26.8 C
Ranchi
Monday, July 20, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaझारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा ( जेएफडब्ल्यूसीई )-2024 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त...

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा ( जेएफडब्ल्यूसीई )-2024 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला: जिला अंतर्गत झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (JFWCE)-2024 का आयोजन रविवार को जिले के कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। परीक्षा के सफल संचालन हेतु उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के दिशा निर्देश्य के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको ने जानकारी दी कि जिले में प्रत्येक शिफ्ट के लिए कुल 5,808 परीक्षार्थी नामांकित थे। प्रथम शिफ्ट में 1,277 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 4,531 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय शिफ्ट में भी 1,277 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 4,531 अनुपस्थित रहे। तृतीय शिफ्ट में 1,276 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 4,532 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा केंद्राधीक्षकों एवं दंडाधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन की सतर्क निगरानी एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों तथा सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयास से जिले के सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सफलतापूर्वक, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading