26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeCrime03 गुड़िया ब्राउन शुगर, 30 ग्राम, अनुमानित मूल्य साठ हजार, एक इको...

03 गुड़िया ब्राउन शुगर, 30 ग्राम, अनुमानित मूल्य साठ हजार, एक इको मारुति कर के साथ तीन नशीले पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

गुमला पुलिस को मिली एक और सफलता

गुमला : – गुमला जिला अन्तर्गत स्थित पुसो थाना प्रभारी ने बताया की 03 नवंबर 2025 को संध्या 06.30 बजे पुलिस अधीक्षक ( गुमला जिला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ) महोदय को एक गुप्त सूचना मिली की गढ़वा के तरफ से तीन लडके एक इको मारुति नंबर JHOl EY 4718 में सवार होकर प्रतिबंध नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर पुसो थाना की ओर जा रहें हैं, उनके द्वारा प्राप्त आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों युवकों को समय पर गिरफ्तार कर लिया गया, उक्त गुप्त सूचना और वरीय पदाधिकारी निर्देशानुसार एक छापामारी कल का गठन किया गया जिसमें पुअनि सोनल आशीष कुजूर,सअनि राखो हरि महतो, सअनि अभय कुमार, हवलदार जुनल तेरेस मिंज, आरक्षी अनुप टोप्पो, आरक्षी अरविंद भगत, और चालक सुमन कुजूर, और पुसो थाना गेट के समक्ष बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग शुरू किया गया, इसी क्रम में उक्त गुप्त सूचना का सत्यापन उस समय हो गया जब उक्त वाहन चेकिंग के दौरान इको मारुति कार नम्बर JHOI EY 4718 को पकडा गया और उसमें सवार तीनों युवकों से पूछताछ के क्रम में उन्होंने क्रमशः अपने अपने नाम पता बताया, बसिया थाना स्थित कुम्हारी ग्राम निवासी 24 वर्षीय अभिषेक लकड़ा, पिता सिल्वेस्टर लकड़ा, बसिया थाना स्थित रामजडी ग्राम निवासी 27 वर्षीय अजय कंसारी, पिता मनु कंसारी, तथा उसी क्षेत्र का 36 वर्षीय रंजीत कंसारी, पिता बलराम कंसारी,उक्त सभी तीनों युवकों की तलाशी के क्रम में 03 पुडिया ब्राउन शुगर जिसका वजन 30 ग्राम जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग ₹60,000 ( साठ हजार रूपये ) और इको मारुति कर नंबर JH0I EY 4718 बाद में उन्होंने विधिवत गिरफ्तार पुसो थाना लाया गया और आवश्यक पूछताछ के बाद पुसो थाना काण्ड संख्या – 28/ 2025 दिनांक चार नवंबर 2025 – 17( a ) 21( b) 22 ( b ) 29 NDP’S
एक्ट दर्ज करते हुए, उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में लेते हुए गुमला जेल भेज दिया गया हैं l

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading