26.4 C
Ranchi
Tuesday, June 30, 2026
Advertisement
Home Blog Page 720

साइबर ठगों से कैसे बचें

0

रांची – आजकल साइबर ठगी का मामला प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है लोग जागरूक न होने से साइबर ठग आपको चुना लगा जाते है आइये कुछ सावधानियां बरते और अपने आप को नुकसान होने से बचाये

१। कभी भी किसी भी फ़ोन करने वाले को अपना बैंक खाते की जानकारी न दे | बेशक वो अपने आप को बैंक का कर्मचारी ही क्यों न बता रहा हो , या अनजान आदमी ये कह रहा हो की गलती से उसने आपके फ़ोन का नंबर अपने किसी जगह भर दिया था और आपके पास उसका OTP आ गया है वो आप उसको दे | अपना OTP कभी भी किसी को शेयर न करें

२. सोशल मीडिया , अन्य वेबसाइट , दुकान , होटल , मॉल इत्यादि में | किसी भी तरह जी निजी जानकारीको सार्जनिक न करे , जैसे की मोबाइल नंबर , जन्म तिथि, अपना पता , परिवार की जानकारी

३. मोबाइल पर ऐसे आप को डाउनलोड न करें जिसकी आपको जाएदा जानकारी न हो या आप जो आपकी निजी जानकारी के लिए आपसे अनुमति मांगती हो

4 . सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से निजी जानकारी साझा ना करें , मित्र बनाने में सावधानी बरते |

5 . ऐसे फ़ोन या ईमेल के प्रलोभन में ना आये जो आपको फायदा की बात करे मसलन लाटरी , इन्शुरन्स सरेंडर , महिला मित्रत्रा , मोबाइल टावर लगवाने , केबीसी या कोई और लाटरी के इनाम , इ वॉलेट में पैसे देने की बात इत्यादि |

6 olx , quikr जैसे साइट पर सामान को देखने परखने के बाद लेनदेन का भुगतान नकद ले या दे

7 अपने सोशल मीडिया , ईमेल , बैंकिंग के पासवर्ड आसान ना रखे |

8 अपने मित्रो फेसबुक या सोशल मीडिया या मैसेज पर पैसे मांगे तो न दे जब तक आप उससे फ़ोन पर बात न कर ले , हो सकता है की हैकर आपके मित्र के सोशल मीडिया अकाउंट को क्लोन करने आपसे पैसे की मांग कर रहा हो , कोई अगर ये कहे की आपका कोई जानने वाला हस्पताल में है और पैसे की जरुरत है तो ऐसे में सावधान रहे पैसे ना दे

9 मोबाइल कंपनी के नाम से आने वाले कॉल्स से सावधान रहे वो सिम अपग्रेड के नाम पर आपसे OTP माँगा के फ्रॉड कर सकते हैं

ऊपर की सलाह साइबर एक्सपर्ट द्वारा दी गई है जो आपको साइबर ठगो से बचाएगी

राम भक्तों के लिए

फेसबुक फ्रॉड से बच के नहीं तो हो जायेंगे कंगाल

0

फेसबुक फ्रॉड – अपने फेसबुक प्रोफाइल को लॉक करके रखें , आज कल फेसबुक पर कुछ जबरजस्त फ्रॉड चल रहा है अगर आपसे थोड़ी सी भी चूक हुई तो आपके मेहनत की कमाई पानी में जा सकती है आईये जानते है कुछ फेमस फेसबुक पर फ्रॉड करने के तरीके जिससे लोगों को चुना लगाया जा रहा है |आपके फेसबुक के आई डी से आपके फोटो कॉपी कर आपकी डुप्लीकेट प्रोफाइल बनाकर हैकर आपके सारे दोस्तों को ऐड करते है फिर उनसे कहते की आपको पैसो की बहुत बड़ी जरुरत आ गई है और आप तुरंत उनको पैसे अकाउंट में ट्रांसफर कर दे आप बिना देर किये अकाउंट में पैसे डाल देते है और आपको चुना लग जाता है , हैकर बोलेगा की आपकी परिवार में कोई हस्पताल में है और पैसे की बहुत जरुरत है तुरंत पैसे डाल दो | आप किसी के खाते में ऐसे पैसे कभी मत डालिये जब तक आपकी बात आपके मित्र से न हो जाए और कन्फर्म न हो जाए की वो आपका मित्र ही है |फेसबुक पर अनजान लोगों से दोस्ती ना करें और करें भी तो याद रहे किसी भी हालत में उसपर भरोसा करके किसी अकाउंट में पैसे ना डालें , देखने में आया है की आपसे विदेशी बनकर कोई दोस्ती करके ये कहेगा की आपको हम कुछ कीमती गिफ्ट भेज रहे है पर गिफ्ट के मिलने ke बजाये आपको किसी कस्टम वाले का फोन आएगा वो कहेगा की आपका पार्सेल आया है वो काफी कीमती है जिसका की आपको कस्टम ड्यूटी देना होगा आपके पूछने पर वो कहेगा गिफ्ट 25 लाख का है और आपको ड्यूटी 3 लाख देना होगा आप 25 लाख के लालच में अपना 3 लाख गवा बैठेंगेआपको फेसबुक पर कोई मैसेज देंगे की आपकी कौन बनेगा करोड़पति की 25 लाख की लाटरी लग गई है और रजिस्ट्रेशन चार्ज 50 हज़ार देना होगा आप किसी धोखे में मत आना वर्ण आप पैसे गवा बैठेंगेआपको कोई कॉल करके ये कहेगा की आपकी स्क्रीपीओ या बुलेट की लाटरी लग गई है और रजिस्ट्रेशन चार्ज 10 हज़ार देना होगा आप झांसे में ना आये ऐसे कोई लाटरी या स्कीम नहीं आती हैPaytm,snapdeal,amazon , इन्शुरन्स या फिर बैंक किसी के नाम पर आप कभी भी किसी कॉल्स को अटेंड ना करें या कह दे हम आपके ऑफिस जाके काम करवा लेंगे उसको किसी तरह की निजी जानकारी ना देये कुछ उपाए है अगर आप करते है तो आप हैकिंग से बच सकते हैं बाकी डिजिटल दुनिया में बहुत संभल कर रहें |

राम भक्तों के लिए

100 बीमारियो की एक दवा है गिलोय

0

रांची गिलोय ही एक ऐसी बेल है, जिसे आप सौ मर्ज की एक दावा कह सकते हैं। इसलिए इसे संस्कृत मे अमृत नाम दिया गया है ।इसका वानस्पिक नाम( Botanical name) टीनोस्पोरा कॉर्डीफोलिया (tinospora cordifolia है। इसके पत्ते पान के पत्ते जैसे दिखाई देते हैं और जिस पौधे पर यह चढ़ जाती है, उसे मरने नहीं देती। इसके बहुत सारे लाभ आयुर्वेद में बताए गए हैं, जो न केवल आपको सेहतमंद रखते हैं, बल्कि आपकी सुंदरता को भी निखारते हैं। आइए जानते हैं गिलोय के फायदे…गिलोय बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता:-गिलोय एक ऐसी बेल है, जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर उसे बीमारियों से दूर रखती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। यह खून को साफ करती है, बैक्टीरिया से लड़ती है। लिवर और किडनी की अच्छी देखभाल भी गिलोय के बहुत सारे कामों में से एक है। ये दोनों ही अंग खून को साफ करने का काम करते हैं।ठीक करती है बुखार:-अगर किसी को बार-बार बुखार आता है तो उसे गिलोय का सेवन करना चाहिए। गिलोय हर तरह के बुखार से लडऩे में मदद करती है। इसलिए डेंगू के मरीजों को भी गिलोय के सेवन की सलाह दी जाती है। डेंगू के अलावा मलेरिया, स्वाइन फ्लू में आने वाले बुखार से भी गिलोय छुटकारा दिलाती है।गिलोय के फायदे – डायबिटीज के रोगियों के लिए:-गिलोय एक हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट है यानी यह खून में शर्करा की मात्रा को कम करती है। इसलिए इसके सेवन से खून में शर्करा की मात्रा कम हो जाती है, जिसका फायदा टाइप टू डायबिटीज के मरीजों को होता है।पाचन शक्ति बढ़ाती है:-यह बेल पाचन तंत्र के सारे कामों को भली-भांति संचालित करती है और भोजन के पचने की प्रक्रिया में मदद कती है। इससे व्यक्ति कब्ज और पेट की दूसरी गड़बडिय़ों से बचा रहता है।कम करती है स्ट्रेस:-गलाकाट प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तनाव या स्ट्रेस एक बड़ी समस्या बन चुका है। गिलोय एडप्टोजन की तरह काम करती है और मानसिक तनाव और चिंता (एंजायटी) के स्तर को कम करती है। इसकी मदद से न केवल याददाश्त बेहतर होती है बल्कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली भी दुरूस्त रहती है और एकाग्रता बढ़ती है।बढ़ाती है आंखों की रोशनी:-गिलोय को पलकों के ऊपर लगाने पर आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए आपको गिलोय पाउडर को पानी में गर्म करना होगा। जब पानी अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे पलकों के ऊपर लगाएं।अस्थमा में भी फायदेमंद:-मौसम के परिवर्तन पर खासकर सर्दियों में अस्थमा को मरीजों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को नियमित रूप से गिलोय की मोटी डंडी चबानी चाहिए या उसका जूस पीना चाहिए। इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा।गठिया में मिलेगा आराम:-गठिया यानी आर्थराइटिस में न केवल जोड़ों में दर्द होता है, बल्कि चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। गिलोय में एंटी आर्थराइटिक गुण होते हैं, जिसकी वजह से यह जोड़ों के दर्द सहित इसके कई लक्षणों में फायदा पहुंचाती है।अगर हो गया हो एनीमिया, तो करिए गिलोय का सेवन:-भारतीय महिलाएं अक्सर एनीमिया यानी खून की कमी से पीडि़त रहती हैं। इससे उन्हें हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है। गिलोय के सेवन से शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ जाती है और एनीमिया से छुटकारा मिलता है।बाहर निकलेगा कान का मैल:-कान का जिद्दी मैल बाहर नहीं आ रहा है तो थोड़ी सी गिलोय को पानी में पीस कर उबाल लें। ठंडा करके छान के कुछ बूंदें कान में डालें। एक-दो दिन में सारा मैल अपने आप बाहर जाएगा।कम होगी पेट की चर्बी:-गिलोय शरीर के उपापचय (मेटाबॉलिजम) को ठीक करती है, सूजन कम करती है और पाचन शक्ति बढ़ाती है। ऐसा होने से पेट के आस-पास चर्बी जमा नहीं हो पाती और आपका वजन कम होता है।यौनेच्छा बढ़ाती है गिलोय:-आप बगैर किसी दवा के यौनेच्छा बढ़ाना चाहते हैं तो गिलोय का सेवन कर सकते हैं। गिलोय में यौनेच्छा बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जिससे यौन संबंध बेहतर होते हैं।खूबसूरती बढ़ाती है गिलोय:-गिलोय न केवल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, बल्कि यह त्वचा और बालों पर भी चमत्कारी रूप से असर करती है….जवां रखती है गिलोय:-गिलोय में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जिसकी मदद से चेहरे से काले धब्बे, मुंहासे, बारीक लकीरें और झुर्रियां दूर की जा सकती हैं। इसके सेवन से आप ऐसी निखरी और दमकती त्वचा पा सकते हैं, जिसकी कामना हर किसी को होती है। अगर आप इसे त्वचा पर लगाते हैं तो घाव बहुत जल्दी भरते हैं। त्वचा पर लगाने के लिए गिलोय की पत्तियों को पीस कर पेस्ट बनाएं। अब एक बरतन में थोड़ा सा नीम या अरंडी का तेल उबालें। गर्म तेल में पत्तियों का पेस्ट मिलाएं। ठंडा करके घाव पर लगाएं। इस पेस्ट को लगाने से त्वचा में कसावट भी आती है।बालों की समस्या भी होगी दूर:-अगर आप बालों में ड्रेंडफ, बाल झडऩे या सिर की त्वचा की अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं तो गिलोय के सेवन से आपकी ये समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।गिलोय का प्रयोग ऐसे करें:-अब आपने गिलोय के फायदे जान लिए हैं, तो यह भी जानिए कि गिलोय को इस्तेमाल कैसे करना है…गिलोय जूसगिलोय की डंडियों को छील लें और इसमें पानी मिलाकर मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। छान कर सुबह-सुबह खाली पेट पीएं। अलग-अलग ब्रांड का गिलोय जूस भी बाजार में उपलब्ध है।काढ़ाचार इंच लंबी गिलोय की डंडी को छोटा-छोटा काट लें। इन्हें कूट कर एक कप पानी में उबाल लें। पानी आधा होने पर इसे छान कर पीएं। अधिक फायदे के लिए आप इसमें लौंग, अदरक, तुलसी भी डाल सकते हैं।पाउडरयूं तो गिलोय पाउडर बाजार में उपलब्ध है। आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए गिलोय की डंडियों को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें। सूख जाने पर मिक्सी में पीस कर पाउडर बनाकर रख लें।गिलोय वटीबाजार में गिलोय की गोलियां यानी टेबलेट्स भी आती हैं। अगर आपके घर पर या आस-पास ताजा गिलोय उपलब्ध नहीं है तो आप इनका सेवन करें।साथ में अलग-अलग बीमारियों में आएगी कामअरंडी यानी कैस्टर के तेल के साथ गिलोय मिलाकर लगाने से गाउट(जोड़ों का गठिया) की समस्या में आराम मिलता है।इसे अदरक के साथ मिला कर लेने से रूमेटाइड आर्थराइटिस की समस्या से लड़ा जा सकता है।चीनी के साथ इसे लेने से त्वचा और लिवर संबंधी बीमारियां दूर होती हैं।आर्थराइटिस से आराम के लिए इसे घी के साथ इस्तेमाल करें।कब्ज होने पर गिलोय में गुड़ मिलाकर खाएं।एक निवेदन :—अभी वर्षाऋतु का काल है अपने घर में बड़े गमले या आंगन में जंहा भी उचित स्थान हो गिलोय की बेल अवश्य लगायें यह बहु उपयोगी वनस्पति ही नही बल्कि आयुर्वेद का अमृत और ईश्वरीय वरदान है ।

राम भक्तों के लिए

आजीविका मिशन के अंतर्गत खूंटी जिला में मछली पालन को बढावा

0

खूंटी – आजीविका मिशन के अंतर्गत खूंटी जिला में मछली पालन को बढावा देने के उद्देश्य से जेएसएलपीएस , द्वारा सखी मंडल की महिलाओं को मछली का जीरा (स्पॉन) बांटा जा रहा है। इसमें प्रति लाभुक 2 लाख मछली का जीरा दिया जा रहा है, जिसे मनरेगा के अंतर्गत बने डोभा में छोड़ा जा रहा है। डेढ़ महिने मे अंगुलिका साइज़ होने पर इन्हे बडे तालाबों मे छोड़ा जायेगा।मछली उत्पादन में मत्स्य बीज उत्पादकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इस माध्यम से किसानों के बीच मत्स्य पालन के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से जेएसएलपीएस द्वारा खूंटी जिले के कर्रा प्रखण्ड में किसानों को मत्स्य बीज उपलब्ध कराया गया। बीज उत्पादकों में कर्रा प्रखण्ड के गुनी,उडीकेल, अमजोरा, मानपुर, हसबेडा, कुलहुटू गांव के किसानों का चयन कर उपलब्ध कराए गए जीरा का संचयन किया गया।खूंटी जिला अंतर्गत कर्रा प्रखण्ड के 50 लाभुक में कुल 50 लाभुको को 100 लाख मछली का जीरा दिया गया।इस दौरान महिला किसानों को इनके देखभाल और चारा पर विशेष जानकारी दी गयी है। साथ ही बताया गया कि ग्रामीण मत्स्य पालन कर अच्छा स्वरोजगार अपना सकते हैं। मछली पालन से किसानों की आय में वृद्धि करने के साथ-साथ, खूंटी को मत्स्य पालन में आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य है।इसके साथ ही ग्रामीणों को कोरोना से बचाव व रोकथाम हेतु विशेष रूप से मास्क का उपयोग करना, व्यक्तिगत स्वच्छ्ता व आस-पास की साफ-सफाई करने से सम्बंधित जागरूकता सन्देश प्रेषित किये गए। साथ ही बताया गया कि हर व्यक्ति समाजिक दूरी का महत्व समझते हुए अपने कार्यों का निष्पादन करें। ताकि स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी आवश्यक ध्यान दिया जा सके।

राम भक्तों के लिए

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शक्तिपीठ है रजरप्पा मंदिर

0

झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर मां छिन्नमस्तिके का यह मंदिर है। रजरप्पा के भैरवी-भेड़ा और दामोदर नदी के संगम पर स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर आस्था की धरोहर है। असम के कामाख्या मंदिर के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े शक्तिपीठ के रूप में विख्यात मां छिन्नमस्तिके मंदिर काफी लोकप्रिय है।रजरप्पा का यह सिद्धपीठ केवल एक मंदिर के लिए ही विख्यात नहीं है। छिन्नमस्तिके मंदिर के अलावा यहां महाकाली मंदिर, सूर्य मंदिर, दस महाविद्या मंदिर, बाबाधाम मंदिर, बजरंग बली मंदिर, शंकर मंदिर और विराट रूप मंदिर के नाम से कुल 7 मंदिर हैं। पश्चिम दिशा से दामोदर तथा दक्षिण दिशा से कल-कल करती भैरवी नदी का दामोदर में मिलना मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।दामोदर और भैरवी के संगम स्थल के समीप ही मां छिन्नमस्तिके का मंदिर स्थित है। मंदिर की उत्तरी दीवार के साथ रखे एक शिलाखंड पर दक्षिण की ओर मुख किए माता छिन्नमस्तिके का दिव्य रूप अंकित है।मंदिर के निर्माण काल के बारे में पुरातात्विक विशेषज्ञों में मतभेद है। किसी के अनुसार मंदिर का निर्माण 6,000 वर्ष पहले हुआ था तो कोई इसे महाभारत युग का मानता है। यह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े शक्तिपीठ के रूप में जाना जाता है।असम स्थित मां कामाख्या मंदिर को सबसे बड़ा शक्तिपीठ माना जाता है। मंदिर में बड़े पैमाने पर विवाह भी संपन्न कराए जाते हैं।मंदिर में प्रातःकाल 3 बजे माता का दरबार सजना शुरू होता है। भक्तों की भीड़ भी सुबह से पंक्तिबद्ध खड़ी रहती है, खासकर शादी-विवाह, मुंडन-उपनयन के लगन और दशहरे के मौके पर भक्तों की 3-4 किलोमीटर लंबी लाइन लग जाती है। इस भीड़ को संभालने और माता के दर्शन को सुलभ बनाने के लिए कुछ माह पूर्व पर्यटन विभाग द्वारा गाइडों की नियुक्ति की गई है। आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय पुलिस भी मदद करती है।मंदिर के आसपास ही फल-फूल, प्रसाद की कई छोटी-छोटी दुकानें हैं। आमतौर पर लोग यहां सुबह आते हैं और दिनभर पूजा-पाठ और मंदिरों के दर्शन करने के बाद शाम होने से पूर्व ही लौट जाते हैं। ठहरने की अच्छी सुविधा यहां अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है।मां छिन्नमस्तिके मंदिर के अंदर स्थित शिलाखंड में मां की 3 आंखें हैं। बायां पांव आगे की ओर बढ़ाए हुए वे कमल पुष्प पर खड़ी हैं। पांव के नीचे विपरीत रति मुद्रा में कामदेव और रति शयनावस्था में हैं। मां छिन्नमस्तिके का गला सर्पमाला तथा मुंडमाल से सुशोभित है। बिखरे और खुले केश, जिह्वा बाहर, आभूषणों से सुसज्जित मां नग्नावस्था में दिव्य रूप में हैं। दाएं हाथ में तलवार तथा बाएं हाथ में अपना ही कटा मस्तक है। इनके अगल-बगल डाकिनी और शाकिनी खड़ी हैं जिन्हें वे रक्तपान करा रही हैं और स्वयं भी रक्तपान कर रही हैं। इनके गले से रक्त की 3 धाराएं बह रही हैं।मंदिर का मुख्य द्वार पूरबमुखी है। मंदिर के सामने बलि का स्थान है। बलि स्थान पर प्रतिदिन औसतन 100-200 बकरों की बलि चढ़ाई जाती है। मंदिर की ओर मुंडन कुंड है। इसके दक्षिण में एक सुंदर निकेतन है जिसके पूर्व में भैरवी नदी के तट पर खुले आसमान के नीचे एक बरामदा है। इसके पश्चिम भाग में भंडारगृह है।रुद्र भैरव मंदिर के नजदीक एक कुंड है। मंदिर की भित्ति 18 फुट नीचे से खड़ी की गई है। नदियों के संगम के मध्य में एक अद्भुत पापनाशिनी कुंड है, जो रोगग्रस्त भक्तों को रोगमुक्त कर उनमें नवजीवन का संचार करता है।यहां मुंडन कुंड, चेताल के समीप ईशान कोण का यज्ञ कुंड, वायु कोण कुंड, अग्निकोण कुंड जैसे कई कुंड हैं। दामोदर के द्वार पर एक सीढ़ी है। इसका निर्माण 22 मई 1972 को संपन्न हुआ था। इसे तांत्रिक घाट कहा जाता है, जो 20 फुट चौड़ा तथा 208 फुट लंबा है। यहां से भक्त दामोदर में स्नान कर मंदिर में जा सकते हैं।दामोदर और भैरवी नदी का संगम स्थल भी अत्यंत मनोहारी है। भैरवी नदी स्त्री नदी मानी जाती है जबकि दामोदर पुरुष। संगम स्थल पर भैरवी नदी ऊपर से नीचे की ओर दामोदर नदी के ऊपर गिरती है। कहा जाता है कि जहां भैरवी नदी दामोदर में गिरकर मिलती है उस स्थल की गहराई अब तक किसी को पता नहीं है।⬛मां छिन्नमस्तिके की महिमा की पौराणिक कथाएंमां छिन्नमस्तिके की महिमा की कई पुरानी कथाएं प्रचलित हैं। प्राचीनकाल में छोटा नागपुर में रज नामक एक राजा राज करते थे। राजा की पत्नी का नाम रूपमा था। इन्हीं दोनों के नाम से इस स्थान का नाम रजरूपमा पड़ा, जो बाद में रजरप्पा हो गया।एक कथा के अनुसार एक बार पूर्णिमा की रात में शिकार की खोज में राजा दामोदर और भैरवी नदी के संगम स्थल पर पहुंचे। रात्रि विश्राम के दौरान राजा ने स्वप्न में लाल वस्त्र धारण किए तेज मुख मंडल वाली एक कन्या देखी।उसने राजा से कहा- हे राजन, इस आयु में संतान न होने से तेरा जीवन सूना लग रहा है। मेरी आज्ञा मानोगे तो रानी की गोद भर जाएगी।राजा की आंखें खुलीं तो वे इधर-उधर भटकने लगे। इस बीच उनकी आंखें स्वप्न में दिखी कन्या से जा मिलीं। वह कन्या जल के भीतर से राजा के सामने प्रकट हुई। उसका रूप अलौकिक था। यह देख राजा भयभीत हो उठे।राजा को देखकर देख वह कन्या कहने लगी- हे राजन, मैं छिन्नमस्तिके देवी हूं। कलियुग के मनुष्य मुझे नहीं जान सके हैं जबकि मैं इस वन में प्राचीनकाल से गुप्त रूप से निवास कर रही हूं। मैं तुम्हें वरदान देती हूं कि आज से ठीक नौवें महीने तुम्हें पुत्र की प्राप्ति होगी।देवी बोली- हे राजन, मिलन स्थल के समीप तुम्हें मेरा एक मंदिर दिखाई देगा। इस मंदिर के अंदर शिलाखंड पर मेरी प्रतिमा अंकित दिखेगी। तुम सुबह मेरी पूजा कर बलि चढ़ाओ। ऐसा कहकर छिन्नमस्तिके अंतर्ध्यान हो गईं। इसके बाद से ही यह पवित्र तीर्थ रजरप्पा के रूप में विख्यात हो गया।एक अन्य कथा के अनुसार एक बार भगवती भवानी अपनी सहेलियों जया और विजया के साथ मंदाकिनी नदी में स्नान करने गईं। स्नान करने के बाद भूख से उनका शरीर काला पड़ गया। सहेलियों ने भी भोजन मांगा। देवी ने उनसे कुछ प्रतीक्षा करने को कहा।बाद में सहेलियों के विनम्र आग्रह पर उन्होंने दोनों की भूख मिटाने के लिए अपना सिर काट लिया। कटा सिर देवी के हाथों में आ गिरा व गले से 3 धाराएं निकलीं। वह 2 धाराओं को अपनी सहेलियों की ओर प्रवाहित करने लगीं। तभी से ये छिन्नमस्तिके कही जाने लगीं।रजरप्पा के स्वरूप में अब बहुत परिवर्तन आ चुका है। तीर्थस्थल के अलावा यह पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित हो चुका है। आदिवासियों के लिए यह त्रिवेणी है। मकर संक्रांति के मौके पर लाखों श्रद्धालु आदिवासी और भक्तजन यहां स्नान व चौडाल प्रवाहित करने तथा चरण स्पर्श के लिए आते हैं। अब यह पर्यटन स्थल का मुख्य केंद्र है।⬛कैसे पहुंचें?झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर मां छिन्नमस्तिके मंदिर के निकट ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था है। मंदिर तक जाने के लिए पक्की सड़क है। यह पर्यटन स्थल का मुख्य केंद्र है। सुबह से शाम तक मंदिर पहुंचने के लिए बस, टैक्सियां एवं ट्रैकर उपलब्ध हैं।

राम भक्तों के लिए

बिहार विभूति दानवीर सर गणेश दत्त

0

पटना – दानवीर सर गणेश दत्त ने बंगाल से बिहार के अलग होने के बाद (1912) बिहार के नवनिर्माण में सर्वाधिक अग्रणी भूमिका निभाई । एक जमींदार परिवार में पैदा होकर शुरूआती दौर में उनका पढाई से वास्ता नहीं था । किन्तु ससुराल में घटित एक घटना के बाद बड़ी उम्र में जब उन्होंने पढ़ना शुरू किया तो कलकत्ता यूनिवर्सिटी से न केवल बीए, बीएल किया अपितु कलकत्ता हाईकोर्ट और पटना हाईकोर्ट के नामी एडवोकेट भी बने । अंग्रेजों ने जब भारतीयों के लिए सदन प्रवेश के लिए व्यवस्था की तो सर गणेश दत्त 1922 में बिहार विधान परिषद् में आए और 1923-36 तक बिहार -उड़ीसा के एवं 1936 में उड़ीसा के अलग होने के बाद एक वर्ष बिहार – झारखंड के स्वायत्त शासन एवं अन्य विभागों के मंत्री रहे । उस सरकार के मुखिया गवर्नर होते थे और उनके साथ मिनिस्टर काउंसिल में चार सदस्य होते थे । बाकि मंत्री बदलते रहे लेकिन सर गणेश दत्त लगातार मंत्री परिषद में बने रहे । कई बार तो वे मंत्री मंडल में एकमात्र मंत्री के रूप में रहे । मंत्री रहने के दौरान उन्होंने बिहार के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया । पटना विश्वविद्यालय के निर्माण से लेकर विकास में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी । पीएमसीएच, आयुर्वेद काॅलेज, तिब्बती कॉलेज, राँची सैनिटोरियम समेत अनेक संस्थाओं में उनकी गौरव गाथा झलकती है ।उस समय मंत्री का वेतन चार हजार महीना था । अपने खर्च के लिए एक हजार रखकर प्रति माह तीन हजार 14 वर्षों तक दान देकर उन्होंने एक बड़ी राशि का कोष बनाया जिससे गरीब एवं मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति मिलती थी….उससे सभी जाति के मेधावी छात्रों ने बिहार का नाम रौशन किया जिसमें प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर दुखन राम, प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ लाला सुरजनंदन प्रसाद जैसे लोग भी थे । दानवीरता में सर गणेश दत्त दधिची, कर्ण, शिवि की परम्परा के व्यक्ति धे ।अपनी कमाई ही नहीं सम्पत्ति को बेचकर भी उन्होंने समाज और देश की सेवा किया । शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए उन्होंने कई कालेजों, विद्यालयों की स्थापना की ही, BHU की स्थापना के लिए महामना मदन मोहन मालवीय जी को अपनी जमीन बेचकर 50 हजार रुपये दिया ।महात्मा गाँधी जब स्वतंत्रता आन्दोलन के लिए मदद माँगने आए तो परिवार का सारा गहना दान में दे दिया ।बड़े शौक से बनवाया गंगा किनारे का अपना शानदार मकान कृष्ण कुंज भी मरने के पहले पटना विश्वविद्यालय को दान कर दिया जिसमें पटना विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान विभाग चलता है । इससे उनके दोनों पुत्र बहुत नाराज हुए क्योंकि दोनों की स्वाभाविक नजर उस मकान पर थी ।आदर्शवाद की चरम पराकाष्ठा थे सर गणेश दत्त सिंह । उनके पुत्र का नाम हाईकोर्ट जज के लिए गया । उन्होंने गवर्नर को दृढ़ता से मना कर दिया कि इससे मेरे लिए पक्षपात माना जाएगा । उनके मृत्यु के उपरांत ही उनके लड़के जज बने । अपनी पोती की शादी में अपने कोष से अपने पुत्र को 20 हजार रुपये हैंडनोट लिखवाकर कर्ज दिया और समय से नहीं लौटाने पर नालिश के लिए वकालतन नोटिस भेजा जिससे पिता – पुत्र का सम्बन्ध खराब हो गया । आज चौतरफा गिरावट के युग में यह कल्पना करना भी मुश्किल है कि ऐसा महामानव अपने समाज में पैदा हुए थे ।मैंने सर गणेश दत्त सेवा संस्थान के बैनर तले वर्षों तक उनकी जयंती और पुण्य तिथि पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हाल से लेकर रविन्द्र भवन, नृत्य कला मंदिर, आईएमए हाल में मनाया । बिहार के कई गवर्नर (ए. आर. किदवई, सुंदर सिंह भंडारी, विनोद चंद्र पांडेय), नीतीश कुमार, कैलाश पति मिश्र, यशवंत सिन्हा, सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव, समाजवादी नेता कपिलदेव सिंह कार्यक्रम में आते रहे । 2003 में तो पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने डाक टिकट ही श्री कृष्ण मेमोरियल हाल में जारी किया था । मेरे सतत प्रयास से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी जयंती सरकारी समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिया जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं ।हमारे लोगों को यह हमेशा याद रखना चाहिए कि हम सर गणेश दत्त की महान परंपरा के वारिस हैं ।जब हम किसी अपराधी, वंशवादी या सत्ता के दलाल का महिमा मंडन करते हैं तो हमारे पुरखों की आत्मा स्वर्ग में कराहती होगी । बिहार के निर्माण की जो आधारशिला सर गणेश दत्त सिंह ने रखी, जिसको डाक्टर श्री कृष्ण सिंह ने ठोस स्वरूप प्रदान किया वह अभी भी अधुरी है ।इस विकाष यात्रा को जारी रखने की जिम्मेदारी सर्वाधिक हमारे उपर है ।

राम भक्तों के लिए

हज़ारों किलोमीटर साइकल का सफर, पर्यावरण के प्रति सजग झारखण्ड के शारिक अहमद खान

0

शारिक अहमद खान मूलतः रांची झारखण्ड के रहनेवाले है इन्होने नई दिल्ली के जामिआ मिलिया इस्लामिआ से मेकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद देश, विदेश में कई जगह नौकरी की और आजकल नई दिल्ली के जामिआ नगर में रहते हैं, इनकी खास बात ये है की ये स्वयं साईकिल की सवारी करते है लोगों को सेहत, वातावरण और प्रदूषण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करते है | अब तक ये हज़ारो किलोमीटर साइकल से सवारी कर चुके हैं और आगे भी कई स्थान घूमने जाने का कार्यक्रम है, आईये पढ़ते है इनकी कलम से इन्ही की कहानी |एक मित्र से प्रभावित हो कर मैंने २०१४ में साइकिल खरीदी और चलाना शुरु किया। सोचा सेहत के लिए भी काफी लाभदायक रहेगा।  साइकिल चलने का शौक तो बचपन से रहा है।   उम्र के साथ और व्यस्त होने की वजह से वह शौक जाता रहा।   लेकिन जब  दुबारा साइकिल चलाना शुरू किया तो शुरू में ५-१० किलो मीटर चालता था।  लेकिन जब मैंने फेसबुक पे अपने एक मित्र को साइकिलिंग ग्रुप क साथ देखा तो मैंने उससे संपर्क किया और एक ग्रुप के साथ जुड़ गया।   उसके बाद मुझे एहसास हुआ के ग्रुप में साइकिल चलाने  के  बहुत फायदे हैं।  आप हंसी मज़ाक करते हुए काफी लम्बी दुरी आसानी के साथ तय केर लेते हैं। ग्रुप में साइकिलिंग करते करते ५०-१०० किलो मीटर भी बड़ी आसानी से हो जाया करता था। मैंने सबसे लम्बी साइकिलिंग दिल्ली से आगरा की करि थी , जो करीब २२५ किलो मीटर की थी , अभी तक हज़ारों किलो मीटर की साइकिलिंग कर  चूका हूँ।  अमेरिका में भी मुझे साइकिलिंग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।   २०१८ मैं मैंने सेहत के लिए रनिंग भी शुरू कर दी। करीब ५ महीने अभ्यास करने के बाद पहली बार दिसंबर में हाफ मैराथन में भाग लिया। जो की २१ किलो मीटर की दौड़ थी।  उसको मैंने करीब ३ घंटे में तय किया। उसके बाद लगातार अभ्यास करता रहा और पिछले एक साल में ६ बार १० किलो मीटर की रेस में भाग लिया।   अभी अक्टूबर २०१९ मैं एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में १० किलो मीटर की दौड़ को लगभग एक घंटे और दो मिनट में समाप्त किया। प्रयास यह  है के १० किलो मीटर को एक घंटे से कम समय में समाप्त करूँ। और फुल मैराथन मैं भाग लूँ और तय समय से पहले उसको समाप्त करूँ।   और मेरी इच्छा यह है के साइकिल से दिल्ली से लेह लद्दाख का सफर तय करूँ ।

राम भक्तों के लिए

झारखण्ड में कांग्रेस की नई पीढ़ी का चेहरा

0

बोकारो – झारखंड काँग्रेस मे जाना माना नाम है श्वेता सिंह का , बोकारो की रहने वाली श्वेता सिंह मेरठ विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएट हैं। श्वेता सिंह का पालन पोषण राजनीतिक परिवेष में हुआ है और बचपन से ही उन्होंने अपने माता पिता और चाचा को समाज के प्रति हमेशा से ही अग्रसर पाया और फिर उनकी शादी भी राजनीतिक परिवार में हुई। नित्य जीविका के दौरान जब वो लोगों से बाबु जी से मिलते देखती थी तो उन लोगों आंखों में हमारे( श्वेता और उनके पति) के प्रति उम्मीद और विश्वास देखती थी। उसी पल उन्हें एहसास हुआ कि उनका भी इनके प्रति दायित्व है।एक बेटी जिसने राजघराने की चमक दमक भी देखी लेकिन एक आम लड़की की तरह पली बढ़ी। एक बहू जो राजनीतिक उठा पटक की गवाह बनी और जनता के दुख दर्द की सहभागी बनी। झारखण्ड में राजनीतिक अस्थिरता, गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी की समस्या ने श्वेता को अंदर से झकझोर दिया था। भूख से होती मौतें, बेसुध सरकार, लचर प्रशासनिक व्यवस्था से त्रस्त झारखण्ड की तस्वीर हर पल श्वेता को विचलित करती थी। राजनीति में महिलाओं के लिए राह आसान नहीं, फिर भी श्वेता ने हार नहीं मानी, वो अपने स्तर पर लोगों के बीच जाकर उनका दुख दर्द बांटने लगीं। परिवार और पति का साथ मिला तो श्वेता ने सबसे पहले 2013 में एक एनजीओ ब्रह्मा सर्विस के जरिए जनसेवा का कार्य शुरू किया, बोकारो की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की समस्यों को सुनतीं औऱ उन्हें हर हाल में हल करने की कोशिश ने ही श्वेता को एक अलग पहचान दी। जन-जन की जुबां पर उऩके द्वारा किए सामाजिक कार्यों की चर्चा थी और साथ ही बोकारो की जनता ये भी मांग करने लगी कि उन्हें सक्रिय राजनीति में अब आ जाना चाहिए।बोकारो को एक युवा नेतृत्व चाहिए था, घिसी पिटी राजनीति से जनता परेशान थी, जनता की मांग पर श्वेता ने सक्रिय राजनीति शुरू की, कांग्रेस पार्टी का साथ मिला औऱ श्वेता ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। झारखण्ड की राजनीति में महिलओं को ज्यादा तवज्जो नहीं मिलती लेकिन श्वेता की ईमानदार नेतृत्व औऱ युवा सोच ने इस विचारधारा को बदल कर रख दिया। तत्कालीन भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ श्वेता ने मोर्चा खोला, जनता को हो रहे नुकसान की आवाज राजधानी रांची तक पहुंचाई, पुलिस के डंडे और जेल की सलाखें भी श्वेता के आत्मिविश्वास को तोड़ नहीं सकी। हर मोर्चे पर श्वेता ने जनता की आवाज को बुलंदी से रखा। श्वेता के राजनीतिक करियर में युवा काँग्रेस की बहुत ही अहम भूमिका रही है। बोकारो के विकास के लिए, जनता की आवाज बनीं। निस्वार्थ भाव से जनसेवा से उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलने लगा, युवाओं के लिए वो रोल मॉडल बन गईं। गरीबों के हक के लिए लड़ना, बच्चों को बेहतर सुविधाएं दिलवाना, महिलाओं सशक्तीकरण के लिए कई नए प्रोजेक्ट्स शुरू करना- बोकारो की जनता श्वेता सिंह को इन्हीं कामों के लिए जानती है।श्वेता चाहतीं तो एक आम और आराम की जिंदगी चुन सकती थीं लेकिन श्वेता ने फैसला किया कि वो महिलाओं को सशक्त बनाएंगी, गरीबों के हक के लिए लड़ेंगी। आज श्वेता झारखण्ड में कांग्रेस की नई पीढ़ी का चेहरा हैं जो झारखण्ड की एक नई छवि बनाने में अपना अहम योगदान दे रही हैं। आज श्वेता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है, उनके लिए श्वेता दीदी हैं जो हमेशा उनका ख्याल रखती हैं। बोकारो में कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें श्वेता की मदद से नई जिंदगी मिली है, श्वेता कहती हैं कि चुनाव तो आते जाते रहते हैं लेकिन बोकारो वासियों से जो उनका रिश्ता है वही उनकी अमानत है। है। श्वेता के नेतृत्व में हजारों युवाओं की टीम है जो बिना किसी भेदभाव के, बिना किसी राजनीतिक दाव-पेंच के जनता की सेवा में जुटी है। झारखण्ड की राजनीति में श्वेता जैसा नेतृत्व बेहद जरूरी है, झारखण्ड को प्रगतिशील नेतृत्व की बेहद जरूरत | आज श्वेता झारखण्ड में कांग्रेस की नई पीढ़ी का चेहरा हैं जो झारखण्ड की एक नई छवि बनाने में अपना अहम योगदान दे रही हैं।

राम भक्तों के लिए

विकास के नाम पर लोगों को ठगते आई है बीजेपी – अम्बा प्रसाद

0

हज़ारीबाग़ – आज बड़कागांव की विधायक अम्बा प्रसाद ने बीजेपी पर बड़ा प्रहार करते हुए कहा “हजारीबाग शहर में उप विकास आयुक्त के आवास के बगल में सरकारी पैसों के साथ साथ विभिन्न विधायक निधि का इस्तेमाल कर सिम्प्सन पार्क का निर्माण कराया गया है। इस निर्माण में विधायक निधि के उपयोग से संबंधित नियमों का पालन नहीं किया गया है। ग्रामीण विकास के विभागीय पत्रांक 1212 दिनांक 01.02.1999 द्वारा जारी आदेशानुसार विधायक निधि का प्रयोग विधायक की अनुशंसा पर संबंधित विधायक के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ही किया जा सकता है। परंतु इस पार्क के निर्माण में इस दिशा निर्देश को दरकिनार करते हुए अपने विधान सभा क्षेत्र के बाहर इस पार्क के लिए विधायक निधि का प्रयोग किया गया है। यदि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को अपने क्षेत्र के बाहर पार्क बनाने की इतनी आवश्यकता थी तो उन्हें अपने वेतन से जनता की भलाई के लिए पैसे खर्च करना चाहिए था।भारतीय जनता पार्टी के विधायक अपने आप को नियमों के ऊपर मानते हैं। जो पैसे नियमानुसार उनको अपने क्षेत्र के अंतर्गत पिछड़े ग्रामीण इलाकों में खर्च करने चाहिए थे, उन्होंने वो राशि का दुरुपयोग करते हुए पार्क बनाने में खर्च कर दी।भारतीय जनता पार्टी के नेता विकास के नाम पर लोगों को ठगते आ रहे हैं। कोरोना महामारी में भी पीएम केयर्स फंड बनाकर उसको सरकारी ऑडिट से बाहर रख दिया गया ताकि उसके खर्च के बारे में पूछताछ ना की जा सके।परंतु लोग प्रश्न करने लगे हैं। इस पार्क के निर्माण में भी जनता प्रश्न पूछ रही है की उनके लिए खर्च होने वाली राशि किसी और क्षेत्र के लिए क्यों दे दी गई, और किस आधार पर कानून की अनदेखी की गई ? इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।जहां तक इस पार्क के विकास का प्रश्न है तो इस संबंध में मैं इसके रखरखाव के लिए अपने वेतन से 1 लाख का दान देने की घोषणा करती हूं ।

राम भक्तों के लिए

झारखण्ड का २० साल का दिव्यांग, राजनीति के सोशल मीडिया का है चैम्पियन

0

रांची – चंदनकियारी विधानसभा के एक देहात गाव से उभरता हुआ सितारा झारखंड राजनीती के सोशल मीडिया में एक जाना माना नाम है निलकमल रजवार, सोशल मीडिया में बहुत ही एक्टिव रहते है और अपनी पार्टी के लिए सोशल मीडिया रणनीति तैयार करते हैं ।आईये जानते हैं हम इनके बारे में इन्ही की जुबार्नी , मेरा नाम नाम निलकमल रजवार,गांव कुमारदागा,थाना पिंड्राजोरो प्रखंड – चास,जिला- बोकारो चंदनकियारी विधानसभा (झारखंड) पढ़ाई 10 पास तक की है मैं शारीरिक रूल से विकलांग हूँ,कुछ तकलीफ के वजह से से पढ़ाई छोड़नी पड़ी सोशल मीडिया से जुड़े 2015 में, मेरी जब से राजनीति को सोचने और समझने की ज्ञान हुई तब से राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी द्वारा की गए कार्य गांव देहात में उनकी चर्चा हमेशा होती रहती थी,लोग उनकी सोच की तारीफ करते थे,जिसे हम अक्सर सुनते थे ओर सोचते थे कि हम भी जब राजनीति में कदम रखेंगे,कम उम्र होंने की वजह से राजनीति में कदम रख नही पाए,मगर मेरी सोच थी कि जब भी कोई पार्टी जॉइन करेंगे तो वो आदरणीय बाबूलाल जी की पार्टी जॉइन करेगे ओर बाबूलाल जी के साथ एक अच्छे ओर खुशहाल झारखंड बनाने में हम भी सर का साथ दे कर उनके आवाज़ बुलन्द करेंगे,और हमने अपना प्रयास सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू किया, सोशल मीडिया में अपनी प्रयत्न जारी रखने लगे धीरे धीरे पार्टी के तमाम लोगों से सोशल मीडिया के द्वारा जुड़ने लगे ओर आखिर टाइम आ गया उस वक़्त की जो मुझे बेसब्री से इंतज़ार था वो पल 2016 में में रांची जेवीएम ऑफिस में आदरणीय बाबुलाल मरांडी सर से मुलाकात हुई,और मेरे आत्मविश्वास को और अधिक बल मिला,वहीं से मेरी सोशल मीडिया में एक नई पहचान मिली,इसी क्रम में बाबुलाल मरांडी सर लगातार हमारे हौसला बढ़ाते रहे उसके बाद हमें बोकारो जिला कमेटी द्वारा पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया, भले ही हम पढ़ाई छोड़ चुके हैं फिर भी हमारा शौक पढ़ना है चाहे वह न्यूज़ पेपर हो, न्यूज़ हो, नॉवेल हो, जी के बुक हो या किसी भी अच्छे लेखक द्वारा लिखी गई ज्ञानवर्धक किताब हो। मैं हमेशा कहानी की किताबें, समाचार पत्र, पत्रिकाएं, और किसी भी अन्य सामग्री को पढ़ता हूं जो मुझे अपने खाली समय में दिलचस्प लगता है। मेरी किताबों को पढ़ने का यह शौक पहली बार मेरे पिता ने देखा था और उन्होंने मुझे यह कहकर प्रेरित किया कि यह मेरे बेटे को स्वाभाविक रूप से दी जाने वाली एक बहुत अच्छी आदत है, इस आदत को कभी दूर न करें और इसे अभ्यास में रखें। मैं सिर्फ एक छोटा लड़का था और मुझे अपने माता-पिता द्वारा दी गई परीओ की कहानियों और अन्य कहानियों को पढ़ने में बहुत दिलचस्पी थी। सोशल मीडिया के बारे में कहना चाहूंगा आज यह गर्व से कह सकता हूँ कि यह सोशल मीडिया-इन्टरनेट की ताकत ही है कि तमाम अनजाने लोगो से मेरी जान-पहचान हुई और उनके स्नेह ने मुझे दिनों दिन हौसला दिया। अब मेरी स्थिति सभी स्नेही जनों के आशीर्वाद से अच्छी है। में उन लोगों धन्यवाद जिन्होंने मेरा साथ दिया आज मैं फेसबुक के सभी मित्र आज मुझे अपने परिवार के ही लगते हैं। मेरा अनुभव तो यही है इस सोशल मीडिया अंतर्जाल के सन्दर्भ में ……मैं तो सोशल मीडिया पर बने रिश्तों-अपने मित्रों से बहुत लाभान्वित हुआ हूँ, दुखी भी हुआ हूँ, दुःख भी साझा किया है और संघर्ष भी किया है साथ-साथ। सोशल मीडिया आम जन हेतु अभिशाप तो कतई नहीं है मेरी नजर में, यह समाज के हाथों में एक हथियार है जिसके उपयोग की प्रवृत्ति से यह निश्चित किया जा सकता है कि अमुक मामले में यह अभिशाप साबित हुआ और अमुक में वरदान। सोशल मीडिया रूपी यह धारदार हथियार समाज के हाथों में है और इसका गलत प्रयोग करने वाले व्यक्ति,समूह की प्रवृत्ति का दोष सोशल मीडिया के मंच पर ही थोपना उचित नहीं है।सोशल मीडिया पर लोग अपनी बात धड़ल्ले और बेबाकी से लिख रहे हैं। अख़बारों के पत्रकारों-सम्पादकों और चिंतकों से ज्यादा लोकप्रिय चेहरे सोशल मीडिया पर सुर्खियां और टिप्पणियां बटोर रहे हैं। आज कल तक अनजान रहे चेहरों की लेखन के पीछे बड़े-बड़े चिंतक, लेखक, पत्रकार दौड़ लगा रहे है,उस लिखत की भर्त्सना या प्रशंसा कर रहे हैं और यही तो सोशल मीडिया की असली ताकत है।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium