24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसंसद में गुमला जिला में नई रेलवे लाइन बनाने की आवाज गूंजीं

संसद में गुमला जिला में नई रेलवे लाइन बनाने की आवाज गूंजीं

गुमला सांसद ने कहा कि लोहरदगा से गुमला होते हुए कोरबा तक नई रेलवे लाइन बनाने का सर्वे भी हो चुका है। इसी वित्तीय वर्ष में वित्त मंत्री एवं रेल मंत्री इसका कार्य प्रारंभ करवाये

लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत आज संसद में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुमला जिला में नई रेलवे लाइन बनाने की मांग वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से किये। श्री भगत ने संसद में कहा कि गुमला जिला में आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बावजूद रेलवे लाइन नहीं बना है जबकि गुमला जिला में धार्मिक रूप से अलग-अलग धर्मो का यहां बहुत मान्यता है।

यहां भगवान हनुमान का जन्मस्थली आंजन धाम है। सरना आदिवासियों का धार्मिक स्थल सिरा- सीता नाला है ।भगवान शिव का प्रख्यात मंदिर टांगीनाथ है साथ ही साथ पूरे पूर्वोत्तर भारत के परमवीर चक्र विजेता लाइंस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म स्थल है। लोहरदगा में रेलवे लाइन है जो गुमला से 75 किलोमीटर दूर है लोहरदगा से गुमला होते हुए कोरबा तक नई रेलवे लाइन बनाने का सर्वे भी हो चुका है गुमला में रेलवे लाइन नहीं होने के कारण इस क्षेत्र की जनता को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सांसद श्री भगत ने सभापति के माध्यम से संसद जो देश का सर्वोच्च पंचायत है वित्त मंत्री एवं रेलवे मंत्री से इसी वित्तीय वर्ष में लोहरदगा गुमला से होते हुए कोरबा तक नई रेलवे लाइन का कार्य प्रारंभ करने की मांग किए।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading