20.1 C
Ranchi
Thursday, October 22, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया और आईईएल में धूमधाम से हुआ रावण दहन, उमड़ा जनसैलाब

गोमिया और आईईएल में धूमधाम से हुआ रावण दहन, उमड़ा जनसैलाब

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया विधायक सह मंत्री योगेंद्र प्रसाद और ओरिका कंपनी के जीएम अभिषेक ने किया रावण दहन, सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन

गोमिय ___विजयादशमी के अवसर पर गोमिया और आईईएल में रावण दहन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। दोनों स्थानों पर रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहा।
गोमिया में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया रावण दहन
गोमिया में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद ने रावण के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मंत्री के निजी सहायक अशरफ अली, गोमिया प्रतिनिधि अमित पासवान सहित उनके कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया।
आईईएल में ओरिका कंपनी के जीएम अभिषेक ने किया रावण दहन
आईईएल फुटबॉल ग्राउंड में ओरिका कंपनी के सौजन्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंपनी के जीएम अभिषेक ने रावण दहन किया। पुतले में आग लगते ही मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। आईईएल सहित गोमिया और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचे।
ओरिका कंपनी के जीएम अभिषेक ने कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कंपनी की ओर से हर वर्ष दुर्गापूजा और रावण दहन का आयोजन किया जाता है, ताकि क्षेत्र के लोग मिल-जुलकर पर्व मना सकें। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहा पुलिस-प्रशासन
दोनों स्थानों पर रावण दहन के दौरान उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। प्रशासन की निगरानी के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
आईईएल में ओरिका कंपनी के सौजन्य से प्रत्येक वर्ष दुर्गापूजा का आयोजन भव्य रूप से किया जाता है। पूजा के दौरान डांडिया सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। यही वजह है कि आईईएल का दुर्गापूजा उत्सव आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। खासकर रावण दहन देखने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। इस वर्ष भी गोमिया और आईईएल में विजयादशमी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading