26.3 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 674

जगत प्रकाश नड्डा के आगमन की भव्य तैयारियों में जुटे हैं कार्यकर्ता और गिरिडीहवासी : विनय कुमार सिंह

0

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गिरिडीह की पावन धरती पर आगमन के क्रम में उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां चल रही है.  सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता (ओबीसी मोर्चा) ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ नौ वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी के महा जन संपर्क अभियान के आलोक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का 22 जून को पूर्वाह्न 10:00 बजे गिरिडीह के झंडा मैदान में आगमन हो रहा है. 

लोगों से भारी संख्या में जुटने की अपील

पार्टी के निर्देशानुसार गिरिडीह नगर निगम के शिवपुरी, मोहनपुर, लखारी नीचे टोला, लखानी ऊपर टोला, अलकापुरी, कृष्णा नगर, बोड़ो आदि जगहों पर प्रमोद त्रिपाठी, राहुल तांती, अमन कुमार, बालगोविंद तांती, नागेश्वर राय, पवन राम, टिकु कुमार, मुखिया दीपक दास राम गोविंद चौहान, विनोद कुमार तारा देवी मोहन राम, दिलीप कुमार,सत्येंद्र सिंह आदि कार्यकर्ताओं के साथ सभी ‌जगहों पर प्रभात फेरी निकाली गई. इसी क्रम में घर-घर जाकर सभी से अनुरोध किया गया की कल झंडा मैदान में हजारों की संख्या में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को सुन कर लाभ उठाएं. कहा गया कि नड्डा जी का भाषण सुनने के लिए गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों से लाखों की संख्या में लोग आएंगे. पार्टी के निर्देशानुसार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव कुमार के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के अंदर प्रचार-प्रसार की दो गाड़ियां हर गली-मोहल्ले में घूम रही है.

राम भक्तों के लिए

जीवा गिरिडीह जोन ने “हेल्थ इज वेल्थ” श्रृंखला के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया,लोगों के लिए ‘योग पेय’ पेश किया गया

0

गिरिडीह : जीवा गिरिडीह जोन ने “हेल्थ इज वेल्थ” श्रृंखला के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुनीता बरनवाल और दीप्ति सिन्हा  और उत्साही योग प्रशिक्षकों ने बुधवार के सत्र के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान किया। कहा गया कि हमारा उद्देश्य महिलाओं के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली को बढ़ावा देना है और इसे प्राप्त करने के लिए हमने महिलाओं को योग प्रशिक्षण देने के लिए प्रमाणित योग प्रशिक्षक नियुक्त किए हैं। इसके अलावा, हमें पूनम बरनवाल को अतिथि वक्ता और प्रमाणित योग और एक्यूप्रेशर ट्रेनर के रूप में पाकर सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिन्होंने दर्द से राहत के लिए एक्यूप्रेशर के लाभों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। पूनम सहाय ने एक अद्भुत ताज़ा पेय की व्यवस्था की है जो, तुरंत वहां मौके पर तैयार किया गया था। उसके द्वारा सभी सामग्री की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने इस अद्भुत पेय के लाभों के बारे में विस्तार से बताया,. इसे ‘योग पेय’ नाम दिया है क्योंकि यह योग दिवस पर सभी के लिए पेश किया गया था। इस कार्यक्रम में राखी झुनझुनवाला, अमिता छाबड़ा, सुमन साहू, निहारिका बगैरिया, स्वाति बगैरिया, सुलोचना, सुनीता शर्मा, सुमन गौरी सरिया, डॉक्टर अंकिता सहाय, रंजना बगैरिया व अन्य कई लोग उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह : योग दिवस पर जिले भर के लोगों ने योगाभ्यास किया, योग शरीर को निरोगी और बलशाली बनाने में सहायक है : डीसी

0

गिरिडीह (कमलनयन) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर बुधवार को गिरिडीह जिले के सभी अनुमंडलों के 13 प्रखण्डों में हजारों लोगों ने वसुधैव कटुम्बकम पर आधारित योगभ्यास कार्यकमों में भाग लिया। योग करने के लिए सुबह-सुबह जिले के सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों, प्रखण्ड-अंचल कार्यालयों, उपासना स्थलों, खेल के मैदानों  में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे एवं युवा वर्ग के लोग जुटकर अपनी काया को निरोगी और बलशाली बनाने के मकसद से घंटों योग किया। योगाभ्यास करनेवालों में महिला संगठनों, स्वंयसेवी संस्थाओं, धार्मिक संगठनों, छात्र संगठनों समेत राजनीतिक दलों से जुड़े लोग शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख योगाभ्यास कार्यक्रम जिला मुख्यालय के सर जेसी बोस बालिका उच्च विधालय में सम्पन्न हुआ। कार्यकम में जिखा प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन, गिरिडीह नगर निगम प्रशासन समेत कई सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने भाग लिया।

डीसी सहित कई अधिकारियों ने योगाभ्यास किया

उपायुक्त ने कहा कि योग करने से शारीरिक तथा मानसिक समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों से योगाभ्यास करने की अपील की एवं कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अपने शरीर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करना आवश्यक है। स्वस्थ रहने के लिए हम सबों को प्रतिदिन योग अभ्यास करना चाहिए. इससे खुद के शरीर और मन-मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को शपथ दिलाई गई कि योग को अपने जीवन में उतारे तथा निरोग रहें। योग करने से शरीर सुंदर, स्वच्छ एवं आकर्षक होता है और हमें तमाम बीमारियों से बचाव भी करता है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करे।

‘स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास जरूरी’

इस अवसर पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा समेत सदर एसडीएम विशाल खलको, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा,  उपविकास आयुक्त सहित व जिले के अन्य पदाधिकारियों/कर्मियों ने योगाभ्यास किया। मौके उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की  शुभकामनाएं एवं बधाई दी। अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। योग शरीर से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद देता है। योग के विभिन्न आयामों से हमारे शारीरिक को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है। योग व्यायाम ऐसा प्रभावशाली उपाय है, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन-मस्तिष्क और आत्मा का भी संतुलन बनाये रखता है।

 

 

 

राम भक्तों के लिए

HBZ – चौपारण प्रखण्ड में भव्य रथयात्रा महामहोत्सव का आगाज

0

हजारीबाग:चौपारण प्रखण्ड में भव्य रथयात्रा महामहोत्सव का आगाज धूमधाम से हुआ। महामहोत्सव की शुरुआत सियारकोनी स्थित जगन्नाथ मंदिर से किया गया।भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा माता को भिन्न-भिन्न वाहनों पर सवार कर गाजे बाजे के साथ चैथी मोड़ में खड़े रथ पर सवार किया गया।पूजा अर्चना के बाद विशिष्ट अतिथियो व श्रद्धालु भक्तो के द्वारा पुष्पांजलि करने के बाद पूरे देश-विदेश से आये भक्तो के द्वारा मंगल आरती गाया गया।रथ यात्रा का शुभारंभ से पहले पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव,उदयभान सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह,हरिश्चद्र सिंह आदि अतिथियो ने नियम संगत झाड़ू लगाकर रथयात्रा का शुभारम्भ किया।चैथी मोड़ से निकल कर रथयात्रा ब्लॉक मोड़, चतरा मोड़ होते हुए बिगहा स्थित गड़काली तक पहुँचा जहां भगवान जगन्नाथ,बलभद्र व माता सुभद्रा को मौसीबाड़ी में आराम के लिए उतारा गया।
श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम,स्टॉल लगाकर किया गया सेवा
रथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई स्टॉल लगाकर पेयजल व शरबत की व्यवस्था किया गया था।पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के सौजन्य से लगभग 6 हजार पैकेट लस्सी का वितरण किया गया।पूर्व मुखिया शौकत खान ने श्रद्धालुओ पर फूलों का बौछार किया व मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराया।चौपारण मुखिया संघ, दबगर टोला संघ आदि के द्वारा पेयजल सुविधा उपलब्ध कराया गया।

आकर्षण का केंद्र रहे विदेशी श्रद्धालु,हरिकीर्तन से भक्तो को झुमाया

रथ यात्रा के दौरान भगवान के भक्ति में हरिकीर्तन के लिए विशेष रूप से विदेशी भक्त आये थे।हरे राम,हरे कृष्ण के सुंदर प्रस्तुति ने रथ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का ध्यान अपने ओर आकर्षित किया। इस दौरान विदेशी भक्तो के साथ श्रद्धालु खूब झूमे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद जंयत सिन्हा,बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव,भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह,उदयभान सिंह,केशवानंद महाप्रभु,रथयात्रा के सूत्रधार संजय सिंह,अभिषेक सिंह,शशि शेखर,प्रभात सिंह,रामचन्द्र सिंह,हरिश्चद्र सिंह,जीप सदस्य राकेश रंजन,प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा सहित हज़ारों भक्तों का जनसैलाब था।
News : – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

HBZ – नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विभाग ने प्रभात फेरी निकाला

0

करे योग रहे निरोग- डॉ० सुभद्रा कुमारी

स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत ही जरूरी — डॉ आनंद शाही

हजारीबाग: – नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ० सुभद्रा कुमारी जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी जिला संयुक्त औषधालय हजारीबाग की अध्यक्षता में मानव श्रृंखला बनाकर प्रभात फेरी निकाली गई, प्रभात फेरी की शुरुआत जिला आयुष भवन से इंद्रपुरी चौक, तकिया मजार, बंसीलाल चौक, झंडा चौक,सदर थाना होते हुए पूरे हजारीबाग में भ्रमण किया गया एवम पुनः आयुष भवन पहुंचकर फेरी का समापन किया गया । प्रभात फेरी के दौरान रास्ते में योग पुस्तिका का वितरण आमजन में किया गया एवं लोगों को योग के बारे में जानकारी दी गई जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुभद्रा कुमारी ने योग के बारे में आमजन से ” योग करे निरोग रहे ” की अपील की, साथ ही यह भी जानकारी दीया कि आज के परिवेश में जितनी भी बीमारी तेजी से फैल रही है उसमें दवा के साथ-साथ योगा महत्वपूर्ण है ,उन्होंने आमजन से अपील किया की 21जून को नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी लोग अपने घर मुहल्ले में योग जरूर करे । झारखंड सेवा मंडल के अध्यक्ष सुबोध ओझा ने कहा कि योगा को गांव-गांव तक पहुंचाना है हर व्यक्ति को स्वस्थ बनाना है । योग शिक्षिका पूनम जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम, स्वस्थ राज्य तब हो सकता है जब घर-घर योग करेंगे । आज के प्रभात फेरी कार्यक्रम में हजारीबाग जिला अंतर्गत आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार शाही, डॉo विजय तिवारी, डॉo नीरज उपाध्याय, डॉ शैलेंद्र, डॉo सारा,डॉo रंजना, डॉo संतोष, डॉo हकीम,डॉo जोशी डॉo राजेश,डॉo गजाला, डॉ प्रियंका भारती एवं जिला संयुक्त औषधालय हजारीबाग के कर्मचारी राजनंदनी, विकास कुमार शर्मा, संतोष कुमार, रामबली चौधरी, मुटुक हांसदा, हरिनंदन यादव शामिल हुए ।
न्यूज़ :- विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

HBZ – सदर प्रखंड के गुरहेत पंचायत कमेटी का गठन

0

आज दिनांक 20 जून 2023 को सदर प्रखंड के गुरहेत पंचायत कमेटी का गठन किया ।ग्रामीण चौपाल लगाकर जन समस्याओं से अवगत हुआ जनता दल यू परिवार । सर्वसम्मति से महेश हेंब्रम को गुरहेत पंचायत का अध्यक्ष चुना गया । साथ ही उपाध्यक्ष सारो कुमारी और सचिव महेंद्र मुर्मू को चुना गया । उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा विशिष्ट अतिथि प्रखंड अध्यक्ष रामधनी प्रसाद कुशवाहा सक्रिय सदस्य अशोक प्रसाद उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके जन समस्याओं का समाधान सभी मिलकर करेंगे और सरकार की जो योजनाएं हैं वह आप तक पहुंचेंगे। बैठक में रमेश मुरमू पर्ची हेमरोम मनी हेंब्रम किरण बबीता मरांडी सावित्री सोरेन मुनीलाल मुर्मू समेत काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे ।
News :- Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

आरके महिला कॉलेज व सिविल कोर्ट की शिफ्टिंग को लेेेकर विरोध-प्रदर्शन जारी, सरकार से निर्णय को वापस लेने की मांग

0

गिरिडीह : सरकार द्वारा आर.के. महिला कॉलेज और सिविल कोर्ट को गिरिडीह से हटाकर योगीटांड़ में शिफ्ट किए जाने के निर्णय के खिलाफ मंगलवार को “आर. के. महिला कॉलेज एवं सिविल कोर्ट स्थान परिवर्तन विरोधी समिति गिरिडीह” के बैनर तले समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लिया और महिला कॉलेज एवं सिविल कोर्ट को गिरिडीह से हटाकर योगीटांड़ में शिफ्ट करने के निर्णय को वापस लेने की मांग सरकार से की। प्रदर्शनकारी शहर के झंडा मैदान में एकजुट हुए और वहां से विरोध-प्रदर्शन करते हुए अंबेडकर चौक, टावर चौक, वकालत खाना होते हुए महिला कॉलेज तक गए और वापस झंडा मैदान पहुंचकर समिति के अध्यक्ष संचित कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में सभा की गई।

गिरिडीह शहर में वीरानी छा जाएगी

सभा को संबोधित करते हुए आर. के. महिला कॉलेज एवं सिविल कोर्ट स्थान परिवर्तन विरोधी समिति के संरक्षक अवधेश कुमार सिंह अधिवक्ता ने कहा कि सिविल कोर्ट और आर. के. महिला कॉलेज यदि गिरिडीह से चला जाता है तो, ना सिर्फ वकील-मुवक्किल और छात्राओं को परेशानी बढ़ेगी, बल्कि गिरिडीह शहर वीरान और सुनसान हो जाएगा। इसलिए हमलोगों को करो या मरो की तर्ज पर तब तक आंदोलन चलाना है, जब तक सरकार सिविल कोर्ट और आर. के. महिला कॉलेज को योगीटांड़ शिफ्ट करने के प्रस्ताव को रद्द नहीं कर दे।

योगीटांड़ की जमीन अंदर से खोखली हो चुकी है

समिति के अध्यक्ष संचित कुमार गुप्ता ने कहा कि गिरिडीह शहर में  व्यवसाय करनेवाले कुछ लोगों को अपने व्यवसाय से फुरसत ही नहीं मिल रही है कि वे आंदोलन में भाग लें, लेकिन वे भूल गए हैं कि कोर्ट और कॉलेज जैसे प्रतिष्ठान के चलते ही गिरिडीह शहर है, और शहर है तभी उनका व्यवसाय चल रहा है. अगर कोर्ट और कॉलेज गिरिडीह से चला गया तो पछताने के सिवा और कोई उपाय नहीं रहेगा। समिति की उपाध्यक्ष अन्ना मुर्मू ने कहा कि आदिवासी सहित समाज के सभी वर्ग की छात्राएं शहर में रहकर पढ़ाई कर रही है. महिला कॉलेज अगर गिरिडीह से चला गया तो योगीटांड़ जैसे भू धसान एवं निर्जन जैसी असुरक्षित जगह में जाकर वे नहीं पढ़ेंगी और लड़कियां पढ़ाई से वंचित हो जाएगी जिसे हम हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। समिति के सचिव जोगेश्वर ठाकुर ने कहा कि योगीटांड़ की जमीन ना सिर्फ अंदर से खोखला है, बल्कि वह सीसीएल की जमीन है. जिस वजह से वहां कोई जमीन खरीद कर दुकान भी नहीं दे सकता है। लोग खाने-पीने सहित अन्य जरूरत के सामान के लिए लालायित हो जाएंगे। बतौर मुख्य अतिथि प्रदर्शनकारियों एवं महिला कॉलेज के समक्ष उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर महिला कॉलेज को गिरिडीह से योगीटांड़ नहीं ले जाने देंगे।

24 जून को झंडा मैदान में बैठक का निर्णय

कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए गिरिडीह में जेपी  आंदोलन के नायक सह अधिवक्ता सतीश कुंदन ने कहा कि इस आंदोलन में अधिवक्ताओं और छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बढ़-  चढ़ के भाग लेना चाहिए था, लेकिन उनकी संख्या नगण्य है जो, खेद का विषय है। आंदोलन को धार देने के लिए उन्होंने किसान मंच के लोगों की तारीफ की. आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए रणनीति बनाने के लिए 24 जून को 10 बजे झंडा मैदान में बैठक करने का निर्णय लिया गया।

ये लोग थे शामिल

धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में सनातन तिवारी, गुड्डू गुप्ता, मीना मुर्मू अनिता हांसदा, रूपलाल पंडित, सुरेश तुरी, बड़की हेंब्रम, सावना टुडू, थॉमस मुर्मू, बबुआ मुर्मू, मांगरा मरांडी,  सांझला मुर्मू, सिमोन हेंब्रम, तालो हेंब्रम, मंटू हेंब्रम, फूलो मुर्मू, मति हांसदा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

हाथों में कमल रचाकर महिलाओं को मिला है आमंत्रण : शालिनी वैश्कियार

0

गिरिडीह : भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान  के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल को आम जनता तक पहुंचाने और मोदी सरकार के निर्णयों की जानकारी देने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन गिरिडीह में हो रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा नेत्री शालिनी वैश्कियार ने विभिन्न इलाकों जैसे, मटरुखा, बदडीहा आदि क्षेत्र का दौरा किया और महिलाओं के बीच जाकर कमल-मेंहदी लगाकर व उन्हें पीला चावल देकर 22 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के स्थानीय झंडा मैदान में होने वाले जनसभा के लिए आमंत्रित किया।

जेपी नड्डा के आगमन पर काफी उत्साहित हैं गिरिडीहवासी

मौके पर भाजपा नेत्री शालिनी ने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन हमारे गिरिडीह की पावन धरती पर होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर हम सभी भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा समर्थक सभी काफ़ी उत्साहित है। साथ में नीतू, शोला, रीना मंडल, किरण पांडेय भी दौरे में शामिल थीं।

राम भक्तों के लिए

खलारी: एनजीटी द्वारा जारी आदेश की अनदेखी कर माफिया और विभाग की मिलीभगत से रात के अंधेरे में हो रहा है बालू का अवैध कारोबार

0

खलारी, 19 जून : रांची जिले के खलारी प्रखंड में बालू की कालाबाजारी बदस्तूर जारी है। प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी बालू का काला कारोबार बखूबी फल-फूल रहा है। जानकार सक्रिय सिंडीकेट की वजह खनन विभाग के जिला स्तर अधिकारी से लेकर प्रशासन तक बालू की कालाबाजारी करने में माफिया की मदद बताते है। इधर झारखंड में बीते 10 जून से बालू खनन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रोक लगा दी गई है । 15 अक्टूबर तक किसी भी नदी से बालू का खनन नहीं करने का आदेश जारी किया गया है। बावजूद इसके माफियाओं पर इसका कोई असर होता नही दिख रहा है। बालू माफियाओं का कुछ ऐसा ही बेखौफ नजारा मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हेसालोंग गांव में हेसालोंग- धमधमियां मुख्य पथ पर देखने को मिला, जहां तकरीबन 3000 सीएफटी अवैध बालू का स्टॉक किया गया है। जिसे प्रतिदिन टर्बो गाड़ी में भरकर रात करीब 9 बजे के बाद जिले के चयनित जगहों पर भेज दिया जाता है। यह कारोबार दामोदर नदी से किया जा रहा है। यहां माफिया बेखौफ होकर खनन करावा रहे हैं। प्रशासन की चुप्पी से माफियाओं के हौसले सातवें आसमान पर हैं। वही एनजीटी द्वारा जारी आदेश की अनदेखी कर अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। मजदूर भोर में ही दामोदर नदी से बालू निकाल नदी के किनारे इकट्ठा करते हैं और सुबह होते ही इसे ट्रैक्टर के ट्रालियों में भरकर बघमरी में ला कर स्टॉक किया जाता है। क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी चुप है।

बालू का अवैध ढुलाई में अंचल व थाना के नाम पर प्रतिमाह 11500 रुपये की अवैध वसूली

बालू तस्करी को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि थाना क्षेत्र के बघमरी में ट्रैक्टर-ट्राली से बालू का स्टॉक प्रतिदिन हो रही है। जो खलारी अंचल के सीओ करवाते हैं, लेकिंन जब बालू तस्करी से संबंधित अखबारों में खबर प्रकाशित होती है तो उनके कार्यकाल में कार्यरत दो व्यक्ति द्वारा कुछ ट्रैक्टर को पकड़कर प्रति ट्रैक्टर 15 हजार रुपये की वसूली करते हुए छोड़ दिया जाता है। लेकिन किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी हो तो उसे पकड़कर थाना भेज दिया जाता है, ताकि बालू तस्करी से संबंधित प्रकाशित खबर की खानापूर्ति हो सके। और यह अवैध धंधा बदस्तूर चलता रहें। उन्होंने बताया कि इस कार्य में खलारी अंचल कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी को प्रति टर्बो महीने का 6500 रुपये अवैध वसूली का जिम्मा दिया गया है। जबकिं मैकलुस्कीगंज थाना के नाम पर क्षेत्र के ही दो लोग प्रति टर्बो महीने का 5000 रुपये अवैध वसूली करते हैं। इस अवैध ढुलाई में प्रशासन द्वारा करीब 20 टर्बो को इजाजत मिलने की बात कही जा रही है।

राम भक्तों के लिए

भारी दबाव के कारण नाबालिग पहलवान ने बदला अपना बयान, परिवार को मिली थी धमकी: साक्षी मलिक

0

नई दिल्ली: नाबालिग पहलवान को आखिर क्यों बदलना पड़ा अपना बयान, इसका खुलासा ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने शनिवार को ही किया था. एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, क्योंकि उसके परिवार को धमकी दी गई थी. कहा गया कि जिस दिल्ली पुलिस ने 15 जून को सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में एक निचली अदालत के समक्ष आरोप-पत्र दायर किया था, लेकिन नाबालिग पहलवान की शिकायत पर क्लोजर रिपोर्ट लगा दी थी, जिसमें सांसद के खिलाफ पॉक्सो के तहत दर्ज मामले को रद्द करने की सिफारिश की गई थी.

‘ताकतवर आदमी के खिलाफ आवाज उठाना आसान नहीं’

रिपोर्ट में कहा गया है कि मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान, जो एक पहलवान भी हैं, ने एक  वीडिया संदेश ट्वीट किया और सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करने में शुरुआती देरी के बारे में बात की. मलिक ने कहा कि हमारे इतने दिनों तक चुप रहने का कारण शुरुआत में हमारे बीच एकता की कमी थी और दूसरा कारण आप समझ सकते हैं कि नाबालिग पहलवान ने अपना बयान (मजिस्ट्रेट के सामने) दिया और कई दिनों बाद उसने अपना बयान बदल दिया, क्योंकि उसके परिवार को धमकी दी गई थी. इसलिए हम अलग-अलग आवाज उठा भी कैसे सकते थे?’ मलिक ने वीडियो में कहा कि कुश्ती में आनेवाले सभी खिलाड़ी बहुत ही गरीब परिवार से होते हैं. उनमें हिम्मत नहीं होती कि वो इतनी बड़ी व्यवस्था और इतने ताकतवर आदमी के खिलाफ आवाज उठा सकें.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium