16.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 398

बालू खनन में हादसा: मिट्टी धंसने से स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल, बाल श्रम पर उठे सवाल

0

गुमला, 15 मई — गुमला जिला के बांसटोली नदी में अवैध बालू खनन के दौरान एक दर्दनाक हादसे में संत तुलसीदास स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र अरविंद उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को काम के दौरान अचानक ऊपरी परत की मिट्टी और बालू धंसने से वह मलबे में दब गया। स्थानीय मजदूरों ने तत्काल बालू हटाकर उसकी जान तो बचा ली, लेकिन छात्र के चेहरे, सीने और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है।

आर्थिक तंगी ने झोंका खतरनाक मजदूरी में
मूल रूप से सिसई प्रखंड के निवासी अरविंद उरांव (पिता – अनिल उरांव) पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की आर्थिक मदद के लिए मजदूरी करने पर मजबूर था। ग्रामीणों के अनुसार, बालू माफिया जानबूझकर कम पैसे में काम करवाने के लिए नाबालिग बच्चों को खनन कार्य में लगाते हैं। इससे न केवल उनकी पढ़ाई बाधित होती है, बल्कि उनकी जान भी खतरे में पड़ जाती है।

खुलेआम चल रहा अवैध खनन, पर प्रशासन मौन
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के नज़ारे खुलेआम देखे जा सकते हैं, फिर भी खनन विभाग के अधिकारी मौन बने हुए हैं। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की इस चुप्पी के पीछे कोई सांठगांठ हो सकती है, जो इस गैरकानूनी बाल श्रम और अवैध खनन को बढ़ावा दे रही है।

कानून की अनदेखी पर सवाल
भारत में बाल श्रम पर सख्त कानूनी प्रतिबंध हैं, फिर भी बालू खनन जैसे खतरनाक कामों में नाबालिगों का इस्तेमाल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

मांग उठी—जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी बालू माफिया व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में किसी बच्चे की जान इस तरह के अवैध काम में न झोंकी जाए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उत्कृष्ट विद्यालयों के बच्चों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

0

सीबीएसई के तर्ज पर पहली बार परीक्षा में शामिल सरकारी स्कूल के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

96 प्रतिशत तक प्राप्त किए अंक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी स्कूल के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने के लिए वर्ष 2023 में 80 उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ पूरे राज्य भर में किया था। मुख्यमंत्री का यह प्रयास रंग ला रहा है, पहली बार सीबीएसई के तर्ज पर 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम आया है, जिसमें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई है। सीबीएसई 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने अलग-अलग संकायों में बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं । 10 वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल मेदिनीनगर के शिवलाल मेहता ने 96.6 प्रतिशत एवं 12 वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट विद्यालय दुमका की सुभाश्री वर्मा 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

सभी संकाय में बेहतर प्रदर्शन
10 वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय बोकारो के अभय कुमार ने 95.4, बोकारो के ही अभिनव गुप्ता ने 95.4, लातेहार के अन्वेषा सिंह ने 95, जिला स्कूल मेदिनीनगर के स्वर्णा राज ने 94.4, जिला स्कूल मेदिनीनगर के प्रशंसा कुमार दुबे ने 93.6, बालिका उत्कृष्ट विद्यालय नावाडीह की खुशी कुमारी ने 93, उत्कृष्ट विद्यालय देवघर के अभिषेक कुमार दत्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
वहीं 12 वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय दुमका की सुभाश्री वर्मा ने आर्ट्स संकाय में 96.4, मेदिनीनगर पलामू के ऋषि राज आनंद ने साइंस संकाय में 96.2, जेसी बोस गिरिडीह के तीन छात्राओं श्रेया पांडे, लक्ष्मी कुमारी और प्रज्ञा कुमारी ने कला संकाय में क्रमशः 94.4, 94.6 और 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। जबकि कॉमर्स संकाय में हजारीबाग और बरियातू रांची की डॉली कुमारी एवं सृष्टि देवघरिया को 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।
न्यूज़ डेस्क

राम भक्तों के लिए

सीबीएसई के तर्ज पर पहली बार परीक्षा में शामिल सरकारी स्कूल के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

0

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी स्कूल के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने के लिए वर्ष 2023 में 80 उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ पूरे राज्य भर में किया था। मुख्यमंत्री का यह प्रयास रंग ला रहा है, पहली बार सीबीएसई के तर्ज पर 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम आया है, जिसमें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई है। सीबीएसई 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने अलग-अलग संकायों में बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं । 10 वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल मेदिनीनगर के शिवलाल मेहता ने 96.6 प्रतिशत एवं 12 वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट विद्यालय दुमका की सुभाश्री वर्मा 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

सभी संकाय में बेहतर प्रदर्शन
10 वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय बोकारो के अभय कुमार ने 95.4, बोकारो के ही अभिनव गुप्ता ने 95.4, लातेहार के अन्वेषा सिंह ने 95, जिला स्कूल मेदिनीनगर के स्वर्णा राज ने 94.4, जिला स्कूल मेदिनीनगर के प्रशंसा कुमार दुबे ने 93.6, बालिका उत्कृष्ट विद्यालय नावाडीह की खुशी कुमारी ने 93, उत्कृष्ट विद्यालय देवघर के अभिषेक कुमार दत्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
वहीं 12 वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय दुमका की सुभाश्री वर्मा ने आर्ट्स संकाय में 96.4, मेदिनीनगर पलामू के ऋषि राज आनंद ने साइंस संकाय में 96.2, जेसी बोस गिरिडीह के तीन छात्राओं श्रेया पांडे, लक्ष्मी कुमारी और प्रज्ञा कुमारी ने कला संकाय में क्रमशः 94.4, 94.6 और 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। जबकि कॉमर्स संकाय में हजारीबाग और बरियातू रांची की डॉली कुमारी एवं सृष्टि देवघरिया को 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

राम भक्तों के लिए

पुलिस ने बरामद किया,कुंआ में तैरते हुए एक महिला का शव , शरीर में मेले चोट के निशान, हत्या की आशंका

0

पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई थाना क्षेत्र के लंगटा पाबेया ग्राम के गंगाजल दोहर के बन्दन उरांव के कुंआ में एक महिला की तैरते हुए लाश को देखकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, बाद में उक्त घटना की सूचना सिसई थाना पुलिस को दी गई, उक्त सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर, पुलिस ने कुंआ से उक्त महिला का शव निकलवाया गया, उक्त महिला का पहचानी सिसई थाना क्षेत्र के लंगटा पाबेया ग्राम निवासी 40 वर्षीय फुलमनी देवी ( पति स्व० दिलीप साहू ) के रूप में की गई, और उक्त महिला के शरीर में चोट के निशान होने के कारण उपस्थित ग्रामीणों द्वारा शंका जाहिर की जा रही हैं की उक्त महिला की हत्याकर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से कुंआ में फेंका गया होगा, बाद में सिसई थाना पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार को लगभग ढाई – तीन बजे पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं, सिसई थाना पुलिस उक्त मामले को काफी गंभीरता और गहराई से छानबीन और पुछताछ शुरू कर दी हैं ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

पुलिस ने बरामद किया,कुंआ में तैरते हुए एक महिला का शव , शरीर में मेले चोट के निशान, हत्या की आशंका

0

पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई थाना क्षेत्र के लंगटा पाबेया ग्राम के गंगाजल दोहर के बन्दन उरांव के कुंआ में एक महिला की तैरते हुए लाश को देखकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, बाद में उक्त घटना की सूचना सिसई थाना पुलिस को दी गई, उक्त सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें अपने दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर, पुलिस ने कुंआ से उक्त महिला का शव निकलवाया गया, उक्त महिला का पहचानी सिसई थाना क्षेत्र के लंगटा पाबेया ग्राम निवासी 40 वर्षीय फुलमनी देवी ( पति स्व० दिलीप साहू ) के रूप में की गई, और उक्त महिला के शरीर में चोट के निशान होने के कारण उपस्थित ग्रामीणों द्वारा शंका जाहिर की जा रही हैं की उक्त महिला की हत्याकर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से कुंआ में फेंका गया होगा, बाद में सिसई थाना पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार को लगभग ढाई – तीन बजे पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं, सिसई थाना पुलिस उक्त मामले को काफी गंभीरता और गहराई से छानबीन और पुछताछ शुरू कर दी हैं ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है

0

गुमला :- गुमला झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा राज्य स्तरीय निदेशानुसार जिले के विद्यालयों में दिनांक 13 से 16 मई 2025 तक चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन कराया जा रहा है । इस समर कैंप में खेल गतिविधि, नृत्य, स्थानीय उपलब्ध सामग्रियों से आर्ट क्राफ्ट, चित्रकला आदि कार्य हेतु निर्देशित किया गया है। । गतिविधि के दूसरे दिन जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा विभिन्न उच्च विद्यालय में मिट्टी से विभिन्न कलाकृतियों का निर्माण, दोना पत्तल बनाने, कागज की आकृतियां एवं गुलदस्तों तथा बांस की विभिन्न आकृतियों का निर्माण, मॉडल निर्माण जैसे कार्य कराए गए । मौके पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ज्योति खलखो द्वारा बताया गया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता एवं नेतृत्व भावना के विकास के साथ साथ टीम वर्क और कलात्मक अभिव्यक्ति के जरिए बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि के उद्देश्य से यह समर कैंप आयोजित किया गया है ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

गुमला में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

0

गुमला : – गुमला समाहरणालय के सभागार में मासिक जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने की। बैठक में जिले के सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कल्याण, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण, आवास योजना, मनरेगा, पशुपालन, राजस्व समेत 15 से अधिक विभागों की अद्यतन प्रगति पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की गहन समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सिसई रेफरल अस्पताल, पालकोट, भरनो, बिशुनपुर एवं रायडीह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियुक्त की जा चुकी है। चिकित्सकों के द्वारा नियमित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने इन अस्पतालों की सेवा स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया।

समन्वय समिति की बैठक के उपलक्ष्य में समाहरणालय परिसर में सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का सिकल सेल एनीमिया जांच किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने निर्देशित किया कि मई माह के अंत तक जिले के शत प्रतिशत नागरिकों का सिकल सेल जांच कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी सघन जांच शिविर आयोजित कर जांच को सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को किसी एक गांव का चयन कर औचक निरीक्षण करते हुए जांच कार्य की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। दिनांक 15 एवं 16 मई को सूचना भवन सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों हेतु पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में कल समाहरणालय परिसर में पुनः सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मी भाग लेंगे।

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की प्रगति सुनिश्चित कराने पर भी बल दिया। पोषण ट्रैकर पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि दर्ज कराने और वजन मापन को नियमित रूप से मॉनिटर किए जाने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने पंचायत स्तर पर विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कल्याण विभाग की समीक्षा में छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने निर्देशित किया कि कोई भी पात्र विद्यार्थी योजना से वंचित न रहे। उन्होंने छात्रवृत्ति के आवेदनों की समय पर पुष्टि करने और कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विद्यालय भवनों की मरम्मती एवं लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने पर बल दिया। धूमकुड़िया भवनों के फील्ड वेरिफिकेशन तथा सरना-मसना घेराबंदी संबंधी आवेदनों की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अविलंब कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षा में मैया सम्मान योजना के वेरिफिकेशन का औचक निरीक्षण कर उसकी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता सहन नहीं की जाएगी।

जल जीवन मिशन की समीक्षा में खराब जलमीनारों की मरम्मती शीघ्र कराने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के गांवों में आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के गांव में प्राथमिक सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने राशन कार्ड और आधार कार्ड का नाम मिलान, ई-केवाईसी की प्रक्रिया तथा नए लाभुकों के नाम जोड़ने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले डीलरों को चिन्हित कर उन्हें हटाया जाए।

पशुपालन विभाग की समीक्षा में पशुओं के वितरण से पूर्व आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों को सूचित करने, पशुओं का बीमा कराने तथा पशुपालन संबंधी जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

कृषि विभाग अंतर्गत एटीएम-बीटीएम की राशि भुगतान में हुई त्रुटियों को शीघ्र दूर कर कर्मियों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश उपायुक्त ने दिए। साथ ही कृषि ऋण माफी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान समृद्धि योजना और सॉयल हेल्थ कार्ड जैसे विषयों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने सभी पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने की बात कही।

बैठक में उपायुक्त द्वारा अन्य विभागों की भी विस्तार से समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता गुमला, निदेशक डीआरडीए, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता जिला परिषद, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला नज़रात उप समाहर्ता सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बोटोपानी गांव में पहुंचा उजाला: गुमला प्रशासन और JREDA की साझेदारी से PVTG परिवारों को मिली सौर ऊर्जा

0

गुमला : – गुमला जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) और स्थानीय आदिवासी समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में सतत प्रयास जारी हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण योजना (PM Janman ) के तहत जिले के सुदूस्थ गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। इस क्रम में घाघरा प्रखंड के आदर पंचायत अंतर्गत बोटोपानी गांव में पहली बार सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली पहुंचाकर एक बेहतरीन कार्य किया गया है।

बोटोपानी एक ऐसा गांव है जो अब तक बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित था। गांव के लगभग 40 परिवारों, जो विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय से आते हैं, को अंधेरे में जीवन बिताना पड़ता था। ना तो बच्चों को रात में पढ़ाई की सुविधा थी और ना ही खेती या आजीविका के अन्य साधनों के लिए कोई आधुनिक सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन अब यह स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

गुमला जिला प्रशासन ने झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (JREDA) के सहयोग से अप्रैल 2025 में बोटोपानी में 10 किलोवाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना कराई। इस संयंत्र में दो 5 किलोवाट के सौर पैनल शामिल हैं, जिन्हें एक सूक्ष्म ग्रिड के माध्यम से गांव के 40 घरों से जोड़ा गया है। यह परियोजना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और पीएम जनमन योजना दोनों की प्राथमिकताओं से जुड़ी हुई है।

परियोजना की शुरुआत से पहले JREDA की टीम ने स्थल का सर्वेक्षण किया और वहां की भौगोलिक स्थिति, सूर्य की उपलब्धता और भूमि की उपयोगिता का आकलन किया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें उन्हें सौर ऊर्जा के लाभों की जानकारी दी गई और उन्हें इस प्रक्रिया से जोड़ा गया। संयंत्र में इनवर्टर और बैटरी की सुविधा भी जोड़ी गई, जिससे रात में भी बिजली की आपूर्ति बनी रहती है। इसके अलावा इस संयंत्र की निगरानी के लिए रांची से रीयल टाइम IoT आधारित मॉनिटरिंग प्रणाली भी स्थापित की गई है। दीर्घकालिक संचालन के लिए JREDA द्वारा पांच वर्षों की व्यापक अनुरक्षण योजना भी लागू की गई है।

इस पहल का असर अब गांव की जिंदगी में साफ दिख रहा है। अब यहां के घरों में बल्ब और पंखे चल रहे हैं, जिससे जीवन की गुणवत्ता में सुधार आया है। बच्चे अब रात में आराम से पढ़ाई कर पा रहे हैं, जिससे उनकी शिक्षा में सकारात्मक बदलाव आया है। कई ग्रामीणों ने बिजली मिलने के बाद सिलाई, दुकानदारी जैसे छोटे-छोटे उद्यम शुरू किए हैं, जिससे उनके परिवार की आय बढ़ रही है। खेती के लिए सौर ऊर्जा से सिंचाई की व्यवस्था भी की गई है, जिससे वर्षा पर निर्भरता कम हो रही है और उत्पादन में वृद्धि देखी जा रही है।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक सकारात्मक कदम है। अब पारंपरिक ईंधनों जैसे कि लकड़ी और मिट्टी के तेल पर निर्भरता कम हो रही है, जिससे प्रदूषण में भी गिरावट आई है। बोटोपानी के एक निवासी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “बिजली आने के बाद हम सबकी जिंदगी बदल गई है। अब हम रोशनी में काम कर सकते हैं, बच्चे पढ़ सकते हैं और खेतों में सिंचाई भी आसान हो गई है।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

खेलो इंडिया यूथ गेम्स,बिहार 2025 में U18 boys में सिसई प्रखंड,गुमला के स्प्रिंटर साकेत मिंज ने 200 मीटर दौड़ में 21:54 sec में पूरा करते हुए स्वर्ण पदक जीत कर झारखंड को गौरवान्वित किया

0

गुमला – : गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई प्रखंड के ग्राम सकरोली, महुवाडीपा निवासी एवं स्थानीय बेसिक ट्रेनिंग डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, महुवाडीपा में प्रशिक्षित साकेत मिंज ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स – बिहार 2025 में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए U-18 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में 21.54 सेकंड का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अर्जित किया है।

यह उपलब्धि न केवल साकेत की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि पूरे गुमला जिले एवं झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले साकेत की माता खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। विषम परिस्थितियों के बावजूद, साकेत ने पांच वर्षों तक महुवाडीपा प्रशिक्षण केंद्र में नियमित अभ्यास कर उत्कृष्टता हासिल की। उनकी प्रतिभा को मान्यता देते हुए वर्ष 2022 में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI), रांची में उनका चयन हुआ।

साकेत की यह उपलब्धि अन्य नवोदित खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

चैनपुर प्रखंड में दिनांक 13 एवं 14 मई 2025 को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

0

गुमला : – प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं शिक्षकों की क्षमता संवर्द्धन हेतु उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार शिक्षा कर भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत चैनपुर प्रखंड में दिनांक 13 एवं 14 मई 2025 को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया , यह कार्यशाला अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा कर भेंट कार्यक्रम के उद्देश्य, कार्यान्वयन एवं प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला के दौरान शिक्षकों के साथ भाषा शिक्षण को रोचक एवं प्रभावशाली बनाने हेतु कविताओं के माध्यम से भाषा सिखाने की गतिविधियाँ कराई गईं। साथ ही कक्षा-कक्ष में पढ़ने का कोना, प्रिंट समृद्ध वातावरण, पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग और प्रेरणा सभा जैसे नवाचारों पर भी व्यापक चर्चा की गई। गणित विषय की शिक्षा को सशक्त करने के लिए तीली बंडल, गिनती माला, नंबर कार्ड, बोर्ड गेम जैसे शैक्षिक संसाधनों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। इस कार्यशाला में चैनपुर प्रखंड के कुल 95 शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

गौरतलब है कि उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी द्वारा शिक्षा कर भेंट कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के बोर्ड परीक्षाफल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इन्हीं अनुभवों को आधार बनाते हुए अब इस कार्यक्रम को प्राथमिक स्तर की शिक्षा तक विस्तार देते हुए ‘प्रोजेक्ट अजीत’ के तहत क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों में से भाषा एवं गणित के बुनियादी अधिगम के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में लर्निंग गैप की समस्या उत्पन्न न हो।

कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में एफएलएन आधारित शैक्षिक गतिविधियों को सघन रूप से लागू किया जा रहा है। साथ ही आकर्षक एवं शिक्षण अनुकूल कक्षा-कक्ष, रीडिंग कॉर्नर, प्रेरणा मंच जैसी पहलें चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य बच्चों में सीखने की आदत एवं प्रेरणा का विकास करना है। इन पहलों को विद्यालय, संकुल एवं प्रखंड स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium