30.2 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaचंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त द्वारा निरीक्षण

चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त द्वारा निरीक्षण

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी आवश्यक पहलुओं की गहन जांच की। इस क्रम में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति एवं उनके रख-रखाव का जायजा लिया गया।

उपायुक्त ने संपूर्ण परिसर का भ्रमण करते हुए विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों की सीलिंग, डबल लॉक प्रणाली सहित भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने तथा सभी उपकरणों के नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

मौके पर डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि—कांग्रेस पार्टी से फिरोज आलम एवं रामनिवास प्रसाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा से रणजीत सरदार, राष्ट्रीय जनता दल से रविन्द्र बड़ाइक एवं अरविंद कुमार महतो—सहित निर्वाचन कार्यालय के शेखर कुमार, विकास शर्मा, शशिकांत भारती एवं अन्य कर्मीगण उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading