25.2 C
Ranchi
Friday, March 13, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा,...

जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

गुमला : गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार चांदली में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गुमला अंतर्गत जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता द्वारा जिले में संचालित पेयजल आपूर्ति योजनाओं, हर घर नल से जल उपलब्ध कराने की दिशा में की जा रही प्रगति, RMS Mapping, जलापूर्ति योजनाओं के हस्तांतरण तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चल रहे निर्माण एवं क्रियान्वयन कार्यों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई।

उपायुक्त ने प्रखंडवार समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि नल-जल से कम अच्छादान वाले प्रखंडों में कार्य की गति में सुधार लाया जाए तथा जिन जलापूर्ति योजनाओं को प्रारंभ हुए पाँच वर्ष से अधिक समय हो चुका है या जिनमें तकनीकी खराबी है, उनके मरम्मत कार्यों को 15वें वित्त मद का उपयोग करते हुए शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि PVTG क्षेत्रों में निर्माणाधीन सभी जलापूर्ति योजनाओं को अविलंब पूरा किया जाए, ताकि उन क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का लाभ निर्बाध मिल सके।

घाघरा एवं डुमरी प्रखंडों में बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मति के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश भी दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की सफलता गाँव-गाँव तक स्वच्छ जल एवं स्वच्छता सुविधाओं के प्रभावी विस्तार पर निर्भर करती है, इसलिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गुमला के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं सभी कनीय अभियंता उपस्थित रहें l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading