गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में गुमला जिले के सुदूरवर्ती एवं दुर्गम पाट क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशुनपुर, घाघरा, डुमरी, जारी एवं चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सभी पाट क्षेत्रों में संबंधित आम की सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्लू एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को माह में कम से कम एक बार पाट क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पाट क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को सामान्य ओपीडी एवं दवा वितरण, एएनसी सेवाएं, नियमित टीकाकरण, बीपी एवं शुगर की जांच, सिकल सेल स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन जांच, टीबी स्क्रीनिंग, मलेरिया जांच, कुष्ठ रोगियों की खोज, स्कूल स्वास्थ्य जांच, आवश्यक काउंसलिंग, कैंसर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम तथा आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इसी क्रम में दिनांक 19 जनवरी 2026 को गुमला जिले के पाट प्रखंड क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से दूरस्थ पाट क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान कुल 10 पाट क्षेत्रों में सफलतापूर्वक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।
विशेष स्वास्थ्य शिविरों के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एएनसी जांच, टीकाकरण, स्वास्थ्य परामर्श, टीबी एवं मलेरिया जांच, हीमोग्लोबिन जांच, सिकल सेल स्क्रीनिंग तथा आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण जैसे कार्य किए गए।
बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत हाड़ुप में एएनएम दीप्ति कुजूर, गोरा पहाड़ एवं सखुआपानी में पुनीत सोरेंग, कठुआपानी में सलोमी सुषमा तिर्की द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। चैनपुर प्रखंड में लिगिरपाठ में शोभा कांति मिंज, भड़ियापाट में नेहा अश्मि लकड़ा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का संचालन किया गया।
घाघरा प्रखंड के तिलएंखेर में ब्यूटी नीलकुसुम तिरु,भीलवाड़ी एवं खुखुराडि में अनिमा मिंज,चूल्हामाटी में रोशनी टोप्पो द्वारा नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान कुल 274 नागरिकों का स्वास्थ्य जांच किया गया।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने पाट क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी पाट क्षेत्र में निर्धारित तिथि पर एएनएम अथवा स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित नहीं होते हैं, तो इसकी सूचना तुरंत उपायुक्त के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9431116003 पर साझा करें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह पहल जिले के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सतत प्रयास है।
AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹466.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







