29.6 C
Ranchi
Wednesday, July 1, 2026
Advertisement
Home Blog Page 722

झारखण्ड का २० साल का दिव्यांग, राजनीति के सोशल मीडिया का है चैम्पियन

0

रांची – चंदनकियारी विधानसभा के एक देहात गाव से उभरता हुआ सितारा झारखंड राजनीती के सोशल मीडिया में एक जाना माना नाम है निलकमल रजवार, सोशल मीडिया में बहुत ही एक्टिव रहते है और अपनी पार्टी के लिए सोशल मीडिया रणनीति तैयार करते हैं ।आईये जानते हैं हम इनके बारे में इन्ही की जुबार्नी , मेरा नाम नाम निलकमल रजवार,गांव कुमारदागा,थाना पिंड्राजोरो प्रखंड – चास,जिला- बोकारो चंदनकियारी विधानसभा (झारखंड) पढ़ाई 10 पास तक की है मैं शारीरिक रूल से विकलांग हूँ,कुछ तकलीफ के वजह से से पढ़ाई छोड़नी पड़ी सोशल मीडिया से जुड़े 2015 में, मेरी जब से राजनीति को सोचने और समझने की ज्ञान हुई तब से राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी द्वारा की गए कार्य गांव देहात में उनकी चर्चा हमेशा होती रहती थी,लोग उनकी सोच की तारीफ करते थे,जिसे हम अक्सर सुनते थे ओर सोचते थे कि हम भी जब राजनीति में कदम रखेंगे,कम उम्र होंने की वजह से राजनीति में कदम रख नही पाए,मगर मेरी सोच थी कि जब भी कोई पार्टी जॉइन करेंगे तो वो आदरणीय बाबूलाल जी की पार्टी जॉइन करेगे ओर बाबूलाल जी के साथ एक अच्छे ओर खुशहाल झारखंड बनाने में हम भी सर का साथ दे कर उनके आवाज़ बुलन्द करेंगे,और हमने अपना प्रयास सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू किया, सोशल मीडिया में अपनी प्रयत्न जारी रखने लगे धीरे धीरे पार्टी के तमाम लोगों से सोशल मीडिया के द्वारा जुड़ने लगे ओर आखिर टाइम आ गया उस वक़्त की जो मुझे बेसब्री से इंतज़ार था वो पल 2016 में में रांची जेवीएम ऑफिस में आदरणीय बाबुलाल मरांडी सर से मुलाकात हुई,और मेरे आत्मविश्वास को और अधिक बल मिला,वहीं से मेरी सोशल मीडिया में एक नई पहचान मिली,इसी क्रम में बाबुलाल मरांडी सर लगातार हमारे हौसला बढ़ाते रहे उसके बाद हमें बोकारो जिला कमेटी द्वारा पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया, भले ही हम पढ़ाई छोड़ चुके हैं फिर भी हमारा शौक पढ़ना है चाहे वह न्यूज़ पेपर हो, न्यूज़ हो, नॉवेल हो, जी के बुक हो या किसी भी अच्छे लेखक द्वारा लिखी गई ज्ञानवर्धक किताब हो। मैं हमेशा कहानी की किताबें, समाचार पत्र, पत्रिकाएं, और किसी भी अन्य सामग्री को पढ़ता हूं जो मुझे अपने खाली समय में दिलचस्प लगता है। मेरी किताबों को पढ़ने का यह शौक पहली बार मेरे पिता ने देखा था और उन्होंने मुझे यह कहकर प्रेरित किया कि यह मेरे बेटे को स्वाभाविक रूप से दी जाने वाली एक बहुत अच्छी आदत है, इस आदत को कभी दूर न करें और इसे अभ्यास में रखें। मैं सिर्फ एक छोटा लड़का था और मुझे अपने माता-पिता द्वारा दी गई परीओ की कहानियों और अन्य कहानियों को पढ़ने में बहुत दिलचस्पी थी। सोशल मीडिया के बारे में कहना चाहूंगा आज यह गर्व से कह सकता हूँ कि यह सोशल मीडिया-इन्टरनेट की ताकत ही है कि तमाम अनजाने लोगो से मेरी जान-पहचान हुई और उनके स्नेह ने मुझे दिनों दिन हौसला दिया। अब मेरी स्थिति सभी स्नेही जनों के आशीर्वाद से अच्छी है। में उन लोगों धन्यवाद जिन्होंने मेरा साथ दिया आज मैं फेसबुक के सभी मित्र आज मुझे अपने परिवार के ही लगते हैं। मेरा अनुभव तो यही है इस सोशल मीडिया अंतर्जाल के सन्दर्भ में ……मैं तो सोशल मीडिया पर बने रिश्तों-अपने मित्रों से बहुत लाभान्वित हुआ हूँ, दुखी भी हुआ हूँ, दुःख भी साझा किया है और संघर्ष भी किया है साथ-साथ। सोशल मीडिया आम जन हेतु अभिशाप तो कतई नहीं है मेरी नजर में, यह समाज के हाथों में एक हथियार है जिसके उपयोग की प्रवृत्ति से यह निश्चित किया जा सकता है कि अमुक मामले में यह अभिशाप साबित हुआ और अमुक में वरदान। सोशल मीडिया रूपी यह धारदार हथियार समाज के हाथों में है और इसका गलत प्रयोग करने वाले व्यक्ति,समूह की प्रवृत्ति का दोष सोशल मीडिया के मंच पर ही थोपना उचित नहीं है।सोशल मीडिया पर लोग अपनी बात धड़ल्ले और बेबाकी से लिख रहे हैं। अख़बारों के पत्रकारों-सम्पादकों और चिंतकों से ज्यादा लोकप्रिय चेहरे सोशल मीडिया पर सुर्खियां और टिप्पणियां बटोर रहे हैं। आज कल तक अनजान रहे चेहरों की लेखन के पीछे बड़े-बड़े चिंतक, लेखक, पत्रकार दौड़ लगा रहे है,उस लिखत की भर्त्सना या प्रशंसा कर रहे हैं और यही तो सोशल मीडिया की असली ताकत है।

राम भक्तों के लिए

रामगढ की श्वेता, भजन गायन में कर रही है झारखण्ड का नाम रोशन

0

रामगढ – ज़िन्दगी गुलज़ार है, कब अपने सपनो के पंख लगाकर उड़ चली पता ही नहीं चला !!हम बात कर रहे हैं , रामगढ़ कैंट (झारखंड) की सुप्रसिद्ध गायिका श्वेता अग्रवाल की, जिनमे प्रसिद्ध भजनो को भक्तो के बीच बहुत ऊर्जा से रखने की अद्भुत प्रतिभा है, जिन्होंने अपनी गायकी से सिर्फ अपने राज्य की ही नहीं बल्कि पुरे भारत देश के लोगो के दिलो पे राज किया है। आइये हम उनकी जीवनी को कुछ शब्दों के माध्यम से रूबरू कराते हैं। श्वेता अग्रवाल का जन्म १९ जुलाई को रामगढ जिले में हुआ। उन्हें शुरू से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की बहुत रूचि थीं, जो बढ़ती उम्र के साथ उनका जूनून बन गया। वो बताती हैं की जब वह चौथी कक्षा में थीं तभी उनके स्कूल के एक शिक्षक ने उनकी गायकी को खूब सराहा, और उन्हें इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया। फिर उन्होंने संगीत को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया। अपने इस लक्ष्य को पाने की शुरुआत उन्होंने शास्त्रीय संगीत के प्रशिक्षण से की। वो दो साल कोलकाता से भी फ़िल्मी संगीत की शिक्षा ली, और रियलिटी शोज़ में भी अपने गायन को दर्शाया। इसमें उनके परिवार का भी पूर्ण सहयोग रहा। वो बताती हैं की आज उनकी इस ऊंचाई का मूल कारण सभी का प्यार और आशीर्वाद है। आज वो भजन-कीर्तन के क्षेत्र में भी अपना नाम बनाने में सफल हुई हैं।  उनके कई भजन यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से सुनने को मिल जायेंगे जिनमे “तेरा बड़ा उपकार”, “अपना ले मेरे श्याम” भजन शामिल हैं।  अपने भजनो की भी रचना वो खुद ही करती आई हैं ,और उनका कहना है की संगीत ही उनके जीवन का आधार है।  जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। श्वेता अग्रवाल के शब्दों में : अपने लक्ष्य को पाने के लिए इतनी मेहनत करो की कामयाबी आपके कदम चूम ले !!  श्वेता के भजनो का आनंद आप उनके यूट्यूब चैनल पर ले सकते हैंhttps://www.youtube.com/watch?v=TXgASH-mRxk → अपना ले मेरे श्यामhttps://www.youtube.com/watch?v=MuPgqM3G4pA → तेरा बड़ा उपकारhttps://www.youtube.com/watch?v=CN2285pWMCA  → तेरे बिना ज़िन्दगी से

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium