32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त के निर्देश पर पाट क्षेत्रों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं, 13 सुदूरवर्ती...

उपायुक्त के निर्देश पर पाट क्षेत्रों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं, 13 सुदूरवर्ती पाट क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजित

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में गुमला जिले के सुदूरवर्ती एवं दुर्गम पाट क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशुनपुर, घाघरा, डुमरी, जारी एवं चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सभी पाट क्षेत्रों में संबंधित कर्मियों सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्लू एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को माह में कम से कम एक बार पाट क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पाट क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को सामान्य ओपीडी एवं दवा वितरण, एएनसी सेवाएं, नियमित टीकाकरण, बीपी एवं शुगर की जांच, सिकल सेल स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन जांच, टीबी स्क्रीनिंग, मलेरिया जांच, कुष्ठ रोगियों की खोज, स्कूल स्वास्थ्य जांच, आवश्यक काउंसलिंग, कैंसर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम तथा आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इसी क्रम में दिनांक 12 जनवरी 2026 एवं 13 जनवरी 2026 को गुमला जिले के पाट प्रखंड क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से दूरस्थ पाट क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इन दो दिनों में कुल 13 पाट क्षेत्रों में सफलतापूर्वक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।
विशेष स्वास्थ्य शिविरों के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एएनसी जांच, टीकाकरण, स्वास्थ्य परामर्श, टीबी एवं मलेरिया जांच, हीमोग्लोबिन जांच, सिकल सेल स्क्रीनिंग तथा आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण जैसे कार्य किए गए।
बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत जालिम पाट में एएनएम दीप्ति कुजूर, सख्वाटोली पाट में सलोमी सुषमा तिर्की, खारी पाट में आरती तरा लकड़ा तथा 13 जनवरी को पेरहापाट में सलोमी सुषमा तिर्की द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। चैनपुर प्रखंड में काकर पाट में सुशीला तिर्की, डोकपाट में शोभा कांति मिंज, बघला पाट में नेहा सृष्टि लकड़ा एवं ब्रह्मपुर जोबलापाट में नीलकुसुम लकड़ा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का संचालन किया गया।
घाघरा प्रखंड अंतर्गत घाघरापाट में अनिमा मिंज, कोडले पाट में देवव्रत, घोरापठाल पाट में अनिमा टोप्पो तथा 13 जनवरी को जिलिंगसिरा पाट में ब्यूटी नीलकुसुम तिर्की द्वारा नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं डुमरी प्रखंड के बंधकोना पाट क्षेत्र में आभा तिर्की द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने पाट क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी पाट क्षेत्र में निर्धारित तिथि पर एएनएम अथवा स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित नहीं होते हैं, तो इसकी सूचना तुरंत उपायुक्त के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9431116003 पर साझा करें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह पहल जिले के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सतत प्रयास है।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading