32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़ी एक खराब ऑटो टेंपो...

अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़ी एक खराब ऑटो टेंपो के पीछे मारी जोरदार टक्कर

सड़क दुर्घटना में एक की हुई घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

गुमला : – गुमला जिले अन्तर्गत स्थित बसिया प्रखण्ड महाराजगंज ग्राम के समक्ष सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक रवि खड़िया की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत,और एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया , बताया जाता हैं की उक्त घटना बसिया प्रखंड के महाराजगंज ग्राम

के समक्ष हुई, जहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक चालक रवि खड़िया ने सड़क किनारे खड़े एक ऑटो टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, उक्त हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान पालकोट प्रखंड के मुरुमकेला बघिमा निवासी रवि खड़िया के रूप में हुई है, उक्त सड़क दुर्घटना की जानकारी जैसे ही बसिया थाना पुलिस को मिली बसिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया और उक्त शव के पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया, बसिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रवि गोवा में मजदूरी करता था

मृतक रवि खड़िया के भाई कुलदीप खड़िया ने बताया कि रवि गोवा में मजदूरी करता था और करीब दो महीने पहले गांव आया था। वह अपने एक दोस्त को सिसई छोड़ने जा रहा था। दोनों युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।

महाराजगंज बसिया प्रखंड के समीप सड़क किनारे खड़े एक खराब ऑटो को उनकी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि खड़िया को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसिया में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद बसिया पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर बसिया थाने ले आई।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading