16.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 427

गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑटो से 25 पैकेट गांजा बरामद, बिहार निवासी तस्कर गिरफ्तार

0

गुमला, 9 अप्रैल 2025 — नशामुक्त गुमला के अभियान को आगे बढ़ाते हुए, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में गुमला पुलिस ने मंगलवार को एक और बड़ी कामयाबी हासिल की। पालकोट थाना क्षेत्र में एक ऑटो (टेंपो) से 25 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया। इस कार्रवाई में बिहार निवासी एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिसईगढ़ की ओर से एक ऑटो के माध्यम से अवैध गांजा झारखंड क्षेत्र में लाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और पालकोट थाना क्षेत्र में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने पालकोट चौक टोंगरी के पास मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान दोपहर करीब 1:45 बजे एक संदिग्ध ऑटो को आते देखा गया। पुलिस द्वारा रोकने का संकेत देने पर चालक ने वाहन को जंगल की ओर मोड़ लिया और भागने की कोशिश की। मगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जंगल में चारों ओर से घेराबंदी कर ऑटो चालक और तस्कर को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान किशोर खैरवार, पिता भुट्टा खैरवार, निवासी गोसाईपुर, सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान ऑटो से 25 पैकेट गांजा, एक हरे रंग का मोबाइल फोन, और 200 रुपये नकद बरामद किए गए।

इसके बाद दोनों आरोपियों को पालकोट थाना लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ पूरी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी को अब गुमला जेल में रखा गया है।

गुमला पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने कहा कि “जिले को नशे से मुक्त करने के लिए हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

इस कार्रवाई से साफ है कि गुमला पुलिस तस्करी और नशे के खिलाफ बेहद सतर्क और प्रतिबद्ध है, और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयों की उम्मीद की जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

यह भी पढ़े – गुमला जिले में अवैध बॉक्साइट खनन पर जिला टास्क फोर्स समिति द्वारा की गई कार्रवाई

राम भक्तों के लिए

सभी प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि पर पेरेंट्स एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री को फीस वृद्धि की पूरी सूची सौंपने का निर्णय लिया

0

रांची : राजधानी रांची सहित राज्य में स्थित सभी प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी की सूचना के संबंध में पेरेंट्स एसोसिएशन ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य के शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन को प्राइवेट स्कूलों द्वारा की गई विभिन्न मदों में फीस वृद्धि की पूरी सूची और संबंधित विवरण शीघ्र ही सौंपा जाएगा, ताकि वे इस पर अंकुश लगाने को लेकर पहल कर सके।

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इस वृद्धि से अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बढ़े है, जो पहले से ही महामारी के कारण वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। फीस में बढ़ोतरी के कारण कई परिवारों की शिक्षा पर आनेवाली लागत बढ़ जाएगी, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलवाने में कठिनाई हो सकती है।

फीस वृद्धि को पारदर्शी और उचित मानकों के तहत किया जाए

पेरेंट्स एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री से यह अनुरोध किया है कि वह इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करें और यह सुनिश्चित करें कि फीस वृद्धि को पारदर्शी तरीके से और उचित मानकों के तहत किया जाए। एसोसिएशन ने कहा कि उनका उद्देश्य शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करना है और वे इस मुद्दे पर सभी माता-पिता और शिक्षकों के साथ मिलकर समाधान चाहते हैं।

इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि यदि इस मामले में सरकार द्वारा उचित कदम नहीं उठाए गए, तो अभिभावक समुदाय बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर सकता है। इस बीच, पेरेंट्स एसोसिएशन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर आवाज उठाएं और शिक्षा मंत्री से जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद रखें।

 

राम भक्तों के लिए

एसडीएम ने निजी स्कूलों के रीएडमिशन शुल्क वसूली पर लगाई रोक

0

गिरिडीह : खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेश रंजन ने खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी निजी एवं सहायता प्राप्त विद्यालय द्वारा अनधिकृत शुल्क वसूली पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। जारी आदेश में विद्यालय प्रवंधन को निर्देशित किया गया कि अभिभावकों पर अपने बच्चों के पुनः नामांकन (री-एडमिशन), किताबें, यूनिफॉर्म, स्टेशनरी और अन्य सामग्री खरीदने के लिए अधिक राशि वसूल रहे हैं। यह कार्य न केवल अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालता है, बल्कि निम्न वर्गीय/मध्यम वर्गीय अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा की लागत (स्कूल की फीस, ट्यूशन, किताबें आदि) वहन करना मुश्किल हो जाता है और बच्चों की पढ़ाई बीच में ही रुक जाती है।

निर्देश दिया गया है कि छात्र-छात्राओं/अभिभावकों से री-एडमिशन, यूनिफॉर्म या अन्य शैक्षणिक सामग्री की खरीद हेतु निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूल करने पर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 तथा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा समय-समय पर निर्गत परिपत्र में उल्लेखित निदेशों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे।

राम भक्तों के लिए

अहिंसा का मार्ग दिखानेवाले भगवान महावीर की 2624वीं जयंती मनायी गई, सरिया और इसरी बाजार में भी जैन समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली

0

गिरिडीह (कमलनयन) : विश्व पटल पर अहिंसा के रास्ते समस्त जीवों के प्रति संयमपूर्ण धारणा के संदेशवाहक जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती गुरुवार को जिले भर में श्रद्धा-भक्ति और उल्लास के माहौल में मनाई गई. इसी क्रम में गिरिडीह, सरिया, इसरी बाजार जैन समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें जैन धर्मावलम्बियों के अलावा अन्य ने श्रद्धा और आस्था के साथ भाग लिया।

सरिया के स्टेशन रोड से शुरू हुई शोभायात्रा में भगवान महावीर की सजीव झांकी दो विशेष वाहनों पर सजाई गई थी। रथों पर विराजमान भगवान की मूर्ति को फूलों, रंग-बिरंगे कपड़ों और झूमरों से सजाया गया था। साथ ही बच्चों की टोली हाथों में जयकारों की तख्तियां लिए उत्साहपूर्वक नारे लगाते हुए चल रही थी-“जिओ और जीने दो”, “अहिंसा परमो धर्मः”।

सरिया जैन समाज की अगुवाई में निकली इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से राजेश जैन, डिंपल जैन, संदीप जैन, विक्की जैन, अजित जैन, मोना जैन और संतोष जैन जैसे समाजसेवी शामिल रहे।

महिलाएं ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्ति रस में झूमती रहीं

इधर, गिरिडीह जिला मुख्यालय स्थित बड़ा चौक प्राचीन जैन मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्ति रस में झूमती रहीं, पुरुषों की टोली जयकारों के साथ आगे बढ़ती रही। भगवान महावीर का घोड़े पर सुसज्जित रथ, जिसमें अष्टधातु की मूर्ति विराजित कर नगर भ्रमण कराया गया।

मंदिर से निकलते ही रथ पर विरापित भगवान की आरती की गई. इस दौरान  भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दो घोड़ों पर सवार युवक शोभायात्रा का प्रहरी स्वरूप में नेतृत्व करते नजर आए।

शोभायात्रा के पश्चात मंदिर प्रांगण में भगवान महावीर स्वामी का जलाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई। दोपहर में श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन हुआ और देर शाम तक आरती व अन्य धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे।

पूरे आयोजन में अशोक जैन पांडया, महेश जैन, अंकित जैन, अजय जैन, पद्म जैन, विजय सेठी, अमित जैन, राजन जैन, अविनाश सेठी, सार्थक जैन और विनीता जैन समेत समाज के अन्य भाई-बहनों का सराहनीय योगदान रहा। महाबीर जयंती के अवसर पर मधुवन, सरिया, गिरिडीह, इसरी जैन मंदिरों को भव्य रूप से संजाया गया था।

देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

उधर, जैन धर्म के तीर्थराज सम्मेद शिखर मधुबन में भी गुरुवार की सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में देश-विदेश से पहुंचे. श्रद्धालु भगवान महावीर की आराधना में जुटे रहे. यहां के बीस पंथी कोठी, 13 पंथी कोठी, जैन स्वेताम्बर सोसायटी, अनिन्दा पार्श्वनाथ समेत विभिन्न संस्था में सुबह से आराधना का क्रम चला, जो देर शाम तक जारी रहा। सुबह में शांति धारा के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महावीर स्वामी के जीवन दर्शन पर आधारित झांकियां भी निकाली गईं! इसके बाद अनिन्दा पार्श्वनाथ में भगवान का अभिषेक किया गया. यहां विभिन्न संस्था के द्वारा भंडारा का भी आयोजन किया गया है।

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में अवैध बॉक्साइट खनन पर जिला टास्क फोर्स समिति द्वारा की गई कार्रवाई

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को गुमला जिले के चैनपुर एवं बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत अवैध बॉक्साइट खनन के विरुद्ध व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला खनन पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा (IFS) पदाधिकारी आदर्श शरण के नेतृत्व में की गई।

छापामारी के दौरान लोहरदगा वन प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के लुपुंगपट, अंबाकोना, बीजापाट यह तथा गुमला वन प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के चौरापाट, नवाटोली, कुजाम, बारपाट और लोडापाट क्षेत्रों में अवैध खनन की जांच की गई। जांच के क्रम में कई ऐसे व्यक्तियों की पहचान की गई जो अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। इनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में किसी भी प्रकार के अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस छापामारी अभियान में पुलिस बल एवं वन प्रमंडल के पदाधिकारीगण भी मौके पर उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

गुमला में पुलिस की बड़ी कामयाबी: ट्रक के केबिन में छुपाकर लाई जा रही 172 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, राजस्थान का चालक गिरफ्तार

0

गुमला, 8 अप्रैल 2025 — छत्तीसगढ़ से झारखंड के गुमला जिले में अवैध रूप से लाई जा रही अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप को पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 172 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।

गुमला थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ललित मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को 8 अप्रैल की सुबह 7 बजे यह सूचना मिली थी कि एक आयसर ट्रक (UP-22-BT-2910) छत्तीसगढ़ से रायडीह थाना क्षेत्र के रास्ते झारखंड में अवैध शराब की आपूर्ति करने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ मीणा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की।

टीम में पुलिस निरीक्षक महेंद्र कुमार करमाली, रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, पुअनि सूरज कुमार सिंह, सअनि धनंजय कुमार सिंह और सैट-11 के जवान शामिल थे। पुलिस ने भलमंडा इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया, जहां सुबह 8 बजे संदिग्ध ट्रक को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने रुकने के बजाय वाहन को भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर बकसपुर गांव के पास ट्रक को घेरकर पकड़ लिया।

पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान भगवाना राम, निवासी कलजिकीबेरी थाना सरवना, जिला जालौर (राजस्थान) के रूप में बताई। प्रारंभ में उसने ट्रक को खाली बताया, लेकिन जब वाहन को तौला गया तो वजन अधिक पाया गया। गहन जांच में ट्रक के फर्श में एक गुप्त बॉक्स बना हुआ मिला, जिसमें शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं।

जब्त की गई शराब में शामिल हैं:

  • ब्लेंडर्स प्राइड: 43 पेटी
  • रेड लेबल: 50 पेटी
  • रॉयल स्टार: 79 पेटी
    (प्रत्येक पेटी में 12 बोतलें)

कुल मिलाकर 172 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कोई वैध दस्तावेजी पुष्टि चालक नहीं कर पाया।

पुलिस ने ट्रक चालक के पास से Vivo कंपनी का मोबाइल फोन, ट्रक, और समस्त शराब की पेटियां जब्त कर ली हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम की सराहना करते हुए कहा कि शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से लगाम लगाई जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी, गुमला में सख्ती से पालन के निर्देश

0

गुमला, अप्रैल 2025 — झारखंड के गुमला जिले में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त के निर्देश पर झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां और जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में स्कूलों को आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाने को कहा गया है।

क्लासरूम में पंखे और बिजली की अनिवार्यता

सभी स्कूलों को अपने कक्षाओं में पंखों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां पंखे उपलब्ध नहीं हैं, वहां तत्काल खरीद की प्रक्रिया अपनाने को कहा गया है। साथ ही, सभी कार्यशील पंखों की मरम्मत और रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया गया है। संकुल और प्रखंड साधनसेवियों को इस व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

बिजली कनेक्शन के लिए कार्रवाई तेज

जिन विद्यालयों में अभी तक बिजली की व्यवस्था नहीं है, उन्हें बिजली विभाग से समन्वय कर कनेक्शन लेने और जरूरी दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है।

बच्चों को देसी उपायों से राहत देने का निर्देश

भीषण गर्मी के दौरान बच्चों को नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल, चना-गुड़, कच्चे आम और सत्तू जैसी पारंपरिक पेय सामग्री पीने के लिए प्रोत्साहित करने और मध्याह्न भोजन योजना में इनका समावेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पानी की उपलब्धता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

हर स्कूल में मिट्टी के घड़े या मटकों में ठंडा पानी उपलब्ध कराने, पानी ढककर रखने और बच्चों को भरपूर पानी पीने की सलाह दी गई है। साथ ही हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु नियमित अंतराल पर पानी पीने की आदत को बढ़ावा देने की बात कही गई है।

छाया में भोजन और खेल गतिविधियों पर रोक

बच्चों को दोपहर में खुले मैदान में खाना न देने के निर्देश के साथ यह भी स्पष्ट किया गया है कि धूप में किसी भी तरह की खेल या बाहरी गतिविधियाँ आयोजित नहीं की जाएँगी। खाना केवल छायादार स्थानों में खिलाया जाए।

सिर ढककर आने और पोषण पर सलाह

छात्रों को सिर पर तौलिया या सफेद कपड़ा रखने, जूता-मोजा पहनकर स्कूल आने और मसालेदार व तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी गई है। साथ ही अंडा नहीं खाने वाले बच्चों के लिए फल जैसे केला, तरबूज, सेव, संतरा आदि देना अनिवार्य किया गया है।

शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य

सभी स्कूलों को स्वच्छ शौचालय और पर्याप्त स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने को कहा गया है। यूरिन का रंग देखकर पानी की कमी का संकेत समझाने और ज्यादा पीला रंग होने पर अधिक पानी पीने की प्रेरणा देने का निर्देश भी शामिल है।

स्वास्थ्य सेवाओं से समन्वय और मुफ्त ओआरएस की व्यवस्था

विद्यालयों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों, एएनएम, सहिया और चिकित्सकों के साथ समन्वय कर मुफ्त ओआरएस की उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

स्वास्थ्य शिक्षा के ज़रिए जागरूकता फैलाने का निर्देश

‘स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम’ के तहत प्रशिक्षित छात्रों और शिक्षकों के माध्यम से विद्यालयों में गर्मी से बचाव के उपायों को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

उद्देश्य: हर बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ रहे

यह दिशा-निर्देश ऐसे समय में जारी किए गए हैं जब तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू की आशंका बनी हुई है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे गर्मी के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रहें और उनकी शिक्षा बाधित न हो।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी, गुमला में सख्ती से पालन के निर्देश

0

गुमला, अप्रैल 2025 — झारखंड के गुमला जिले में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त के निर्देश पर झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां और जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में स्कूलों को आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाने को कहा गया है।

क्लासरूम में पंखे और बिजली की अनिवार्यता

सभी स्कूलों को अपने कक्षाओं में पंखों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां पंखे उपलब्ध नहीं हैं, वहां तत्काल खरीद की प्रक्रिया अपनाने को कहा गया है। साथ ही, सभी कार्यशील पंखों की मरम्मत और रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया गया है। संकुल और प्रखंड साधनसेवियों को इस व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

बिजली कनेक्शन के लिए कार्रवाई तेज

जिन विद्यालयों में अभी तक बिजली की व्यवस्था नहीं है, उन्हें बिजली विभाग से समन्वय कर कनेक्शन लेने और जरूरी दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है।

बच्चों को देसी उपायों से राहत देने का निर्देश

भीषण गर्मी के दौरान बच्चों को नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल, चना-गुड़, कच्चे आम और सत्तू जैसी पारंपरिक पेय सामग्री पीने के लिए प्रोत्साहित करने और मध्याह्न भोजन योजना में इनका समावेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पानी की उपलब्धता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

हर स्कूल में मिट्टी के घड़े या मटकों में ठंडा पानी उपलब्ध कराने, पानी ढककर रखने और बच्चों को भरपूर पानी पीने की सलाह दी गई है। साथ ही हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु नियमित अंतराल पर पानी पीने की आदत को बढ़ावा देने की बात कही गई है।

छाया में भोजन और खेल गतिविधियों पर रोक

बच्चों को दोपहर में खुले मैदान में खाना न देने के निर्देश के साथ यह भी स्पष्ट किया गया है कि धूप में किसी भी तरह की खेल या बाहरी गतिविधियाँ आयोजित नहीं की जाएँगी। खाना केवल छायादार स्थानों में खिलाया जाए।

सिर ढककर आने और पोषण पर सलाह

छात्रों को सिर पर तौलिया या सफेद कपड़ा रखने, जूता-मोजा पहनकर स्कूल आने और मसालेदार व तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी गई है। साथ ही अंडा नहीं खाने वाले बच्चों के लिए फल जैसे केला, तरबूज, सेव, संतरा आदि देना अनिवार्य किया गया है।

शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य

सभी स्कूलों को स्वच्छ शौचालय और पर्याप्त स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने को कहा गया है। यूरिन का रंग देखकर पानी की कमी का संकेत समझाने और ज्यादा पीला रंग होने पर अधिक पानी पीने की प्रेरणा देने का निर्देश भी शामिल है।

स्वास्थ्य सेवाओं से समन्वय और मुफ्त ओआरएस की व्यवस्था

विद्यालयों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों, एएनएम, सहिया और चिकित्सकों के साथ समन्वय कर मुफ्त ओआरएस की उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

स्वास्थ्य शिक्षा के ज़रिए जागरूकता फैलाने का निर्देश

‘स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम’ के तहत प्रशिक्षित छात्रों और शिक्षकों के माध्यम से विद्यालयों में गर्मी से बचाव के उपायों को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

उद्देश्य: हर बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ रहे

यह दिशा-निर्देश ऐसे समय में जारी किए गए हैं जब तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू की आशंका बनी हुई है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे गर्मी के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रहें और उनकी शिक्षा बाधित न हो।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

झारखंड: गुमला जिले के स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 20 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश

0

गुमला, अप्रैल 2025 — शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए गुमला जिले के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आरंभ हो चुकी है। उपायुक्त के निर्देशानुसार इस अभियान को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने सभी स्कूल प्रमुखों, बीआरपी, सीआरपी तथा शैक्षणिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

20 अप्रैल तक नामांकन और प्रोन्नति कार्य पूरा करने का लक्ष्य

निर्देशों के अनुसार कक्षा 1 में नए प्रवेश और उच्च कक्षाओं में प्रोन्नति की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है और इसे 20 अप्रैल 2025 तक हर हाल में पूरा कर लेने के आदेश दिए गए हैं। इसमें पूर्ववर्ती सत्र के विद्यार्थियों की अगली कक्षाओं में प्रोन्नति भी शामिल है।

नामांकन शिविर और प्रचार अभियान होंगे आयोजित

प्रत्येक विद्यालय को अपने पोषक क्षेत्र में नामांकन शिविर आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। पोस्टर, बैनर, पंपलेट, माइकिंग, ग्राम सभाएं, डिजिटल माध्यम (जैसे व्हाट्सएप ग्रुप्स) और सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अधिक से अधिक अभिभावकों तक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

डोर-टू-डोर अभियान से छूटे हुए बच्चों तक पहुंचेगा स्कूल

विद्यालय प्रमुख के नेतृत्व में एक टीम बनाकर घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इस अभियान में विशेष रूप से वंचित वर्गों — अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और बालिकाओं — पर ध्यान दिया जाएगा ताकि ‘हर बच्चा स्कूल में’ के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

कक्षा 5 और 8 के बच्चों को अगली संस्थाओं में किया जाएगा स्थानांतरित

प्राथमिक विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे पिछले सत्र में कक्षा 5 में अध्ययनरत बच्चों की सूची नजदीकी मध्य विद्यालयों को उपलब्ध कराएं ताकि उनका नामांकन कक्षा 6 में सुनिश्चित किया जा सके। इसी तरह, कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों का निकटतम उच्च विद्यालयों में नौवीं कक्षा में अस्थायी नामांकन किया जाएगा, जो परीक्षा परिणामों के आधार पर स्थायी होगा।

दिव्यांग विद्यार्थियों और स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष जोर

दिव्यांग छात्रों के लिए स्कूलों में नियमानुसार विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, नामांकन के बाद बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था होगी अनिवार्य

निर्देशों में इस बात पर खास जोर दिया गया है कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होनी चाहिए। विद्यालय प्रशासन की जवाबदेही तय की जाएगी और अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

शिक्षा अधिकार अधिनियम की भावना को साकार करने की दिशा में यह कदम एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसका उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन और सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

झारखंड स्काउटिंग को समर्पित एक युग का अंत: ओम प्रकाश मिश्रा को श्रद्धांजलि, स्काउट झंडा झुकाकर दी अंतिम विदाई

0

रांची, 8 अप्रैल 2025 — ऑल इंडिया बॉय स्काउट एसोसिएशन, झारखंड स्टेट ब्रांच की ओर से आज चटकपुर स्थित रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल के प्रांगण में संस्था के पूर्व जनरल सेक्रेटरी ओम प्रकाश मिश्रा के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मिश्रा जी का निधन 27 मार्च 2025 को हुआ था। वे झारखंड में स्काउटिंग गतिविधियों के प्रमुख स्तंभ माने जाते थे।

इस मौके पर विद्यालय के स्काउट छात्रों ने मिश्रा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की शपथ ली। विद्यालय में शोक के प्रतीकस्वरूप स्काउट झंडा आधा झुका दिया गया।

कार्यक्रम में राज्य सचिव विक्रांत विश्वकर्मा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश शर्मा, शिक्षिकाएं लक्ष्मी कुमारी, किरण कुमारी, चांद कुमारी, सुप्रिया कुमारी और लक्ष्मी गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

“मिश्रा जी ने झारखंड में स्काउटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया” — विक्रांत विश्वकर्मा
राज्य सचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा, “ओम प्रकाश मिश्रा जी ने झारखंड में स्काउट गतिविधियों को जीवंत बनाया। उनके मार्गदर्शन में तीन राज्य स्तरीय ट्रेनिंग कॉन्फ्रेंस आयोजित किए गए और रांची में कई राष्ट्रीय स्तर के स्काउट कैंप्स का सफल संचालन किया गया।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि मिश्रा जी के नेतृत्व में बच्चों को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनने का अवसर मिला।

“झारखंड स्काउटिंग ने एक मार्गदर्शक खो दिया” — अरविंद कुमार लाल
झारखंड स्काउट कमिश्नर अरविंद कुमार लाल ने मिश्रा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “मिश्रा जी ने स्काउटिंग को आगे ले जाने में हमेशा राज्य के साथ समन्वय बनाए रखा। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।”

ओम प्रकाश मिश्रा: जीवन और योगदान
मिश्रा जी का जन्म 9 जून 1927 को हुआ था। अपने लंबे जीवन में उन्होंने स्काउटिंग के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया और कई पीढ़ियों को नेतृत्व, सेवा और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उनका कार्यकाल झारखंड में स्काउटिंग के स्वर्णिम काल के रूप में याद किया जाएगा।

झारखंड की स्काउटिंग बिरादरी ने आज एक प्रेरणास्त्रोत, मार्गदर्शक और समर्पित नेता को खो दिया है। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

News Desk

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium