31.3 C
Ranchi
Thursday, July 2, 2026
Advertisement
Home Blog Page 688

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 17 मार्च से गांव के बच्चों दी जा रही है शिक्षा

0

रांची :  डोरंडा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वयंसेवकों द्वारा गोद लिए गए खिजरी गांव के मिडिल स्कूल के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 मार्च से सरकारी विद्यालय में पढ़ाने एवं विद्यालय सुंदरीकरण के सर्वे के साथ शुरू हुआ है। महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर बीपी वर्मा ने बताया कि यह अभियान बच्चों और उनके माता-पिता को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए है।

20 स्वयंसेवक हर रविवार बच्चों को पढ़ाते हैं

एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर मिस शालिनी के अनुसार यह कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को इस पूरे वर्ष चलाया जाएगा। 20 स्वयंसेवकों का समूह हर रविवार को गोद लिए हुए गांव में बच्चों को पढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अमन, स्वाति, रिमी, संकल्प, नीतू, गोलू, सपना, कंचन, सृष्टि और प्रशांत आदि का योगदान सराहनीय है।

राम भक्तों के लिए

रामनवमी में हिंसा को लेकर भाजपा का विधानसभा में जोरदार हंगामा, सीएम ने भाजपा व ओवैसी की पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए

0

पटना: रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर बुधवार को बिहार विधानसभा में भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया. नालंदा-सासाराम में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा ने विधानसभा में सियासी पारा गरम कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा को मार्शलों ने बाहर निकाला। वहीं हंगामे के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं. विधानसभा में विपक्षी पार्टी भाजपा ने मुद्दे को उठाया। नारेबाजी और शोर-शराबे के चलते सदन चलाना मुश्किल हो गया। स्पीकर ने कहा कि आप लोगों को ‘हो हो’ कहने का ट्रेनिंग मिला है क्या? स्पीकर के समझाने के बावजूद भाजपा विधायकों पर कोई असर नहीं पड़ा. इसके बाद मार्शलों को आदेश देना पड़ा. फिर सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। करीब 11.25 बजे तक सदन की कार्यवाही चली थी। इसी बीच स्पीकर ने हंगामा नहीं थमने पर सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

विजय सिन्हा ने हिंसा पर सरकार को घेरा

विधानसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने विधानसभा में कहा कि आज कार्यवाही का अंतिम दिन है। हमारी तरफ से कई गंभीर मुद्दे उठाए गए, लेकिन सरकार ने उन पर कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद रामनवमी पर सासाराम और नालंदा में उपद्रव हुआ और सरकार पूरी तरह से लापरवाह रही। बिहार सरकार हत्या, अपहरण और रंगदारी की घटनाओं को रोकने में विफल रही। इसी दौरान स्पीकर ने भाजपा के विधायकों को बोलने से रोक दिया। विधानसभा में इसी के बाद हंगामा शुरू हुआ। भाजपा विधायक वेल में पहुंच गए। उन्होंने नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। तब स्पीकर ने मार्शलों से कहा कि विधायकों के हाथ से पोस्टर ले लें। इसी बीच जीवेश मिश्रा को मार्शलों ने सदन से बाहर किया। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी लगे हुए हैं। हर एक घर की जांच की जा रही है। कुछ दिन बाद सब पता चल जाएगा। यह सब जानबूझकर किया गया है। बिहारशरीफ में जो धंधा किया है, वो सब कुछ दिन बाद पता चल जाएगा। जांच चल रही है। 2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं।

सासाराम-बिहारशरीफ में सभी शिक्षण संस्थान खुले

रामनवमी पर हिंसक झड़प और बवाल के बाद सभी शिक्षण संस्थान फिर खुल गए। हालांकि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पैरामिलिट्री फोर्सेज की तैनाती के बाद स्थिति में सुधार हो रहा है। सासाराम में स्कूल खुलने की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रामनवमी जुलूस के दौरान सासाराम में दो गुटों के बीच तनाव हो गया था। इसके अलावा नालंदा में तेजी से हालात सामान्य हो रहे हैं. बिहार शरीफ में हिंसा के बाद दुकानें और बाजार बंद थे, जो मंगलवार को खोल दिए गए। बाजार में दुकानों के खुलते ही लोगों में जरूरी सामानों की खरीद की। इस दौरान एनबीटी ऑनलाइन की टीम ने लोगों से बात तो उन्होंने अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने बताया कि बंद के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उधर, सिवान के मुफस्सिल थाने स्थित लखरांव में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बताया जा रहा कि 112 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग एक व्यक्ति को पीट रहे हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पुलिस टीम पर कुछ ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें एक एएसआई समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को चोट लगी है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

राम भक्तों के लिए

सीसीएल सीकेएस की पहली बैठक में अध्यक्ष मनोज रजक ने मज़दूरहित में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आग्रह किया

0

रामगढ़ : सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की नवनिर्वाचित कमिटी की पहली कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को ऑफिसर्स क्लब, भुरकुंडा में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत श्रमिक गीत भगवान विश्वकर्मा, मां भारती एवं श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। नवनिर्वाचित केंद्रीय पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीसीएल सीकेएस के अध्यक्ष सह अभाखम संघ के मंत्री मनोज कुमार रजक ने नवनियुक्त कमिटी के पदाधिकारियों को राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं मज़दूरहित में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आग्रह किया।

‘बीएमएस पर श्रमिक वर्ग की उम्मीदें बढ़ी हैं’

श्री रजक ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ मजदूर भाइयों की उचित मांगों की पूर्ति एवं व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहा है। यही कारण है कि श्रमिक वर्ग की उम्मीदें भारतीय मजदूर संघ पर बढ़ी है। सीसीएल में सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ द्वारा सदा मजदूरों की मांगों को लेकर इकाई एवं क्षेत्रीय स्तर पर एजेंडा वार्ता, धरना-प्रदर्शन करता रहा है। वेतन समझौता-xi के यथाशीघ्र लागू कराने के लिए भी भारतीय मजदूर संघ JBCCI गठन से 8वीं बैठक में 19% MGB फाइनल होने तक अग्रणी भूमिका निभाता आया है। जल्द वेतन समझौता लागू नहीं होने पर भारतीय मजदूर संघ के कोयला प्रभारी सह JBCCI सदस्य के. लक्ष्मा रेड्डी ने प्रबंधन को उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

ठेका मजदूरों के वेतन भुगतान के मुद्दों पर सम्मेलन होगा

बैठक में औद्योगिक मुद्दों एवं संगठनात्मक विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अ.भा.ख.म. संघ की 106वीं बैठक 14-15 मार्च को देवघर में सम्पन्न कार्यसमिति बैठक में लिए गए निर्णय को बैठक में प्रस्ताव रखा गया। सभी प्रस्तावों का अनुमोदन सर्वसम्मति से किया गया।  L-20 की अध्यक्षता भारत में भारतीय मजदूर संघ कर रहा है। यह भारतीय मजदूर संघ के लिए गौरव की बात है। L-20 की तर्ज पर सीसीएल के कथारा क्षेत्र में 15 मई को, एन.के. क्षेत्र में 23 मई को एवं कुजू क्षेत्र में 12 जून को एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें सीसीएल सीकेएस के यूनियन प्रतिनिधि के अलावा आस-पास के क्षेत्रों के अन्य यूनियन प्रतिनिधि, प्रबंधन के पदाधिकारी, समाजसेवी, पत्रकार, वकील, डॉक्टर आदि गणमान्य प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा। ठेका मजदूरों की माँगों एवं HPC के तहत वेतन भुगतान आदि मुद्दों को लेकर ठेका मजदूरों के बीच सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।

सीसीएल की सभी क्षेत्रीय कमिटी का पुनर्गठन इसी माह

सीसीएल सीकेएस ने सीसीएल के पूर्वी क्षेत्र से रवींद्र मिश्रा, मध्य क्षेत्र से निर्गुण महतो एवं पश्चिमी क्षेत्र से मुकेश कुमार को मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। सीसीएल के सभी क्षेत्र में क्षेत्रीय कमिटी का पुनर्गठन इसी माह में किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार रजक एवं संचालन महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने की। बैठक में बृज बिहारी शर्मा- महामंत्री, भा.म.स. , झारखंड प्रदेश,   संजय कुमार चौधरी-कार्यसमिति सदस्य, अ.भा.ख.म. संघ, सभी केंद्रीय पदाधिकारी, कम्पनी एवं क्षेत्रीय बोर्ड सदस्य तथा सभी क्षेत्रीय सचिव-अध्यक्ष उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

हावड़ा में भड़के दंगे का आरोपी मुंगेर से पकड़ा गया, बंगाल पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया

0

हावड़ा: पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर भड़के दंगे का गुनहगार बिहार के मुंगेर से पकड़ा गया.  अब सीसीटीवी फुटेज और दंगे से जुड़े वीडियो फोटो को खंगालते हुए पुलिस उपद्रवियों की धर- पकड़ में जुटी थी। इस कड़ी में हावड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। सोमवार रात बिहार के मुंगेर जिले में छापेमारी कर बंगाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुमित शाह के रूप में हुई। वह हावड़ा का रहने वाला है। हिंसा वाले दिन वह शिवपुरी इलाके में फायरिंग और हथियार लहराने में शामिल था। रामनवमी जुलूस के दौरान हावड़ा में दंगा भड़काने वाले एक आरोपी को बंगाल पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है।

अपने दोस्त के घर में छुुुपा था शाह


बंगाल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने बिहार के मुंगेर जिले से एक व्यक्ति को हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान फायरिंग में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकसपुर गांव में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम ने सोमवार रात छापेमारी की थी.आरोपी हावड़ा निवासी सुमित शाह ने अपने दोस्त के घर शरण ली थी। वह हावड़ा क्षेत्र के शिवपुर इलाके में फायरिंग और हथियार लहराने में शामिल था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अधिकारियों ने उसे जिला अदालत मुंगेर में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर लिया।

मुंगेर के एसडीपीओ ने शाह को आज सुबह गिरफ्तार किया

आरोपी सुमित शाह की मुंगेर से गिरफ्तारी की पुष्टि स्थानीय एसडीपीओ ने भी की है। उस पर हावड़ा पुलिस स्टेशन में दंगा करने की संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मालूम हो कि हावड़ा में पिछले हफ्ते रामनवमी के दौरान भारी हिंसा देखने को मिली थी। पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार के सासाराम और बिहारशरीफ में भी हिंसा हुई। मुंगेर के एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी सुमित को आज सुबह गिरफ्तार किया गया है। वह कासिम बाजार थाने इलाके के मकससपुर में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा था। वहीं से इसको गिरफ्तार किया गया है।

राम भक्तों के लिए

मां के हत्यारे बेटे ने पुलिस के समक्ष जुर्म कबूला, भेजा गया जेल

0

गिरिडीह: जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज गांव के बरही टोला में शराबी और निष्ठुर बेटे ने मां को टांगी से वारकर हत्या कर दी। हत्या के दूसरे दिन मंगलवार को जांच के लिए पहुंची पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर समर्पण कर दिया। इस दौरान पुलिस ने उस टांगी को भी बरामद कर लिया है, जिसे आरोपी बेटा प्रदीप साहू ने अपनी मां मीना देवी की सोमवार देर रात हत्या की। वैसे यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी बेटा प्रदीप साहू ने अपनी मां की हत्या क्यों की। पीरटांड़ थाना पुलिस आरोपी बेटे से पूछताछ में जुटी हुई है।  पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रदीप साहू नशे का आदि था और अक्सर मां से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता रहता था। प्रदीप साहू शादीशुदा था  और दो बच्चो का पिता है। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस ने मृतका मीना देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एंव हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर थाना ले गई।

पिछले दो साल से प्रदीप का व्यवहार ठीक नहीं था

जानकारी के अनुसार आरोपी बेटा प्रदीप के पिता और मृतका का पति मदन तेली का गिरिडीह सीसीएलकर्मी है। सोमवार की रात वो ड्यूटी के लिए गिरिडीह कोलियरी चला गया था। मृतका का दूसरा बेटा संदीप साहू भी घर से बाहर था। आरोपी प्रदीप की पत्नी अपने बच्चों को लेकर पिछले तीन दिनों से मायके में थी। इसी क्रम में सोमवार की देर रात प्रदीप शराब के नशे में घर लौटा और मां से और पैसे की मांग करने लगा। जब मां मीना देवी ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो वहशी बेटा ने टांगी से वारकर मां की हत्या कर दी। देर रात हुई घटना के बाद जब स्थानीय ग्रामीणों ने देखा कि मीना देवी का शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा है तो ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया।  पीरटाड थाना पुलिस जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई।  डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार और पीरटांड़ थाना प्रभारी दिलकश भी  पालगंज पहुंचे, तो आरोपी प्रदीप पुलिस के सामने आया। और अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस के सामने सरेंडर किया। झ्स बाबत मामले को लेकर हत्यारे के भाई ने बताया कि विगत एक दो वर्षों से उसका व्यवहार ठीक नहीं था. हमेशा परिवार के किसी न किसी सदस्यों के साथ मारपीट किया करता था. संदीप ने थाना में लिखित आवेदन देकर हत्यारा भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हत्या में प्रयुक्त बरामद कुल्हाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

राम भक्तों के लिए

नियोजन नीति पर टालमटोल का रवैया अपनाने पर आदिवासी सेंगेल अभियान का झारखंड बंद 10 अप्रैल को

0

रांची : झारखंड सरकार अविलंब संविधानसम्मत नियोजन नीति लागू करो, अन्यथा प्रखंडवार नियोजन नीति लागू करो। टालमटोल का रवैया और झुनझुना थमाने वाली कार्रवाई बंद करो। नियोजन के इस गंभीर मुद्दे पर जनहित में और खासकर युवा छात्रों के हित में झारखंड बंद का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा। पहले ही युवा छात्रों ने 10 अप्रैल को झारखंड बंद की घोषणा कर दी है। आदिवासी सेंगेल अभियान नैतिक रूप से और जिम्मेदारी का एहसास करते हुए आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने यह बात कही है. सेंगेल अभियान ने अन्य तमाम आदिवासी-मूलवासी संगठनों से अपील करता है इस बंदी को जन बंदी का स्वरूप देते हुए खुलकर समर्थन करना चाहिए। अन्यथा झारखंड प्रदेश निर्माण और हेमंत सरकार के चलने का कोई औचित्य नहीं है?

प्रखंडवार नियोजन नीति लागू करने पर जोर

ज्ञातव्य हो कि आदिवासी सेंगेल अभियान, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा और झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 20 मार्च 2023 को बोकारो बिरसा आश्रम में आदिवासी बचाओ अभियान के बैनर तले एक सफल जनसभा करते हुए 10 अप्रैल को सभी प्रखंडों में प्रखंडवार नियोजन नीति लागू करो की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का फैसला लिया था। इस कार्यक्रम को अब नियोजन के लिए आहूत “10 अप्रैल : झारखंड बंद” के कार्यक्रम के रूप में परिवर्तित कर दिया जाता है।

राम भक्तों के लिए

गाण्डेय MLA डा. सरफराज ने 13 करोड़ के सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया,अधिकारी-ठेकेदार को चेताया-गुणवत्ता का घ्यान रखें,वरना कार्रवाई तय

0

 

गिरिडीह:  पथ प्रमंडल द्वारा 13 करोड़ की लागत से गांडेय विधायक डा.  सरफराज अहमद ने सोमवार को सदर प्रखंड के पचम्बा के नरेंद्रपुर में साढ़े छह किलोमोटर सड़क योजना की आधारशिला रखी। यह सड़क नरेंदरपुर से वाया बाबाजी कुटिया वाया गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित पपरावाटांड तक बनेगी। सड़क  योजना के शिलान्यास समारोह में विधायक डा. सरफराज अहमद, महेशलुंदी मुखिया शिवनाथ साहू, जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने शिलापट्ट पर पुजारी के वैदिक मंत्रोचार के बीच नारियल फोड़ कर किया। शिलान्यास समारोह के दौरान काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए थे।

‘प्राक्कलन के अनुसार ही सड़क का निमार्ण कार्य हो’

ग्रामीणों के बीच विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि उनका प्रयास है जिन जिन इलाकों में आवागमन के लिए बेहतर सड़क सुविधा नहीं है। हर उन इलाकों में तेजी से सड़क निर्माण का कार्य तेजी से हो और इसके लिए हेमंत सरकार अब केंद्र सरकार के सहयोग से तालमेल के साथ कार्य करने में जुटी हुई है। गांडेय विधायक ने मौके पर पथ प्रमंडल और ठेकेदार को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी  सूरत में निर्माण कार्य में कोई गड़बड़ी नहीं हो। प्राक्कलन के अनुसार सड़क का निमार्ण करें। इसका ध्यान अधिकारी और ठेकेदार रखें। गड़बड़ी की जानकारी होने पर अधिकारी और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई तय है। शिलान्यास समारोह में पूर्व मुखिया चक्कू साहू, पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश सिंह, भाजपा नेता सुरेश मंडल समेत काफी स्थानीय ग्रामीण जुटे थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में अहिंसा परमो धर्म के संदेशवाहक भगवान महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली

0

गिरिडीह: विश्व समुदाय को सत्य, अंहिसा, अपरिग्रह और ब्रहाचर्य जैसे पंचशील सिद्धांतों की राह पर चलने के लिए प्रेरित करनेवाले, जनमानस में अहिंसा परमो धर्म का संदेश देनेवाले तीर्थंकर भगवान महावीर के 2622वें जन्मकल्याणक महोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस पावन मौके पर सोमवार को सकल दिगंबर जैन समाज ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ जन्मकल्याणक महोत्सव को लेकर शोभायात्रा बड़ा चौक के जैन मंदिर से निकली।

मारवाड़ी युवा मंच ने पेयजल-लस्सी की व्यवस्था की

शोभायात्रा में काफी संख्या में जैन समाज के साथ कई दूसरे समाज के लोग भी भगवान महावीर के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए शामिल हुए। जूनियर जैन स्कूल के छात्रों के साथ स्कूल की शिक्षक भी शामिल हुए। शोभायात्रा शहर के कई प्रमुख मार्गों होती हुई जैन मंदिर तक गई। रास्ते में भक्तों द्वारा भगवान महावीर के जयकारे लगाए जा रहे थे। हर एक भक्त भगवान महावीर की भक्ति की आस्था में डूबी हुई दिखाई दी। भव्य रथ में भगवान महावीर के अष्टधातु की मूर्ति को सजाया गया। जिसमें जैन समाज के वरिष्ठ अधिकारी महावीर जैन भगवा वस्त्र में बैठे सेवा में लगे थे। दूसरे ट्रक में भगवान महावीर के बड़े फोटो के साथ बच्चों की टोली अलग-अलग भगवान महावीर के संदेश लिखी तख्ती लिए शामिल हुए। रास्तों में कई स्थानों पर अहिंसा परमो धर्म के संदेशवाहक  भगवान महावीर के जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मौके पर मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शिव मुहल्ला में पेयजल और लस्सी की व्यवस्था की गयी थी।

शोभायात्रा में जैन समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे

शोभायात्रा में जैन समाज के अशोक पंड्या, अंकित पांड्या, अजय जैन, अविनाश सेठी, अमित जैन, राजन जैन, महेश जैन, लोकेश जैन, अजीत सेठी, शैलेश जैन, धीरज जैन समेत काफी संख्या में जैन समाज के गणमान्य पुरुष-महिलाएं और युवाओं के साथ बच्चे शामिल हुए। शहर भ्रमण के बाद शोभायात्रा जैन मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई, जहां कई और अनुष्ठान किए गए। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष  भगवान महावीर जंयती समस्त जैन समाज श्रद्धा, भक्ति से मनाते हैं. इस दौरान भगवान महावीर की शिक्षा-आदर्श और उपदेशों पर आधारित विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है

राम भक्तों के लिए

10 काम जिसे घर बैठे महिलाए कमा सकती है पैसे

0

इंटरनेट ने लोगों के काम करने और पैसे कमाने के तरीके में क्रांति ला दी है। इसने उन भारतीय महिलाओं के लिए अवसरों की दुनिया खोल दी है जो घर से काम करना चाहती हैं और जीविकोपार्जन करना चाहती हैं। इस लेख में, हम कुछ ऐसे तरीकों का पता लगाएंगे जिसमें भारतीय महिलाएं न्यूनतम निवेश के साथ घर से कमाई कर सकती हैं।

स्वतंत्र लेखन
स्वतंत्र लेखन भारतीय महिलाओं के लिए घर से पैसा कमाने का एक शानदार तरीका है। वे वेबसाइटों और व्यवसायों के लिए लेख, ब्लॉग पोस्ट और अन्य सामग्री लिख सकते हैं। स्वतंत्र लेखन के लिए न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होती है क्योंकि इसके लिए केवल एक कंप्यूटर, एक इंटरनेट कनेक्शन और अच्छे लेखन कौशल की आवश्यकता होती है।

आभासी सहायता
भारतीय महिलाओं के लिए घर से कमाई करने का एक और शानदार तरीका वर्चुअल सहायता है। आभासी सहायक व्यवसायों और व्यक्तियों को प्रशासनिक, तकनीकी और रचनात्मक सहायता प्रदान करते हैं। वे ईमेल प्रबंधन, सोशल मीडिया प्रबंधन, शेड्यूलिंग अपॉइंटमेंट और बहीखाता जैसे कार्यों को संभाल सकते हैं। आभासी सहायता के लिए न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होती है क्योंकि इसके लिए केवल एक कंप्यूटर, एक इंटरनेट कनेक्शन और अच्छे संगठनात्मक कौशल की आवश्यकता होती है

ऑनलाइन ट्यूशन
ऑनलाइन ट्यूशन भारतीय महिलाओं के लिए घर बैठे पैसे कमाने का एक शानदार तरीका है। वे उन विषयों को पढ़ा सकते हैं जिनमें वे कुशल हैं, जैसे कि गणित, विज्ञान या भाषा। ऑनलाइन ट्यूटरिंग के लिए न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होती है क्योंकि इसके लिए केवल एक कंप्यूटर, एक इंटरनेट कनेक्शन और विषय में ज्ञान की आवश्यकता होती है।

सोशल मीडिया प्रबंधन
सोशल मीडिया प्रबंधन भारतीय महिलाओं के लिए घर से कमाई करने का एक और बढ़िया तरीका है। कई व्यवसाय ऐसे व्यक्तियों की तलाश कर रहे हैं जो उनके सोशल मीडिया खातों को प्रबंधित करने में उनकी सहायता कर सकें। सोशल मीडिया प्रबंधक सोशल मीडिया रणनीतियों को बनाते और कार्यान्वित करते हैं और व्यवसायों को अपनी ऑनलाइन उपस्थिति बनाने में मदद करते हैं। सोशल मीडिया प्रबंधन के लिए न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होती है क्योंकि इसके लिए केवल एक कंप्यूटर, एक इंटरनेट कनेक्शन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है।

सहबद्ध विपणन
Affiliate Marketing भारतीय महिलाओं के लिए घर बैठे पैसे कमाने का एक शानदार तरीका है। वे अपनी वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्पादों और सेवाओं का प्रचार कर सकते हैं और अपने रेफ़रल लिंक के माध्यम से की गई प्रत्येक बिक्री पर कमीशन कमा सकते हैं। एफिलिएट मार्केटिंग के लिए न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होती है क्योंकि इसके लिए केवल एक वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट, एक इंटरनेट कनेक्शन और अच्छे मार्केटिंग कौशल की आवश्यकता होती है।

ब्लॉगिंग
ब्लॉगिंग भारतीय महिलाओं के लिए घर से कमाई करने का एक और बढ़िया तरीका है। वे एक ब्लॉग बना सकते हैं और उन विषयों के बारे में लिख सकते हैं जिनके बारे में वे भावुक हैं। वे विज्ञापन, प्रायोजित पोस्ट और सहबद्ध विपणन के माध्यम से अपने ब्लॉग का मुद्रीकरण कर सकते हैं। ब्लॉगिंग के लिए न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होती है क्योंकि इसके लिए केवल एक वेबसाइट, एक इंटरनेट कनेक्शन और अच्छे लेखन कौशल की आवश्यकता होती है।

हस्तशिल्प
भारतीय महिलाओं के लिए घर से पैसा कमाने के लिए हस्तशिल्प एक शानदार तरीका है। वे गहने, मिट्टी के बर्तन और पेंटिंग जैसे हस्तशिल्प बना सकते हैं और उन्हें ऑनलाइन बेच सकते हैं। हस्तशिल्प के लिए न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होती है, क्योंकि केवल कच्चे माल, कार्यक्षेत्र और अच्छे क्राफ्टिंग कौशल की आवश्यकता होती है।

ऑनलाइन सर्वेक्षण
भारतीय महिलाओं के लिए घर बैठे पैसे कमाने का ऑनलाइन सर्वे एक बेहतरीन तरीका है। वे उन वेबसाइटों के लिए साइन अप कर सकते हैं जो सर्वेक्षण पूरा करने के लिए भुगतान करती हैं। ऑनलाइन सर्वेक्षणों में न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होती है क्योंकि इसके लिए केवल एक कंप्यूटर और एक इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है।

आँकड़ा प्रविष्टि
भारतीय महिलाओं के लिए घर से पैसा कमाने के लिए डेटा एंट्री एक शानदार तरीका है। वे व्यवसायों और व्यक्तियों के लिए डेटा दर्ज कर सकते हैं और प्रत्येक प्रविष्टि के लिए पैसे कमा सकते हैं। डेटा प्रविष्टि के लिए न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होती है क्योंकि इसके लिए केवल एक कंप्यूटर, एक इंटरनेट कनेक्शन और अच्छे टाइपिंग कौशल की आवश्यकता होती है।

प्रतिलिपि
भारतीय महिलाओं के लिए घर बैठे पैसे कमाने का एक और बेहतरीन तरीका है ट्रांसक्रिप्शन। वे व्यवसायों और व्यक्तियों के लिए ऑडियो फाइलों को ट्रांसक्राइब कर सकते हैं और प्रत्येक फाइल के लिए पैसा कमा सकते हैं। ट्रांसक्रिप्शन के लिए न्यूनतम निवेश की आवश्यकता होती है क्योंकि इसके लिए केवल एक कंप्यूटर, एक इंटरनेट कनेक्शन और अच्छे सुनने के कौशल की आवश्यकता होती है।

अंत में, भारतीय महिलाओं के लिए न्यूनतम निवेश के साथ घर से पैसा कमाने के कई तरीके हैं। वे उस विकल्प को चुन सकते हैं जो उनके कौशल और रुचियों के अनुकूल हो और अपने घर के आराम से पैसा कमाना शुरू कर दें। मुश्किल से

राम भक्तों के लिए

अश्लील भोजपुरी गाने, समस्या और समाधान

0

भोजपुरी उद्योग अपनी अनूठी और पारंपरिक संगीत शैली के लिए जाना जाता है जिसे दुनिया भर में व्यापक रूप से सराहा जाता है। हालाँकि, पिछले कुछ वर्षों में, उद्योग को अपने अश्लील गीतों के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जो स्त्री-द्वेष, महिलाओं के वस्तुकरण और हिंसा को बढ़ावा देते हैं। भोजपुरी उद्योग ऐसे गानों के मंथन के लिए कुख्यात रहा है जो न केवल अनुचित हैं बल्कि आपत्तिजनक भी हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में बढ़ती अश्लीलता कई लोगों के लिए चिंता का विषय रही है, खासकर महिलाओं के लिए। इनमें से कुछ गीतों के बोल कामुकता को बढ़ावा देते हैं, और वे महिलाओं को इच्छा की वस्तु के रूप में चित्रित करते हैं। इन गानों के वीडियो भी बहुत अश्लील होते हैं, जो अश्लीलता को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, संगीत वीडियो अक्सर इस तरह से शूट किए जाते हैं कि महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई किया जाता है, और उन्हें केवल यौन वस्तुओं के रूप में दिखाया जाता है

भोजपुरी उद्योग भारत के सबसे बड़े मनोरंजन उद्योगों में से एक है, जिसके उत्तर भारत में बड़े पैमाने पर अनुसरण किया जाता है, और अश्लील गीतों का यह चलन जंगल की आग की तरह फैल रहा है। उद्योग में अश्लीलता के बढ़ने से महिलाओं के खिलाफ अपराध में भी वृद्धि हुई है, और ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जहां महिलाओं को परेशान किया गया और यहां तक ​​कि उनका बलात्कार भी किया गया।

भोजपुरी इंडस्ट्री में अश्लीलता की समस्या सिर्फ गानों के कंटेंट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह इंडस्ट्री की नैतिकता का भी मामला है. उद्योग अश्लील और यौन रूप से स्पष्ट गीतों को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है, और इससे समाज के नैतिक मूल्यों में गिरावट आई है। इन गीतों के बोल अक्सर महिलाओं के प्रति अपमानजनक होते हैं, और वे पुरुषों को महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने और परेशान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

इस समस्या का समाधान आसान नहीं है और इसके लिए सभी के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। समाधान की दिशा में पहला कदम समस्या के बारे में जागरूकता पैदा करना है। समाज को इन गीतों के महिलाओं और पूरे समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने की जरूरत है। मीडिया को भी अधिक जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए और महिलाओं के प्रति अपमानजनक गीतों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

दूसरा कदम संगीत निर्देशकों और निर्माताओं को जवाबदेह ठहराना है। संगीत निर्देशकों और निर्माताओं को समाज के प्रति अधिक जिम्मेदार होना चाहिए और अश्लील और अश्लील गीतों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। सरकार को भी ऐसे गानों को प्रमोट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें उसके हिसाब से सजा मिलनी चाहिए।

समाधान की दिशा में तीसरा कदम अच्छी सामग्री को बढ़ावा देना है। उद्योग को अच्छे गानों को बढ़ावा देना चाहिए जो न केवल मनोरंजक हों बल्कि स्वस्थ मूल्यों को भी बढ़ावा दें। गीतों को क्षेत्र की संस्कृति का जश्न मनाना चाहिए और उन मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए जो समाज के लिए फायदेमंद हों। उद्योग को नई प्रतिभाओं को भी बढ़ावा देना चाहिए जो अच्छी सामग्री बनाने पर केंद्रित हैं।

समाधान की दिशा में चौथा कदम उद्योग और समाज के बीच एक संवाद बनाना है। उद्योग को समाज की चिंताओं के प्रति अधिक संवेदनशील होना चाहिए और अपने गीतों में अश्लीलता के मुद्दों का समाधान करना चाहिए। समाज को भी उद्योग के साथ रचनात्मक संवाद में शामिल होना चाहिए और शांतिपूर्ण तरीके से उनकी चिंताओं को आवाज देनी चाहिए।

अंत में, भोजपुरी उद्योग में अश्लीलता का बढ़ना सभी के लिए चिंता का विषय है। महिलाओं और पूरे समाज पर इन गीतों के प्रभाव के बारे में समाज को और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। उद्योग को भी समाज के प्रति अधिक जिम्मेदार होना चाहिए और अच्छी सामग्री को बढ़ावा देना चाहिए जो समाज के लिए फायदेमंद हो। सरकार को अश्लील और अश्लील गानों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस समस्या के समाधान के लिए सभी के सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है और तभी हम अपने समाज के लिए एक बेहतर भविष्य के निर्माण की आशा कर सकते हैं।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/panty1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium