22.1 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 160

तेनुघाट उपकारा में जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर, बंदियों के लिए लगा मेडिकल कैंप

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया तेनुघाट स्थित उपकारा में रविवार को जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर के साथ मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय ने बंदियों को कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
उन्होंने बीएनएनएसएस के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि बंदियों के मामलों का निष्पादन न्यायालय द्वारा किस प्रकार किया जाता है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे वह अमीर हो या गरीब। इसलिए सभी लोगों को कानून के दायरे में रहकर ही कार्य करना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि से बचा जा सके। इस अवसर पर उन्होंने बंदियों को आगामी ईद और रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
शिविर के दौरान उन्होंने बताया कि जेल में समय-समय पर पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर) आते हैं, जिनसे बंदी अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। यदि किसी बंदी को किसी प्रकार की कानूनी समस्या है तो पीएलवी उसकी जानकारी लेकर न्यायालय तक पहुंचाते हैं, जिससे समस्या का समाधान संभव हो पाता है।
वहीं अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के चिकित्सा प्रभारी डॉ. शंभू कुमार ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि कई मामलों में जमानत मिलने के बाद भी लोग न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं, जिससे उनके खिलाफ पुनः वारंट जारी हो जाता है और उन्हें फिर से जेल जाना पड़ता है। इसलिए सभी को अपने अधिवक्ता से संपर्क में रहकर अपने मुकदमे की जानकारी लेते रहना चाहिए।
पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार ने कहा कि जब भी पैनल अधिवक्ता और पीएलवी जेल में आते हैं तो बंदियों को उनसे अपने न्यायालय में लंबित मामलों की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए, ताकि उन्हें समय पर उचित कानूनी सहायता मिल सके।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं मंच संचालन कर रहे अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने बताया कि सरकार द्वारा जेल प्रशासन को निर्देश दिया जाता है कि जेल में रह रहे बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उन्हें उचित देखभाल मिले।
अंत में जेलर नीरज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बताया कि उपकारा में प्रतिमाह जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर के साथ मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाता है, ताकि बंदियों को कानूनी जानकारी के साथ-साथक स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ मिल सके।
इस अवसर पर संजय कुमार मंडल, इस्तियाक अंसारी, विजय कुमार, मदन प्रजापति सहित जेल कर्मी मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत नवसाक्षरों की आकलन परीक्षा का आयोजन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में नवसाक्षरों की आकलन परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां के नेतृत्व में जिले के सभी 12 प्रखंडों के 100 संकुलों में आयोजित की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं की व्यापक सहभागिता देखने को मिली, जो साक्षरता के प्रति बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।

इस आयोजन को सफल बनाने में जिले के सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सीआरपी तथा बीआरपी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी स्तरों पर समन्वय और सक्रिय सहयोग के कारण परीक्षा का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने सभी सीआरपी को निर्देश दिया है कि परीक्षा में भाग लेने वाले सभी नवसाक्षरों की उत्तर पुस्तिकाओं का समयबद्ध मूल्यांकन कर विहित प्रपत्र में परिणाम तैयार करें तथा 20 मार्च तक अपने-अपने बीआरसी के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित नव भारत साक्षरता कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य देश के 15 वर्ष से अधिक आयु के अशिक्षित एवं नवसाक्षर वयस्कों को साक्षर बनाना तथा उन्हें जीवनोपयोगी ज्ञान और कौशल से जोड़ना है।
इस आकलन परीक्षा में सफल नवसाक्षरों को एनआईओएस द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें आगे की शिक्षा और जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे। जिले में इस प्रकार के कार्यक्रमों से साक्षरता अभियान को नई गति मिल रही है और समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बन रहा है।

राम भक्तों के लिए

आपसी रंजिश के परिणाम स्वरुप एक छह वर्षीय मासूम बच्चे को कुएं में डालकर हत्या कर दिया गया

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया गुमला जेल

गुमला : – गुमला सदर थाना क्षेत्र के कसीरा गांव में एक 6 वर्षीय बच्चे अनमोल खड़िया का शव कुएं से बरामद कर, उक्त शव को अपने कब्जे में लेते हुए, उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु, गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भजवाया गया और घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों से गहराई से पुछताछ करते हुए, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टिया उक्त घटना आपसी रंजिश का परिणाम प्रतीत होरहा है, पर विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट एंव अनुसंधान के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा l
मृतक बच्चे की मां मंझली खड़ियाइन ने पुलिस के समक्ष अपने बयान में बताया है कि शुक्रवार को गांव का ही,एक व्यक्ति कुलभूषण महली ने उनके बेटे अनमोल को जूस पिलाने का लालच देकर घर से ले गया था, शंका होने पर उसकी मां ने उसका पीछा भी की लेकिन आरोपी ने उन्हें चकमा देकर भागने में सफल रहा, उक्त घटना को अंजाम दे दिया, पुलिस ने अपने जांच के दौरान उक्त बच्चे के घर से महज कुछ दूरी पर ही स्थित एक कुएं से उक्त बच्चे का शव बरामद किया ।

मृतक अनमोल खड़िया के पिता टन टनिया खड़िया ने अपने ही गांव के एक आरोपी कुलभूषण महली के खिलाफ गुमला थाना में हत्या का आरोप लगाते हुए, एक मामला दर्ज कराया है, जिसके आधार पर गुमला पुलिस ने आरोपी कुलभूषण महली को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद उक्त बच्चे के शव को उसके परिजनों को सौप दिया हैं, और पुलिस उक्त मामले की छानबीन में जुट गई है

राम भक्तों के लिए

गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद, कब्रिस्तान घेराबंदी कार्य का किया शिलान्यास

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया : रविवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद गोमिया प्रखंड के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
सबसे पहले मंत्री योगेंद्र प्रसाद गोमिया प्रखंड के पंचायत हजारी के वैध टोला में आयोजित 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए और यज्ञ में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों एवं आयोजकों ने मंत्री जी का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
मौके पर मंत्री ने कहा कि गायत्री महायज्ञ जैसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन हमें समाजसेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने यज्ञ के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
इसके बाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म पूर्वी के दलाल टोला में कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण कार्य का विधिवत शुभ शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें फूल-माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में दंपति पर हमला, कई लोगों पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप

0

न्यूज – नरेश कुमार 

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंपति के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित उमेश यादव ने अपने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुंगो गेंडा गांव निवासी उमेश यादव (पिता महेश्वर यादव) अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। बताया गया है कि वह 5 मार्च 2026 को अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई से अपने पैतृक घर डुंगो गेंडा गांव पहुंचे थे।

आरोप है कि 9 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे उमेश यादव कुएं के पास से घर लौट रहे थे। उसी दौरान उनके पड़ोसी बसंती देवी (पति अजय ठाकुर), संजय ठाकुर और चंदन ठाकुर (दोनों पिता दिनेश्वर ठाकुर) तथा फुलवा देवी (पति दिनेश्वर ठाकुर) वहां पहुंचे और उमेश यादव की पत्नी को रास्ते में पकड़ लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उनके बाल पकड़कर घसीटा और बेरहमी से मारपीट करने लगे।

पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर उमेश यादव अपनी पत्नी को बचाने पहुंचे। इस दौरान संजय ठाकुर और चंदन ठाकुर ने कथित रूप से उमेश यादव का गला दबाकर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों व लकड़ी के डंडों से मारपीट की। किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए उमेश यादव वहां से भागने लगे।

आरोप है कि इसी दौरान संजय ठाकुर ने धारदार हथियार से उमेश यादव के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। इसके बाद उन्हें घसीटते हुए सड़क पर ले जाया गया और चंदन ठाकुर ने लकड़ी के डंडे से उनकी पीठ पर भी हमला किया।

पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी चंदन ठाकुर द्वारा उमेश यादव की पत्नी के साथ मारपीट की जा चुकी है। साथ ही उमेश यादव ने बसंती देवी पर लगभग 10 लाख 50 हजार रुपये लेने और वापस करने से इनकार करने का भी आरोप लगाया है।

इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

राम भक्तों के लिए

नगर भवन, गुमला में एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन, 200 से अधिक किसानों ने किया सहभागिता

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन, JSLPS, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं अन्य सीएसओ संस्थाओं (PRADAN, WOTR, PHIA एवं VIKASH BHARTI) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर भवन, गुमला में एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपने अनुभवों एवं नवाचारों को साझा किया। सम्मेलन में आम बागान, जीराफूल धान की खेती, वर्टिकल मचान, ड्रिप सिंचाई, जैविक खेती तथा एकीकृत खेती (इंटीग्रेटेड फार्मिंग) जैसी उन्नत कृषि तकनीकों पर 12 किसानों द्वारा अपने अनुभव प्रस्तुत किए गए।
सम्मेलन में अल्बर्ट एक्का (जारी), डुमरी, चैनपुर, रायडीह, बिशुनपुर, घाघरा, पालकोट, बसिया सहित अन्य प्रखंडों के किसानों के बीच आपसी सीख और सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने, जीराफूल धान के बीज की गुणवत्ता में सुधार तथा किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए अनुसंधान संस्थानों से तकनीकी सहयोग की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वैज्ञानिक, डीपीएम–JSLPS, रीजनल कॉर्डिनेटर–BRLF सहित देसी धान विशेषज्ञ सौमिक बैनर्जी एवं भैरव सैनी उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न प्रखंडों के किसानों एवं संबंधित विभागों द्वारा कृषि उत्पादों के स्टॉल लगाकर उनका प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही जिले से आए विभिन्न अधिकारियों द्वारा किसानों को कृषि से संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया ।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न प्रखंडों के किसानों एवं संबंधित विभागों द्वारा कृषि उत्पादों के स्टॉल लगाकर उनका प्रदर्शन किया गया l

राम भक्तों के लिए

डीसी प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर कार्रवाई, बच्चों से मध्याह्न भोजन सामग्री ढूलवाने वाले शिक्षक के अन्यत्र प्रतिनियोजन सहित आरोप पत्र गठित

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हरो में बच्चों की शिक्षा की जगह मध्याह्न भोजन की सामग्री ढोने संबंधी समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के आलोक में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में कार्रवाई की है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां द्वारा संबंधित मामले की जांच कराते हुए आवश्यक प्रशासनिक निर्णय लिया गया है तथा मामले में जांच प्रक्रिया पूरी होने तक राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हरो, भरनो के सहायक शिक्षक-सह-प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय जैरा, सिसई में प्रतिनियुक्त किया गया है, ताकि जांच कार्य निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

इसके साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा अरविंद कुमार तिवारी से प्राप्त स्पष्टीकरण को असंतोषजनक मानते हुए उनके विरुद्ध इस मामले में आरोप पत्र तय करते हुए उपायुक्त के आदेशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई को संचालन सह जांच पदाधिकारी नामित किया गया है । साथ ही क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी पालकोट को मामले की लिए प्रस्तुति पदाधिकारी नामित किया गया है । प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई के जांच एवं मंतव्य के उपरांत इस मामले में नियमानुसार अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी ।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था की गरिमा, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में जिले में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार पहल की जा रही है।

राम भक्तों के लिए

जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य, पैनिक बुकिंग न करें -जिला प्रशासन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों एवं वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में कुछ गैस सिलेंडर वितरकों के यहां उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई, किन्तु जांच के दौरान यह पाया गया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है तथा कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं है।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गैस सिलेंडर को लेकर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचें। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है।

राम भक्तों के लिए

भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति के पश्चात दिलेश्वर महतो ने उप विकास आयुक्त, गुमला का पदभार ग्रहण किया

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड, रांची की अधिसूचना संख्या–1/सीo/205/2026 का०–1614 दिनांक 13 मार्च 2026 के आलोक में दिलेश्वर महतो, भा.प्रा.से. ने शनिवार को पूर्वाह्न में उप विकास आयुक्त, गुमला के पद का पदभार ग्रहण किया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति के पश्चात उन्होंने पुनः उप विकास आयुक्त, गुमला के पद पर योगदान देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ किया।

उल्लेखनीय है कि दिलेश्वर महतो को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति प्रदान की गई है, जिसके उपरांत उन्होंने गुमला में उप विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारना तथा जिले के समग्र विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में कार्य करने की बात कही।

राम भक्तों के लिए

नगर परिषद गुमला की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शकुन्तला उरांव एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न, रमेश कुमार चीनी बने उपाध्यक्ष

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला नगर परिषद, गुमला (वर्ग–ख) की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शकुन्तला उरांव एवं सभी 22 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को अनुमण्डल कार्यालय, गुमला स्थित सभागार में संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शकुन्तला उरांव एवं सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के उपरांत नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मतदान संपन्न होने के पश्चात घोषित परिणाम के अनुसार रमेश कुमार चीनी को 10 मत, मनीष कुमार को 09 मत तथा मुशर्रद परवीन को 03 मत प्राप्त हुए।
उक्त के आलोक में रमेश कुमार चीनी को सर्वाधिक मत प्राप्त होने के कारण नगर परिषद, गुमला के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। इसके पश्चात उनका शपथ ग्रहण भी संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर के विकास तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए सभी जनप्रतिनिधि निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

मौके पर अपर समाहर्ता गुमला, डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राजीव नीरज, सभी निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium