, प्रयोगशाला परीक्षण, दवा वितरण और अनुवर्ती देखभाल जैसी सेवाओं का एक व्यापक दायरा प्रदान करेगा। ओपीडी सेवाएँ सोमवार से शनिवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चालू रहेंगी, जबकि आपात सेवाएँ चौबीसों घंटे उपलब्ध होंगी।

डायनेमिक तरंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर ऑपरेशंस आकाश कुमार ने बताया कि सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु एक विशेष एडमिन टीम का गठन किया गया है, जो नियमित निरीक्षण और चिकित्सा सेवाओं की निगरानी करेगी। अस्पताल परिसर में एक शिकायत पेटी भी लगाई गई है, जिसमें आमजन अपनी समस्याएँ, सुझाव या शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता होने पर मरीजों को निःशुल्क भर्ती किया जाएगा और उनके लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ भी बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएँगी।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टरों से इस आशय का अनुबंध किया गया है कि वे अस्पताल के बाहर निजी प्रैक्टिस नहीं करेंगे, ताकि समस्त चिकित्सकीय सेवाएँ अस्पताल परिसर के अंदर ही पूरी गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराई जा सकें।

यदि कोई मरीज बार-बार आकर भी ठीक नहीं हो रहा है, तो उसकी चिकित्सकीय निगरानी विशेष रूप से की जाएगी और उसे समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। एडमिन विभाग ऐसे मामलों की सतत निगरानी करेगा।

भविष्य की योजना के तहत अस्पताल में आई क्लिनिक और डेंटल क्लिनिक की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे सेवा का दायरा और व्यापक हो सके।

जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएँ, अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें और स्वास्थ्य के इस नए केंद्र को सफल बनाने में सहयोग करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुरुवार की संध्या में पालकोट प्रखंड क्षेत्र में एकाएक आंधी तूफान बारिश और वज्रपात से तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल और दो गोवंशीय पशुओं की हुई दर्दनाक मौत

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट प्रखण्ड क्षेत्र में एकाएक गुरुवार की संध्या लगभग 4 – 5 बजे अंधड़ – तूफान – बारिश और वज्रपात से तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे और दो मवेशियों की हुई मौत।

गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट प्रखण्ड के टेंगरिया ग्राम निवासी भुवनेश्वर लोहार की पत्नी मंजू देवी और उनके घर में बचना आईं एक अन्य महिला रूप देवी जो चापाकल में स्नान करने आई थी इसी क्रम में एकाएक आंधी तूफान , बारिश और वज्रपात शुरू हो गयी तो रुपी देवी भुवनेश्वर लोहार के घर में बचने आई रूपा देवी वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई , दोनों गंभीर रूप से झुलसी महिला मंजू देवी और रूपी देवी को आनन-फानन में इलाज के लिये पालकोट उप-स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, बताया जाता हैं की भुवनेश्वर लोहार के आंगन में महुआ के पेड़ में जोरदार आवाज के साथ वज्रपात हुई और रक्त दोनों महिला और दो पशु उक्त वज्रपात की चपेट में आ गयें फलस्वरूप उक्त दो गोवंशीय पशुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, भुवनेश्वर लोहार ने बताया कि दोनों पशुओं की मौत होने से खेती बाड़ी में बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है जिस संबंध में पालकोट प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मुआजे की मांग की गुहार लगाई गई है।

दुसरी घटना गुमला जिला अंतर्गत स्थित बुजी टोली ग्राम की 16 वर्षीय अंकिता कुमारी वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई , पीड़िता की छोटी बहन प्रति कुमारी ने बताया की गुरुवार के संध्या में सफी परिजन एक साथ खाना खाये इसी क्रम में एकाएक आंधी तूफान बारिश और वज्रपात होने लगा तभी मेरी बड़ी बहन अंकिता कुमारी ग्लास में पानी लेकर पीते पीते देसरे कमरे की तरफ जा रही थी इसी क्रम में एकाएक भयंकर आवाज के साथ घर के बाहर स्थित ईमली के पेड़ में वज्रपात हुई और हम लोगों के घर में लगे बिजली के बोर्ड में जोरदार आवाज हुआ और मेरी बहन अंकिता कुमारी जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गई, बाद में आनन फानन में उसे इलाज के लिये पालकोट उप-स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बाद बेहतर इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं, जहां डाक्टरों के देखरेख में सभी घायलों का इलाज चल रहा हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

कुलमुंडा जंगल में बम विस्फोट से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, रांची रिम्स रेफर

0

गुमला, झारखंड | गुमला जिले के कुलमुंडा जंगल क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक 57 वर्षीय ग्रामीण आसरो मुंडा देसी बम विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे बकरी की तलाश में जंगल की ओर गए थे और खेत के मेड़ पर दबे हुए एक बम को अनजाने में छेड़ दिया।

घटना की सूचना के अनुसार, चालहट्टी गांव निवासी आसरो मुंडा जंगल में बकरी खोजते समय एक बम (स्थानीय पटाखा) पर पहुंच गए, जिसे जंगली सुअरों से फसल बचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा जमीन में दबा कर रखा गया था। उन्होंने उसे curiosity या अनजाने में जोर-जोर से दबाना शुरू किया, और तेज गर्मी की वजह से बम अचानक फट गया।

विस्फोट के कारण छर्रे उनके पेट में धंस गए और दोनों हाथ बुरी तरह घायल हो गए। परिवार वालों ने बताया कि तेज धमाके की आवाज सुनकर परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, और गंभीर हालत में घायल आसरो मुंडा को कंधों पर उठाकर जंगल से बाहर लाए।

इसके बाद आनन-फानन में एक वाहन की व्यवस्था कर उन्हें गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।

स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है, हालांकि अब तक इस बम को लगाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के मुताबिक, ऐसे देसी विस्फोटक अक्सर जंगली जानवरों को भगाने के लिए खेतों में छुपाकर लगाए जाते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल आम नागरिकों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।

यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में बिना सुरक्षा उपायों के लगाए जाने वाले विस्फोटकों की खतरनाक हकीकत को उजागर करता है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस तरह के उपायों पर नियंत्रण लगाया जाए और लोगों को जागरूक किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

ललित उरांव बस स्टैंड पर दो युवकों से लूटपाट और मारपीट, अपराधियों ने पिस्तौल से किया भयभीत

0

गुमला, झारखंड | गुरुवार देर रात गुमला जिला मुख्यालय के ललित उरांव बस स्टैंड पर खाना खाने पहुंचे दो स्थानीय युवकों के साथ कुछ नशे में धुत युवकों ने पिस्तौल दिखाकर 5,500 रुपये लूट लिए और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना करीब रात्रि 10:30 बजे की है, जब तिर्री ग्राम (फसिया पंचायत) निवासी 25 वर्षीय हिमालय सिंह और सत्यम सिंह खाना खाने के इरादे से बस स्टैंड पहुंचे थे। पीड़ितों के मुताबिक, चार से अधिक बदमाशों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और हिमालय सिंह की जेब से 5,500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद बदमाशों ने उनसे और पैसा व मोबाइल की मांग करते हुए बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर पास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दो महिलाएं भी हमलावरों के साथ थीं।

घायलों को तत्काल गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। पीड़ितों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राथमिकी अब तक दर्ज नहीं की जा सकी है, क्योंकि घटना देर रात की है और पीड़ितों की हालत के कारण पुलिस में बयान नहीं दिया जा सका। पीड़ित हिमालय सिंह ने बताया, “हम जैसे ही खाना खाने पहुंचे, चारों ओर से घेर कर बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर हमें पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। सभी आरोपी नशे में थे।”

गुमला शहर में हाल के दिनों में नशे और असामाजिक गतिविधियों में तेज़ी देखी जा रही है। “शाम अस्त, गुमला मस्त” जैसी कहावतें अब डर और चिंता का विषय बन गई हैं।

पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले पर अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन शहर के नागरिकों और व्यवसायियों ने रात के समय बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर कड़ी निंदा की है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में पुलिस ने 15 करोड़ से अधिक की ठगी करनेवाले दो शातिर साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

0

गिरिडीह : साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के तहत देश के विभिन्न राज्यों में 15 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना पर साइबर डीएसपी आबिद खान ने दो दोनों शातिरों को गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को डीएसपी आबिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी को जानकारी मिली कि गांडेय थाना इलाके के पंदनाटाड़ निवासी रफाउल अंसारी और मो. समीर अंसारी के द्वारा कई राज्यों के लोगों को ठगा गया है और अभी भी दोनों यही काम कर रहे हैं।

जानकारी के बाद टीम गठित करते हुए गिरिडीह के बेंगाबाद थाना अन्तर्गत बेरगी रेलवे ब्रिज (जामबाद, लालपुर टोला) के पास से दोनों को गिरफ्तार कर इनके पास से सात मोबाइल, 11 सिमकार्ड, तीन एटीएम और पैन कार्ड बरामद किया गया है।

पूछताछ के क्रम में साइबर ठगों के जुर्म स्वीकार किया

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों ने पूछताछ के क्रम में साइबर ठगी का जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को फोन कर सामने वाले को कहा जाता है कि केवाईसी अपडेट करवाना है।

इसके अलावा एयरटेल पेमेंट बैंक एवं बंधन बैंक का एपीके फाइल भेज कर भी लोगों के साथ ठगी करते हैं। बताया गया कि दोनों को जेल भेज दिया गया। डीएसपी आबिद खान ने बताया कि दोनों के खिलाफ यूपी, बिहार, पंजाब, छतीसगढ़, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत अन्य राज्य में 15-l6 मामले दर्ज हैं।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium