32.2 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक...

गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक संपन्न

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार, चन्दाली, गुमला में किया गया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मु०/ प्रशिक्षु), गुमला, पुलिस उपाधीक्षक, गुमला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर / गुमला/बसिया, अंचल निरीक्षक, गुमला/चैनपुर / बसिया, सिसई, परिचारी प्रवर, परिचारी, उपस्कर एवं परिचारी, परिवहन पुलिस केन्द्र, गुमला के साथ सभी थाना प्रभारी तथा शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। अपराध गोष्ठी प्रारंभ करने के पूर्व माननीय उच्च न्यायालय द्वारा माननीय न्यायालय में कांड दैनिकी जमा करने से संबंधित पारित आदेश के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं अनुपालन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक गुमला द्वारा नगरपालिका आम चुनाव, होली, सरहुल/ईद, रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने के लिए सभी पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया, साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त निम्नांकित बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिये गयेः-

हत्या/बलात्कार / अपहरण / पीओसीएसओ / एस सी – एसटी आदि से संबंधित कांडों की समीक्षा।

लूट – गृहभेदन से संबंधित कांडों की समीक्षा।

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री – तस्करी की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्रवाई करना।

लंबित – स्थाई वारंट – कुर्की – इस्तेहार का निष्पादन करना।

सूचना अधिकार अधि० – जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत् प्राप्त लंबित आवेदन पत्रों का ससमय त्वरित निष्पादन करना।

पारपत्र – चरित्र सत्यापन संबंधी पत्रों का ससमय निष्पादन करना।

ईडीएआर तथा डायल 112 से संबंधित कार्रवाई के संबंध में समीक्षा।

( e-Sakshya/Sudarshna/Gandiva App के संबंध में )

. डायन प्रथा – मानव तस्करी – पलायन एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में।

सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना को कम करने के उद्देश्य से बिना हेलमेट के – शराब का सेवन कर – तेजी – लापरवाही से वाहन नहीं चलाने, मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करने तथा नशीली मादक पदार्थों के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में निर्देश दिये गये। जमानत पर जेल से छूटे अपराधकर्मियों के संबंध में चर्चा की गई तथा इन पर लगातार निगरानी रखने हेतु निर्देश दिये गये। विभागीय कार्यवाही की अद्यतन स्थिति के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई एवं ससमय निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। क्षेत्र में नक्सल – अपराधियों के विरूद्ध आसूचना संकलन करने तथा अवैध खनन की रोक थाम हेतु विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्कय निर्देश दिये गये। अपने-अपने क्षेत्र में स्थान एवं समय बदल-बदल कर एंटी क्राईम वाहन चेकिंग चलाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। विगत माह में जिन-जिन थाना प्रभारी – पदाधिकारियों का प्रदर्शन औसत से कम रहा उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी दी गई तथा जिनका प्रदर्शन अच्छा रहा उन्हें प्रोत्साहित किया गया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading