25.1 C
Ranchi
Saturday, October 17, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त दिलेश्वर महतो ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था...

उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गुमला : – गुमला जिला में दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने गुमला शहरी क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पुराना बस डिपो, दुंदरिया; भारतीय नवयुवक संघ, गुमला; श्री बड़ा दुर्गा मंदिर तथा दुर्गाबाड़ी स्थित पूजा पंडालों का जायजा लिया। उन्होंने पंडालों में श्रद्धालुओं के आवागमन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही, संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पूजा के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में पहुंचते हैं। ऐसे में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित रखें। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बनाए रखने और आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया।

उक्त निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त गुमला अनिमेष रंजन , अपर समाहर्ता राजीव नीरज, अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजीव कुमार, नगर परिषद के पदाधिकारी तथा गुमला थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading