17.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
Home Blog Page 441

गुमला में तालाब से मिला नाबालिग का शव, परिजनों ने लगाया अपहरण और हत्या का आरोप

0

गुमला, 14 मार्च 2025 – झारखंड के गुमला जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव गांव के तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक सलमान आलम (पिता – जमील आलम) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी और उनकी बेटी के बीच प्रेम संबंध था। उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था और धमकी दे रहा था कि वह लड़की की शादी कहीं और नहीं होने देगा।

मृतका के पिता का दावा है कि 11 मार्च की रात करीब 10:30 बजे से 3:00 बजे के बीच उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया। परिवार ने संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंततः गुमला सदर थाना और टोटो थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई गई। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही उनकी बेटी की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया।

गांव के तालाब में मिला शव

14 मार्च की सुबह करीब 7:00 बजे ग्रामीणों को तालाब में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। जब परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा, तो शव उनकी बेटी का ही था। घटना की जानकारी स्थानीय नेता मुख्तार आलम को दी गई, जिन्होंने तुरंत गुमला पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टोटो थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने की न्याय की मांग, विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

मृतका के पिता और स्थानीय नेताओं ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर न्याय नहीं मिला, तो इस घटना के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आईफा 2025: 16 मार्च को ज़ी टीवी पर देखें बॉलीवुड के सबसे बड़े जश्न की झलक

0

मुंबई, 15 मार्च 2025 – बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो, आईफा (IIFA) ने अपनी 25वीं वर्षगांठ का भव्य जश्न मनाया, जिसे अब टेलीविजन दर्शक भी देख सकेंगे। आईफा अवॉर्ड्स 2025 का यह ऐतिहासिक आयोजन 16 मार्च को रात 8 बजे ज़ी टीवी पर प्रसारित होगा, जहां सितारों की दमदार परफॉर्मेंस और ग्लैमर का जलवा देखने को मिलेगा।

आईफा ने पिछले 25 वर्षों में सिनेमा प्रेमियों के लिए सिर्फ एक अवॉर्ड शो से बढ़कर, एक वैश्विक मंच की पहचान बनाई है, जहाँ हर साल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। साल 2000 में शुरू हुए इस सफर ने बॉलीवुड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, और आज यह दुनिया भर में हिंदी सिनेमा के जश्न के रूप में मनाया जाता है।

इस साल आईफा अवॉर्ड्स की रात सितारों से सजी रही। शाहिद कपूर ने अपने धमाकेदार डांस मूव्स से मंच पर आग लगा दी, वहीं शाहरुख खान की भव्य एंट्री ने दर्शकों की धड़कनें तेज कर दीं। उनकी प्रस्तुति महज़ एक डांस परफॉर्मेंस नहीं थी, बल्कि बॉलीवुड के 25 साल के शानदार सफर का प्रतीक थी, जिसमें रोमांस, एक्शन, ड्रामा और संगीतमय मनोरंजन का हर रंग समाया हुआ था।

इसके अलावा, माधुरी दीक्षित की मोहक मुस्कान, करीना कपूर की एनर्जी, कृति सेनन की अदाएँ और नोरा फतेही की स्टाइलिश परफॉर्मेंस ने इस शाम को और भी यादगार बना दिया। आईफा की खासियत यही है कि यहाँ हर पल मनोरंजन से भरपूर होता है और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है।

अब बारी आपकी है! बॉलीवुड के इस सबसे बड़े जश्न का हिस्सा बनने के लिए 16 मार्च, रात 8 बजे से ज़ी टीवी पर आईफा अवॉर्ड्स 2025 देखना न भूलें। जब सितारे मंच पर उतरते हैं, तो यह शो मिस करना मुमकिन नहीं!

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

घोड़थम्बा मामले में बाबूलाल हेमंत सरकार पर बरसे,कहा- पर्वों में हिंसा कर खलल डालना ट्रेंड सा बन गया है

0
रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी घोड़थम्बा की घटना पर प्रतिकिया व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। श्री मरांडी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा-गिरिडीह के घोरथम्बा में होली के जुलूस पर पथराव और आगजनी बेहद दुखद घटना, हेमंत सोरेन सरकार के तुष्टिकरण की राजनीति और प्रशासनिक तंत्र की विफलता को दर्शाती है। दरअसल, हिंदुओं के पर्व-त्योहारों पर हिंसा करना नया ट्रेंड सा बन गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि हर सनातनी पर्व त्योहार में हिंसा-उन्माद की घटनाएं देखकर ऐसा लगने लगा है कि राज्य सरकार खुद हिंदू विरोधी तत्वों को हिंसा के लिए प्रेरित कर रही है? पर्व त्योहारों से पहले की जानेवाली शांति समिति की बैठकें, प्रशासन के फ्लैग मार्च सिर्फ औपचारिकता बन कर रह गई है। इस पर चिंतन करने की जरूरत है। श्री मरांडी ने क्षेत्र के लोगों से संयम बनाये रखने की अपील की है।

सरकार को बदनाम करनेवालों पर हो कार्रवाई : इरशाद अहमद वारिस

 इधर, जेएमएम के वरिष्ठ नेता इरशाद अहमद वारिस ने घोडथम्बा विवाद पर अपनी प्रतिकिया व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ शरारती तत्व हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम करने के लिए पर्व की आड़ में सद्भावना के माहौल में खलल डालने पर आमादा रहते हैं।

ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि हेमन्त 02 की सरकार ऐसे तत्वों से निबटना जानती है। उन्होंने  पूरे मामले की जांच की मांग करते हुये कहा कि दोषी बख्शे नहीं जाएं और निर्दोष पर झूठे मुकदमे नही हो, पुलिस प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए।
राम भक्तों के लिए

होली और रमजान के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश

0
हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने होली व रमजान के मद्देनजर जिला में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए हैं। आज गुरुवार 13 मार्च को उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी थाना प्रभारी, सीओ, बीडीओ के साथ जुड़कर इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं।उपायुक्त ने कहा कि होलिका दहन के दौरान उन स्थानों पर जहां पूर्व में विवाद हो चुका है, उन स्थानों पर अधिकारी विशेष रूप से एलर्ट मोड में रहे। अग्निशमन वाहनों और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

होली और जुमा को देखते हुए विशेष सतर्कता

इस बार होली दो दिन मनाई जा रही है,होली शुक्रवार यानी जुमे के दिन होने के कारण उपायुक्त ने अतिरिक्त सुरक्षा बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने अराजक तत्वों को पहले से चिह्नित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गत वर्षों में होली के दौरान हुए विवादों को ध्यान में रखते हुए हर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों, जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनाती के साथ फ्लैग मार्च करने के निर्देश दिए गए।

क्विक रिस्पांस टीमें रहेंगी तैनात

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी,सीओ, बीडीओ और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर गंभीर होकर विवेकपूर्ण तरीके से किसी भी परिस्थिति को निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।किसी भी प्रकार की सूचना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं,साथ ही नियंत्रण कक्ष के साथ संपर्क में रहने को भी कहा।

अवैध शराब और मेडिकल आपातकाल से निपटने की तैयारी

त्योहार के दौरान शराब की दुकान बंद रखने का निर्देश दिए साथ ही शराब पीकर उपद्रव करने वालों पर सख्ती से निपटने के भी निर्देश दिए।

अस्पतालों को अलर्ट रहने और 108 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि होली के दिन देखा जाता है कि लोग शराब पीकर गैर जिम्मेवार तरीके से वाहन चलाते है और कभी कभी गंभीर दुर्घटना के शिकार हो जाते है,इसलिए त्यौहार के दौरान सभी अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सक्रिय अवस्था में रहने और सभी जीवन रक्षक दवाओं को उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए।अंत में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दी।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

गुमला में व्यक्ति लापता, पत्नी ने पुलिस से मदद की लगाई गुहार

0

गुमला, 13 मार्च 2025 – झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के बड़ा अजियातु गांव की निवासी मेनका देवी ने अपने पति अमित गोप की गुमशुदगी को लेकर घाघरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मेनका देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति अमित गोप 3 मार्च को दोपहर 12:30 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि उन्हें कोर्ट जाना है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार और रिश्तेदारों ने कई संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

आखिरकार, जब किसी तरह की जानकारी नहीं मिली, तो मेनका देवी ने घाघरा थाना पहुंचकर अपने पति की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ गुमला अधिवक्ता परिषद का विरोध प्रदर्शन

0

गुमला, झारखंड: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा, अत्याचार और षड्यंत्रों के विरोध में गुमला अधिवक्ता परिषद ने आक्रोश जताया है। परिषद के सदस्यों ने उपायुक्त गुमला के माध्यम से केंद्र सरकार को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई।

हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमले

गुमला अधिवक्ता परिषद ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर योजनाबद्ध तरीके से हमले किए जा रहे हैं। परिषद ने दावा किया कि हिंदू समुदाय के व्यापारिक प्रतिष्ठानों, घरों और मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं, हिंदू महिलाओं पर अत्याचार और शोषण की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। परिषद ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन करार दिया और तत्काल अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की।

बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर जताई चिंता

परिषद ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि बांग्लादेश से अवैध रूप से घुसपैठ कर भारत आने वाले मुसलमान, यहां के हिंदू समुदाय के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। परिषद के अनुसार, घुसपैठिए न केवल यहां के व्यापार पर कब्जा जमा रहे हैं, बल्कि हिंदू बहू-बेटियों को प्रेम जाल में फंसाकर सामाजिक असंतुलन पैदा कर रहे हैं। अधिवक्ता परिषद ने सरकार से इन घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें तुरंत देश से बाहर निकालने की मांग की।

सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग

गुमला अधिवक्ता परिषद ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने का अनुरोध किया। परिषद ने कहा कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो यह संकट और भी गंभीर रूप ले सकता है।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख अधिवक्ता

ज्ञापन सौंपने वालों में परिषद के अध्यक्ष शशि राजा नागोरी, महासचिव दिनेश महतो, संरक्षक अशोक कुमार पांडे, हेमंत राय, कौशिक राम, आदित्य कुमार, सुरेंद्र अरोड़ा, भूपति कुमार, राजेंद्र साहू, रितेश कुमार, विष्णु मिस्त्री, अजय साहू और बलदेव शर्मा सहित कई अन्य अधिवक्ता शामिल थे।

गुमला अधिवक्ता परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि इस मुद्दे पर सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आगे और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में भीषण आग से 16 एकड़ आम बागवानी जलकर राख

0

गुमला, 13 मार्च 2025 – झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में भीषण आग लगने से मनरेगा योजना के तहत विकसित 16 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली आम बागवानी जलकर राख हो गई। इस हादसे में करीब तीन एकड़ में मिश्रित खेती के रूप में लगाई गई राहड़ की फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई। वहीं, डेढ़ एकड़ में विशेष रूप से उगाई गई राहड़ की खेती को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि आग एक किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैल गई, जिससे व्यापक पैमाने पर फसलें बर्बाद हो गईं।

सरकारी योजना को भारी नुकसान

मनरेगा योजना के तहत आम बागवानी में ट्रेंच खुदाई, मजदूरी, बाड़ाबंदी और देखभाल जैसी गतिविधियों पर सरकार द्वारा पांच वर्षों में करीब 3.5 लाख रुपये प्रति किसान खर्च किए जाते हैं। इस आग में एक, दो और तीन वर्ष के पौधे जलकर नष्ट हो गए। यदि राहड़ की फसल सहित पूरे नुकसान का आकलन किया जाए, तो लगभग 30 से 35 लाख रुपये का सरकारी खर्च प्रभावित हुआ है।

दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, मगर तब तक नुकसान हो चुका था

घटना की सूचना मिलते ही गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को सूचित किया गया, जिसके बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, तब तक स्थानीय किसानों ने पानी और राहड़ के पौधों की झाड़ियों से आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया था। मौके पर घाघरा के बीडीओ दिनेश कुमार और थाना प्रभारी एसआई राहुल पासवान भी पहुंचे।

किसानों ने किया मुआवजे की मांग

बीडीओ ने प्रभावित किसानों से जले हुए पौधों के फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन से संबंधित दस्तावेज अंचल कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए ताकि मुआवजा प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके। किसानों ने प्रशासन से आग्रह किया कि उनकी जली हुई बागवानी योजना को बंद कर पुनः नई योजना के तहत लाभ दिया जाए, जिससे वे फिर से आम की बागवानी कर सकें।

आग लगने की वजह पर सवाल

स्थानीय लोगों को आशंका है कि यह आग महुआ चुनने वालों द्वारा लगाई गई होगी, जो धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैल गई। इस आगजनी में कई किसानों की आजीविका प्रभावित हुई है, जिससे वे अब सरकारी सहायता की उम्मीद कर रहे हैं।

प्रभावित किसान

इस आगजनी से जिन किसानों की आम बागवानी बर्बाद हुई, उनमें जंबू उरांव, रामलाल यादव, दीपक साहू, शंकर साहू, ललिता देवी, अरुण साहू, सुक्खम मुंडा, दुखन मुंडा, जयपति देवी, हरिश्चंद्र मुंडा, सुरेंद्र उरांव, बीरेंद्र उरांव, बासु उरांव और सरहुलिया उराईन के एक-एक एकड़ भूमि शामिल हैं। वहीं, धुमा उरांव, राधा साहू और अन्य किसानों के खेतों में लगी राहड़ की फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

प्रशासन से प्रभावित किसानों को बड़ी उम्मीदें हैं कि उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

पीएलएफआई के हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0

गुमला, 13 मार्च 2025 – झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के केंद्रीय कमेटी के सेकंड रैंक के हार्डकोर नक्सली दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी सिंह, एरिया कमांडर कालेश्वर ठाकुर उर्फ टेम्पू ठाकुर और ओरमांझी क्षेत्र के राम कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक डबल बैरल राइफल, एक रिवाल्वर, आठ जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और पीएलएफआई से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

गुमला जिले के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि कामडारा एसडीपीओ को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात लोग दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर विकास योजनाओं से जुड़े लोगों से लेवी वसूलने के इरादे से घूम रहे हैं। इस सूचना को पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाया गया, जिसके बाद उनके निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम (SIT) का गठन किया गया।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थान पर निगरानी बढ़ाई और मौके पर पहुंचते ही दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार किए गए अपराधी पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य हैं और संगठन के लिए लेवी वसूली समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे।

गिरफ्तारी से कमजोर हुआ संगठन

गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में दुर्गा सिंह संगठन के केंद्रीय कमेटी में सेकंड रैंक पर था, जबकि कालेश्वर ठाकुर एरिया कमांडर के रूप में कार्य कर रहा था। इनके पकड़े जाने के बाद संगठन की गतिविधियां प्रभावित होने की संभावना है। पुलिस का दावा है कि इससे पीएलएफआई की पकड़ कमजोर होगी और अन्य फरार उग्रवादियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन से संगठन से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिससे पुलिस को उनके नेटवर्क और गतिविधियों के बारे में गहराई से जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, बरामद दस्तावेजों में संगठन के काम करने के तरीकों, संपर्क सूत्रों और योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं भी शामिल हैं।

पुलिस की अपील

गुमला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नक्सली गतिविधियों को जड़ से खत्म किया जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नक्सल विरोधी अभियान को और तेज किया जाएगा और इस तरह की संगठित आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई से पीएलएफआई को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। प्रशासन अब अन्य फरार उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

होली और जुम्मे की नमाज़: सौहार्द की अग्निपरीक्षा

0

नई दिल्ली, 11 मार्च 2025 – होली भारतीय संस्कृति का एक अहम पर्व है, जो रंगों, उल्लास और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, हाल के वर्षों में धार्मिक त्योहारों पर सामाजिक और राजनीतिक विवाद देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के दरभंगा जिले की मेयर अंजुम आरा के हालिया बयान ने एक नई बहस को जन्म दिया है। उन्होंने जुम्मे की नमाज़ के मद्देनजर होली के आयोजन को दो घंटे के लिए रोकने की अपील की। इस पर बीजेपी विधायक मुरारी मोहन झा ने विरोध जताते हुए कहा कि होली अपने तय समय पर ही मनाई जाएगी और मुस्लिम समुदाय अपने स्तर पर नमाज़ के समय का समायोजन कर ले। वहीं, विधायक करनैल सिंह ने सुझाव दिया कि विशेष परिस्थिति में जुम्मे की नमाज़ घर पर पढ़ी जा सकती है।

समाज और प्रशासन की भूमिका

त्योहारों को विवाद का कारण नहीं, बल्कि सौहार्द का अवसर बनाया जाना चाहिए। प्रशासन और समाज दोनों को ऐसे संवेदनशील मौकों पर संयम और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। यह सच है कि किसी भी धर्म के अनुयायियों को दूसरे धर्म के आयोजनों में बाधा डालने का अधिकार नहीं है, लेकिन साथ ही, हर किसी को एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान भी करना चाहिए। यदि होली थोड़ी देर पहले या बाद में खेली जा सकती है, तो नमाज़ का समय भी विशेष परिस्थितियों में समायोजित किया जा सकता है।

प्रशासन को जोड़ने की पहल करनी चाहिए

संभल के सीओ अनुज चौधरी का बयान – “अगर रंग लगने से किसी का धर्म भ्रष्ट होता है तो वे घर से न निकलें” – प्रशासनिक जिम्मेदारी के अनुरूप नहीं है। प्रशासन का कर्तव्य समाज को विभाजित करना नहीं, बल्कि जोड़ना होना चाहिए। ऐसे संवेदनशील विषयों पर नेताओं और अधिकारियों को सोच-समझकर बयान देने चाहिए ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।

समाज में सौहार्द बनाए रखने की जरूरत

भारत की खासियत यही है कि यहां विभिन्न धर्मों, जातियों और विचारधाराओं के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। लेकिन, हाल के वर्षों में धार्मिक सौहार्द को चुनौती देने वाली घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में समाज के दोनों पक्षों को चाहिए कि वे एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करें और ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे अशांति फैले।

भाईचारे का संकल्प लें

होली और जुम्मे की नमाज़ के इस संयोग को टकराव के बजाय सौहार्द के अवसर के रूप में देखना चाहिए। प्रशासन को ऐसे बयान देने चाहिए जो समाज को जोड़ने में सहायक हों, न कि उसे विभाजित करने वाले बनें। इस होली पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि कोई भी रंग आपसी प्रेम और भाईचारे से ऊपर नहीं होगा और कोई भी इबादत इंसानियत से बड़ी नहीं होगी।

Muskan

राम भक्तों के लिए

टीएलएम आधारित शिक्षा प्रणाली से संवरता भविष्य: जीपीएस, मुरुम बना प्रेरणास्त्रोत

0

रांची, 11 मार्च 2025 – झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की बयार बह रही है, और रांची स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, मुरुम (कांके) इस दिशा में नई मिसाल कायम कर रहा है। यहां शिक्षकों ने टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल्स) आधारित शिक्षा पद्धति को अपनाकर न केवल बच्चों की शिक्षा को रोचक बनाया है, बल्कि उनके समग्र विकास की दिशा में भी अहम कदम उठाए हैं।

टीएलएम: बच्चों के लिए शिक्षा का नया आयाम

विद्यालय के प्रधान शिक्षक ओम प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में प्रत्येक कक्षा, विषय और पाठ्यक्रम के अनुसार विशेष रूप से टीएलएम सामग्री विकसित की गई है। इसमें चार्ट्स, मॉडल्स, चित्र, फ्लैश कार्ड्स, ऑडियो-वीडियो उपकरण और डिजिटल संसाधनों का उपयोग किया जाता है। इस आधुनिक शिक्षण प्रणाली ने बच्चों की सीखने की रुचि को बढ़ावा दिया है और शिक्षा को एक संवादात्मक अनुभव में परिवर्तित किया है।

पारंपरिक शिक्षा से अलग, नया और प्रभावी तरीका

राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, मुरुम ने यह सिद्ध किया है कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि व्यावहारिक और अनुभवात्मक होनी चाहिए। गणित को समझाने के लिए चित्रों और मॉडलों का उपयोग किया जाता है, जबकि विज्ञान की अवधारणाओं को चार्ट्स और प्रयोगों के जरिए बच्चों के सामने प्रस्तुत किया जाता है। इसी प्रकार, भाषा विषय को अधिक आकर्षक बनाने के लिए चित्रकथाओं, कार्ड्स और कहानी सुनाने की पद्धति अपनाई गई है।

बच्चों का समग्र विकास बना प्राथमिकता

विद्यालय केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। खेलों और रचनात्मक गतिविधियों को शिक्षा का हिस्सा बनाकर बच्चों को ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास भी प्रदान किया जा रहा है। इससे वे जीवन में नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो रहे हैं।

टीएलएम से बढ़ती दक्षता और रुचि

टीएलएम आधारित शिक्षा पद्धति के कई लाभ देखने को मिले हैं। इससे विद्यार्थियों की जिज्ञासा और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। पारंपरिक पाठ्यक्रम की तुलना में, यह तरीका बच्चों को अधिक व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है, जिससे वे अवधारणाओं को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।

अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा बना जीपीएस, मुरुम

विद्यालय की इस अनूठी पहल ने न केवल छात्रों के सीखने की प्रक्रिया को समृद्ध किया है, बल्कि अन्य सरकारी विद्यालयों के लिए भी एक आदर्श स्थापित किया है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद भी इस मॉडल को अन्य विद्यालयों में लागू करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है, ताकि राज्यभर के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और रोचक शिक्षा मिल सके।

टीएलएम आधारित शिक्षण प्रणाली बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जीपीएस, मुरुम के प्रयासों ने यह सिद्ध किया है कि शिक्षा को यदि सही तरीके से प्रस्तुत किया जाए, तो हर बच्चा सहजता और आनंद के साथ ज्ञान प्राप्त कर सकता है।

News Desk

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium