25.2 C
Ranchi
Sunday, July 5, 2026
Advertisement
Home Blog Page 80

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी आमजन की समस्याएँ, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
जन शिकायत निवारण दिवस में रायडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम तुलमुंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों द्वारा वीर शहीद पोटो हो खेल योजना के तहत खेल मैदान निर्माण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में खेल मैदान नहीं होने के कारण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
रायडीह प्रखंड के ही ग्राम सिलिंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों ने पालामाड़ा नदी पर पुलिया निर्माण कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने से आवागमन तथा बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई होती है।
रायडीह प्रखंड के ग्राम लालमाटी, पंचायत उपरखंटगा के ग्रामीणों ने लालमाटी से सोकराहातु के बीच सड़क निर्माण कराने हेतु आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र दुर्गम होने के कारण बरसात के मौसम में आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है।
गुमला प्रखंड के ग्राम छोटा लोरो बैर टोली निवासी करमा उरांव ने अपने द्वारा लगाए गए पेड़-पौधों को क्षति पहुंचाने के मामले में मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पड़ोसी जमीन पर संचालित ईंट भट्ठा के कार्य के दौरान उनके पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया गया है।
कामडारा प्रखंड के ग्राम विकमा के ग्रामीणों ने एस.पी.जी. प्राथमिक विद्यालय, बिकमा की भूमि पर अवैध कब्जा एवं घेराबंदी रोकने के संबंध में आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की भूमि पर कब्जा किए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विशुनपुर प्रखंड के ग्राम कोयनारटोली निवासी गोपाल बड़ाईक, भूतपूर्व हवलदार (16 बिहार रेजिमेंट) द्वारा पेंशन से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ प्राप्त हो सके।
घाघरा प्रखंड अंतर्गत सोसो मौजा स्थित रोमन काथलिक मिशन चर्च, सोसो के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित रेलवे लाइन सर्वे को लेकर आवेदन दिया गया, जिसमें धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को प्रभावित होने से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने का अनुरोध किया गया।
बसिया प्रखंड के ग्राम रामडीह गरई टोली निवासी बबलू चीक बड़ाइक द्वारा चीक बड़ाइक जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में हो रही कठिनाइयों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाती है।

राम भक्तों के लिए

आंगनबाड़ी सेविकाओं के सशक्तिकरण हेतु ECCE प्रशिक्षण, सदर प्रखंड की सेविकाओं को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला नगर भवन गुमला में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 90 से अधिक सेविकाओं ने लिया भाग, उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित रहीं मुख्य अतिथि, उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन सेविकाएं सम्मानित, सेविकाओं के बीच TLM शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया,

*गुमला उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की “दुनिया भर के सारे बच्चे हमारे ही हैं, हर बच्चे को अपना समझकर उसकी देखभाल करना ही हमारी सच्ची जिम्मेदारी है।*

गुमला जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित करने तथा बच्चों को सुरक्षित बचपन और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों में प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत 5,00 सेविकाओं को प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 12 बैचों में आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक बैच में सेविकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 फरवरी से प्रारंभ होकर 18 मार्च तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज गुमला सदर प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए नगर भवन, गुमला में मुख्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित शामिल हुईं।
कार्यक्रम में सदर प्रखंड की लगभग 90 से अधिक आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। इसके साथ ही विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिले की महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं सीडीपीओ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम का आयोजन जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया, जिसका संचालन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी द्वारा किया गया।

जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन के आलोक में Vikramshila Education Resource Society के माध्यम से यह प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था के मुख्य प्रशिक्षक ऋति मुखर्जी, सहायक प्रशिक्षक बर्णा चक्रवर्ती, पिंटू दास, सुमन गोस्वामी एवं प्रशांत महतो भी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को “नन्हें कदम” पुस्तक सहित आवश्यक शिक्षण सामग्री (TLM) भी उपलब्ध कराई गई।

*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा* कि छोटे बच्चे मिट्टी की तरह होते हैं, उन्हें बचपन में जो सिखाया जाता है वही उनके व्यक्तित्व का आधार बनता है। इसलिए आंगनबाड़ी सेविकाओं की भूमिका बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक और भावनात्मक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सेविकाओं को बच्चों को स्वच्छता की आदतें सिखाने, प्रार्थना एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा डेढ़ वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को शारीरिक गतिविधियों में शामिल कराने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
उपायुक्त ने सेविकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि _“दुनिया भर के सारे बच्चे हमारे ही हैं। हर बच्चे को अपना समझकर उसकी देखभाल करना ही सच्ची जिम्मेदारी है।_” उन्होंने कहा कि जब तक हर सेविका केंद्र में आने वाले बच्चों को अपने बच्चे की तरह नहीं समझेगी, तब तक वास्तविक बदलाव संभव नहीं होगा।

इस अवसर पर उपायुक्त ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन आंगनबाड़ी सेविकाओं – आराधना कुजूर (विशुनपुर, कोयनाटोली), अनिमा मिंज (डुमरी, रुद्रपुर) एवं रोस एक्का (रायडीह, भलंडा) को सम्मानित किया। साथ ही सेविकाओं के बीच आवश्यक शिक्षण सामग्री (TLM) का वितरण भी किया गया।
उपायुक्त ने यह भी घोषणा की कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक माह 2 से 3 सेविकाओं को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि सेविकाओं का मनोबल बढ़े और वे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित हों।

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से संबंधित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील पहल है और सभी के सामूहिक प्रयास से ही आंगनबाड़ी केंद्रों में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

ज्ञात हो कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में जिले में बच्चों के पोषण और समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। “आदि फूल सुपोषित अभियान” के तहत SAM एवं MAM श्रेणी के बच्चों की नियमित निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा होम विजिट के माध्यम से उनके स्वास्थ्य में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं “हैबिट चेंज अभियान” के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, साफ-सफाई तथा बच्चों में अच्छे व्यवहारिक आदतों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा उपायुक्त के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का जन्मदिन मनाने की पहल भी की गई है, जिससे बच्चों में आत्मीयता और उत्साह का वातावरण बन रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सेविकाओं में विशेष उत्साह देखा गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि कई आंगनबाड़ी सेविकाएं सुदूरवर्ती क्षेत्रों से 5 से 6 किलोमीटर की दूरी तय कर पैदल प्रशिक्षण में भाग लेने पहुंच रही हैं, जो उनके समर्पण और सीखने की उत्सुकता को दर्शाता है।
जिला प्रशासन द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं की क्षमता संवर्धन के लिए चलाया जा रहा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के नन्हे बच्चों को बेहतर देखभाल, पोषण और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

राम भक्तों के लिए

चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा किया गया निरीक्षण

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आज मंगलवार को चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गई। उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया तथा विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, SDO सदर राजीव नीरज , उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा ,विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

जिले की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले के 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं 02 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत सभी 12 विद्यालयों से प्रत्येक विद्यालय की 50 छात्राओं को शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी स्थलों का भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने ( Birsa Zoological Park, ओरमांझी, JSCA International Stadium Complex, Ranchi Science Centre, Indira Gandhi Planetarium तथा Jharkhand Legislative Assembly ) का दौरा किया। इस दौरान उन्हें वन्यजीव, विज्ञान, अंतरिक्ष तथा राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं।

बालिका शिक्षा प्रभाग के प्रभारी शुभकामना प्रसाद ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलती है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास और जिज्ञासा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भ्रमण के लिए छात्राओं के सुरक्षित आवागमन एवं मार्गदर्शन हेतु विशेष बसों तथा महिला शिक्षिकाओं की व्यवस्था भी की गई थी।

राम भक्तों के लिए

बच्चा चोरी की अफवाहों से सावधान रहने की अपील, जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा माईकिंग कर लोगों को किया जा रहा जागरूक

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में विगत दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की गुमशुदगी, चोरी अथवा अपहरण से संबंधित विभिन्न प्रकार की खबरें एवं सूचनाएं तेजी से प्रसारित की जा रही हैं, जिससे आमजन के बीच भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। प्रशासनिक जांच में ऐसी अधिकांश सूचनाएं भ्रामक एवं अफवाह साबित हुई हैं।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित इस प्रकार की सूचनाओं पर बिना सत्यता की जांच किए विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है। साथ ही, ऐसी अफवाहों के आधार पर किसी व्यक्ति के साथ मारपीट, प्रताड़ना अथवा किसी भी प्रकार की भीड़ हिंसा करना भी कानूनन अपराध है।
आम नागरिकों से अपील है कि यदि इस प्रकार की कोई भी सूचना या संदिग्ध मामला प्रकाश में आता है, तो इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय थाना को दें अथवा आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल करें। इसके अतिरिक्त जिला नियंत्रण कक्ष, गुमला के दूरभाष संख्या 9798148089 पर भी सूचना दी जा सकती है।
उक्त आलोक में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के तहत जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गुमला द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर माईकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि अफवाहों पर रोक लगाई जा सके तथा जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा जा सके।

राम भक्तों के लिए

ग्रामीणों को विकास और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता : सुनीता देवी

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया____गोमिया प्रखंड के ललपनिया पंचायत अंतर्गत अय्यर गांव के करमाली टोला में जिला परिषद मद से डीप बोरिंग निर्माण कार्य का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलान्यास कर कार्य की शुरुआत कराई।
इस मौके पर ज़िप अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि ग्रामीणों को विकास और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय क्षेत्र की जनता से जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। आने वाली गर्मी को देखते हुए इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए डीप बोरिंग का कार्य शुरू कराया गया है, ताकि ग्रामीणों को समय पर शुद्ध पेयजल मिल सके।
उन्होंने बताया कि इस डीप बोरिंग का निर्माण कार्य लगभग दस दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा, जिससे गर्मी शुरू होने से पहले ही लोगों को पानी की सुविधा मिलने लगेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अय्यर गांव में भविष्य में दो और डीप बोरिंग कराने की भी योजना है, ताकि पूरे गांव में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
इस अवसर पर समाजसेवी चितरंजन साव, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती शांति देवी, उप मुखिया मोहम्मद याकूब अंसारी, अनिल हसदा, तमन्ना परवीन, समाजसेवी लीला साव, राजेश करमाली, राम बच्चन करमाली, बिरजू करमाली, लादु करमाली, नंदकिशोर करमाली, पुनीत हेमरोम, सुरेश हेमरोम, चारों मांझी, रवि कुमार, बिजली करमाली, कुंदन कुमार साव, सोनिका देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्रामीणों ने डीप बोरिंग कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे गर्मी के दिनों में होने वाली पानी की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

 

राम भक्तों के लिए

प्रेस विज्ञप्ति

0

देवघर : पञ्चांग समिति द्वारा शिवगंगा तट स्थित सार्वजनिक भारती पुस्तकालय में मंगलवार को ‘श्री वैद्यनाथ पञ्चांग’ के 14 वर्ष के पूर्ण होने पर एक आभार सभा का आयोजन किया गया। आभार सभा में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष प्रो. डॉ. सुरेश भारद्वाज, पूर्व महामंत्री दुर्लभ मिश्रा, वर्तमान महामंत्री निर्मल झा  ‘मंटू’ मंत्री अरूणा नंद झा, वरीय उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर खवाड़े, उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, पर्यावरणविद रजत मुखर्जी, शिक्षक रूपेश मिश्रा, बिहारी मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सुशील भारती, अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा के पन्नालाल मिश्र सहित कई प्रबुद्ध नागरिक ने अपने-अपने सुझाव व विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महामंत्री दुर्लभ मिश्रा ने जबकि संचालन टुन्नू खवाड़े ने किया। कार्यक्रम में श्री वैद्यनाथ पञ्चांग समिति के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार सुशील भारती व अध्यक्ष राजेश झा द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत चादर ओढ़ा व रूद्राक्ष माला पहना व पञ्चांग भेट कर किया गया। अपने संबोधन में संरक्षक सुशील भारती ने कहा कि यह कार्यक्रम संक्षिप्त है लेकिन महत्वपूर्ण है। यह फिसलन काल है इसके बावजूद देवघर के प्रमोद श्रृंगारी व उनकी टीम के हौसले को सलाम करता हूं जिन्होंने इस उत्तरदायित्व को समझ कार्य का बीड़ा उठाया। पंडा धर्मरक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने इस क्षण को देवघरवासियों के लिये सुखद क्षण बताते हुए कहा कि आज इस पञ्चांग की बहुत ही जरूरत है देवघर वासियों के लिये खासकर जो देवघर से बाहर रहते हैं।

अरुणा नंद झा ने कहा कि सभा के सभी पदाधिकारी ने पंचाग के लिए सहमति दी, गर्व की बात है कि आज सभी पंचागों में इस पंचाग ने अपनी उपयोगिता साबित करा लिया। सर्वत्र पंचाग की तारीफ की जाती है। चन्द्रशेखर खवाड़े ने कहा कि वैद्यनाथ नाम से 14 शिवालय देश में है, ऐसे में कुछ विशेष होना यहां की बातों को मजबूती के साथ, तर्क के साथ रखा तो यह मानना पड़ा कि यही वैद्यनाथ है। बाकी उन्होंने कुछ सुझाव दिए जिसे स्वीकार भी कर लिया गया। रजत मुखर्जी ने कहा कि बंगला में तो बहुत पंचाग है लेकिन हिंदी में नहीं था, इस पंचाग को लाने वाली टीम को साधुवाद। रजत मुखर्जी ने अपनी एक कलाकृति दुर्लभ मिश्रा को सौंपा। पन्नालाल मिश्रा ने कहा कि देवघर आनेवाले तीर्थ यात्रियों को अब तीर्थ पुरोहित आसानी से शुभ मुहूर्त आदि बता देते हैं।

निर्मल मंटू ने कहा कि खुशी की बात है कि मुझे बोलने का मौका मिला, पंचाग की सोच को नमन करता हूँ कि महज 14 वर्षों में हर घर में पहुंच बना लिया। उन्होंने कहा अर्थ के बिना कुछ भी संभव नहीं है, जैसे टीम के संज्ञान में आया, सभा ने सहयोग किया आगे भी करेगी। उन्होंने टीम को पंचाग को और वृहद करने का आह्वान करते हुए कहा कि आप व्यापक रूप पर चिंतन कीजिए सभा आपके साथ हर पल तैयार है।

दुर्लभ मिश्रा ने पंडा धर्मरक्षिणी सभा को धन्यवाद का पात्र बताते हुए कहा कि पंचाग को पाणिनी की देन बताया दिन तिथि राशि नक्षत्र सूर्य चंद्र की गति की विस्तृत जानकारी होती है। उन्होंने कहा पुरोहित कर्म कर रहे हैं तो अनिवार्य रूप से पंचाग की जानकारी होनी चाहिए। राज्य स्तर का एकमात्र पंचाग है राज्य सरकार से भी इसका संपोषण होना चाहिए। सुझाव देते हुए कहा कि सूर्योदय काल की गणना देवघर से हो तो अच्छा रहेगा तो गणना सटीक निकलेगा। वह दिन दूर नहीं कि यह पंचाग पूरे भारत का नंबर वन पंचाग होगा

अंत में शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संपादक प्रमोद श्रृंगारी ने पंचाग को बाबा की कृपा बताते हुए अपनी परेशानियां को रखते हुए कहा कि जो बातें छन के आई मुझे लगा कि हम लोग सही रास्ते जा रहे हैं, चाहते हैं कि इसका वृहद रूप में लाया जाए जिसमें की सभी मंदिरों की साक्ष्य के साथ जानकारी हो। पुरोहित के लिए विभिन्न संस्कारों के लिए मंत्र हो ताकि पुरोहित कर्म करने वालों को लाभ मिल सके। अगर सभा चाहेगी तो बहुत सुधार हो सकता है, सहयोग दें। प्रो.डॉ. सुरेश भारद्वाज ने कहा कि 14 वर्ष हो गए इसके लिए प्रमोद श्रृंगारी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि प्रमोद श्रृंगारी ने संपर्क कर सहयोग मांगा जिसका इंतजार हम वर्षों से कर रहे थे, सुझाव देते हुए कहा कि अगला संस्करण निकले तो पंडा धर्मरक्षिणी सभा के इतिहास से वर्तमान तक समेटे हुए हो। साथ ही शिवनाथ बलियासे को नमन करते हुए कहा कि इस पंचाग से उनके नाम को जोड़ा जाए ताकि लोगों के दिलों में उनकी स्मृति ताजा रहे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल पर पंचाग की जरूरत ज्यादा है इसलिए जरूरी समझ कर सभा ने आत्मसात किया। लेकिन पॉकेट एडिशन का वकालत करते हुए कहा साइज यही हो तो आसान हो जाता है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष राजेश झा ने किया।

राम भक्तों के लिए

स्टार बॉन्डिंग इनिशिएटिव के तहत जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आज सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया, डीसी ऑफिस शाखा द्वारा स्टार बॉन्डिंग इनिशिएटिव के अंतर्गत राज्यकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चन्दाली में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य के प्रति प्रेरित करते हुए बताया गया कि इस प्रकार की पहल से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलता है तथा उनकी बुनियादी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं बैंक प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस पहल से विद्यालय के बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा विद्यार्थियों ने इस सहयोग के लिए बैंक ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया डीसी ऑफिस शाखा के प्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

सुदूरवर्ती पाट गांवों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं, गांव में ही हुआ इलाज

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

जिला प्रशासन की पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा सुदूरवर्ती पाट क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में निर्धारित कैलेंडर के अनुसार एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा पाट क्षेत्रों में पहुंचकर गांवों में ही स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस पहल का उद्देश्य उन दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है, जहां से निकटतम स्वास्थ्य केंद्र की दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को उपचार में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सीधे गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए आवश्यक परामर्श, उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आज आयोजित शिविरों के दौरान बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। साथ ही सामान्य बीमारियों का प्राथमिक उपचार करते हुए जरूरतमंद मरीजों को दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को बिशुनपुर प्रखंड के जालिम, सखवाटोली एवं खैरीपाट, चैनपुर प्रखंड के काकरपाट, डोकापाट, ब्रह्मपुर जोबलपाट एवं बघलातपाट, घाघरा प्रखंड के कोडले, घाघरापाट एवं घोरापाथल तथा डुमरी प्रखंड के बांधकोना में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।

इसी क्रम में 10 मार्च को बिशुनपुर प्रखंड के पेरहापाट एवं जिलिंगसीरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

ग्रामीणों द्वारा गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने पर संतोष व्यक्त किया गया। जिला प्रशासन द्वारा पाट क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, समयबद्ध एवं मानवीय बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

राम भक्तों के लिए

सिसई प्रखंड में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 12 यूनिट रक्त संग्रहित

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

10 मार्च को समाहरणालय परिसर में आयोजित होगा विशेष रक्तदान शिविर

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के अंतर्गत सोमवार को सिसई प्रखंड में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 22 लोगों द्वारा पंजीकरण कराया गया, जिनमें से 12 लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया।
संग्रहित रक्त समूह के अनुसार O+ के 04, A+ के 05, B+ के 02 तथा O- के 01 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह रक्त विशेष रूप से जरूरतमंद मरीजों, खासकर सिकल सेल एवं थैलेसीमिया से पीड़ित रोगियों के उपचार में उपयोगी होगा।
जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य जिले में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर के दौरान सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह की प्रक्रिया संपन्न की गई।
इसी क्रम में उपायुक्त गुमला के निर्देशन में दिनांक 10.03.2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से समाहरणालय परिसर, गुमला में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में उपायुक्त महोदया द्वारा स्वयं भी रक्तदान किया जाएगा। साथ ही इस पुनीत कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का अनुरोध किया गया है, ताकि शिविर में एकत्रित रक्त से अनेक जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सके।
मार्च माह के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्धारित तिथियों पर भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 मार्च को बसिया, 13 मार्च को कामडारा, 16 मार्च को बिशुनपुर, 18 मार्च को भरनो, 20 मार्च को चैनपुर, 23 मार्च को घाघरा, 25 मार्च को रायडीह, 27 मार्च को डुमरी तथा 30 मार्च 2026 को जारी प्रखंड में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के नागरिकों, विशेषकर युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं से भी अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस मानवीय अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium