25.6 C
Ranchi
Monday, August 3, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaघाघरा आभूषण दुकान के संचालक से लूटकांड मामले में बिहार के कैमूर...

घाघरा आभूषण दुकान के संचालक से लूटकांड मामले में बिहार के कैमूर पुलिस ने तीन अपराधियों को समय पर दबोचने में सफलता हासिल की हैं और गुमला पुलिस के संपर्क में है

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड मुख्यालय में हुई, एक करोड रुपए के आभूषण लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है, पुलिस ने बिहार के कैमूर से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से , फर्जी नंबर प्लेट के हाई स्पीड बाइक सहित कई अन्य सामान बरामद हुए हैं. बताया जाता है की उक्त सभी अपराधी बिहार कैमूर के एक किराये के मकान में रह रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त तीनों अपराधियों को समय पर दबोचने में सफलता हासिल की हैं, घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित उक्त आभूषण दुकान लूट कांड की घटना

27 अप्रैल 2026 को हुई थी,
यहां बताते चले की 27 अप्रैल 2026 को अपराधियों ने हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी से हथियार के बल पर करीब 1 करोड रुपए की जेवरात और नकद लूट की घटना को अंजाम दी गई थी . बताया जा रहा है की गिरफ्तार उक्त तीनों अपराधी तमिलनाडु के रहने वाले हैं. हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बिहार कैमूर पुलिस ने गुमला पुलिस से संपर्क किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading