न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज उप विकास आयुक्त, गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उप विकास आयुक्त से प्रत्यक्ष मुलाकात की।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निवारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान भारत कार्ड, सड़क, बिजली, पेयजल, भूमि विवाद सहित अन्य जनहित से जुड़े कई मामलों पर सुनवाई की गई।
कार्यक्रम के दौरान करमु चमार, पिता स्व० कारी चमार, ग्राम अलमोरा (करज), थाना सिसई, जिला गुमला द्वारा बन्दोबस्त हुई भूमि का मालगुजारी रसीद निर्गत कराने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश अंचल कार्यालय को दिया गया।
इसी क्रम में फगनी देवी, पति करतु चमार, ग्राम निपाती (करज), थाना सिसई, जिला गुमला द्वारा अपने पति के नाम बन्दोबस्त भूमि पर मालगुजारी रसीद निर्गत कराने हेतु आवेदन दिया गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वहीं निराली कुमारी, ग्राम एवं पोस्ट सरांगो नवाटोली, थाना घाघरा, जिला गुमला द्वारा राशन कार्ड से नाम छूट जाने के कारण नया राशन कार्ड निर्गत कराने का आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस संबंध में आपूर्ति विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए।
MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







