17.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 430

रामनवमी पर अंजन धाम में भव्य मेले की तैयारी, देश-विदेश से उमड़ेंगे श्रद्धालु

0

गुमला, झारखंड: श्री राम भक्त वीर हनुमान की जन्मस्थली अंजन धाम (गुमला) में 6 अप्रैल 2025 को श्रीराम जन्मोत्सव और महारामनवमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा समेत देश-विदेश से राम भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।


क्या है आयोजन?

श्रीराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अंजन धाम में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, शोभायात्रा और भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु माता अंजनी के गोद में बाल रूप में विराजमान हनुमान जी के दर्शन करेंगे और अपने मनोकामनाएं पूर्ण होने के लिए हनुमान जी के चरणों में शीश नवाएंगे।


कब और कहां होगा आयोजन?

  • तारीख: 6 अप्रैल 2025 (रामनवमी)
  • स्थान: अंजन धाम मंदिर, गुमला, झारखंड
  • समय: पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान, मुख्य आरती संध्या काल में

कौन-कौन होंगे शामिल?

  • हजारों श्रद्धालु झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार समेत विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे।
  • विदेशी पर्यटक भी इस ऐतिहासिक रामनवमी मेले में भाग लेंगे।
  • धार्मिक गुरुओं और साधु-संतों का समागम होगा।
  • जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि व्यवस्था संभालेंगे।

क्यों है अंजन धाम खास?

अंजन धाम को हनुमान जी की जन्मस्थली माना जाता है। यही पर माता अंजनी ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव से पुत्र रूप में हनुमान जी को प्राप्त किया था। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यह भारत का एकमात्र मंदिर है जहां माता अंजनी की गोद में बाल हनुमान विराजमान हैं।

  • 365 शिवलिंग और 365 तालाबों का धार्मिक महत्व
  • पर्वतीय गुफाओं और हरियाली के बीच स्थित अंजन धाम का दिव्य वातावरण
  • विशाल घंटा जिसकी गूंज से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है

कैसे पहुंचें अंजन धाम?

गुमला जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर स्थित अंजन धाम टोटो ग्राम होते हुए सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।


सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां

गुमला जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मेले की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम किए हैं। रामनवमी के अवसर पर किसी भी असामाजिक तत्व पर निगरानी रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।


क्या बोले श्रद्धालु?

श्रद्धालुओं का कहना है कि रामनवमी के दिन अंजन धाम में आकर वे धन्य महसूस करते हैं। एक भक्त ने कहा, “हनुमान जी की जन्मस्थली के दर्शन कर अपार शांति और आशीर्वाद की अनुभूति होती है।”


अंजन धाम आने का निमंत्रण

यदि आप भी श्रीराम भक्त हनुमान जी की जन्मस्थली के दिव्य दर्शन करना चाहते हैं, तो 6 अप्रैल 2025 को अंजन धाम जरूर पधारें। जय श्री राम!

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग में राम महोत्सव का भव्य आयोजन, शहनाज अख्तर और पायल बनारसी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

0

हजारीबाग, 3 अप्रैल 2025

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के तत्वावधान में मटवारी गांधी मैदान में आयोजित राम महोत्सव में श्रद्धा और सांस्कृतिक उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। मशहूर भजन गायिकाएं शहनाज अख्तर और पायल बनारसी की संगीतमय प्रस्तुतियों ने जहां भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं लेजर शो के माध्यम से दिखाई गई रामलीला ने दर्शकों को श्रीराम के आदर्शों से जोड़ा।

राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इनमें बरही विधायक मनोज कुमार यादव, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, मांडू विधायक तिवारी महतो, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, शिवलाल महतो और महासमिति अध्यक्ष बसंत यादव प्रमुख रहे।

बारिश में भी नहीं डिगा श्रद्धालुओं का उत्साह

शाम पांच बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चला। हल्की बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। राम भक्ति में डूबे श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते रहे और मंच से प्रसारित रामकथा को ध्यानपूर्वक सुनते रहे।

सांस्कृतिक आस्था और आधुनिक तकनीक का मिला संगम

राम महोत्सव में पारंपरिक धार्मिक भावनाओं को आधुनिक तकनीक के साथ प्रस्तुत किया गया। लेजर शो की मदद से रामलीला के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत किया गया, जिससे युवा पीढ़ी को भी भगवान राम की मर्यादा और जीवन मूल्य समझने में मदद मिली।

कार्यक्रम की सफलता ने यह साबित कर दिया कि सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता और धार्मिक चेतना को मजबूती मिलती है।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

[advanced_iframe src=”https://www.myupchar.com/en/medicine/myupchar-ayurveda-yakritas-capsule-p37163550?ref=pxymlffw” width=”100%” height=”600″]

राम भक्तों के लिए

झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति: बसिया और बिशुनपुर बने सिकल सेल एनीमिया जांच में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले पहले प्रखंड

0

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के बसिया और बिशुनपुर प्रखंडों ने सिकल सेल एनीमिया जांच में राज्य में नया इतिहास रच दिया है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इन दोनों प्रखंडों में 100 प्रतिशत नागरिकों की सिकल सेल एनीमिया जांच पूरी की जा चुकी है। यह उपलब्धि झारखंड में अपनी तरह की पहली है।

क्या है सिकल सेल एनीमिया और क्यों है यह अभियान जरूरी?
सिकल सेल एनीमिया एक वंशानुगत रक्त विकार है, जिसमें समय पर जांच और उपचार न होने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। गुमला प्रशासन ने इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए जिलेभर में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है समय रहते बीमारी की पहचान कर मरीजों को आवश्यक उपचार देना और आगे संक्रमण की कड़ी को तोड़ना।

अभियान के आंकड़े और प्रगति:
बसिया प्रखंड में 69,579 और बिशुनपुर में 57,137 नागरिकों की जांच पूरी की जा चुकी है। इसके साथ ही, गुमला राज्य का पहला जिला बन गया है जहां PVTG (प्राथमिकता प्राप्त जनजातीय समूह) समुदाय की भी शत-प्रतिशत जांच पूरी की गई है। अब तक पूरे जिले में 79.67% नागरिकों की सिकल सेल जांच हो चुकी है, जो पूरे झारखंड में सबसे अधिक है।

संस्थागत सहयोग और सुविधाएं:
इस अभियान में सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मीटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) का विशेष सहयोग रहा। जिले में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिन मरीजों में सिकल सेल की पुष्टि हुई, उन्हें हाइड्रोक्सीयूरिया दवा दी जा रही है, और वर्तमान में 158 मरीजों का उपचार चल रहा है।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थापना:
सिकल सेल पीड़ितों के लिए विशेष डे-केयर केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां ब्लड ट्रांसफ्यूजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ब्लड डोनर ग्रुप भी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, रोगियों और वाहकों को विवाह पूर्व परामर्श भी दिया जा रहा है, जिससे बीमारी के प्रसार को रोका जा सके।

उपायुक्त का दृष्टिकोण और आगे की रणनीति:
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर यह अभियान जारी है। स्वास्थ्य विभाग शेष आबादी की भी जल्द से जल्द जांच सुनिश्चित करने की दिशा में कार्यरत है। प्रशासन का लक्ष्य है कि गुमला जिला पूरी तरह सिकल सेल मुक्त हो और इस बीमारी से लड़ाई में एक आदर्श स्थापित करे।

यह पहल न केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता है, बल्कि यह दिखाता है कि सुनियोजित प्रयासों और प्रशासनिक इच्छाशक्ति से जनस्वास्थ्य की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

[advanced_iframe src=”https://www.myupchar.com/en/medicine/myupchar-ayurveda-hridyas-capsule-p37163549?ref=pxymlffw” width=”100%” height=”600″]

राम भक्तों के लिए

भूमि सीमांकन में पारदर्शिता लाने झारखंड सरकार की पहल, SMS अलर्ट सेवा की शुरुआत

0

गुमला: झारखंड सरकार ने भूमि सीमांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तेज बनाने की दिशा में एक नया कदम उठाया है। अब झारभूमि पोर्टल के लैंड डिमार्केशन मॉड्यूल में SMS सूचना प्रणाली को शामिल कर दिया गया है, जिससे आवेदकों को सीमांकन संबंधित अद्यतन जानकारी सीधे उनके मोबाइल पर प्राप्त होगी।

नई व्यवस्था के तहत जैसे ही अंचल अधिकारी द्वारा सीमांकन वाद के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी अपडेट की जाती है, उसी क्षण संबंधित आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक SMS अलर्ट भेजा जाएगा। यह संदेश आवेदक को शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्देशित करेगा।

SMS का प्रारूप इस प्रकार होगा:

“भूमि सीमांकन वाद संख्या [#var#], मौजा [#var#], अंचल [#var#], जिला [#var#] की शुल्क भुगतान हेतु लिंक जनरेट हो गया है। कृपया झारभूमि पोर्टल पर लॉगिन कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। [#var#] JHARBHOOMI GOJ”

इस सेवा की शुरुआत से आवेदकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, साथ ही उन्हें अपने सीमांकन वाद की स्थिति और अगली प्रक्रिया के बारे में समय पर जानकारी प्राप्त होगी।

सरकार का उद्देश्य इस डिजिटल पहल के माध्यम से सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता लाना, भ्रष्टाचार को कम करना और नागरिकों को अधिक सुविधा प्रदान करना है। झारभूमि पोर्टल पर आधारित यह सेवा राज्यभर में लागू की जा रही है, जिससे हजारों नागरिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

[advanced_iframe src=”https://www.myupchar.com/en/medicine/myupchar-ayurveda-kesh-art-hair-oil-p37166919?ref=pxymlffw” width=”100%” height=”600″]

राम भक्तों के लिए

रेड क्रॉस सोसाइटी ने नेत्र रोग से पीड़ित मनीषा को दी राहत, उपचार के लिए दी ₹75,000 की आर्थिक मदद

0

गुमला: गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत तुमसे गांव की रहने वाली मनीषा कुमारी को उसके नेत्र उपचार के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, गुमला शाखा ने 75,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में आयोजित एक सादे समारोह में यह राशि मनीषा के पिता मुन्ना लोहरा को सौंपी गई।

मनीषा कुमारी केराटोकोनस नामक एक जटिल नेत्र रोग से पीड़ित है, जिससे उसकी दृष्टि क्षमता प्रभावित हो गई है और वह दूर की चीजें ठीक से नहीं देख पाती। इस बीमारी का इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध नहीं था, और रांची के मातृ प्रेरणा आई हॉस्पिटल में इसका इलाज केवल नगद भुगतान के माध्यम से ही संभव था, जो उसके परिवार के लिए आर्थिक रूप से असंभव था।

जैसे ही यह मामला उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी और रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों के संज्ञान में आया, बच्ची की शिक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसे सहयोग देने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त के निर्देश पर रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से मनीषा के इलाज के लिए राशि मुहैया कराई गई।

सहायता प्राप्त करने पर मनीषा की माता सुखमनिया देवी भावुक हो उठीं और उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी एवं उपायुक्त का हृदय से आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन, रेड क्रॉस सचिव बलदेव प्रसाद शर्मा, सह सचिव अशोक जायसवाल, सदस्य सरजू साहू, विनय कुमार गुप्ता, लालचंद अग्रवाल और डॉ. मोनिका सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

यह पहल सामाजिक सरोकार की दिशा में रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो ज़रूरतमंदों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[advanced_iframe src=”https://www.myupchar.com/en/medicine/myupchar-ayurveda-hridyas-capsule-p37163549?ref=pxymlffw” width=”100%” height=”600″]

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में रामनवमी के मद्देनजर जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए मंत्री, विधायक, डीसी-एसपी व अखाड़ों के प्रमुख: बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

0

सामूहिक भागीदारी और समन्वय से शांति-व्यवस्था कायम रहेगी, ताकि विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन को मदद मिले : मंत्री सुदिव्य कुमार

कमलनयन

गिरिडीह  : सनातनियों के अराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जयंती रामनवमी पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को  नगर भवन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारियों से थाना व अंचल स्तर पर आयोजित शांति समिति की बैठक की जानकारी ली गयी।

बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि रामनवमी पर्व के अवसर पर उत्कृष्ट विधि-व्यवस्था संधारण, सुचारू यातायात प्रबंधन तथा सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी की सामूहिक भागीदारी और समन्वय से त्योहार में शांति-व्यवस्था कायम रहेगी, जिससे विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन को मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाये रखने में शांति समिति, प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्तियों की अहम भूमिका है। मंत्री ने कहा कि जुलूस के साथ जेनेरेटर एवं लाइट की व्यवस्था रहेगी तथा ड्रोन से पूरे जुलूस की निगरानी होगी।

जुलूस के रूट में कोई बदलाव नहीं होगा : मंत्री

उन्होंने कहा कि जुलूस के रूट में बदलाव नहीं होगा। नियमसंगत सभी चीजों को करना है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा और कठिनाई उत्पन्न न हो। इसके अलावा अग्निशमन विभाग/स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया। अग्निशमन वाहनों व एंबुलेंस को जगह-जगह पर प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिये गये हैं। श्री कुमार ने जिलेवासियों से भगवान श्री राम की जयंती रामनवमी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की।

जुलूस की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से निगरानी की जाएगी : डीसी

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिलेवासियों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि जुलूस का पूर्ण रूप से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से निगरानी की जाएगी। डीसी ने कहा कि आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ रामनवमी पर्व मनायें। प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विधि व्यवस्था संधारण का कार्य पूरी मुस्तैदी एवं तत्परता के साथ करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने निर्देशित किया कि विधि व्यवस्था से सम्बंधित छोटी-बड़ी सभी घटनाओं के बारे जिला नियंत्रण कक्ष एवं वरीय पदाधिकारियों को अविलम्ब सूचना देते रहेंगे। इसके साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स यथा फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X ) आदि अकाउंट्स पर विशेष निगरानी रखेंगे ताकि किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक संदेश का फैलाव ना हो। साथ ही पर्व के दिन फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग, पेयजल विभाग और नगर निगम के पदाधिकारी पूर्ण रूप से सतर्क रहेंगे।

संवेदनशील क्षेत्रों की बड़ी इमारतों पर पुलिस बल प्रतिनियुक्त रहेंगे : एसपी

पुलिस अधीक्षक डा. विमल कुमार ने कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल जिला को उपलब्ध है। सभी की प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी। सभी अलर्ट रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सभी अनुमंडल क्षेत्रों में कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या घटना पर तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी के साथ कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे।

सभी थाना प्रभारी अपने सूत्रों को सक्रिय रखेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों की बड़ी इमारतों पर भी पुलिस बल प्रतिनियुक्त किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी रखने की बात कही। आमजनों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही। अगर कुछ संदिग्ध होता है तो अविलंब स्थानीय बीडीओ/सीओ व थानों प्रभारियों को सूचित करने की अपील की गयी।

एसपी  ने कहा कि सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। किसी भी तरह का उपद्रव व अफवाह फैलाने वाले असामाजिक व अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक बगोदर, विधायक डुमरी और जमुआ ने भी रामनवमी पर्व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की और कहा कि प्रशासन पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X ) आदि अकाउंट्स पर विशेष निगरानी रखेंगे ताकि किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक संदेश का फैलाव नहीं हो सके।

बैठक में ये लोग थे शामिल

बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। किसी भी तरह के मोबाइल पर आपत्तिजनक पोस्ट और अश्लील गाने को बजाया नहीं जाएगा। डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक मंत्री नगर एवं आवास विभाग सुदिव्य कुमार, विधायक डा. मंजू कुमारी, विधायक नगेन्द्र महतो, विधायक जयराम महतो, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक डा. विमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, गिरिडीह जिले के संबंधित अधिकारी अखाड़ा कमेटियों के प्रमुख सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव व अन्य उपस्थित थे।

[advanced_iframe src=”https://www.myupchar.com/en/medicine/myupchar-ayurveda-yakritas-capsule-p37163550?ref=pxymlffw” width=”100%” height=”600″]

राम भक्तों के लिए

FLN चैंपियनशिप प्रतियोगिता का हुआ सेमीफइनल, प्रतिभागी बच्चो को झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने दी शुभकामनाएं

0

✦ कल होगी FLN चैंपियनशिप की फाइनल प्रतियोगिता, माननीय विभागीय मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों में प्रस्तुति कौशल और प्रतियोगी भावना विकसित करने के लिए आज झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रातू में राज्यस्तरीय FLN चैंपियनशिप की सेमीफइनल प्रतियोगिता आयोजित की गयी। सेमीफइनल प्रतियोगिता में 7,75,000 प्रतिभागी बच्चो में से चयनित 272 बच्चो ने भाग लिया और गणित, अंग्रेजी और हिंदी विषय में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल प्रतियोगिता के लिए 72 बच्चो का चयन किया गया है। फाइनल प्रतियोगिता कल दिनांक 4 अप्रैल, 2025 को रांची के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में आयोजित की जायेगी। फाइनल प्रतियोगिता में माननीय विभागीय मंत्री श्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि होंगे।

राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी है। शशि रंजन ने कहा कि चयनित बच्चे अपने ज्ञान और कौशल से उत्कृष्ट प्रदर्शन करे और अपने परिवार, विद्यालय एवं संपूर्ण राज्य का नाम रोशन करे। निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि FLN चैंपियनशिप अपने आप में ही अनूठा और नवाचार आधारित प्रयोग है। वर्ड पावर चैंपियनशिप की तर्ज पर राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पहली बार FLN चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले केवल अंग्रेजी विषय के विद्यार्थियों को ही ये मौका मिलता था कि वे अपने प्रस्तुति कौशल और प्रतिभा का राज्यस्तर पर प्रदर्शन कर पाते थे। लेकिन इस वर्ष से हिंदी और गणित के छात्र-छात्राओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह एक सार्थक प्रयास है, जिससे बहुआयामी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य के विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा।

 

[advanced_iframe src=”https://www.myupchar.com/en/medicine/myupchar-ayurveda-urjas-t-boost-capsule-p37165663?ref=pxymlffw” width=”100%” height=”600″]

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में गुमला जिला प्रशासन सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अभियान की शुरुआत 1 नवंबर 2023 को डुमरी प्रखंड के भगटीटोली हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से हुई थी। इस पहल के तहत, बासिया और बिशुनपुर प्रखंडों में 17 फरवरी 2025 तक 100% स्क्रीनिंग पूरी कर ली गई है। बिशुनपुर प्रखंड, जिसकी लक्षित आबादी 57,137 है और जहाँ विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) की संख्या अधिक है, को PM-JANMAN योजना के तहत पूर्ण रूप से कवर किया गया। इसी प्रकार, बासिया प्रखंड, जिसकी लक्षित आबादी 69,579 है, में भी यह लक्ष्य प्राप्त किया गया।

अब तक, जिले में कुल 4.95 लाख लोगों की सिकल सेल एनीमिया की जांच की गई है, जिसमें 364 पुष्ट मामले, 1,749 वाहक (trait carriers), और 1,475 संदिग्ध मामले पाए गए हैं। इन आंकड़ों के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने प्रभावित मरीजों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है, जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त, हाइड्रॉक्सीयूरिया उपचार की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे वर्तमान में 158 मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।

सदर गुमला में हीमोग्लोबिनोपैथी से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष डे केयर सेंटर की स्थापना की गई है, जहाँ थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों को बेहतर उपचार मिल रहा है। यह केंद्र जिला प्रशासन और एनजीओ ‘द विशिंग फैक्ट्री’ के संयुक्त प्रयास से स्थापित किया गया है, जिससे मरीजों को समय पर रक्त आधान और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में, गुमला जिला प्रशासन का लक्ष्य 30 अप्रैल 2025 तक पूरे जिले में 100% स्क्रीनिंग सुनिश्चित करना है। इसके लिए, प्रखंड और पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

[advanced_iframe src=”https://www.myupchar.com/en/medicine/myupchar-ayurveda-urjas-t-boost-capsule-p37165663?ref=pxymlffw” width=”100%” height=”600″]

राम भक्तों के लिए

पेशा कानुन लागु कराने के लिए पहड़ा प्रतिनिधि मंडल दिल्ली रवाना

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय से पेसा कानून लागू करने के लिए पहड़ा का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली रवाना हुआ , उक्त प्रतिनिधि मंडल में महेंद्र उरांव , देवाराम भगत , हितेश्वर भगत , माधुरी भगत , राजू उरांव , जयराम उरांव , फौदा उरांव ,रूंधन उरांव, सुरेश उरांव , महिपाल उरांव , सीता देवी , इंद्रनाथ उरांव, सुरेश पाहन, बूढ़ानाथ खड़िया ,जांगू खड़िया , विनोद बिहारी मिंज, अमला उरांव, जीतू पहान ,सिरोमनी बिलुंग, कलावती खड़िया, पारस नाथ उरांव, दुखन पहान, सुखदेव उरांव, सीताराम उरांव सहित अन्य अनेक लोग दिल्ली रवाना।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में ऑटो चालकों का रोड टैक्स वृद्धि के खिलाफ विरोध, चक्का जाम से यात्रियों को परेशानी

0

गुमला: नगर परिषद द्वारा रोड टैक्स बढ़ाए जाने के खिलाफ गुमला के ऑटो चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को सिसई रोड ऑटो यूनियन संघ के बैनर तले करौंदी ग्राम स्थित रथ बगीचा स्थल पर ऑटो चालक एकत्र हुए और टैक्स वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार सुबह से जारी इस हड़ताल के कारण सिसई रोड, जशपुर रोड और लोहरदगा रोड पर ऑटो सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं, जिससे यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

क्या है ऑटो चालकों की मांग?

ऑटो चालकों का कहना है कि पहले नगर परिषद द्वारा प्रति दिन 20 रुपये रोड टैक्स लिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया गया है। चालकों ने इस वृद्धि को अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। विरोध कर रहे चालकों ने आरोप लगाया कि टैक्स बढ़ाने के अलावा नगर परिषद के कर्मचारी उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रहे हैं, जो अस्वीकार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि टैक्स को पूर्ववत 20 रुपये नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

आम जनता और विद्यार्थियों को हो रही दिक्कतें

ऑटो चालकों की इस हड़ताल का असर पूरे गुमला शहर पर पड़ा। खासकर, स्कूली छात्र-छात्राओं और ऑफिस जाने वाले लोगों को यात्रा के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण यात्रियों को अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ा।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग

इस प्रदर्शन में प्रकाश खाखा, राकेश तिकी, शहनवाज खान, अनिल साहू, मुन्ना साहू, महावीर उरांव, भीम साहू, सरोज साहू, संदीप बड़ा, रामविलास साहू, सिबलालुम किद्रो और रंजीत कुजूर सहित कई ऑटो चालक शामिल रहे।

ऑटो यूनियन ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे सड़क पर उतरकर आंदोलन जारी रखेंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए क्या कदम उठाता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium