25.6 C
Ranchi
Monday, August 3, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय प्रशासन किला प्रवाही के कारण इस बरसात के मौसम...

जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय प्रशासन किला प्रवाही के कारण इस बरसात के मौसम में कच्ची सड़क पर पैदल चलना हुआ मुश्किल, जर्जर सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बसिया प्रखंड के तुकई तानालोया ग्राम की कच्ची सड़क की स्थिति बाद से बत्तर और काफी जर्जर हो गई है. बारिश के पानी से उत्पन्न कीचड़ में पैदल सड़क चलना हुआ दूबर ,
बसिया प्रखंड अंतर्गत तुकई तानालोया ग्राम की कच्ची सड़क देखकर संबंधित ग्राम के ग्रामीण काफी. आक्रोशित हो चुके हैं, ग्रामीणों ने उक्त दलदल कीचड़ सड़क में धनरोपनी कर विरोध जताते हुई, संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क को ठीक करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना हजारों लोगों का आवागमन इस सड़क से होता है. कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को सूचना दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.
स्थानीय संबंधित ग्रामीणों नै बताया कि पिछली बार चुनाव के समय लोगों ने वोट बहिष्कार का ऐलान किया था लेकिन नेताओं के आश्वासन में आ गए. और उनका आश्वासन – आश्वासन ही रह गया और अब तक सड़क नहीं बनी है. फलस्वरूप स्कूली बच्चों और गंभीर रोगियों को काफी कठिनाई और परेशानी हो रही है, बारिश के मौसम में हल्की-फुल्की भी बारिश होने पर बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. ग्रामीणों ने यह भी बताया की उक्त संबंधित गांव और आसपास के लोगों को अगर एकाएक तबीयत ज्यादा खराब होती है तो गांव तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पा रही है. उक्त सड़क से संबंधित लगभग 10 गांव के हजारों ग्रामीण परेशान और चिंतित हैं. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द उक्त सड़क को ठीक करने की गुहार लगाई है और उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है की समय पर सड़क निर्माण नहीं किया गया तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading