22.5 C
Ranchi
Tuesday, July 7, 2026
Advertisement
Home Blog Page 624

आम आदमी पार्टी, रांची नगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लिया

0

रांची – आम आदमी पार्टी के रांची नगर अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिंह ने आज नगर के स्वच्छता पखवाड़ा में अपनी उपस्थिति से चमक दिखाई। उन्होंने स्वच्छता और हाइजीन के महत्व को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम मे हिसा लिया और नगर के नागरिकों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया।

इस सफाई अभियान का आयोजन रांची शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया था, और सतेंद्र सिंह ने खुद स्वच्छता कार्य में भाग लिया। उन्होंने स्वच्छता अभियान के माध्यम से नगर के सड़कों, पार्कों, और अन्य प्रमुख स्थलों की सफाई की जिससे नगर को एक सुंदर और स्वच्छ दृश्य मिला।

सतेंद्र सिंह ने स्वच्छता अभियान को एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता दी और नगर के नागरिकों से सफाई कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, “स्वच्छता हमारे नगर के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें इसे अपनी जिम्मेदारी मानना चाहिए और अपने नगर को स्वच्छ और हिगिएनिक बनाने में सहयोग करना चाहिए।”

सतेंद्र सिंह ने इस स्वच्छता अभियान के माध्यम से नगर के नागरिकों को स्वच्छता और हाइजीन के महत्व के प्रति जागरूक किया और उन्हें अपने नगर के लिए जिम्मेदारी लेने की प्रेरणा दी।

सतेंद्र सिंह ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न स्थलों पर सफाई कार्य किया और नगर के लोगों के साथ स्वच्छता के महत्व के बारे में चर्चा की। वह नगर के सभी वर्गों के लोगों के साथ मिलकर स्वच्छ और स्वस्थ नगर की दिशा में अग्रसर रहे हैं।

सफाई अभियान के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद, सतेंद्र सिंह ने स्वच्छता कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और उनका सहयोग सराहा। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भी इन कर्मचारियों के साथ काम किया और सफाई कार्य में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा।

सतेंद्र सिंह ने कहा, “स्वच्छता हमारे नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और हम सभी को इसमें अपना सहयोग देना चाहिए। यह हम सभी की जिम्मेदारी है और हमें इसे ठोस तरीके से निभाना चाहिए।”

इसके अलावा, सतेंद्र सिंह ने नगर के नागरिकों से स्वच्छता के महत्व को समझने और अपने नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। वह नगर के हर वर्ग के लोगों के साथ सफाई कार्य में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और नगर के विकास में इस महत्वपूर्ण कदम के साथ मिलकर कठिन प्रयासों का सामर्थ्य दिखाया।

सतेंद्र सिंह ने सफाई अभियान में अपने नेतृत्व के साथ नगर के नागरिकों को स्वच्छता के महत्व को समझा चुके हैं और उन्होंने नगर को स्वच्छता मिशन को साकारात्मक दिशा में बदलने के लिए नेतृत्व किया है। उनका योगदान और समर्पण हमारे नगर के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, और हम सभी उनके प्रयासों की सराहना करते हैं।

News – Jharkhandweekly.com  exclusive

राम भक्तों के लिए

समाहरणालय संवर्ग के सेवानिवृत कर्मियों को दी गई विदाई

0

स्वास्थ्य, निरोगी एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामना के साथ दी गई सेवानिवृत कर्मियों को दी गई विदाई।
========================

उपायुक्त कार्यालय के गोपनीय शाखा के आश्रुलिपिक रंजीत कुमार प्रसाद, कार्यालय अधीक्षक अजय कुमार गुप्ता, डीएसई कार्यालय के लिपिक भारत भूषण राम को सितंबर माह के अंतिम कार्य दिवस पर सेवानिवृत उपरांत विदाई समारोह आयोजित किया गया।
आश्रुलिपिक रंजीत कुमार प्रसाद 21 जून 1988 से सरकारी सेवा में योगदान दिए थे। अजय कुमार गुप्ता 17 अगस्त 1989 को समाहरणालय संवर्ग में लिपिक के पद पर योगदान दिया था। डीएसई कार्यालय के लिपिक भारत भूषण राम 1 नवंबर 1997 को समाहरणालय संवर्ग में लिपिक वर्गीय में योगदान दिया था।
उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा बेदाग एवं लम्बी सरकारी सेवा एवं अनुकरणीय आचरण के लिए सेवा निवृत कर्मियों को धन्यवाद दिया। साथ ही लम्बी दीर्घायु,स्वास्थ्य जीवन की कामना की।
अपर समाहर्ता राकेश रोशन ने कहा स्वास्थ्य दीर्घायु जीवन की शुभकामना करते हुए परिवार एवं समाज के लिए योगदान देते रहने की कामना की।
मौके पर उपायुक्त नैंसी सहाय, अपर समाहर्ता राकेश रोशन, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार, एनडीसी डेविड बलिहार, डीएलएओ, समाज कल्याण पदाधिकारी, निर्वाचन पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, ज़िला शिक्षा अधीक्षक, ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित समाहरणालय के सभी कर्मी मौजूद थे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में तीन दिवसीय 15 वीं राज्यस्तरीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता

0

हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में तीन दिवसीय 15 वीं राज्यस्तरीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज़, झारखंड के 500 धनुर्धरों का हुआ विशाल समागम

आयोजन पर टिकी झारखंड की निगाहें, कौन होगा झारखंड का सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर अर्जुन

हजारीबाग डीसी, एसपी, प्रशिक्षु आईएएस, आयोजन समिति के निदेशक और सचिव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया उद्घटान, डीसी, एसपी और प्रशिक्षु आईएएस ने साधा निशाना

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हज़ारीबाग में हुआ भाजपा जिला सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन

0

हज़ारीबाग स्थित पैराइज रिसोर्ट में 30 सितम्बर को शंखनाद अभियान के तहत भाजपा की जिला स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा, हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने की। इसमें भाजपा, झारखण्ड सोशल मीडिया संयोजक राहुल अवस्थी प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का संचालन आईटी सेल जिला प्रभारी मनीष पांडे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सोशल मीडिया प्रभारी शिवू महतो ने दिया।

इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुए। इस दौरान जनता से सीधा जुड़ने और विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से उन तक पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। सोशल मीडिया की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इस विषय पर भी युवा कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर सांसद जयंत सिन्हा और भाजपा, हज़ारीबाग का व्हाट्सप्प चैनल लांच किया गया। जनता से सीधा संवाद करने, जुड़ने और उन तक विकास कार्यों को पहुंचाने का यह अब एक और सीधा माध्यम बन गया है। लोग अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर सीधा इन चैनलों से जुड़ सकते हैं।

जयंत सिन्हा शंखनाद अभियान के तहत पूर्व में रांची व रामगढ़ में आयोजित की गयीं बैठकों में शामिल हुए थे। वे सदैव सोशल मीडिया को बढ़ावा देते रहते हैं। उनका मानना है कि यह प्लेटफार्म हमें सुदूरवर्ती इलाकों तक बैठे व्यक्ति से सीधा जोड़ता है। हम क्षेत्र में जो जनकल्याणकारी विकास कार्य कर रहे हैं, उन्हें लोगों तक सोशल मीडिया के द्वारा आसानी तक पहुँचाया जा सकता है।

इस कार्यशाला में शंखनाद अभियान हज़ारीबाग जिला प्रभारी रजनीश पांडे, प्रदेश सोशल मीडिया वॉलेंटियर बैठक हज़ारीबाग प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, सोशल मीडिया सह प्रभारी मुकेश सिंह व आईटी सह प्रभारी हितेश रंजन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

इचाक प्रखंड के ढाढा पंचायत अंतर्गत ग्राम बांका के पारा शिक्षक का निधन

0

इचाक प्रखंड के ढाढा पंचायत अंतर्गत ग्राम बांका के पारा शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता सरजू राम जी का लंबी बीमारी से असमय निधन हो गया। *
आज उनके घर जाकर माननीय विधायक Amit Kumar Yadav जी उनके निधन पर पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुण्य आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस दौरान वे मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किए।

विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि सरजू राम जी के असामयिक मौत से व्यथित हूं, वे नेक दिल इंसान थे। वो एक पारा शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही वह झारखंड राज्य के आंदोलनकारी नेताओं में से एक थे। समाज के पिछड़े वर्गों के प्रति वे सदैव संवेदनशील रहे। उनके निधन से इस गांव समाज के लोगों को अपूरणीय क्षति हुई है।

राम भक्तों के लिए

सदर प्रखंड उप मुखिया संघ के संरक्षक सुधा कुमारी एवम अध्यक्ष मनोज कुमार बनाए गए

0

हजारीबाग। सदर प्रखंड स्थित रोला पंचायत सचिवालय में सदर प्रखंड के सभी उप मुखिया संघ की बैठक हुई ,जिसमें सर्वसम्मति से सदर प्रखंड के उप मुखिया संघ के संरक्षक सुधा कुमारी को बनाया गया जो बैहरी पंचायत की उप मुखिया है , एवं अध्यक्ष मनोज कुमार को बनाया गया जो मेरु पंचायत के उप मुखिया हैं ,उपाध्यक्ष बबीता कुमारी जो नगवा पंचायत के उप मुखिया हैं, सचिव बलराम कुमार को बनाया गया जो हरहद पंचायत के उप मुखिया हैं, उपसचिव देवानंद कुमार जो करवेकला के उप मुखिया हैं को बनाया गया, कोषाध्यक्ष अमनारी पंचायत के उप मुखिया को बनाया गया, उपकोषाध्यक्ष प्रेम कुमारी को बनाया गया जो भेलवारा पंचायत के उप मुखिया है एवं प्रेम कुमार को जो बड़ासी पंचायत के उप मुखिया है उन्हे मीडिया प्रभारी बनाया गया , चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ इस चुनाव में सदर प्रखंड के बहुत से उप मुखिया गण शामिल हुए एवं बैठक मे झारखंड प्रदेश समतादल सैनिक के अध्यक्ष राजूराम उपस्थित हुए ।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

भूतनगर में चेहल्लुम मेला सह लाठी खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

खलारी। डकरा भूतनगर में शनिवार को चेहल्लुम मेला सह लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खलारी सीओ एसपी आर्य एवं अतिथि जिप सदस्य शाल्या परवीन ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सीओ व विशिष्ट अतिथि इकबाल हुसैन व मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी सहित अन्य अतिथियों ने लाठी खेलकर प्रतियोगिता की शुरूआत की। इससे पहले अतिथियों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। मालूम हो कि दो दशक से अधिक समय से भूतनगर में चेहल्लुम मेला का आयोजन होता आ रहा है। मेला के संयोजक सह मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी व मेला कमेटी द्वारा इस मेला का आयोजन कराते  है। प्रतियोगिता में आसपास के जिलों व थाना क्षेत्रों से 40 से अधिक टीम भाग लिए। सभी टीम बारी बारी से अपने पारंपरिक हथियार व लाठी खेल का करतब दिखाए। खिलाडियों ने एक से एक प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता रात तक चलती रही। अंत में सभी टीमों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीओ एसपी आर्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में सांस्कृतिक एकता मजबूत होती है और एक दूसरे के साथ मिलने का मौका मिलता है। मेला भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। भूतनगर में इस तरह का आयोजन सराहनीय है। वहीं कार्यक्रम के दौरान कलाकार हाफिज हर्ष ने एक से बढ़कर एक कव्वाली गाकर समा बांधे रखा। कार्यक्रम में अब्दुल्ला अंसारी, इस्माइल अंसारी, साबिर अंसारी, इस्लाम अंसारी, सोनू पांडेय, सुनील सिंह, इमामुद्दीन अंसारी, सलामत अंसारी, असदुल्ला अंसारी, छोटू अंसारी, दिलीप सिंह, तबारक अंसारी, मुस्लिम अंसारी, विकास लोहार, रियाज अंसारी, फिरोज अंसारी, सोनू ठाकुर सहित आसपास के लोग उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

इटकी प्रखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सिन्हा के आकस्मिक निधन

0

खलारी | इटकी प्रखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सिन्हा के आकस्मिक निधन पर खलारी पत्रकार संघ ने शोक व्यक्त किया। सुबोध सिन्हा एक सप्ताह पूर्व एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे।दुर्घटना के बाद से ही वे काेमा थे और वर्तमान में उनका इलाज रिम्स में चल रहा था। शनिवार को रिम्स में ईलाज के दौरान ही उन्होने अंतिम सांस लिया। खलारी पत्रकार संघ ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत का अपूर्णिय क्षति बताया। सुबोध सिन्हा 40 वर्षो से रांची एक्सप्रेस के बाद प्रभात खबर के लिये काम किया। वे लगातार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान अखबार में उठाकर कराते रहे थे। खलारी के पत्रकारों ने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों के लिये एक अभिभावक के रूप हमेशा मार्गदर्शन करते रहते थे। उनके निधन से ग्रामीण क्षेत्र का एक बड़ा स्तंभ ढह गया। शोक व्यक्त करने वालों में मुक्तिनाथ गिरि,धीरेन्द्र प्रसाद,अरूण चौरसिया,सुनिल कुमार,दिनेश पाण्डेय घंटु,मनोज प्रसाद,देवनारायण गंझु,प्रकाश प्रसाद,मुमताज,परवेज आलम,सुधीर सिंह,संजय सिंह शामिल है।

राम भक्तों के लिए

खलारी पुलिस ने आवश्यक कागजात के अभाव में किया तीन ट्रैक्टर जब्त

0

खलारी। खलारी थाना पुलिस ने आवश्यक कागजातों के अभाव में तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है। जब्त दो ट्रैक्टरों पर स्लरी लदा है तथा एक पर बालू लदा है। खलारी थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक फरीद आलम ने बताया कि स्लरी लदे एक महेन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर तथा दूसरे स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर पर नंबर भी नहीं लिखा था। वहीं तीसरा ट्रैक्टा थानाक्षेत्र के राय-बुढ़मू रोड से जब्त किया गया है, जिसपर बालू लदा है। थाना प्रभारी ने बताया कि बिना कागजात वाले ट्रैक्टरों के संबंध में आवश्यक कारवाई हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी तथा बालू लदे ट्रैक्टर के लिए जिला खनन पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।

राम भक्तों के लिए

पूर्व मंत्री एनोस एक्का पर जानलेवा हमला को निंदनीय बताया, अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग की

0

खलारी। झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व कैबिनेट मंत्री एनोस एक्का के बढ़ते प्रभाव से विपक्षी दलों में बौखलाहट पैदा हो गई है। उक्त बातें झारखंड पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है। उन्होंने विज्ञप्ति के माध्यम से पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के कोबांग बेड़ाटोली में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के दौरान पूर्व मंत्री एनोस एक्का पर साजिश के तहत जानलेवा हमला करने का प्रयास किये जाने की

घटना की घोर निंदा की है और वर्तमान सरकार से दोषियों को अभिलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। अन्यथा 24 जिलों में  झारखंड पार्टी के द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किये जाने की चेतावनी दी है। आगे कहा है कि जब इस राज्य में एक मंत्री सुरक्षित नहीं है तो यह सवाल खड़ा होता है कि आम जनता का क्या होगा? वर्तमान सरकार के कार्यकलाप में विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है जिसके कारण अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium