16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 428

सिसई में फिर हाथी का कहर: फोटो खींच रहे युवक को सूंड से पटककर मौत के घाट उतारा

0

गुमला, 7 अप्रैल 2025 — झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत छारदा-पत्रा जंगल में एक बार फिर एक उग्र जंगली हाथी ने कहर बरपाया है। सोमवार को मोबाइल से वीडियो बना रहे महफूज अंसारी नामक युवक को हाथी ने बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह इसी हाथी द्वारा इस क्षेत्र में की गई दूसरी मौत बताई जा रही है।

वीडियो बनाने के चक्कर में चढ़ा हाथी का शिकार

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, छारदा पत्रा जंगल में हाथी की मौजूदगी की खबर मिलते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कई लोग हाथी की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड करने लगे। तभी हाथी अचानक आक्रोशित हो गया और भीड़ पर हमला बोल दिया।
घटना के दौरान महफूज अंसारी नामक युवक जान बचाकर भागने की कोशिश में एक पेड़ से टकराकर गिर पड़ा। हाथी ने उसे सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया और फिर अपने पैरों से कुचल डाला।

इलाज से पहले ही तोड़ दिया दम

घटना के बाद घायल युवक को आनन-फानन में सिसई रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने लिया शव को कब्जे में, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

घटना की जानकारी मिलते ही सिसई थाना की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।

ग्रामीणों की वन विभाग से मांग: हाथी को हटाया जाए, मिले मुआवजा

इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि इस बिगड़ैल हाथी को जल्द से जल्द इस क्षेत्र से हटाया जाए ताकि और किसी की जान न जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई है।

पहले भी हो चुकी है एक मौत

बताया जा रहा है कि यही हाथी कुछ दिन पहले भी एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार चुका है, लेकिन अब तक वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

विशेषज्ञों की राय में, जंगली हाथियों के बढ़ते हमले इंसानों द्वारा जंगलों में बढ़ते हस्तक्षेप और इनके प्राकृतिक रहवास में कमी का परिणाम हैं। ऐसे में ज़रूरत है बेहतर निगरानी और प्रबंधन की, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मुस्कान परवीन हत्याकांड: ग्रामीणों ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग, परिजनों पर लगाया हत्या का संदेह

0

गुमला, 7 अप्रैल 2025 — गुमला जिले के बसुवा गांव में नाबालिग लड़की मुस्कान परवीन की रहस्यमयी मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने गुमला पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि जेल में बंद आरोपी सलमान आलम निर्दोष है और हत्या के पीछे खुद मुस्कान के परिजन हो सकते हैं।

ग्रामीणों ने परिजनों पर जताया शक, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने दावा किया कि मुस्कान और सलमान एक-दूसरे से प्रेम करते थे और विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुई मोबाइल चैटिंग की फोटो कॉपी भी सौंपी और बताया कि सलमान को फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि निर्दोष को सजा न मिले और असली दोषी सामने आए।

एसपी ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

एसपी शंभू कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, “दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।”

क्या है पूरा मामला?

11 मार्च 2025 की रात करीब 10:30 बजे से सुबह 3:00 बजे के बीच मुस्कान परवीन लापता हो गई थी। परिजनों ने बताया कि उन्होंने निजी स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अंततः थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की।

14 मार्च की सुबह गांव के तालाब में तैरता हुआ एक शव मिला, जिसकी पहचान मुस्कान परवीन के रूप में हुई। मृतका के पिता ने गांव के ही सलमान आलम पर बेटी के अपहरण और हत्या का आरोप लगाया। उनके अनुसार सलमान ने मुस्कान को धमकाया था कि वह किसी और से शादी नहीं करने देगा।

नेताओं ने भी उठाई सवाल की आवाज

स्थानीय नेता मुख्तार आलम ने बताया कि उन्हें मृतका के पिता ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नेताओं और परिजनों ने टोटो थाना प्रभारी पर भी लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस जांच जारी, हर पहलु पर नजर

गुमला पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। सभी संभावित कोणों से पूछताछ और छानबीन की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

इस हत्याकांड ने न सिर्फ ग्रामीणों को झकझोर दिया है, बल्कि पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में सच सामने आता है या यह मामला भी अन्य विवादों की तरह अनसुलझा रह जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं और निदान को लेकर दिए कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश

0

गुमला : – गुमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों के आयें नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आम जनों के विभिन्न मुद्दों की सुनवाई की गई। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

डुमरी प्रखंड के मँझगांव पंचायत अंतर्गत कोठी गांव के ग्रामीण द्वारा आवेदन दिया गया कि उनके गांव में लगभग 87 लोगों का आधार कार्ड अपडेट करवाना है , इस कार्य हेतु गांव में एक शिविर का आयोजन किया जाए। इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को उचित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए हैं।

जैरागी पंचायत अंतर्गत गालू गांव में कच्ची सड़क है ,जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , गांव में सड़क निर्माण कार्य हेतु आवेदन दिया गया , इस समस्या को देखते हुए संबंधित पदाधिकारी को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया।

ग्राम पंचायत पुगु के विजयनगर टोला में लगभग 18 परिवार निवास करते हैं। इस टोले में पेयजल की समस्या है। इस टोले में नल-जल योजना अंतर्गत चापाकल लगवाने हेतु आवेदन दिया गया। इस संबंध में जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त आज के जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से भूमअतिक्रमण,रोजगार,मईया सम्मान योजना की राशि,राशन नहीं मिलने की समस्या,सड़क,नाली, डीप बोरिंग, दिव्यांग हेतु बैटरी चालित साइकिल,राशन कार्ड में नाम जोड़ना, आश्रित को नौकरी, हाई टेंशन बिजली का तार हटाने हेतु आवेदन आये। आज उप विकास आयुक्त ने लगभग 30 से अधिक आवेदकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 देशों के दौरे पर जाएंगे, निवेश आकर्षित करने की कोशिशें तेज

0

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 अप्रैल से 26 अप्रैल तक तीन देशों – पुर्तगाल, स्वीडन और स्पेन – की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस दौरे का उद्देश्य राज्य में पूंजी निवेश को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसर सृजित करना है।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी इस विदेश यात्रा पर जाएगा। इस दल में नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मुख्य सचिव अल्का तिवारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव अविनाश कुमार, उद्योग सचिव अर्वा राजकमल और उद्योग निदेशक सुशांत गौरव सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

इस टीम के विदेश दौरे के लिए राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय से राजनीतिक स्वीकृति मांगी है। संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री और उनकी टीम वहां के औद्योगिक जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियों और संस्थानों से संवाद करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के लिए उद्योग विभाग ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। सरकार का उद्देश्य है कि झारखंड में बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश लाकर राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जाए और स्थानीय लोगों को रोजगार मिले।

बजट सत्र के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी के बीच हुई लंबी बैठक भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार 20 से 22 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश साकार करना चाहती है।

अब तक झारखंड में कोई बड़ा पूंजी निवेश नहीं हुआ है, हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री भी इस दिशा में प्रयास कर चुके हैं। वर्ष 2017 में रघुवर दास ने जापान और चेक गणराज्य का दौरा किया था। उनसे पहले अर्जुन मुंडा ने भी विदेश यात्रा की थी। रघुवर दास ने रांची में ‘मोमेंटम झारखंड’ कार्यक्रम आयोजित कर निवेशकों को आमंत्रित करने की कोशिश की थी।

अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की यह विदेश यात्रा झारखंड में औद्योगिक विकास की दिशा में एक नई पहल मानी जा रही है।

राम भक्तों के लिए

The Little Uttar Pradesh Girl, A Pink Schoolbag, and the Fire of Hope

0

Eight-year-old Ananya Yadav never imagined that one brave act would shine a light on a much deeper truth about resilience, hope, and the power of dreams.

Ananya was just another cheerful student at a Government Primary School in Uttar Pradesh’s Arai locality. Her schoolbag, worn and faded, carried not just books but dreams of becoming an IAS officer one day. Life in Ajaiypur village, where she lived with her parents and grandfather, was modest, yet filled with quiet determination. Her grandfather, Ram Milan Yadav, often recalled how he had settled on the land fifty years ago. It was more than just a place to live — it was home.

But on March 21, that sense of home was shattered.

Without a court verdict in place, bulldozers arrived to demolish what was called an “illegal settlement.” Loudspeakers blared warnings, and panic spread like wildfire. People ran, trying to save what little they had. In the middle of the chaos, a fire broke out in a nearby shed. Ananya’s heart sank — her school bag, her beloved books, were inside their own thatched shed.

“My books!” she cried.

In that moment, fear melted into courage. She slipped out of her mother’s grasp and ran barefoot into the smoke, her small frame disappearing behind clouds of dust and flames. In seconds, she emerged, clutching her bag, eyes stinging but determined — a symbol of hope rising from ruin.

A passerby captured the moment on camera: a little girl running away from fire and debris, pink bag bouncing behind her, holding tightly to the very tools of her future. That image swept across the internet like a storm, touching hearts across the nation.

Even the Supreme Court took notice.

“There is a video of a small girl running from a demolished hut with her books… it has shocked everyone,” remarked Justice Ujjal Bhuyan during a court hearing.

But for Ananya, it was all simple. “I just wanted to save my books,” she said softly. To her, they weren’t just pages — they were her path to becoming an IAS officer, so no child would ever have to face what she did. “I want to serve people, to stop injustice and indifference,” she said with a clarity beyond her years.

In the aftermath, politicians traded blame and statements flew. But amid the noise, the heart of the story remained — the image of a little girl protecting her education with everything she had.

Authorities defended the demolition, citing legal orders and prior notices. But the incident raised bigger questions — not just about laws and land, but about empathy, about how development should not come at the cost of dignity and dreams.

What Ananya’s story teaches us is simple yet powerful: Education is not just about schools and exams. It’s about giving every child, no matter where they come from, the right to dream and the tools to chase that dream.

She is not just a victim of an unfair system — she is the face of a brave generation that holds books in one hand and courage in the other. Her story reminds us that progress means more than roads and buildings — it means building a society where no child runs through fire to save her future.

Let Ananya’s run be a wake-up call. Not just for authorities or courts, but for all of us — to protect what truly matters. A child’s dream. A girl’s education. A nation’s hope.


राम भक्तों के लिए

भरनो अंचल कार्यालय का निरीक्षण: उपायुक्त ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और पारदर्शी सेवा व्यवस्था पर दिया जोर

0

गुमला, 7 अप्रैल 2025 — आम नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को भरनो अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करते हुए जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सख्त नजर

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन की प्रगति, भूमि संबंधी मामलों, दाखिल-खारिज, सीमांकन, दर निर्धारण, और जाति, आय तथा निवास प्रमाणपत्रों से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कर्मचारी कार्यालय में पूर्ण उपस्थिति दर्ज कराएं और अपने उत्तरदायित्वों को ईमानदारी से निभाएं।

लंबित मामलों पर विशेष ध्यान

उपायुक्त सत्यार्थी ने कहा कि दाखिल-खारिज या प्रमाणपत्र से जुड़े किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। यदि दस्तावेज अधूरे हैं, तो उसका स्पष्ट कारण दर्ज कर निर्णय लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि बिना ठोस वजह बताए किसी भी आवेदन को अस्वीकार न किया जाए।

नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय में उपस्थित नागरिकों से भी सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को उन्होंने मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ताकि आम जनता को त्वरित राहत मिल सके।

प्रभावी कार्यालय व्यवस्था पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शी और सुगम सेवा उपलब्ध कराना है। इसके लिए कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और उत्तरदायी बनाया जाए। उन्होंने यह भी दोहराया कि शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण में अधिकारीगण रहे उपस्थित

इस निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता शैलेन्द्र बड़ाईक, एलआरडीसी राजीव कुमार, अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर, आईटी मैनेजर राजीव रौशन, लिपिक विष्णु चरण भगत सहित कई संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की इस सक्रियता से यह स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी तंत्र की जवाबदेही तय करने और आमजन तक सेवाएं पहुँचाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

 

राम भक्तों के लिए

गुमला में चैती दुर्गा पूजा का शांतिपूर्ण समापन, श्रद्धा और सुरक्षा की मिसाल बनी विदाई यात्रा

0

गुमला, 6 अप्रैल 2025 – गुमला जिला मुख्यालय में चैती नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित श्री श्री मां जगदंबे आदिशक्ति दुर्गा पूजा रविवार को श्रद्धा और शांति के वातावरण में संपन्न हुआ। भक्तिभाव से ओतप्रोत विसर्जन जुलूस के साथ पूजा का समापन छठ तालाब, सिसई रोड में प्रतिमा विसर्जन के जरिए किया गया।

भक्ति और भव्यता का संगम

शहर के प्रमुख पूजा स्थलों—माता शीतला मंदिर परिसर (ज्योति संघ रोड) और पालकोट रोड स्थित आध्या शक्ति चैती दुर्गा पूजा समिति—ने पूरे आयोजन को गरिमामय और भक्तिपूर्ण बना दिया। सुबह-शाम की महाआरती, शंखनाद, और जयकारों से गूंजते माहौल ने जिले को धर्ममय कर दिया।

पूजा के अंतिम दिन, श्रद्धालुओं ने अश्रुपूरित नेत्रों से मां आदिशक्ति दुर्गा की विदाई की और पूरे नगर में भक्ति भाव से भरा विशाल विसर्जन जुलूस निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छठ तालाब तक पहुंचा।

नवीन समिति ने जोड़ा नया रंग

पालकोट रोड पर स्थापित आध्या शक्ति पूजा समिति ने इस वर्ष पहली बार चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष दुर्जय पासवान ने बताया कि “स्थानीय निवासियों के अनुरोध पर इस वर्ष पूजा की शुरुआत की गई है और अगले वर्ष इसे और भव्य रूप में मनाने की तैयारी की जाएगी।”

सुरक्षा व्यवस्था में रहा प्रशासन सतर्क

जुलूस की शांति और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने खुद जिले के संवेदनशील स्थानों पर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की निगरानी की।

सभी प्रमुख चौक-चौराहों और जुलूस मार्गों पर मजिस्ट्रेट व सशस्त्र पुलिस बल (महिला व पुरुष) की तैनाती की गई थी। उपायुक्त और एसपी लगातार फील्ड से अपडेट लेते रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी सुनिश्चित की गई थी।

प्रशासन ने साफ किया था कि अगर कोई व्यक्ति विसर्जन यात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

जगह-जगह भक्तों द्वारा माता की आरती उतारी गई और ‘जय माता दी’ के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। भक्तगण उत्साह और श्रद्धा के साथ जुलूस में शामिल हुए और पूरे आयोजन को सफल बनाया।

गुमला ने इस अवसर पर यह दिखा दिया कि जब श्रद्धा और सुरक्षा एक साथ चलती हैं, तो त्योहार न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बनते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता की मिसाल भी कायम करते हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

हापामुनी एवं दिरगांव पंचायत में अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम का दौरा

0

गुमला :- गुमला प्रखंड अंतर्गत हापामुनी ग्राम में आज अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा, उनके कानूनी सलाहकार शुभाशीष सोरेन एवं अनुसंधान पदाधिकारी द्वारा अमरजीत भगत एवं उनकी पत्नी से मुलाकात कर वार्ता की गई ( अमरजीत भगत के साथ थाना में हुए मार पीट के विवाद के मामले को संज्ञान में लेते हुए आशा लकड़ा के द्वारा उनसे मुलाकात की गई।) । इसके पश्चात टीम द्वारा विमरला पंचायत के वीरोपानी में आदिम जनजाति समुदाय के समूह तथा विमला दिरगांव के ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया गया।

जनसंवाद कार्यक्रम में आदिम जनजाति समुदाय ने मुख्य रूप से सड़क निर्माण एवं पेयजल की गंभीर समस्या को उठाया। साथ ही अन्य ग्रामीणों ने क्षेत्र में हाई स्कूल की आवश्यकता जताई। दिरगांव पंचायत की महिलाओं द्वारा एंबुलेंस सेवा की मांग भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से महिलाओं के लिए सिकल सेल एवं एनीमिया की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विमरला एवं दिरगांव पंचायतों के मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जल संकट से निपटने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों का किया गया सर्वेक्षण

0

गुमला – गुमला जिला में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) 2.0 के अंतर्गत वाटरशेड विकास टीम गुमला द्वारा सरेंगदाग क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्रोत (spring) का सर्वेक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान टीम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर जल संरक्षण, सिंचाई के आधुनिक उपायों और पानी के सतत उपयोग को लेकर संवाद किया।

इस अवसर पर भू-संरक्षण पदाधिकारी श्री आशिष प्रताप, जिला तकनीकी विशेषज्ञ श्री जे. समद समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे। टीम ने वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण तथा कृषि में जल प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों पर जानकारी साझा की।

यह सर्वेक्षण न केवल जल संकट से निपटने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि स्थानीय किसानों को जल संरक्षण में भागीदार बनाने का भी प्रयास है। ग्रामीणों ने भी इस पहल में रुचि दिखाई और सहयोग का आश्वासन दिया।

जल है तो कल है!

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

वीर बाबा चौहरमल की जयंती धूमधाम से मनाई गयी,शामिल हुए चतरा विधायक जनार्दन पासवान

0

बरकट्ठा:-सूर्यकुण्ड धाम में पासवान कल्याण समिति के तत्वावधान में शिरोमणि वीर बाबा चौहरमल की 712वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।मुख्य अतिथि के रूप में चतरा के विधायक जनार्दन पासवान उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि पासवान कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष बैजु गहलौत,अनुसूचित जाति जनाधिकार मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश पासवान,चंद्रशेखर आजाद,भीखी राम,रामचंद्र पासवान,जयप्रकाश राम,राजकुमार पासवान, बालालखेन्द्र पासवान,बासुदेव पासवान तथा कार्तिक पासवान थे।जनार्दन पासवान ने कहा कि समाज का समग्र विकास तभी संभव है जब हम शिक्षित होंगे, क्योंकि शिक्षा से ही व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण होता है।उन्होंने बाबा चौहरमल के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पासवान कल्याण समिति के प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक पासवान, सचिव मुनीलाल पासवान,कोषाध्यक्ष,मीडिया प्रभारी रवि पासवान,मुंशी पासवान,अजय पासवान,अभिराज पासवान,विनोद पासवान,अशोक पासवान,किशोर पासवान,जयराज पासवान,सुजीत पासवान,लालमोहन पासवान सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का संचालन उमेश पासवान ने किया। साथ ही सभी विशिष्ट अतिथियों ने समाज को शिक्षित,जागरूक कर समाज को आगे बढाने की बात कही।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium