16.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 399

तेलंगाना टनल हादसे में फंसे गुमला जिले के श्रमिक अनुज साहू का शव नहीं मिला, फलस्वरूप परिजनों ने संतोष साहू का पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया, वृद्ध पिता रामप्रसाद साहू ने दी मुखाग्नि

0

मृतक के पिता रामप्रताप साहू ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अबतक कोई सहयोग और जीवन यापन हेतु नौकरी प्रदान नहीं की गई है , का गुहार लगाई हैं

गुमला :- ज्ञातव्य हैं की तेलंगाना राज्य सरकार के सहयोग से सभी चारों मृतकों के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र और पच्चीस लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि , गुमला जिला प्रशासन के , उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के माध्यम और उपस्थिति में उनके हाथों प्रदान किया गया है।
ज्ञातव्य हैं कि तेलंगाना के नागरकुरनूर जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल परियोजना का एक बड़ा हिस्सा ढह जाने से झारखण्ड राज्य के गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना स्थित खंभिया कुंबा टोली ग्राम निवासी अनुज साहू उक्त टनल में फंसगया और उसका जीवित या मृत शव बरामद नहीं हुआ, फलस्वरूप आज 81 वें दिन बाद सनातन हिन्दू धर्म के रीति रिवाज के तहत मृतक अनुज साहू का पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया, इस अंतिम संस्कार में पुरे गांववासियों ने भाग लिया,इस अंतिम संस्कार करने के दौरान वृद्ध माता-पिता द्वारा अपने मृतक पुत्र के बने पुतले में लगे अनुज साहू के (फोटोग्राफ में )एक रस्म पुरा करने दौरान , अपने बेटे के गम और दर्द को लेकर दोनों वृद्ध माता पिता के द्वारा दुध पिलाते वक्त फफक – फफक कर रो पड़े और उनका रो-रो कर बुरा हाल होते उक्त दृश्य को देख , अंतिम संस्कार में उपस्थित सभी लोगों के आंखें नम हो गई, ज्ञातव्य हैं कि तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल परियोजना का एक बड़ा हिस्सा ढह जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में से झारखंड राज्य के गुमला जिले के चार श्रमिक समेत कुल आठ श्रमिक फंसे हुए थे। फंसे हुए श्रमिकों में गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के तिर्रा गांव निवासी संतोष साहू, घाघरा थाना क्षेत्र के खंभिया कुंबा टोली निवासी अनुज साहू, रायडीह थाना क्षेत्र के कोबी टोली गांव निवासी जगता खेस और पालकोट थाना क्षेत्र के उम्दा नकटी टोली गांव निवासी संदीप साहू शामिल हैं।

उक्त घटना के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार गुमला जिला प्रशासन उक्त श्रमिकों के परिजनों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा था । प्रशासन की टीम परिजनों से लगातार संपर्क में थी और उन्हें आवश्यक सहायता एवं सांत्वना दी जा रही थी और बाद में सभी फंसे श्रमिकों के परिजन उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी से मिले थे। उसी दौरान उपायुक्त गुमला ने परिजनों को सांत्वना देते हुए और सकारात्मक समाचार की कामना करते हुए उन्होंने परिजनों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ है और श्रमिकों के सुरक्षित बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे थे, परिजनों के आग्रह को ध्यान में रखते हुए , सभी संबंधित प्रत्येक मजदूरों के परिवार से एक-एक सदस्य को तेलंगाना ले जाया जाएगा था । परिजनों को सुरक्षित रूप से घटनास्थल पर ले जाने के लिए DMFT फैलो श्री अविनाश पाठक एवं गुमला एसआई निखिल आनंद उनके साथ थे ।

इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी चिंता जताई है और उनके निर्देशानुसार गुमला जिला प्रशासन की टीम हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है , परन्तु मृतक के पिता रामप्रताप साहू ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा अबतक कोई सहयोग नहीं मिलने और ना ही आश्रित – पीड़ित परिवारों को जीवन यापन के लिए नौकरी प्रदान नहीं किया गया हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने विभिन्न सीएचसी-एचएससी निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

0

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM ABHIM), हॉस्पिटल मैनेजमेंट, 15वें वित्त आयोग के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया।

डीसी ने बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत जारी कार्यों की समीक्षा भी की. जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न सीएचसी-एचएससी निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के PM ABHIM योजनान्तर्गत निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की समीक्षा के क्रम में कार्य एजेन्सी कार्यपालक अभियंता एनआरईपी/ विशेष प्रमंडल/ भवन प्रमंडल और सिविल सर्जन को जिन केन्द्रों के लिए भूमि उपलब्ध कराने में समस्या हो रही है, उनमें संबंधित अंचल अधिकारी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए भूमि उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जिन यूनिट्स का निर्माण कार्य अपूर्ण है उन्हें जल्द पूरा करायें तथा जिनमें निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उसे योजनाबद्ध रूप से संचालन करें ताकि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले।

बैठक में सिविल सर्जन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, एन.आर.ई.पी आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने जल जीवन मिशन व जलापूर्ति समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की,पेयजल समस्या का त्वरित निराकरण का निर्देश दिया

0

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को जल जीवन मिशन एवं जलापूर्ति तथा स्वच्छता योजना समेत विभिन्न योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन, पेयजल समस्या के निराकरण और जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।

डीसी ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति योजना के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पेयजल समस्या का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत सभी गांवों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य संस्थानों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

डीसी ने क्षेत्र भ्रमण कर पेयजल की समस्याओं की जांच का अधिकारियों को दिया निर्देश

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर पेयजल की संचालित योजनाओं में आ रही समस्याओं की जांच कर उचित समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पानी की किल्लत न हो, लोगों को सुगम रूप से जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो, इसके लिए कार्य करें। साथ ही क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाए जाने वाले खराब चापाकलों/नलकूपों की जल्द से जल्द मरम्मती सुनिश्चित कराएं।

बैठक में पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्य, पेयजल स्रोतों की स्थिति, पानी टंकी की स्थिति, मरम्मत कार्य आदि से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। प्रखंडवार ओडीएफ प्लस सहित अन्य बिंदुओं पर बारी-बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में ये अधिकारी थे शामिल

बैठक के दौरान डीसी ने प्रखंडवार विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। बैठक में उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में अपर समाहर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, उप नगर आयुक्त, नगर निगम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, गिरिडीह जिला, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, बड़की सरैया/धनवार, सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

https://linksredirect.com/?cid=228912&source=linkkit&url=https%3A%2F%2Fwww.bigrock.in
राम भक्तों के लिए

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने KCC लोन का लक्ष्य 60 प्रतिशत करने का रखा प्रस्ताव

0

रांची : झारखंड मंत्रालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC)  की 91वीं त्रैमासिक बैठक में बुधवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई. SLBC की बैठक में राज्य के वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर विशेष रूप से मौजूद रहें. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य के विकास और खास कर कृषि की उन्नति में बैंकों की अहम भूमिका है. उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में KCC लोन का लक्ष्य 40 प्रतिशत से बढ़ा कर 60 प्रतिशत तक करने का प्रस्ताव रखा.

मंत्री ने कहा कि राज्य में गठबंधन वाली सरकार किसानों को 2 लाख रुपए तक की ऋण माफी का लाभ दे रही है. ऐसे में जरूरी है कि राज्य के ज्यादा से ज्यादा ज्यादा किसानों को KCC का लाभ मिल सके. KCC लोन का लाभ सिर्फ खेती-बाड़ी तक ही सीमित नहीं है. पशुपालकों और मत्स्य पालन करने वाले किसानों को भी KCC लोन का लाभ दिया जाता है. इस बात को ग्रामीण इलाकों में बताने की जरूरत है.

राज्य में MSME को बढ़ावा देने पर फोकस होना चाहिए

मंत्री ने बैठक में कहा कि राज्य की एपेक्स सोसाइटी सहकारिता के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं. शहद से लेकर लाह के उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एपेक्स सोसाइटी बेहतर प्रयास कर रही है. बैंकों के सहयोग से एपेक्स सोसाइटी से जुड़े FPO को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है. उन्होंने बैठक के दौरान बैंक के सीनियर प्रतिनिधि के शामिल होने की बात कही, ताकि बैंक के कामकाज से संबंधित जानकारी पूछने पर वो बैठक के बारे में बता सकें.

मंत्री ने बिरसा किसान पोर्टल का जिक्र करते हुए कहा कि इस पर हर तरह की जानकारी उपलब्ध कराते हुए इसकी उपयोगिता को प्रमाणित दिया जा सकता है. उन्होंने राज्य में MSME को बढ़ावा देने के लिए इस पर फोकस करने की बात भी कही. मंत्री ने कहा कि मुद्रा लोन की जटिलताओं को दूर करने की आवश्यकता है. अगर व्यापार और उद्यमशीलता में अपना भविष्य संवारने का सपना देख रहे युवा कागजी प्रक्रियाओं में ही उलझ कर रह गए, तो उनको सफलता नहीं मिलेगी.

राम भक्तों के लिए

लघु उद्योग भारती, रामगढ़ इकाई द्वारा निःशुल्क व्हील चेयर- सह- श्रवण यन्त्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन

0

बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल, क्षेत्र के 125 दिव्यांगों को व्हील चेयर और 51को श्रवण यन्त्र किया भेंट

लघु उद्योग भारती, रामगढ़ इकाई द्वारा रामगढ़ शहर के होटल शिवम इन सभागार में मंगलवार को आयोजित व्हील चेयर- सह- श्रवण यन्त्र के निःशुल्क वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए और इस क्षेत्र के कुल 125 दिव्यांगों को व्हील चेयर और 51 दिव्यांगों को श्रवण यन्त्र भेंट किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव सह प्रांतीय प्रभारी इन्द्र अग्रवाल, सम्मानित अतिथि पूर्व आईपीएस निर्मला कौर, एफजेसीसीआई परेश गट्टानी, ज्योति कुमारी, प्रांतीय अध्यक्ष विजय छापरिया ,प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़, अध्यक्ष अनिल गोयल, सचिव अखिलेश सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

लघु उद्योग भारती, रामगढ़ इकाई ने कोविड काल से लेकर समाज के विभिन्न जरूरतमंदों की सेवा के साथ विशेषकर दिव्यांगों की सहायत की लिए लगातार कार्य करती है साथ ही उद्योग हित- राष्ट्रीय हित के लक्ष्य पर सराहनीय कार्य करती है ।

इस कार्यक्रम का सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर, मां भारती और भगवान विश्वकर्मा जी की तस्वीर पर पुष्पार्पण कर नमन करते हुए कार्यक्रम का आगाज किया गया। मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल जी के जीवन परिचय पर संक्षिप्त प्रकाश श्री विजय मेवाड़ जी ने डाला। कार्यक्रम में मंच संचालन बरूण बगड़िया जी और धन्यवाद ज्ञापन पीयूष गोयल ने किया ।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल जी ने कहा कि दिव्यांगता ईश्वर का एक विशेष उपहार है। लघु भारती इकाई, रामगढ़ ने समाज के ऐसे वर्ग पर अपना सेवा कार्य फोकस किया है जिन्हें समाज से सालोंभर सहयोग की अपेक्षा रहती है। दिव्यांगों के दुःख-सुख और इनके मानसिक शसक्तता के लिए हम सभी को सदैव खड़े रहने की जरूरत है। इन्हें यह विश्वास दिलाना कि आवश्यकता है कि आपके देखभाल और सहयोग के लिए संपूर्ण मानवता आपके साथ है। दिव्यांगों के हितार्थ अभी मेरे पहल पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के हजारीबाग और रामगढ़ परिसदन सभागार में भारत सरकार की कंपनी के सहयोग से एक कैंप लगा था जिसमें उनका परीक्षण किया गया है संभवतः इस महीने के अंत तक उनके जरूरत के अनुरूप उन्हें उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। दिव्यांगों को सरकार द्वारा निर्धारित 80% दिव्यांगता होने पर ही मोटराइज्ड व्हील चेयर दिया जाता है लेकिन समय गतिशील है और समय के अनुरूप दिव्यांगों की सुविधा के उपकरणों में भी अपग्रेड की जरूरत है। हम प्रयासरत है कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के शत- प्रतिशत दिव्यांग जनों को बैटरी संचालित मोटराइज्ड व्हील चेयर उपलब्ध कराया जाय और इस दिशा में सकारात्मक कार्य शुरू है जल्द ही इसका सुखद परिणाम भी दिखेगा और दिव्यांग जनों को बड़ी राहत मिलेगी। लघु उद्योग भारती रामगढ़ इकाई का कार्य मानवता के हित में बेहद प्रेरक है और समाज के अन्य समूह या वर्गों को भी ऐसे प्रेरक कार्य से प्रेरणा लेकर कदम बढ़ाना चाहिए ।

सांसद- विधायक ने रामगढ़ में डीएमएफटी मद के साढ़े तीन करोड़ की विकास योजनाओं का रखा आधारशिला, रामगढ़ ओल्ड सदर अस्पताल में बनेगा नया अस्पताल भवन*

हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को अपने रामगढ़ दौरे के क्रम में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक ममता देवी की उपस्थिति में साढे तीन करोड़ की विकास योजनाओं का आधारशिला रखा। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 07 स्थित पोचरा, बुजुर्ग जमीरा में 98 लाख रुपए की लागत से अपर पोचरा में राजू साव के घर से सरना होते हुए विक्रम यादव के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का सांसद- विधायक ने नारियल फोड़कर, शिलापट्ट का आवरण कर और फीता काटकर किया। यहां यह दूसरे फेज में 800 मीटर सड़क निर्माण का कार्य होने है। इससे पहले ही यहां प्रथम फेज में 800 मीटर सड़क निर्माण का कार्य डीएमएफटी मद से किया जा रहा है। इस पथ निर्माण कार्य की मांग इस क्षेत्र के लोगों के लिए एक पुरानी मांग थी और जनहित में यह बेहद आवश्यक भी थी। सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों को बड़ी सहूलियत होगा। मौके पर सांसद मनीष जायसवाल जी ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है जो निरंतर जारी रहता है लेकिन आप जहां रहते हैं वह क्षेत्र कैसा वह बेहद जरूरी है। रामगढ़ में छावनी परिषद और नगर परिषद की व्यवस्था एक साथ चलने से क्षेत्र के विकास में कई अवरुद्ध स्थिति उत्पन्न हो रही थी लेकिन डीएमएफटी मद का उपयोग छावनी परिषद में शुरू होने से क्षेत्र का समुचित विकास संभव हो सकेगा ।

तत्पश्चात रामगढ़ ब्लॉक मोड़ के समीप स्थित पुराना रामगढ़ सदर अस्पताल कैंपस में डीएमएफटी मद की राशि करीब ढाई करोड़ की लागत से यहां पतरातु बस्ती में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नए भवन के निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और रामगढ़ विधायक ममता देवी ने संयुक्त रूप सेनारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। यहां पुराना सदर अस्पताल के सभी जर्जर भवनों को तोड़कर नया डबल स्टोरी भवन का निर्माण होगा। ऐसे विकास से क्षेत्र के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी ।

रामगढ़ के दो शोकाकुल परिवारजनों से मिले सांसद

रामगढ़ दौरे के क्रम में सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को रामगढ़ के भाजपा कार्यकर्ता रोबिन गुप्ता के पिता सह रामगढ़ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्व.राम प्रसाद साव के ब्रह्मभोज सह श्रद्धांजलि सभा में उनके रामगढ़ के सौदागर मोहल्ला न्यू कॉलोनी स्थित आवास पहुंचकर गहरा शोक संवेदना जताया और ईश्वर से मृत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। उसके बाद रामगढ़ के लोहार मोहल्ला स्थित पत्रकार अनिल विश्वकर्मा के पिता महेश विश्वकर्मा के निधन पर उनके घर पहुंचकर गहरा शोक जताया और ईश्वर से मृत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को इस विकट दुःख से उबरने हेतु अदम्य साहस प्रदान करने की कामना की ।

मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

उक्त अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल के साथ विशेषरूप से रामगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, रामगढ़ भाजपा जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, मांडू विधानसभा क्षेत्र की सांसद मीडिया प्रतिनिधि रीमा कुमारी, रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष रंजन सिंह फौजी उर्फ छोटन सिंह, रामगढ़ नगर अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव,
रामगढ़ नगर मंडल सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, राजद नेता रमेश यादव, आजसू नेता कमलेश यादव, भाजपा नेता महेश चौधरी, मणिशंकर ठाकुर विनीत यादव, राजेश गुप्ता, शंकर ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह से मिले आयुष्मान भारत योजना के तहत डायलिसिस से पीड़ित मरीज

0

हजारीबाग- मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह से आयुष्मान भारत योजना के तहत डायलिसिस से पीड़ित मरीजों ने मुलाकात की। मरीजों ने निजी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा न मिलने की गंभीर समस्या को उनके समक्ष रखा। मरीजों का कहना था कि केंद्र सरकार की बहुप्रचारित योजना के बावजूद उन्हें उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी स्थिति और भी बदतर हो रही है। इस विषय पर उन्होंने गहरी चिंता जताई और कहा कि यह न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की विफलता है, बल्कि यह मानवीय संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ भी है।मुन्ना ने इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही संबंधित विभागीय मंत्री से मुलाकात करेंगे और मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसेवा और जनस्वास्थ्य कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांग्रेस हमेशा गरीब, पीड़ित और वंचित वर्ग के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।
मुख्य रूप से तपेश्वर राय , फिरोज अंसारी , करू यादव , मोहम्मद शहाबुद्दीन , सुरेंद्र दांगी , कौशल्या देवी , महावीर प्रसाद , गौतम कुशवाहा विक्की कुमार धान उपस्थित थे,

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

गुमला में प्रखंडों के सतत विकास व योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने की विशेष समीक्षात्मक बैठक

0

गुमला : – गुमला जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो, इस उद्देश्य से गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर विगत कुछ माह से वरीय अधिकारियों को विभिन्न प्रखंडों से टैग किया गया है। इन अधिकारियों द्वारा संबंधित प्रखंडों में लगातार फील्ड भ्रमण, स्थानीय प्रशासन एवं नागरिकों के साथ बैठकें, योजनाओं की समीक्षा तथा स्थलीय निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज समाहरणालय‌ के सभागार में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक विशेष समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिकारियों द्वारा फील्ड भ्रमण के दौरान की गई गतिविधियों, निरीक्षण रिपोर्ट, और योजनाओं की अद्यतन स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए , राशन डीलरों की लापरवाही पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने राशन कार्ड एवं आधार कार्ड में हो रहे मिसमैच की गंभीरता को रेखांकित करते हुए आपूर्ति विभाग को त्वरित सुधार की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आंगनबाड़ी, मनरेगा, पशुधन विकास योजना एवं पीएम-जनमन योजना सहित सभी प्राथमिक सेवाओं के प्रभावी संचालन की गहन समीक्षा की। उन्होंने वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से फील्ड विजिट करें तथा गांवों में आमजन से संवाद स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन करें।

विद्यालयों में शौचालय, पेयजल और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने, आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित कक्षा संचालन, अस्पतालों की व्यवस्था सुदृढ़ करने और सभी सरकारी भवनों के उपयोग की स्थिति की जांच के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भवन अनुपयोगी या बंद स्थिति में है, तो उसे शीघ्र क्रियाशील किया जाए।

उपायुक्त ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक करता हुए सभी क्षेत्र में पानी की सुविधाओं को दुरुस्त करने की बात कही। पीएम-जनमन योजना के तहत पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए तेज गति से कार्रवाई करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया।

पशुधन योजना के अंतर्गत लाभुकों को पशु वितरण से पूर्व उनकी उचित प्रशिक्षण एवं देखरेख की जानकारी देने की बात कही गई, ताकि पशुओं की हानि न हो।

बैठक में जिला आपूर्ति विभाग की भी समीक्षा की गई, जिसमें केवाईसी, राशन वितरण एवं जन वितरण प्रणाली से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीओ सदर, एसडीओ बिशुनपुर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला के औरापाठ की बदलती तस्वीर: अब हर घर तक पहुँचा नल से जल

0

गुमला के PVTG समुदाय को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की दिशा में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी की पहल, पीएम जनमन योजना के तहत जल जीवन मिशन से गाँव में आया सकारात्मक बदलाव

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत डुमरी प्रखंड के दूरस्थ उरनी पंचायत स्थित औरापाठ गाँव तक पहुँचने के लिए घने जंगल और पहाड़ी रास्तों को पार करना होता है। यह गाँव करीब 95 किलोमीटर की दूरी पर जिला मुख्यालय से स्थित है। यहाँ कुल 62 घर हैं, जिनमें 42 घर कोरवा समुदाय के हैं — एक ऐसा समुदाय जिसे भारत सरकार ने अति पिछड़ा जनजातीय समूह (PVTG) के रूप में चिन्हित किया है।

वर्षों से यह समुदाय पानी की विकट समस्या से जूझता रहा। पीने के लिए ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोतों जैसे गढ़ा और चुआंवा पर निर्भर रहना पड़ता था, जो न तो सुरक्षित थे और न ही पर्याप्त। इन स्रोतों का जल अधिकतर प्रदूषित होता था, जिससे डायरिया, पीलिया और पेट की बीमारियाँ आम बात थी। महिलाओं को दिन में कई बार पहाड़ियों से नीचे उतरकर कई किलोमीटर दूर का सफर तय कर पानी लाने जाना पड़ता था। यह कार्य न केवल समय लेने वाला था, बल्कि जोखिम भरा भी।

उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने औरापाठ को प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाभियान (PM-JANMAN) अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत प्राथमिकता सूची में शामिल किया और जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण विकास विभाग एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की संयुक्त पहल से गाँव को घर-घर नल जल कनेक्शन देने की योजना पर तेज़ी से कार्य प्रारंभ हुआ।

महज तीन महीने के भीतर हर घर तक नल से जल पहुँच गया। सौर ऊर्जा आधारित चार मिनी जलापूर्ति यूनिट लगाए गए ताकि बिजली की निर्भरता न हो और जल आपूर्ति सतत रूप से जारी रहे। आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

ग्राम प्रधान डेविड मांझी के सहयोग से नियमित निगरानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

इस पहल से सबसे बड़ा असर स्वास्थ्य पर पड़ा। अब ग्रामीणों को साफ पीने का पानी मिल रहा है, जिससे जलजनित बीमारियों में उल्लेखनीय कमी आई है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विशेष लाभ हुआ है, जिनके लिए असुरक्षित जल पहले गंभीर खतरा बन चुका था।

ग्रामीण महिला बारसू कोरवाइन और पंकज कोरवाइन बताती हैं कि पहले पानी के लिए चार से पाँच घंटे लग जाते थे। अब जब घर में ही नल से पानी मिल रहा है, तो उन्हें बच्चों की देखभाल, खेती बाड़ी और अन्य कामों के लिए अधिक समय मिल पा रहा है। यह न सिर्फ सुविधा की बात है, बल्कि आत्मसम्मान की अनुभूति भी है।

गाँव के निवासी बिनोद कोरवा, जहरी कोरवाइन और जुगु कोरवा जिला प्रशासन और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। पानी कोरवाइन कहती हैं कि साफ पानी मिलने से न केवल बीमारियाँ कम हुई हैं, बल्कि महिलाओं की गरिमा भी सुरक्षित हुई है।

औरापाठ गाँव की यह कहानी न केवल विकास की एक ऐसी कहानी है जो यह दर्शाती है कि जब योजनाएँ समुदाय की ज़रूरतों के अनुरूप बनती और क्रियान्वित होती हैं, तो बदलाव संभव है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित निदान के निर्देश

0

गुमला : – गुमला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को रखा। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान चिरगांव पंचायत की आरती कुमारी, जो विगत आठ महीनों से दिल्ली में फंसी हुई थीं, ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से उनकी सुरक्षित घर वापसी संभव हो सकी। जिसके बाद उनका देखभाल बाल कल्याण समिति (CWC) द्वारा किया गया। आरती ने अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जताई, जिसके लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन हेतु आवेदन भी किया गया है। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को समुचित सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में सिसई की पूनम कुमारी ने अपने भाई योगेश उरांव को पंजाब से सकुशल गुमला वापस लाने हेतु सहयोग की मांग की। पूनम ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ व्यक्तियों द्वारा धोखे से योगेश को पंजाब भेजा गया था, जहां उसे 50,000 रुपए में बेच दिए जाने की जानकारी मिली है। उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रम अधीक्षक को पत्र अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा उक्त युवक को शीघ्र वापस लाने का निर्देश दिया।

ग्राम पंचायत वृंदा की मुखिया सत्यवती देवी ने अपने पंचायत क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता जताते हुए 200 लाइटों की मांग रखी। उन्होंने बताया कि उनका क्षेत्र वनवर्ती और पहाड़ी है, जहां रोशनी की विशेष आवश्यकता है। उपायुक्त ने इस पर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला योजना पदाधिकारी को निर्देशित किया।

कार्यक्रम में अन्य कई नागरिकों ने भी अपनी अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें अधूरे कुएं के निर्माण, रोजगार, बिजली आपूर्ति में बाधा, और पीसीसी पथ की सुरक्षा जैसे विषय शामिल थे। गुमला निवासी मंगरा उरांव ने बिरसा सिंचाई कूप योजना के तहत अधूरे कुएं के कार्य को पूर्ण कराने की मांग की, वहीं करौंदी निवासी मनीष कुमार दास ने विभागीय कार्यालयों में रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

पुग्गू पंचायत के दाउदनगर ग्रामवासियों ने बिजली के पोलों के अभाव में विधुत आपूर्ति में आ रही बाधा की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर उपायुक्त ने विद्युत विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही लवागाई चेगरी ग्रामवासियों ने पीसीसी पथ की स्थायित्व के लिए कुछ स्थानों पर गार्डवाल निर्माण की मांग की, जिस पर उपायुक्त ने स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

जन सुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 50 से अधिक ग्रामीण उपस्थित हुए। पेंशन, राशन, आवास, बिजली, पानी, सड़क जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों पर नागरिकों द्वारा आवेदन दिए गए, जिन पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के सामाजिक अंकेक्षण हेतु हितधारकों का उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

0

गुमला : – गुमला जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभागार में झारखंड सोशल ऑडिट समिति एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के सामाजिक अंकेक्षण हेतु हितधारकों के एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ललन कुमार रजक की उपस्थिति में की गई।इस दौरान मुख्य रूप से तेलगांव पंचायत के मुखिया विनोद उरांव, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, CSO सदस्य, संबंधित बैंक कर्मी, , सोशल ऑडिटर के डीआरपी वशिष्ठ नारायण उरांव, बीआरपी पूनम लकड़ा तथा सोशल ऑडिट यूनिट के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया, उसकी आवश्यकता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में इसके महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला के माध्यम से बताया गया कि तेलगांव पंचायत में दिनांक 15 मई 2025 से 17 मई 2025 तक राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित निम्नलिखित योजनाओं का पायलट सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा—

1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना
2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजना
4. राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium