32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों की हुई मौत, एक...

गुमला में दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों की हुई मौत, एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर किया आत्महत्या, जबकि सांप के डंसने से बुजुर्ग की हुई मौत

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिले में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त दोनों शवों को उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इन मामलों की गहनता से छानबीन कर रही है।

पहली घटना भरनो थाना क्षेत्र के दुम्बो भगतटोली गांव में :

सामने आई। यहां 33 वर्षीय सुशील उरांव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह तक सुशील का व्यवहार सामान्य था और वह परिवार के सदस्यों से बातचीत भी कर रहा था।

बाद में आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

कुछ देर बाद सुशील अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी समय तक वह बाहर नहीं निकला और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ा और सुशील उरांव को रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया।

परिजनों ने बताया कि सुशील पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। वह अक्सर एकांत में बैठकर बड़बड़ाता रहता था और कभी-कभी असामान्य व्यवहार भी करता था। हालांकि, बीच-बीच में वह सामान्य भी हो जाता था और घर के मवेशियों को चराने जैसे दैनिक कार्य भी करता था।

इस घटना की सूचना स्थानीय मुखिया जयराम उरांव को दी गई, जिन्होंने तत्काल भरनो थाना पुलिस को सूचित किया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। :

यहां 33 वर्षीय सुशील उरांव ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह तक सुशील का व्यवहार सामान्य था और वह परिवार के सदस्यों से बातचीत भी कर रहा था।

आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

कुछ देर बाद सुशील अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी समय तक वह बाहर नहीं निकला और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ा और सुशील उरांव को रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं, दूसरी घटना में सदर थाना क्षेत्र के कोटॉम पतगच्छा निवासी 60 वर्ष बृद्ध भिखवा उराव की मौत जहरीले सांप काटने की वजह से हो गई जिसके बाद सूचना पर एसआई अरविंद कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त दोनों शवों को उसके परिजनों को सौप दिया गया हैं ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading