20.4 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariआजसू खलारी प्रखंड कमिटी की बैठक में चौदहों पंचायतों के प्रभारी किये...

आजसू खलारी प्रखंड कमिटी की बैठक में चौदहों पंचायतों के प्रभारी किये गए नियुक्त

डकरा। आजसू खलारी प्रखंड कमिटी की बैठक राय पंचायत स्थित झारखंडी मंदिर में बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रांची जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो एवं जिला अध्यक्षया वीना कुमारी मौजूद थे। बैठक में पार्टी के विस्तार के अलावे विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। वहीं खलारी प्रखंड कमिटी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से प्रखंड के चौदहों पंचायतों के प्रभारी नियुक्त किए गए। जिसमें खलारी पंचायत प्रभारी ईकबाल खान, बुकबूका प्रभारी इम्तेयाज अंसारी, लपरा प्रभारी रामबिलास गोप एवं प्रभात गिरी, विश्रामपुर प्रभारी बरजुन गंझू एवं मुक्कदर लोहरा, तुमांग प्रभारी अमृत भोगता, राय प्रभारी नागेश्वर महतो, बमने प्रभारी सदन महतो, चुरी दक्षिणी प्रभारी भूषण यादव, चुरी पूर्वी प्रभारी अर्जुन महतो एवं सुधीर महतो, चुरी पश्चिमी प्रभारी जगरनाथ महतो एवं हरेंद्र सिंह, चुरी उत्तरी प्रभारी प्रकाश महतो, चुरी मध्य प्रभारी विक्की चौहान, हुटाप प्रभारी बाबूलाल और मायापुर प्रभारी रमेश गंझू को नियुक्त किया गया है। मुख्य अतिथियों ने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और साथ ही उनके  पार्टी के प्रति सत्य निष्ठा से कार्य करने के लिए आशा व्यक्त किया। संचालन इम्तेयाज अंसारी एवं धन्यवाद ज्ञापन नागेश्वर महतो ने किया। वहीं मौके पर जितेन्द्र सिंह, राजेश महतो, शंकर महतो, अर्जुन महतो के अलावे  खलारी प्रखंड के जिला पदाधिकारी एवं  प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading