26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला शिक्षा अधीक्षक ने किया मैट्रिक परीक्षा केंद्र का अनुश्रवण, परीक्षा शांतिपूर्ण...

जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया मैट्रिक परीक्षा केंद्र का अनुश्रवण, परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त सम्पन्न

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने जिला मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय करंजटोली के मैट्रिक परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संचालित पाई गई। कुल 185 परीक्षार्थियों में से 182 उपस्थित एवं 3 अनुपस्थित रहे। केंद्र में सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित पाए गए तथा सभी वीक्षक अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते हुए उपस्थित थे।

निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक ने नगर पंचायत चुनाव हेतु बनाए गए बूथ का भी जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इसके उपरांत वे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली कक्षा 10 की छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने, समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा तनावमुक्त रहकर अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को परीक्षा से संबंधित आवश्यक टिप्स भी प्रदान किए गए।

इसी क्रम में राज्य स्तर से विभागीय सचिव द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रोत्साहन कार्यक्रम में भी छात्राओं ने भाग लिया। सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राएं किसी प्रकार का तनाव न लें, सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें और अपने सामर्थ्य का पूरा उपयोग करें।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा छात्र-हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है एवं जिले में शांतिपूर्वक बोर्ड परीक्षा संचालन के लिए सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है । उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वर्ष जिले का प्रदर्शन बेहतर होगा ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading