16.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 397

गिरिडीह में 75 फीट तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश प्रमुख हुए शामिल,अन्नपूूूूर्णा ने कहा-बदलते भारत में किसी सूरत में आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

0

गिरिडीह (कमलनयन) : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने एवं आभार व्यक्त किये जाने के मकसद से केन्द्र में सतारूढ़ भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवान पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जिला मुख्यालय स्थित झंडा मैदान से निकली तिरंगा यात्रा का नेतृत्व हाथों में तिरंगा थामे पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डा. रवीन्द्र कुमार राय, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक डा. मंजू कुमारी, जिला प्रमुख महादेव दुबे, जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव,प्रदेश कमेटी के सुरेश साव समेत अन्य वरीय पार्टी नेताओं ने हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा झंडा मैदान से शुरू होकर शहर प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया। इस दौरान 75 फीट तिरंगा के साथ बड़ी संख्या में शामिल भाजपा कैडर एवं देशप्रेमी लोग कायर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी लगाकर भारतीय सेना एवं पीएम मोदी सरकार के समर्थन में जयकारे लगा रहे थे। यात्रा में अनेक मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। शहर भ्रमण के बाद तिरंगा यात्रा का समापन मुख्य बड़ा चौक पर हुआ।

इतनी बड़ी कार्रवाई किसी और सरकार के कार्यकाल में नहीं हुई : मंत्री

पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान को अपनी औकात बतानेवाले देश की सेना और मोदी सरकार की कार्रवाई का ऑपरेशन बताया और दावा किया कि इतनी बड़ी कार्रवाई किसी और सरकार के कार्यकाल में नहीं हुई। केन्दीय मंत्री ने कहा कि बदलते भारत में  किसी सूरत में आतंकवाद सहन नहीं किया जाएगा।

प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय ने भी मोदी सरकार और सेना की तारीफ करते हुए कहा कि वो दौर गया, जब भारत पर हमले के बाद भी सहन कर लिया जाता था, अब ना तो सहन किया जायगा, और ना ही हमारी सेना खामोश बैठेगी। पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से वाज नही आया ऐसे ही घर में घुस कर मारते रहेंगे।

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

अदाणी सक्षम की मदद से युवाओं को मिल रही नई राह

0

तकनीक की पहुंच भारत के छोटे शहरों और दूर-दराज़ गांवों में पीढ़ियों, जिलों और लैंगिक भेदभाव के बीच की खाई को ख़त्म कर रही है।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की शानिया देवी और दीक्षा शर्मा ने यह साबित कर दिया है कि सपनों को उड़ान देने के लिए सिर्फ जज़्बा चाहिए।
ये कहानी है एकनिष्ठ समर्पण और ऊँचे सपनों से प्रेरित उन किशोरियों की, जो अब अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (जिसे आमतौर पर अदाणी सक्षम कहा जाता है) के विकास की प्रतीक बन चुकीं हैं। यह सेंटर अब बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे मेट्रो शहरों से आगे बढ़कर झारखंड के गोड्डा और हिमाचल प्रदेश के गगल जैसे छोटे शहरों तक पहुँच चुका है, जहां यह पूरे भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कौशल विकास मिशन चला रहा है।

सौभाग्य से, दूरी की चुनौती शानिया और दीक्षा के लिए कोई रुकावट नहीं बनी। उन्हें अदाणी सक्षम (गगल केंद्र) के माध्यम से अत्याधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण मिला। यह केंद्र हिमाचल प्रदेश का पहला रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (आरपीटीओ) बनने का गौरव भी रखता है।
16 मई 2016 को अदाणी फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया अदाणी सक्षम, सरकार के ‘स्किल इंडिया’ मिशन को गति देने वाला एक प्रभावशाली कदम है।

इसका पाठ्यक्रम ड्रोन संचालन, सिमुलेशन-आधारित प्रशिक्षण, थ्री-डायमेंशनल (3डी) प्रिंटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे आधुनिक विषयों पर आधारित है। यह कार्यक्रम वैश्विक रुझानों के अनुरूप है और एक ऐसा माहौल तैयार करने का प्रयास करता है जो युवाओं को तेजी से डिजिटल होती दुनिया में भविष्य के लिए सक्षम बना सके।

यह स्पष्ट है कि अदाणी सक्षम एक जैसा सभी के लिए उपयुक्त मॉडल नहीं है। यहां पाठ्यक्रम को हाइब्रिड फॉर्मेट में पढ़ाया जाता है, जिसमें वर्चुअल लैब्स और प्रैक्टिकल (हाथों से सीखने वाले) प्रशिक्षण दोनों शामिल होते हैं। यहां प्रतिभागी केवल जानकारी प्राप्त नहीं करते, बल्कि सिमुलेशन चलाते हैं, ड्रोन उड़ाते हैं और वास्तविक समस्याओं का समाधान करते हैं, जैसा कि शानिया और दीक्षा के सफल करियर से साफ़ झलकता है।
एक लंबा सफर पिछले दिनों को देखें तो शानिया की डिजिटल समझ उसकी साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बिल्कुल विपरीत थी।

वह बिलासपुर जिले के छोटे से कस्बे घुमारवीं की रहने वाली है। यह एक ऐसा स्थान है जहां जाने वाली सड़कें पुराने समय की याद दिलाती हैं। घुमारवीं, चीड़ के जंगलों और धुंध से ढके पहाड़ों के बीच बसा एक पारंपरिक पहाड़ी कस्बा है, जहां आज भी इंटरनेट सिग्नल बहुत कमजोर है और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का विचार अब भी किसी दूसरे ग्रह की बात लगती है।

कम उम्र में ही शानिया को जीवन की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जब उसके पिता का निधन हो गया। एक ही रात में उसकी मां को पूरे परिवार की ज़िम्मेदारी संभालनी पड़ी और वह एक स्थानीय क्लिनिक में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगीं। हालांकि उनकी मासिक आय बहुत कम थी, लेकिन इस संकल्पित विधवा मां ने ठान लिया था कि अपनी बेटी की पढ़ाई कभी रुकने नहीं देगी, चाहे हालात जैसे भी हों।

सौभाग्य से, शानिया ने स्कूल की पढ़ाई में अच्छी सफलता हासिल की। लेकिन फिर कठोर हकीकत ने उसे मुश्किल से घेर लिया। जल्दी ही उसे यह एहसास हुआ कि उसकी स्किल्स और छोटे शहर की पृष्ठभूमि उच्च प्रतिस्पर्धी नौकरी की कड़ी मांगों के साथ मेल नहीं खातीं। अपने जीवन के सबसे कठिन दौर में, शानिया को अदाणी सक्षम के बारे में पता चला। हालांकि, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) उसे सिर्फ भविष्यवादी नहीं, बल्कि एक अजनबी शब्द जैसा लगता था।

फिर भी, सभी कठिनाइयों को चुनौती देते हुए, शानिया ने अदाणी सक्षम में दाखिला लिया, हालांकि पहले वह थोड़ी हिचकिचा रही थी। शुरुआत में उसे यह यकीन नहीं था कि वह एक भी मॉड्यूल समझ पाएगी। लेकिन जल्द ही, सब कुछ समझ आने लगा। शानिया ने न केवल सीखना शुरू किया, बल्कि उसमें उत्कृष्टता भी हासिल की।
कोर्स पूरा करने के बाद, उसे पहली नौकरी का ऑफर मिला। शुरुआत में वह एटीएस मोहाली में कस्टमर सपोर्ट रोल में थीं, और दो महीने बाद उन्हें नेउरीका टेक्नोलॉजी से प्रोडक्ट असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव का दूसरा जॉब ऑफर मिला, साथ ही वेतन में 35% का इम्प्रेसिव इन्क्रीमेंट भी मिला।

दीक्षा की जीवन कहानी भी शानिया से काफी मिलती-जुलती है। वह बिलासपुर जिले के छकोह गांव में एक सीमांत किसान परिवार में पली-बढ़ी, जहां संसाधन बहुत सीमित थे, लेकिन संस्कार और मूल्य गहराई से रचे-बसे थे। गंभीर आर्थिक तंगी के बावजूद, दिक्षा अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित रही। उसका मानना था कि ज्ञान ही अवसरों का रास्ता खोल सकता है।

दीक्षा किसी विशेष सुविधा या साधन के साथ नहीं आई थी, लेकिन उसके पास एक स्पष्ट उद्देश्य था। जब उसने अदाणी सक्षम के एआई कोर्स में दाखिला लिया, तो वह सिर्फ मशीनों के बारे में नहीं सीख रही थी बल्कि वह ऐसा भविष्य गढ़ना सीख रही थी, जहां ग्रामीण भारत की लड़कियों को जिम्मेदारी और महत्वाकांक्षा के बीच चुनाव ना करना पड़े। दीक्षा ने इस सफर को पकड़े रखा, प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं, बल्कि योगदान देने के लिए।

आज दीक्षा पंजाब की एक कंपनी, एरियल टेलीकॉम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में वीज़ा फाइलिंग ऑफिसर के रूप में काम कर रही हैं। वह वीज़ा आवेदन की डाक्यूमेंटेशन और प्रोसेसिंग का कार्य संभालती हैं, साथ ही यह सुनिश्चित करती हैं कि सभी कार्य नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार हों।

शानिया और दीक्षा विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन रही हैं। उनकी शानदार यात्रा भारत के उस बड़े बदलाव का प्रतीक बन रही है, जहाँ प्रौद्योगिकी तक पहुँच छोटे शहरों और दूरदराज के गाँवों में भूगोल, लिंग और पीढ़ियों के बीच की दूरियों को कम कर रही है।

दो दिन पहले मनाए गए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी प्रौद्योगिकी को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक पड़ाव बताया और कहा कि यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, विशेष रूप से भारत की स्वदेशी क्षमता को बढ़ाने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में।

अपनी स्थापना के बाद से अदाणी सक्षम ने 200 करोड़ से अधिक मानव घंटे का निवेश करके 1.85 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया है। सामूहिक रूप से, वे सालाना 479 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व उत्पन्न कर रहे हैं। यह कार्यक्रम देश के 15 राज्यों के 40 से अधिक शहरों में चलाया जा रहा है।
यह पहल अदाणी फाउंडेशन की समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मुस्कान

 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

विभावि के दर्शनशास्त्र विभाग में पहला कुलाधिपति व्याख्यान आयोजित

0

अध्यात्म का अर्थ दर्शन मे नैतिकता पर बल देना भौतिकवाद समाज के लिए जरूरी है

निष्काम कर्म पर जोर देना जरूरी है- प्रो जावेद अंजुम

एशियाई महादेशो मे ही सभी धर्मो की उत्पति हुई है- प्रो जावेद अंजुम

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के दर्शनशास्त्र विभाग मे कुलाधिपति व्याख्यान श्रंखला के तहत व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता के रूप मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, बिहार से दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जावेद अंजुम ने छात्रो को संबोधित किया। श्रृंखला के तहत प्रथम व्याख्यान का आयोजन किया गया। अध्यात्मवाद और भौतिकवाद विषय पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सिंह ने की।

डॉ. अंजुम ने कहा कि भौतिकवाद और अध्यात्मवाद सिर्फ एक दुसरे के पूरक है।

दर्शनशास्त्र के अंतर्गत दर्शन और फिलॉसफी दोनो अलग अलग है। धर्म और रिलीजन की व्याख्या भी अलग-अलग है। इसी तरह ज्ञान और नॉलेज मे भी अन्तर है। केवल एक नकारात्मक विचारधारा के रूप में देखना उचित नहीं है, इसके भावनात्मक और सामाजिक पहलू भी महत्वपूर्ण हैं, जो जीवन को एक नई गहराई प्रदान करते हैं। चार्वाक दर्शन को सिर्फ भौतिकवाद के पहलु को नही देखे। बल्कि भावात्मक विचार को भी देखना चाहिए। भारतीय चार्वाक दर्शन और पाश्चात्य दार्शनिक डेविड ह्यूम के दृष्टिकोणों में समानताओं का विश्लेषण करते हुए दोनों की संशयवादी प्रवृत्तियों पर प्रकाश डाला।‌ उन्होंने कहा कि प्रवृत्ति और निवृत्ति के बीच संतुलन ही वास्तविक निष्काम धर्म है। अध्यात्म का अर्थ दर्शन मे नैतिकता पर बल देना है और भौतिकवाद समाज के लिए जरूरी है। निष्काम कर्म पर जोर देना जरूरी है। डॉ. अंजुम ने धर्म की उत्पत्ति और उसके वैश्विक स्वरूप पर भी चर्चा की और बताया कि विश्व के प्रमुख धर्मों की उत्पत्ति एशियाई उपमहाद्वीप में ही हुई है। कार्यक्रम का उद्देश्य अध्यात्मवाद और भौतिकवाद के बीच अंतर्निहित संबंधों और भिन्नताओं को स्पष्ट करना तथा दर्शनशास्त्र के इन दो प्रमुख प्रवाहों की समकालीन प्रासंगिकता को रेखांकित करना था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से प्रबुद्ध शिक्षकों और शोधार्थियों ने भाग लिया। डा. यामिनी सहाय, सहायक प्राध्यापक विजय कुजूर, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. रिजवान अहमद , उर्दू विभाग के एस. ज़ेड. हक़, हिन्दी डॉ. राजू राम, डॉ. बलदेव राम, दर्शनशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश कुमार, पूर्व विभागाध्यक्ष डा सुरेन्द्र बरई, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश रविदास, राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. सुकल्याण मोइत्रा , सहायक प्राध्यापक अरूण कुमार आदि शामिल थे। शोधार्थियों में अनिल रविदास, आयशा फातमा, मो. फज़ल, राजेश कुमार, अमित रंजन, सबा फिरदौस व विजय चौधरी की भागीदारी उल्लेखनीय रही। योग केंद्र के शिक्षक और विधार्थी भी सेमिनार मे उपस्थित थे। यह व्याख्यान न केवल दर्शनशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ बल्कि श्रोताओं के लिए विचार विमर्श का एक सशक्त मंच भी प्रदान किया।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा समर कैंप आयोजित

0

गुमला – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन विद्यालयों में विभिन्न आकार प्रकार के गतिविधि आयोजित की गई जिसमें संबंधित सभी छात्रों ने अनुशासित होकर विभिन्न क्रियाकलापों में भाग लिया और अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए, अपनी अपनी अलग पहचान बनाई और और अपनी कुशलता का परिचय दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला में पहली बार आयोजित होगी जिला स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता, राज्य स्तर के लिए चयनित होंगे प्रतिभागी

0

गुमला : – गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में प्रथम जिला स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन दिनांक 16 मई 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गुमला परिसर में किया जा रहा है।

यह प्रतियोगिता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा पहली बार आयोजित की जा रही है, जिसमें विद्यालय स्तर, प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर के माध्यम से राज्य स्तरीय चयन की प्रक्रिया तय की गई है। जिले के सभी प्रखंडों में पूर्व में आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में पृथक रूप से अंडर 17 एवं अंडर 19 श्रेणी के अंतर्गत एकल एवं युगल मुकाबलों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संचालन हेतु जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईओ) एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को 16 मई की सुबह 09 बजे डायट गुमला में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुमला जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे उन्हें न केवल खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में भी सहायता मिलेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आईटीडीए परियोजना निदेशक ने नागफेनी कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

0

गुमला : – गुमला आईटीडीए परियोजना निदेशक रीना हांसदा द्वारा गुमला प्रखंड अंतर्गत नागफेनी कल्याण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में ओपीडी एवं आईपीडी रजिस्टर सहित चिकित्सीय अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त पैथोलॉजी, फार्मेसी, एक्स-रे सेवा एवं माइनर ऑपरेशन थियेटर की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध संसाधनों की भी जांच की गई।

परियोजना निदेशक ने संबंधित कर्मियों को मरीजों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने हेतु सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कल्याण अस्पतालों की सेवाओं को समय पर और सटीक रूप से उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में पीवीटीजी समुदाय के लिए आलू उत्पादन और चिप्स निर्माण बना आत्मनिर्भरता का नया मार्ग

0

घाघरा, बिशुनपुर और डुमरी प्रखंडों में ५०० पीवीटीजी परिवारों को मिला आलू की व्यावसायिक खेती, प्रशिक्षण और चिप्स इकाई से आजीविका का नया अवसर

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन के उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के विशेष रूप से वंचित जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में चल रही इन पहलों का उद्देश्य आदिवासी समाज को सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

इन्हीं प्रयासों के तहत अक्टूबर 2024 से घाघरा, बिशुनपुर और डुमरी प्रखंडों में पीवीटीजी परिवारों के बीच आलू की खेती और उसके मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष परियोजना शुरू की गई। इस योजना का लाभ 500 से अधिक पीवीटीजी परिवारों को मिल रहा है।

परियोजना के अंतर्गत इन परिवारों को कुफ़री चिपसोना किस्म के आलू के बीज, उर्वरक, सिंचाई सुविधा और आधुनिक कृषि प्रशिक्षण निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। किसानों को उन्नत किस्म की खेती, पोषण प्रबंधन और कीट नियंत्रण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर व्यावसायिक कृषि की ओर अग्रसर हो सकें।

लगभग 80 एकड़ भूमि में आलू की खेती की गई, जिसमें से 50 प्रतिशत उत्पादन का उपयोग स्थानीय उपभोग हेतु किया गया और शेष का बाज़ार में विक्रय हुआ। इससे लगभग 10 लाख रुपये की आमदनी हुई, जिसका लाभ सीधे किसानों को मिला। साथ ही, किसानों को मेहनताना भी दिया गया, जिससे तत्काल आर्थिक राहत भी मिली।

परियोजना के अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के जहान गुटवा गांव में पीवीटीजी समुदाय द्वारा संचालित एक आलू चिप्स निर्माण इकाई की स्थापना की गई है, जिसे “क्रिस्प” नाम से ब्रांड किया गया है। यह इकाई 25 मई 2025 को औपचारिक रूप से प्रारंभ की जाएगी। इस संयंत्र के माध्यम से अब पीवीटीजी समुदाय न केवल कच्चे आलू का उत्पादन कर रहा है, बल्कि उसके प्रसंस्करण से मूल्यवर्धित उत्पाद भी तैयार कर रहा है।

इस पहल से समुदाय की आय में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना है। प्रशिक्षण के माध्यम से उनकी खेती की उत्पादकता में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। साथ ही, आसपास के 10 गांवों में भी किसानों ने इस मॉडल को अपनाने की इच्छा जताई है, जिससे यह परियोजना अब सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनती जा रही है।

गुमला जिला, जो पीवीटीजी समुदायों का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, अब कृषि आधारित आजीविका और प्रसंस्करण के माध्यम से एक नए दिशा की ओर बढ़ रहा है। PVTG समुदाय के विकास हेतु PM-JANAM योजना अंतर्गत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उपायुक्त के निर्देश के आलोक में मुख्य रूप से जिले के शत प्रतिशत PVTG समुदाय को सभी लाभकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उनके जीवन हैं सुधार लाने का कार्य किया जा रहा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर हुई विशेष बैठक

0

गुमला : – आगामी 18 मई 2025 को आयोजित गुमला स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थापना दिवस के विभिन्न प्रस्तावित कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

स्थापना दिवस के दिन जिले के सभी शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त समाहरणालय स्थित परिषद भवन में गुमला के इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित एक परिचय समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर गुमला की ऐतिहासिक स्मृतियों, विरासत और प्रमुख उपलब्धियों को संजोने के उद्देश्य से एक फोटो गैलरी के विमोचन की योजना बनाई गई है। साथ ही, गुमला के सांख्यिकी आँकड़ों और मुख्य ऐतिहासिक बिंदुओं पर आधारित पुस्तकों के विमोचन की तैयारी भी की जा रही है, जिससे जिले के विकास, संस्कृति और इतिहास की जानकारी आम जनता तक पहुंच सके।इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा करते हुए उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, परियोजना निदेशक ITDA, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी, अविनाश पाठक , अलीना दास सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

सिकल सेल एनीमिया जांच हेतु चलाया जा रहा अभियान

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश के आलोक में जिले में सिकल सेल एनीमिया की शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित करने हेतु गुमला जिला प्रशासन द्वारा निरंतर रूप से व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गुमला परिसर में एक विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के मीडिया प्रतिनिधियों सहित शहरी नागरिकों ने भाग लेकर अपनी जांच करवाई।

उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से सिकल सेल एनीमिया की जांच की जा रही है। साथ ही, जिले के समस्त कार्यालयों में भी जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सभी अधिकारी-कर्मचारी भी अपना जांच करवा सकें।

इसी कड़ी में आज जिला पशुपालन कार्यालय, गुमला में आयोजित शिविर में कुल 35 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का जांच किया गया, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।

जिन नागरिकों की अब तक जांच नहीं हो सकी है, वे कल पुनः सूचना भवन परिसर में आयोजित होने वाले जांच शिविर में भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त सभी नागरिक अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर भी नि:शुल्क सिकल सेल एनीमिया जांच करवा सकते हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

भारतीय राजनीति की ‘मिसाल जोड़ियां’ – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

0

एक कहावत है कि जोड़ियां आसमान से बन कर आती हैं, लेकिन यह कहावत केवल शादी-विवाह तक ही सीमित है क्योंकि बात जब राजनीति की हो तो दो लोगों के बीच में साझा रणनीति और सूझबूझ अहम हो जाती है। भारतीय राजनीति का इतिहास उन जोड़ियों से भरा पड़ा है, जिन्होंने अपने साझा विजन, नेतृत्व और रणनीतिक कौशल से देश की दिशा और दशा को आकार दिया। ये जोड़ियां न केवल अपनी पार्टी के लिए बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं। पंडित नेहरू-महात्मा गांधी की वैचारिक साझेदारी से लेकर नरेंद्र मोदी-अमित शाह की आधुनिक रणनीति तक, इन जोड़ियों ने भारतीय राजनीति को एक स्वर्णिम राह पर आगे बढ़ाया।

सर्व ज्ञात है कि स्वतंत्रता संग्राम में गांधी-नेहरू की जोड़ी ने भारत को एकजुट करने में अभूतपूर्व भूमिका निभाई। गांधीजी का अहिंसा और सत्याग्रह का दर्शन जन-जन तक पहुंचा, तो नेहरू ने अपने आधुनिक और समाजवादी दृष्टिकोण से कांग्रेस को संगठित किया। गांधी की नैतिक शक्ति और नेहरू की वैश्विक सोच ने भारत को आजादी की राह पर अग्रसर किया। यह जोड़ी विचारधारा और कार्यान्वयन के तालमेल का प्रतीक बन गई।

इसी क्रम में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की राजनीतिक जोड़ी भी आती है, जिन्हे भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक और प्रभावशाली साझेदारी के रूप में जाना जाता है। दोनों भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक नेताओं में से थे और उन्होंने पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वाजपेयी और आडवाणी की जोड़ी की सफलता का आधार उनकी अलग-अलग लेकिन पूरक नेतृत्व शैली थी, जैसे वाजपेयी हिंदुत्व के विचारों को समर्थन देते थे, लेकिन उनकी छवि ऐसी थी कि गैर-भाजपा दल और अल्पसंख्यक समुदाय भी उन पर भरोसा करते थे। उनकी कविताएं और वक्तृत्व कला ने उन्हें जनता का प्रिय नेता बना दिया था, जो आज भी कायम है। दूसरी ओर आडवाणी एक अनुशासित और रणनीतिक नेता थे। उन्होंने भाजपा को संगठनात्मक रूप से मजबूत किया और हिंदुत्व को केंद्र में रखकर पार्टी की विचारधारा को प्रचारित किया। 1998 में वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया, जिसमें आडवाणी का समर्थन महत्वपूर्ण था। वहीं 1999 कारगिल युद्ध के दौरान वाजपेयी की कूटनीति और आडवाणी की आंतरिक सुरक्षा नीतियों ने भारत को मजबूत स्थिति में रखा।

ऐसी ही एक जोड़ी साउथ में भी उभरी। जयललिता और एम. जी. रामचंद्रन (एमजीआर) की जोड़ी। जो तमिल सिनेमा और राजनीति, दोनों में एक ऐतिहासिक और चर्चित जोड़ी बनकर उभरी। दोनों का रिश्ता न केवल पेशेवर था, बल्कि व्यक्तिगत और राजनीतिक स्तर पर भी गहरा प्रभाव डालने वाला था। एमजीआर ने 1972 में फिल्मों को अलविदा कहकर राजनीति में कदम रखा और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की स्थापना की। 1982 में उन्होंने जयललिता को अपनी पार्टी में शामिल किया। एक वाकया बेहद प्रचलित है कि 1987 में एमजीआर की मृत्यु के बाद, जयललिता को उनके अंतिम दर्शन तक करने से रोकने की कोशिश की गई। इसके बावजूद, जयललिता 21 घंटे तक उनके शव के पास खड़ी रहीं। यह घटना राजनीति में गुरु-शिष्य के रिश्ते की एक मिसाल बनी। एमजीआर ने मिड-डे मील योजना को फिर से शुरू किया था। जयललिता ने भी ऐसी जन-केंद्रित योजनाओं को बढ़ावा दिया। एमजीआर के दिखाए मार्ग का ही नतीजा था कि जयललिता ने अम्मा कैंटीन, अम्मा मिनरल वॉटर, और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए जनता के बीच “अम्मा” के रूप में अपनी पहचान बनाई और तमिलनाडु की छह बार मुख्यमंत्री बनीं।

कांशीराम और मायावती के रूप में गुरु शिष्य की एक और जोड़ी है जिसे भारतीय राजनीति में दलित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण गठजोड़ की तरह देखा जाता है। कांशीराम की शिष्या, यानी मायावती 1977 में उनसे जुड़ीं थी। कांशीराम ने 1984 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की स्थापना की, जिसका उद्देश्य दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को संगठित कर सत्ता में लाना था। कांशीराम और मायावती ने सामाजिक न्याय और दलित सशक्तिकरण पर जोर दिया। कांशीराम का नारा ‘जाति तोड़ो, समाज जोड़ो’ और ‘वोट हमारा, राज तुम्हारा, नहीं चलेगा’ ने वंचित वर्गों को जागृत करने में अहम भूमिका निभाई। पार्टी की कमान जब मायावती के हाथ आई तो उन्होंने इसे आगे बढ़ाते हुए गठबंधन और सामाजिक समीकरणों के जरिए शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। गुरु कांशीराम के दिखाए मार्ग पर चलते हुए मायावती ने 1995, 1997, 2002 और 2007 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उनकी लोकप्रियता इस कदर बढ़ी की 2007 में बसपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया, जो उनकी और कांशीराम की रणनीति की बड़ी जीत मानी जाती है।

वर्तमान में आधुनिक भारत के शिल्पी के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी वैश्विक चर्चा का विषय है। इस जोड़ी ने भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मोदी का करिश्माई नेतृत्व, प्रभावी जनसंपर्क और विकास का विजन जहां जनता के बीच लोकप्रिय हुआ, वहीं अमित शाह की संगठनात्मक प्रतिभा और रणनीतिक दूरदर्शिता ने पार्टी को हर स्तर पर मजबूत किया। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी साझेदारी ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिलाया और क्षेत्रीय स्तर पर भी पार्टी का विस्तार किया। बीजेपी के चाणक्य के नाम से मशहूर अमित शाह ने कई मौको पर यह स्वीकारा है कि नरेंद्र मोदी के साथ उनका रिश्ता एक मजबूत, विश्वास-आधारित और लक्ष्य-उन्मुख साझेदारी के रूप में विकसित हुआ है। मोदी ने भी कई मौकों पर शाह की संगठनात्मक क्षमता, राजनीतिक कुशाग्रता और नीतिगत निर्णयों में योगदान की सराहना की है। उदाहरण के लिए, जब शाह ने गृह मंत्री के रूप में धारा 370 को हटाने जैसे कठिन फैसलों को लागू किया, तो मोदी ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए शाह की दृढ़ता और नेतृत्व की प्रशंसा की।

कुल मिलाकर देखें और कुछ अपवादों को छोड़ दें तो भारतीय राजनीति में जोड़ियां अक्सर कारगर ही साबित हुई हैं। चाहे वह गांधी-नेहरू का वैचारिक तालमेल हो या मोदी-शाह की रणनीतिक साझेदारी, इन जोड़ियों ने अपने समय की चुनौतियों को अवसर में बदला हैं। ये जोड़ियां हमें सिखाती हैं कि नेतृत्व, रणनीति और विश्वास का सही मेल किसी भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि ये जोड़ियां भारत में भविष्य के नेताओं के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

मुस्कान

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium