न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला
गुमला : – गुमला सदर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीलम ढलान के पास हुए इस दुर्घटना में ऑटो सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो (टेंपो ) पूरी तरह से असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
मेहमानी में जा रहे थे सभी लोग
घायलों ने बताया कि वे कोडरा से एक ऑटो में सवार होकर बडा मेहमानी के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में सीलम ढलान के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 35 वर्षीय सरस्वती देवी, 21 वर्षीय सुष्मिता बड़ाइक, 30 वर्षीय गीतांजलि देवी, 11 वर्षीय भावेश बड़ाइक, ऑटो चालक 19 वर्षीय जीशान और सूंगाकाटा निवासी दशरथ नगेसिया घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद सभी घायलों की हालत देखकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और उन्हें ऑटो (टेंपो ) से सुरक्षित
बाहर निकाला और आनन फानन में इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. पी.सी.के.भगत की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद गुमला सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।



























































