16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 429

गुमला जिला में महारामनवमी महोत्सव का त्यौहार धूमधाम हुआ, सम्पन्न जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने महारावनमी का त्योहार शांति माहौल में संपन्न कराने में हुआ सफल

0

व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम , फेसबुक और आसामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन, एवं पुलिस प्रशासन की थी कड़ी निगाहें

गुमला – गुमला जिला में महा रामनवमी उत्सव ( त्योहार ) धूमधाम से हुआ संपन्न , गुमला जिला मुख्यालय में केंद्रीय महावीर मंडल समिति के तत्वाधान में स्थानीय टावर (शहीद ) चौक में जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों के कमिटियों द्वारा अस्त्र शास्त्र , महावीर झंडा, भगवा झंडा के साथ उपस्थित हुए, जहां झंडों का मिलन हुआ, फिर वही से महारामवनमी का विशाल जुलूस और झांकी निकाली गई ,जो पालकोट रोड़, सिसई रोड , पुनः टावर चौक , मेन रोड़ ,काली मंदिर जशपुर रोड़, लोहरदगा रोड़, थाना रोड़ होता हुआ, पुनः टावर ( शहीद ) चौक में पहूंचकर महारामनवमी महोत्सव त्योहार सम्पन्न सम्पन्न हुआ, इस दौरान पूरे जिला मुख्यालय सहित समस्त जिले के चौक चौराहों और समस्त संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट एवं सशस्त्र पुलिस बल के ( महिला – पुरूष ) जवान अपने अपने ड्यूटी पर तैनात थे , इस दौरान जिला प्रशासन के उपयुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस प्रशासन के गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने पुरे गुमला जिले का खैरियत रिपोर्ट लेने रहें और आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुयें, जिला मुख्यालय में स्वयं गुमला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने,निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर महारामनवमी महोत्सव त्योहार में सामिल भी हुए , जिला मुख्यालय के महा रामनवमी जुलूस में उपस्थित लोगों का जगह-जगह पर सम्मानपूर्वक माहौल में स्वागत करते हुए उन्हें प्रसाद , गुड़ चना , शरबत आदि उपलब्ध कराई गई , गुमला जिला में महारामनवमी महोत्सव त्योहार का एक अलग ही महत्व हैं, भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम और श्री राम भगवान के अनन्य भक्त महावीर ( हनुमान ) बजरंगबली की जन्मस्थली आंजन धाम ( गुमला ) की एक अलग गौरवशाली इतिहास है, और हिंदू सनातन धर्मलंबियों की आन – बान – शान और सम्मान से जुड़ी हुई हैं और हिंदू सनातन धर्मलंबियों के आराध्य भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम और महवीर बजरंगबली ( राम भक्त हनुमान ) को अपना आराध्य मानते हुए , उनके सम्मान में शीश नवाते हैं और पूजा अर्चना करते हैं , और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर गुमला जिले में श्री राम जन्म महोत्सव पर महारामनवमी महोत्सव ( त्योहार) काफी धूम धाम से मनाया जाता हैं, और यहां के लोगों को यह घमंड हैं , की हम समस्त गुमलावासी , श्री वीर हनुमान ( बजरंगबली ) के जन्मस्थली आंजन धाम ( गुमला ) में जन्म लेकर और यहां निवास कर रहे हैं और हम गुमलावासी धन्य हैं , गुमला जिला में महारामनवमी महोत्सव (त्योहार ) के अवसर पर गुमला जिला के सभी अनुमंडल , प्रखण्ड , गांव एवं मुहल्लों को विशेष रूप से सजाया संवारा गया हैं, साथ ही साथ जिला मुख्यालय को श्रीराम , लखन , जानकी, और वीर हनुमान एवं रामायण से संबंधित विभिन्न आकार प्रकार के कटाउट , रंग बिरंगी एलईडी लाइट एवं विधुत सज्जा से तैयारकी गई आकर्षक और भव्य आकृतियां लोगों को अपने ओर आकर्षित कर रही हैं, वहीं श्री राम पताका, महावीरी झंडा और भगवा ध्वज से पुरे जिला एवं जिला मुख्यालय को पाट दिया गया हैं , और तो और जिला मुख्यालय में दो स्थानों पर चैती दुर्गा पूजा स्थापित कर पुरे जिला मुख्यालय का माहौल ही भक्तिमय वातावरण में परिवर्तन हो चुका हैं, और मां दुर्गा की महाआरती, घंटा घड़ियाल , शंखनाद से उत्पन्न भक्ति में माहौल एवं माता दुर्गा से संबंधित भक्तिमय गीतों से और सनातन हिन्दूधर्मलम्बीयों द्वारा अपने अपने घरों में स्थापित चैत्र नवरात्रा मां जगदंबे दुर्गा , शक्ति पूजा और सुबह – सायं महाआरती , पूजा अर्चना के द्वारा हमारे मन-मस्तिष्क में उत्साह और उमंग का संचार , उत्पन्न कर पूरा माहौल भक्ति में हो चुका है, साथ ही साथ महारामनवमी महोत्सव त्योहार काफी धूम धाम से मनाया गया , जिला प्रशासन के गुमला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस प्रशासन के गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के द्वारा जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त थानाक्षेत्रों में भी महारामनवमी महोत्सव त्योहार काफी धूमधाम से मनाए जाने का समाचार प्राप्त हो रहा है , कल ( सोमवार ) को चैती दुर्गा पूजा का समापन होगा और मां दुर्गा की नगर भरमनजुलूस निकाला जाएगा और चैती मां दुर्गे पूजा का विसर्जन किया जाएगा , जिसको लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट और चौकस है , किसी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विशेषकर उक्त आसामाजिक तत्वों को खुली चेतावनी दी गई है , जो माहौल खराब करने की मंशा रखते हैं , उनके खिलाफ सख्त से सख्ती कानूनी कार्रवाई करने की भी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह : कड़ी सुरक्षा के बीच जिले भर में रामनवमी सौहार्दपूर्ण माहौल में बीता, कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं, प्रशासन रहा मुस्तैद

0

72 नारी शक्ति का शौर्य प्रदर्शन जन मानस के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा

कमलनयन

गिरिडीह : सनातन धर्मावलम्बियों के अराध्य मयार्दा पुरुषोतम प्रभु श्रीराम का जन्मोउत्सव रामनवमी जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में उत्साह के साथ मनाया गया।

रविवार को अहले सुबह और देर शाम में महाबीरी झंडों के साथ परम्परागत अखाड़ा जुलूस में अस्त्र-शस्त्र के साथ लाउडस्पीकर पर बजते धार्मिक भजनों, ढोल-नगाड़ों से लैस राम भक्तों का काफिला निकाला। जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए. मुख्य आयोजन सात दशकों से जारी जिला मुख्यालय के बड़ा चौक में हुआ, जहां गिरिडीह एवं आसपास के तीन दर्जन से अधिक अखाड़ों का समागम  हुआ.

अखाड़ों में शामिल युवक-युवतियों ने देर रात तक अस्त्र-शस्त्र का परिचालन किया

अखाड़ों में शामिल युवक-युवतियों द्वारा देर रात तक अस्त्र-शस्त्र परिचालन करते रहे। इस बार रामनवमी में लगभग 72 बालिकाओं का शौर्य प्रदर्शन चर्चा का विषय बना रहा। 72 बालिकाओं ने अपने शौर्य का उम्दा प्रदर्शन कर नारी शक्ति का एहसास कराया। प्रदर्शन में शामिल बच्चियों ने भक्तिरस और वीररस के जयकारों के साथ एक से बढ़कर एक करतब दिखाए।

बताया गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन के तत्वावधान और माता अहिल्याबाई होलकर वाहिनी के बैनर तले बच्चियों ने प्रदर्शन किया। जिसकी अगुवाई पूर्व वार्ड पार्षद पूनम वर्णवाल व अन्य ने किया।

भव्य झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया

संध्याकालीन शोभायात्रा में मकतपुर बजरंग सेवा समिति, महावीर सेवा समिति, संकट मोचन पुराना अखाड़ा, हुटीबाजार, महाबीर कुटिया, हनुमान गढ, बरवाडीह समेत अन्य रामनवमी कमेटियों द्वारा परम्परागत धार्मिक, ऐतिहासिक एवं समाज में व्याप्त कुरुतियों पर आधारित भव्य झाकियां निकाली गई। जिन्हें देखने के लिए गिरिडीह एवं इसके आसपास के इलाकों से भारी संख्या में लोग जुटे थे। रामलला के जन्मोउत्सव को लेकर जिले भर के हनुमान मंदिरों को संजाया संवारा गया था.

कई मंदिरों में विशेष भंडारे का आयोजन किया गया, जहां भक्त देर रात तक प्रसाद ग्रहण करते रहे। मंदिरों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा महावीरी ध्वजा चढ़ने व पूजा-अर्चना का दौर शुरु हुआ, वह देर शाम तक निरन्तर जारी रहा। कई मंदिरों में रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था।

मालूम हो कि जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से रामनवमी में विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक तैयारी की गई थी. शांतिपूर्ण तरीके से पर्व लोग मना सके इसे लेकर क्षेत्र के विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार लगातार शहरी व उससे सटे इलाके में भ्रमण करते देखे गये।

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक ई-जनशिकायत जन शिकायत निवारण दिवस का हुआ आयोजन, घाघरा एवं विशुनपुर के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़ कर की उपायुक्त से मुलाकात

0

गुमला : – आज शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आज आयोजित हुए साप्ताहिक ई-जनशिकायत कार्यक्रम में घाघरा और विशुनपुर प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताया।

कार्यक्रम में घाघरा और विशुनपुर प्रखंड से लगभग 30 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याओं का विवरण दिया। इन समस्याओं में पेंशन, राशन, PM किसान और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करने का निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य रूप से आवास निर्माण करने के सम्बन्ध में कई नागरिकों ने VC के माध्यम से समस्याओं को रखा। इसके अलावा भी कई समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तरों पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ऑन द स्पॉट किया गया।

नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों में सड़क निर्माण, पेंशन योजना, नाली निर्माण, राशन कार्ड में नाम जोड़ने , PM किसान, जलमीनार मरम्मती, चैकडेम निर्माण, आवास संबंधित सहित अन्य समस्याएं थी।।

उपायुक्त गुमला ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय रूप से जिन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है उसका त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

*इस माह दिनांक 12 अप्रैल शनिवार को डुमरी एवं जारी प्रखंड में ई जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन होगा, वहीं दिनांक 19 अप्रैल को चैनपुर एवं भरनो तथा दिनांक 26 अप्रैल को सिसई एवं बसिया प्रखंड में होगा जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन। जनशिकायत निवारण दिवस का आयोजन प्रत्येक शनिवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से आयोजित की जाती है। जिले के समस्त नागरिक दिए गए तिथि पर अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय में जाकर ई जन शिकायत निवारण दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याओं को ऑनलाइन माध्यम से उपायुक्त से साझा कर सकते हैं।*

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित – आईसीडीएस कार्यों में आएगी तेजी और पारदर्शिता

0

गुमला : – आज शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि स्मार्टफोन के माध्यम से आंगनबाड़ी से संबंधित कार्यों को तेजी और सरलता से किया जा सकेगा। इससे पोषण ट्रैकर, THR का फेस ऑथेंटिकेशन, आधार सीडिंग जैसे कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित होगा।

उपायुक्त ने बताया कि महिला पर्यवेक्षिकाएं अब ऐप के माध्यम से आईसीडीएस की सभी सेवाओं की निगरानी करेंगी। इससे कार्य प्रणाली पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।

सरकार का यह प्रयास सेविकाओं और पर्यवेक्षिकाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे रोज़ाना के कार्यों को जिला एवं विभागीय स्तर पर साझा करना आसान होगा और सेवा प्रदायगी की गुणवत्ता बेहतर होगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में तीसरे बालू घाट की स्वीकृति, बालू की आपूर्ति अब होगी सुलभ

0

गुमला – झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड, राँची द्वारा गुमला जिला अंतर्गत डुमरी अंचल के मौजा-बिरी स्थित प्लॉट संख्या 760 (अंश), कुल क्षेत्रफल 9.88 एकड़ में बालू घाट का सीमांकन कर बालू उठाव हेतु अनुमति प्रदान की गई है। उक्त सीमांकन दिनांक 04.04.2025 को खान निरीक्षक, अंचल अमीन, स्थानीय मुखिया एवं झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम के सुपरवाइजर की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में जिले में दो बालू घाटों का संचालन किया जा रहा था। अब इस तीसरे बालू घाट के संचालन से जिले में बालू की किल्लत नहीं रहेगी तथा आम नागरिकों को सुलभ दर पर बालू प्राप्त हो सकेगा।

बालू बुकिंग की प्रक्रिया निम्नानुसार है:

1. सर्वप्रथम jsmdc.in वेबसाइट पर जाएँ।

2. “Online Sand Booking” विकल्प का चयन करें।

3. “Register Now” पर क्लिक करें।

4. पंजीकरण के समय Individual (Non-Tax Payer/Tax Payer) श्रेणी का चयन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करते हुए आईडी बनाएं।

5. पंजीकरण के उपरांत बालू प्रभारी द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

6. सत्यापन उपरांत JIMMS पोर्टल पर प्रति घनफुट ₹7.87 की दर से ऑनलाइन भुगतान करें।

7. भुगतान एवं अंतिम सत्यापन के पश्चात 7 से 10 कार्य दिवसों के भीतर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर बालू उठाव किया जा सकता है।

झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड आम नागरिकों से अनुरोध करता है कि केवल निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ही बालू बुकिंग करें एवं किसी भी प्रकार के अवैध क्रियाकलापों से बचें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला के वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ कश्यप एवं मो. शहाब अली को रामनाथ गोयनका पुरस्कार मिलने पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सम्मान समारोह का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि हिन्दुस्तान अख़बार के वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ कश्यप एवं मो. शहाब अली को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए देश के प्रतिष्ठित “रामनाथ गोयनका पुरस्कार” से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित किया गया।

इस विशेष उपलब्धि के सम्मान में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला सूचना भवन सभागार में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, निदेशक DRDA विद्या भूषण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ललन कुमार रजक समेत अन्य अधिकारी एवं जिले के सभी पत्रकारगण उपस्थित रहे।

उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि रामनाथ गोयनका पुरस्कार देश के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता पुरस्कारों में से एक है। यह जानकर गर्व होता है कि गुमला जैसे जिले से इस पुरस्कार के लिए चयन होना यह दर्शाता है कि यहाँ की पत्रकारिता देश में प्रभाव छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता यदि सच्चाई और निष्ठा के साथ की जाए, तो वह समाज को दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने यह भी बताया कि पत्रकारों की खबरों से प्रशासन को ज़मीनी समस्याओं की जानकारी मिलती है और समाधान की दिशा में कार्य किया जाता है।

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारों को बिना किसी दबाव के पारदर्शिता से कार्य करना चाहिए। आपकी खबरों से समाज और प्रशासन को जागरूक होने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारिता जनहित में की जाती है, तो वह जिले, समाज और राष्ट्र के विकास में भागीदार बनती है।

इस अवसर पर अमरनाथ कश्यप ने बताया कि यह पुरस्कार उनके लिए एक अप्रत्याशित अनुभव था। उन्होंने कहा कि झारखंड के गुमला जैसे जिले से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना एक प्रेरणादायक उपलब्धि है। मंच पर केवल हिंदी भाषा में रिपोर्टिंग करने वालों में वे दोनों ही थे, जो गर्व की बात है।

वहीं मो. शहाब अली ने अपनी रिपोर्टिंग से जुड़े अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने गुमला के रेडवा नावाडीह गांव में जन्मी खिलाड़ी आशा किरण बरला की संघर्ष और उपलब्धियों पर आधारित स्टोरी कवर की। यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित था, फिर भी उन्होंने गांव की वास्तविक परिस्थिति को समाचार के माध्यम से सामने रखा। उनके इस प्रयास से गांव के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए गए।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न मीडिया के पत्रकार गणपत लाल चौरसिया,जितेन्द्र कुमार सिंह, शहजाद अनवर, हरिओम सुधांशु, संतोष कुमार समेत जिले के अन्य पत्रकारों ने भी दोनों पत्रकारों सम्मान में मंच को संबंधित किया एवं सभी पत्रकारों ने अमरनाथ कश्यप एवं मो. शहाब अली की उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया।

समारोह में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभी पदाधिकारी और कर्मी तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

गुमला में ‘उज्जना बिज्जना योजना’ के तहत महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु उपायुक्त गुमला की अध्यक्षता में हुई विशेष समीक्षा बैठक

0

गुमला : – गुमला जिले में महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्यमिता को नई उड़ान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए , गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में ‘उज्जना बिज्जना योजना’ के अंतर्गत एक विशेष समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित महिला समूहों एवं नवगठित एफपीओ द्वारा चलाए जा रहे उत्पादों और आजीविका परियोजनाओं की समीक्षा कर उन्हें लाभप्रद एवं सशक्त बनाने की दिशा में ठोस रणनीति बनाना था।

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला प्रशासन महिला उद्यमियों एवं ग्रामीण उत्पादकों को एक सशक्त कारोबारी पहचान दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि जोहार रागी, कस्तूरी और सुपरनोवा जैसे ब्रांड न केवल जिले की पहचान बनते जा रहे हैं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई इबारत भी लिख रहे हैं। इन उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने के लिए सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक के दौरान सुपरनोवा उत्पाद की लागत एवं इसे खुली बाजार में लाभप्रद तरीके से बेचने की योजना पर चर्चा की गई। उपायुक्त गुमला की पहल से जोहार रागी के विभिन्न उत्पाद अब Amazon, Blinkit एवं अपना मार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं, जिससे इनकी पहुँच देशभर के उपभोक्ताओं तक सुनिश्चित हो रही है। उपायुक्त ने ई-कॉमर्स बिजनेस को और अधिक प्रभावी तरीके से विकसित करने पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसी तरह अन्य महिला उद्यमियों और एफपीओ संचालित उत्पादों को भी डिजिटल बाजार से जोड़ते हुए विस्तृत रूप देना अत्यंत आवश्यक है।

बताते चलें कि गुमला जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित लगभग 30 व्यवसाय, जिनका संचालन स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, तथा जिन FPO ने बेहतर कार्य किया है, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विस्तारीकरण की दिशा में ठोस योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इन सफल उद्यमियों को तकनीकी, वित्तीय एवं विपणन सहायता देकर एक स्थायी और मॉडल आधारित व्यापार प्रणाली के रूप में विकसित करने की योजना पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

बैठक में दीदी कैफे, वनोपज मूल्य संवर्धन केंद्र (VDVK), कस्तूरी और डुमरी एग्रो टेक जैसे केंद्रों के भवनों के नवीनीकरण, गुमला हाट के निर्माण, घाघरा एफपीओ रिटेल शॉप की स्थिति और औरापाठ सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित livelihood projects की अद्यतन प्रगति पर भी गहन चर्चा हुई। जोहार, कस्तूरी एवं फार्म-टू-प्लेट जैसे उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की योजनाएं और पोल्ट्री एवं अंडा उत्पादन के लिए किसानों को केसीसी ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

बैठक में पोल्ट्री फीड मिल को सौर ऊर्जा से संचालित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने पर भी चर्चा हुई, जिससे उत्पादन लागत घटे और पर्यावरण के अनुकूल समाधान सुनिश्चित हो सके। विशुनपुर में चल रही मत्स्य पालन परियोजना और दीदी कैफे प्रशिक्षण जैसी आजीविका गतिविधियों को और प्रभावी एवं व्यावसायिक बनाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

इस बैठक में PD ITDA, DPO, DPM JSLPS, अविनाश पाठक, एलीना दास समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या धाम से जुड़ी हुई है , श्री राम भक्त वीर हनुमान के जन्मस्थली आंजन धाम

0

कौन सो काज कठिन जग माहि जो नहीं हुई तात तुम पाही संकट मोचन बजरंगबली

ॐ -ओम् वीर बजरंगी राम – लखन के संगी , जहां – जहां जाऊं फतेह के डंके 🚩 फराऊं , दुहाई ” माता – अंजनी ” की

जय श्री राम के अनन्य भक्त महावीर बजरंगी के जन्मस्थली अंजन धाम ( गुमला ) में महा रामनवमी उत्सव – त्योहार पर विशाल मेला का आयोजन किया जाता हैं, उक्त मेल में , झारखंड – मध्य प्रदेश – छत्तीसगढ़ – उड़ीसा सहित अन्य विदेशी पर्यटक श्री राम भक्तों का आगमन भी होता है।

गुमला – मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या धाम और मर्यादा श्री पुरुषोत्तम राम के अनन्या भक्त वीर हनुमान की जन्मस्थली आंजन धाम से जुड़ी हुई हैं रामायण की कथाएं , मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जन्म उत्सव पर सनातनी हिंदू धर्मलंबियों द्वारा श्रीमहारामनवमी उत्सव (त्यौहार) पर श्री राम भक्त श्री वीर हनुमान ( श्री बजरंग बली ) के जन्मस्थली , अंजन धाम गुमला में लगता हैं , विशाल – भव्य मेला , जिला मुख्यालय से मात्र 18 किलोमीटर दूर स्थित अंजन धाम में उक्त मेले में विशेष कर समस्त झारखंड , मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ , उड़ीसा सहित पूरे भारत वर्ष सहित श्री राम भक्त विदेशी पर्यटकों का भी , आगमन होता है , और श्री राम भक्त वीर हनुमान आंजन धाम में अपने – अपने मनोकामनाएं पूर्ण होने पर पुण: आंजन धाम में माथा टेकने जरूर पहुंचते हैं * बाल रुप में माता अंजनी की गोद में (विराजमान ) बैठे हुए हैं , श्री राम भक्त श्री वीर हनुमान * भारत देश में यह एक अनोखा और एक मात्र मंदिर है , जहां माता अंजनी की गोद में बाल रुप में श्री वीर हनुमान बैठे हुए हैं, मान्यता है कि श्री वीर बजरंगी जी , का यही जन्म हुआ है , इसलिए यहां के लोग अपने आपको , श्री वीर हनुमान का वंशज मानते हैं और अपने आपमें खुब इतराते हैं, और अपने आपकों धन्य मानते हैं, गुमला जिला मुख्यालय से मात्र 18 किलोमीटर दूर स्थित है , श्री राम भक्त वीर हनुमान जी का जन्मस्थली आंजन धाम और उक्त आंजन धाम से लगभग तीन किलोमीटर दूर , हरें – भरें मनोरम दृश्यों के बीच स्थित जंगल पहाड़ों की ऊंचाई पर स्थित है माताश्री अंजनी की गुफा, जहां माता अंजनी ने , मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के अनन्य भक्त श्री वीर हनुमान को जन्म दिया था, जहां माता अंजनी के गोद में श्री वीर हनुमान विराजमान हैं, बदलते वक्त के साथ बहुत सारे बदलाव भी आए हैं , आंजन धाम में , अंजनी माता के गुफा तक पहूचने के लिए अच्छे सुन्दर सड़क , तरुण द्वार , भव्य मंदिर का निर्माण किया गया हैं और ऊपर पहाड़ में स्थित माता अंजनी गुफा तक पहुंचने के लिए टाइल्स लगे हुए सीढ़ियों का निर्माण भी किया गया है , जहां के मुख्य द्वार के ऊपर विशाल घंटा लगाया गया है , जिसकी आवाज पूरे अंजन धाम की वादियों में गूंजता रहता है ,खुले आसमान और प्राकृतिक कायनात के नीचे हरियालियों के बीच पहाड़ की ऊंचाई पर स्थित आंजन धाम मंदिर ( गुमला ) में , माताश्री अंजनी की गोद में बालरूप में विराजमान श्री वीर हनुमान (बजरंग बली) का अद्भुत रूप मनकों मोहित करती हैं और परम आनंद की अनुभूति प्रदान करती है , वहीं पहाड़ के ऊपर स्थित मंदिर का अद्भुत विहंगम दृश्य देखकर मन प्रफुल्लित हो उठता हैं , और समय समय पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा बजायें गये घंटा की आवाज पूरे वादियों में गूंजती रहती है और प्रतिध्वनि की आवाज सुनाई पड़ती हैं , अपने भारत देश के कश्मीर से काम नहीं है , झारखंड राज्य का स्वर्ग से सुंदर यह , अंजन धाम , जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी , यहां की मनोरम दृश्य आप स्वयं आकर देखें , मान्यता है कि , वानरराज श्री श्री 108 श्री, केसरी नंदन और माताश्री अंजनी के पुत्र आंजन धाम के बालाजी सरकार , श्री राम भक्त वीर हनुमान विराजमान हैं अपने माताश्री अंजनी माता के गोद में , देवों के देव कैलाशपति हर हर महादेव के रुद्र अवतार हैं , श्री वीर बजरंगी – श्री वीर हनुमान जी के जन्म से पूर्व माताश्री अंजनी अपने आराध्या देवों के देव महादेव ( कैलाशपति हर हर महादेव ) की भक्त माताश्री अंजनी ने अपने अंजन धाम में स्थित गुफा में श्री केसरी जी के साथ वास करते हुए, और कठिन तपस्या और अंजन धाम स्थित 365 शिवलिंग पर 365 तालाबों जल और 365 महुआ पेड़ के फूल अर्पित कर , श्री श्री 108 श्री देवों के देव महादेव पर जलाभिषेक करती थी, फलस्वरूप देवों के देव महादेव को प्रसन्न कर भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए , श्री श्री 108 श्री वानर राज , केसरी – नंदन और माताश्री अंजनी के लाल बालाजी सरकार श्री वीर हनुमान – श्री बजरंगबली का साक्षात देवों के देव महादेव के आशीर्वाद से , बाबा भोलेनाथ महादेव के रुद्र अवतार के रूप में और अपने पुत्र के रूप में जन्म देकर श्री वीर हनुमान को प्राप्त किया और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के भक्त के रूप में , अजर – अमर वरदान प्राप्त श्री वीर हनुमान को समस्त सनातनी हिन्दू धर्मलंम्बियों ने अपने आराध्य के रूप में स्वीकार किया है, और उनके जन्मस्थली और पावन धरती आंजन धाम में पहुंचकर अपने आप को धन्य मानते – समझते और महसूस करते हैं , आंजन धाम के बालाजी सरकार , श्री बजरंगबली के जन्मस्थली के पवन भूमि में श्री राम जन्म उत्सव के रूप में रामनवमी उत्सव त्योहार पर अंजन धाम में विशाल मेले का इतिहास काफी पुराना हैं , लेकिन अब बदलते परिवेश में उक्त मेला का भी स्वरूप में परिवर्तन आया हैं, * दूर दराज के भक्तों और पर्यटकों का जुटान * वर्ष प्रतिपदा के दिन से ही अंजन धाम में सनातनी हिन्दू धर्मलंम्बियों द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान मंत्रोच्चारण का शंखनाद प्रारंभ हो जाता हैं, प्रत्येक वर्ष श्री रामनवमी उत्सव त्योहार पर भव्य आकर्षक रामनवमी का त्यौहार बहुत ही भव्य , गर्व , अंजन धाम की आन , बान , शान , सम्मान और धूमधाम से , रामनवमी महोत्सव का त्योहार विशेष कर सनातनी हिन्दू धर्मलंम्बी , भक्तो , श्रद्धालुओं द्वारा मनाया जाता हैं और अंजन धाम में लगातार गूंजते रहते हैं ,गगन भेदी नारा – जय श्री राम – श्री राम + लखन + जानकी + जय बोलो हनुमान की आदि नारों से पूरा आंजन धाम गंजे मन होता रहता है । श्री अंजन धाम अपने आप में विभिन्न रहस्यों को समेटे हुए , यहां विभिन्न आकार प्रकार के गुफाएं और कंधराएं हैं, जहां एक विशालकाय अद्भुत आकर्षक सांप का बसेरा भी हैं जिनका दर्शन और आशीर्वाद प्राप्ति करना दुर्लभ है । एक बार अवश्य पधारे अपने आराध्या श्री वीर हनुमान के जन्मस्थली अंजन धाम आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे , जब यहां आएंगे और यहां की अद्भुत प्राकृतिक छटाएं विद्यमान हैं मनोरम दृश्य देखकर और प्राकृतिक का अनमोल खजाना जखीरा देखकर खो जायेंगे, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र भग
वान की जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश और श्री वीर हनुमान श्री बजरंग बली के जन्मस्थली गुमला झारखण्ड का एक बहुत ही गहरा नाता है , जिसे मात्रा और मात्र सनातनी हिन्दू धर्मावलंबी ही समझ सकते हैं और महसूस कर सकते हैं । जय श्री राम , जिला मुख्यालय गुमला से टोटो ग्राम होते हुए, प्रसिद्ध आंजन धाम मंदिर तक पहुंचा जा सकता हैं

पत्रकार गणपत लाल चौरसिया ( गुमला )

राम भक्तों के लिए

गुमला के वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ कश्यप एवं मो. शहाब अली को रामनाथ गोयनका पुरस्कार मिलने पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सम्मान समारोह का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि हिन्दुस्तान अख़बार के वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ कश्यप एवं मो. शहाब अली को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए देश के प्रतिष्ठित “रामनाथ गोयनका पुरस्कार” से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित किया गया।

इस विशेष उपलब्धि के सम्मान में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला सूचना भवन सभागार में उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, निदेशक DRDA विद्या भूषण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ललन कुमार रजक समेत अन्य अधिकारी एवं जिले के सभी पत्रकारगण उपस्थित रहे।

उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि रामनाथ गोयनका पुरस्कार देश के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता पुरस्कारों में से एक है। यह जानकर गर्व होता है कि गुमला जैसे जिले से इस पुरस्कार के लिए चयन होना यह दर्शाता है कि यहाँ की पत्रकारिता देश में प्रभाव छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता यदि सच्चाई और निष्ठा के साथ की जाए, तो वह समाज को दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने यह भी बताया कि पत्रकारों की खबरों से प्रशासन को ज़मीनी समस्याओं की जानकारी मिलती है और समाधान की दिशा में कार्य किया जाता है।

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारों को बिना किसी दबाव के पारदर्शिता से कार्य करना चाहिए। आपकी खबरों से समाज और प्रशासन को जागरूक होने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारिता जनहित में की जाती है, तो वह जिले, समाज और राष्ट्र के विकास में भागीदार बनती है।

इस अवसर पर अमरनाथ कश्यप ने बताया कि यह पुरस्कार उनके लिए एक अप्रत्याशित अनुभव था। उन्होंने कहा कि झारखंड के गुमला जैसे जिले से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना एक प्रेरणादायक उपलब्धि है। मंच पर केवल हिंदी भाषा में रिपोर्टिंग करने वालों में वे दोनों ही थे, जो गर्व की बात है।

वहीं मो. शहाब अली ने अपनी रिपोर्टिंग से जुड़े अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने गुमला के रेडवा नावाडीह गांव में जन्मी खिलाड़ी आशा किरण बरला की संघर्ष और उपलब्धियों पर आधारित स्टोरी कवर की। यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित था, फिर भी उन्होंने गांव की वास्तविक परिस्थिति को समाचार के माध्यम से सामने रखा। उनके इस प्रयास से गांव के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए गए।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न मीडिया के पत्रकार गणपत लाल चौरसिया,जितेन्द्र कुमार सिंह, शहजाद अनवर, हरिओम सुधांशु, संतोष कुमार समेत जिले के अन्य पत्रकारों ने भी दोनों पत्रकारों सम्मान में मंच को संबंधित किया एवं सभी पत्रकारों ने अमरनाथ कश्यप एवं मो. शहाब अली की उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया।

समारोह में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभी पदाधिकारी और कर्मी तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में ‘उज्जना बिज्जना योजना’ के तहत महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु उपायुक्त गुमला की अध्यक्षता में हुई विशेष समीक्षा बैठक

0

गुमला : – गुमला जिले में महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्यमिता को नई उड़ान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए , गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में ‘उज्जना बिज्जना योजना’ के अंतर्गत एक विशेष समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित महिला समूहों एवं नवगठित एफपीओ द्वारा चलाए जा रहे उत्पादों और आजीविका परियोजनाओं की समीक्षा कर उन्हें लाभप्रद एवं सशक्त बनाने की दिशा में ठोस रणनीति बनाना था।

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला प्रशासन महिला उद्यमियों एवं ग्रामीण उत्पादकों को एक सशक्त कारोबारी पहचान दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि जोहार रागी, कस्तूरी और सुपरनोवा जैसे ब्रांड न केवल जिले की पहचान बनते जा रहे हैं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई इबारत भी लिख रहे हैं। इन उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने के लिए सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक के दौरान सुपरनोवा उत्पाद की लागत एवं इसे खुली बाजार में लाभप्रद तरीके से बेचने की योजना पर चर्चा की गई। उपायुक्त गुमला की पहल से जोहार रागी के विभिन्न उत्पाद अब Amazon, Blinkit एवं अपना मार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं, जिससे इनकी पहुँच देशभर के उपभोक्ताओं तक सुनिश्चित हो रही है। उपायुक्त ने ई-कॉमर्स बिजनेस को और अधिक प्रभावी तरीके से विकसित करने पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसी तरह अन्य महिला उद्यमियों और एफपीओ संचालित उत्पादों को भी डिजिटल बाजार से जोड़ते हुए विस्तृत रूप देना अत्यंत आवश्यक है।

बताते चलें कि गुमला जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित लगभग 30 व्यवसाय, जिनका संचालन स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, तथा जिन FPO ने बेहतर कार्य किया है, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विस्तारीकरण की दिशा में ठोस योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इन सफल उद्यमियों को तकनीकी, वित्तीय एवं विपणन सहायता देकर एक स्थायी और मॉडल आधारित व्यापार प्रणाली के रूप में विकसित करने की योजना पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

बैठक में दीदी कैफे, वनोपज मूल्य संवर्धन केंद्र (VDVK), कस्तूरी और डुमरी एग्रो टेक जैसे केंद्रों के भवनों के नवीनीकरण, गुमला हाट के निर्माण, घाघरा एफपीओ रिटेल शॉप की स्थिति और औरापाठ सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित livelihood projects की अद्यतन प्रगति पर भी गहन चर्चा हुई। जोहार, कस्तूरी एवं फार्म-टू-प्लेट जैसे उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की योजनाएं और पोल्ट्री एवं अंडा उत्पादन के लिए किसानों को केसीसी ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

बैठक में पोल्ट्री फीड मिल को सौर ऊर्जा से संचालित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने पर भी चर्चा हुई, जिससे उत्पादन लागत घटे और पर्यावरण के अनुकूल समाधान सुनिश्चित हो सके। विशुनपुर में चल रही मत्स्य पालन परियोजना और दीदी कैफे प्रशिक्षण जैसी आजीविका गतिविधियों को और प्रभावी एवं व्यावसायिक बनाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

इस बैठक में PD ITDA, DPO, DPM JSLPS, अविनाश पाठक, एलीना दास समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium