32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजन वितरण प्रणाली की सुदृढ़ता हेतु बसिया में एकदिवसीय कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

जन वितरण प्रणाली की सुदृढ़ता हेतु बसिया में एकदिवसीय कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज अनुमंडल सभागार, बसिया में जनवितरण प्रणाली के सफल कार्यान्वयन, पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता में वृद्धि के उद्देश्य से अनुमंडलवार एकदिवसीय कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी कामडारा, बसिया एवं पालकोट, अंचल अधिकारी कामडारा, कार्यपालक दण्डाधिकारी बसिया, जिला आपूर्ति कार्यालय के कर्मी तथा जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित रहे।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुमला के द्वारा जन वितरण प्रणाली से संबंधित नीतियों, वितरण प्रक्रिया, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उपाय, लाभुकों के अधिकार एवं शिकायत निवारण तंत्र के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र लाभुक को समय पर एवं सही मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध हो।

कार्यशाला के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं विक्रेताओं को तकनीकी जानकारी, पोस मशीन संचालन, रिकॉर्ड संधारण एवं नियमित निगरानी के महत्व पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जन वितरण प्रणाली के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना था।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading