20.1 C
Ranchi
Thursday, October 22, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविजयादशमी पर गुमला जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निकली...

विजयादशमी पर गुमला जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निकली भव्य शोभायात्रा, नम आँखों से माँ दुर्गा को दी गई विदाई

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला सिसई रोड स्थित छठ तलाब सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के नदी,तालाबों और जलाशयों में मां दुर्गे की मूर्ति विसर्जन किया गया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य एंव विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भाग लिया और नम आँखों से माँ दुर्गा को विदाई दी।

*भक्ति और आस्था से सराबोर रहा माहौल*

शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण माँ दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हो उठा और पूरा क्षेत्र विभिन्न नारों से गूंजेमन हुआ । श्रद्धालुओं ने माँ के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए मां दुर्गा की भव्य विशाल विसर्जन जुलूस यात्रा में मां भक्तों ने अपनी सहभागिता निभाई। उत्सव के दौरान लोगों में जहाँ एक ओर नवरात्र दुर्गा पूजा त्यौहार की उमंग दिखाई दी, वहीं दूसरी ओर माँ की विदाई को लेकर मां भक्तों में भावुकता भी देखने को मिली।

*नम आँखों से दी माँ दुर्गा को विदाई*

नवरात्र दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान सनातनी हिंदू धर्मलंबियों ने अपनी भक्ति भाव से माँ नवदुर्गे नवरात्र की पूजा-अर्चना करते हुए श्रद्धालु धन्य हो गए, विजयादशमी दुर्गा पूजा का दिन विशेष महत्व रखता है। इसी दिन माँ को विदाई देने की परंपरा के तहत भक्तों ने उनसे सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की और महिला मां भक्तों ने सिंदूर खेला और माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हुआ।
मां दुर्गे की विदाई के इस भावुक पल में श्रद्धालुओं ने माँ से अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की। भक्तों की आस्था और भावनाओं ने इस अवसर को और भी यादगार बना दिया।

*सामाजिक एकता और सनातनी हिंदू धर्मलंबियों की सांस्कृतिक परंपरा का संदेश*

गुमला जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में आयोजित शोभायात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का भी प्रतीक रही। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक साथ जोड़ते हैं और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।

*गुमला जिला प्रशासन के उपायुक्त दिलेश्वर महतो – गुमला जिला पुलिस प्रशासन के पुलिस कप्तान हारिस बिन जामां ने शांतिपूर्ण माहौल में नवरात्र दुर्गा पूजा त्योहार को संपन्न कराने में हम भूमिका निभाई*

नवरात्र दुर्गापूजा के अवसर पर जिला प्रशासन के गुमला उपयुक्त दिलेश्वर महतो एंव जिला पुलिस प्रशासन के गुमला पुलिस कप्तान हारिस बिन जामां ने अपने – अपने संबंधित विभागों पर कड़ी निगरानी रखते हुए, उनके दिशा निर्देश पर गुमला जिला मुख्यालय सहित समस्त गुमला जिला के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखते हुए, पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट – पुलिस पदाधिकारी – महिला – पुरुष सशस्त्र बलों की नियुक्ति करते हुए, और दिशा निर्देश देते हुए, गुमला जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न चौक चौराहा पर, मजिस्ट्रेट – पुलिस पदाधिकारी – महिला – पुरुष सशस्त्र बलों और ट्रैफिक पुलिस ने अपने अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया और शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने में अहम् भूमिका निभाई है l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading