36.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaराजस्व संग्रहण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

राजस्व संग्रहण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परिवहन, खनन, निबंधन, नगर परिषद, विद्युत एवं मत्स्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के आधार पर राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने एवं नए वित्तीय वर्ष में पूर्व से ही स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सभी विभागों की राजस्व संग्रहण प्रणाली की विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु ठोस कार्य योजना (प्लानिंग) बनाकर कार्य किया जाए, ताकि राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

बैठक में ऑनलाइन म्यूटेशन, ऑनलाइन रेंट कलेक्शन, भूमि सीमांकन , परिशोधन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें, राजस्व न्यायालय से संबंधित वाद, उत्तराधिकार/बंटवारा म्यूटेशन मामले, अंचल दिवस, जिला स्तरीय जन शिकायत गूगल शीट, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऑनलाइन म्यूटेशन के सभी मामलों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। अधिक लंबित मामलों वाले अंचलों में संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वेतन स्थगित करने तक का निर्देश दिया गया। साथ ही, बिना उचित कारण के पेंडेंसी नहीं रखने एवं अगली समीक्षा बैठक तक प्रगति नहीं होने पर संबंधित सीआई एवं पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

राजस्व न्यायालयों में लंबित वाद, ऑनलाइन रेंट कलेक्शन एवं प्रमाण पत्र निर्गमन से संबंधित मामलों की पेंडेंसी कम करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

आपदा प्रबंधन के संदर्भ में उपायुक्त ने अधिकारियों को अधिक संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी पात्र मामले में समय पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रभावित नागरिकों को त्वरित सहायता मिल सके। इस संबंध में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) को विशेष रूप से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने अंचल कार्यालयों के सीआई एवं राजस्व कर्मियों के साथ भी बैठक कर कार्यों की समीक्षा की तथा नए नियुक्त कर्मियों को अपने कार्य के प्रति गंभीरता से सीखने एवं दक्षता बढ़ाने की सलाह दी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं सभी मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक रूप से शिकायत लेकर उच्च कार्यालयों तक नहीं आना पड़े। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, डीसीएलआर बसिया शेखर कुमार, एसडीओ सदर राजीव नीरज, एसडीओ चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, डीसीएलआर चैनपुर कंचन सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला स्थापना उप समाहर्ता, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सहित राजस्व से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading