22.8 C
Ranchi
Tuesday, July 7, 2026
Advertisement
Home Blog Page 625

सीआईएसएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान

0

खलारी। सीआईएसएफ एनके एरिया यूनिट  के सभी दल सदस्यों के द्वारा सुभाष नगर डकरा सीआईएसएफ फैमिली क्वार्टर कॉलोनी में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान डिप्टी कमांडेंट मृतुंजय स्वामी डी के नेतृत्व में महिला निरीक्षक स्वाति कुमारी, निरीक्षक विकास कुमार प्रधान, आरक्षक मुकेश मंडलोई, प्रधान आरक्षक शिव प्रकाश और एनके एरिया के सभी बल सदस्यों द्वारा चलाया गया। इस दौरान कॉलोनी में फैले कचरा, पेड़ों की टूटी डालियों, गिरे हुए पत्ते एवं नालियों आदि की सफाई की गई।

राम भक्तों के लिए

सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी अजय सिंह व राजेन्द्र भुइयां को दी गई विदाई

0

खलारी। पुरनाडीह परियोजना के सीसीएल कर्मी बड़ा बाबू अजय सिंह व ब्लास्टिंग फायरर  राजेन्द्र भुइयां के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। इस मौके पर परियोजना के अधिकारी एवं सभी कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को बुके व साल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें उपहार भी दी गयी। मौके पर सभी कर्मचारियों ने अजय सिंह व राजेन्द्र भुइयां के साथ-साथ बिताए पल को साझा किया। सेवानिवृत्त सिंह व भुइयां ने भी अपने अनुभव को बारी-बारी से रखा। पर्सनल मैनेजर दीपक गिरी ने अजय सिंह व राजेन्द्र भुइयां को अच्छा कर्मी बताते हुए उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर  मनोज कुमार चौधरी, अभिमन्यु कुमार, अरुण कुमार, अनिल कुमार, नागेश्वर साव, धनेश्वर गंझू, राजेश्वर गंझू, राजेंद्र भुइयां, अनूप रजक, किरण देवी, हीरामणि उरांव, प्रीति कुमारी, लालमणि कुमारी, पुष्पा देवी आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गायत्री प्रज्ञापीठ खलारी के नए ट्रस्ट का गठन, मुख्य ट्रस्टी रामदेव अग्रवाल एवं सहायक ट्रस्टी सुरेन्द्र प्रसाद को बनाया गया

0

खलारी। गायत्री प्रज्ञापीठ खलारी के प्रांगण में शनिवार को गायत्री परिवार खलारी के सदस्यों की बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी जोन समन्वयक राँची रामनरेश प्रसाद ने की। बैठक की शुरूआत सभी के द्वारा गायत्री मंत्र के उच्चारण से की गई। पूर्व सूचना पर की गई इस बैठक में कार्यवाही प्रारंभ करते हुए ट्रस्टी हरगोविंद राम ने बताया कि पूर्व ट्रस्ट के गठन हुए काफी लम्बा समय बीत गया है नियमतः हर तीसरे वर्ष ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन होना चाहिए। उन्होंने पूर्व ट्रस्ट को विघटित करते हुए नए ट्रस्ट मंडल के पुनर्गठन करने का प्रस्ताव रखा। उनके प्रस्ताव को  सर्वसम्मति से पारित किया गया। नए ट्रस्ट के लिए सुझाये गए एवं प्रस्तावित नामों को समर्थन के साथ सर्वसम्मति से मुख्य अतिथि रामनरेश प्रसाद के द्वारा नए ट्रस्ट के लिए पारित किया गया। नव गठित ट्रस्ट में ट्रस्टी रामदेव अग्रवाल, सुरेन्द्र प्रसाद, भरत रजक, हरगोविंद राम, रामसूरत यादव, राजेन्द्र चौहान, अरूण चौरसिया, प्रकाश प्रसाद एवं किरन देवी को शामिल किया गया है और ट्रस्ट से ही मुख्य ट्रस्टी रामदेव अग्रवाल एवं सहायक ट्रस्टी सुरेन्द्र प्रसाद को बनाया गया। साथ ही आंदोलन प्रबंधन समिति में रामसूरत यादव, प्रकाश प्रसाद, राजेन्द्र प्रजापति, प्रमोद केशरी, सरोजिनी देवी, गीता देवी, संजीता देवी एवं मंजू देवी, कार्यकरणी समिति में भरत रजक, अरुण चौरसिया, दिनेश पांडेय, प्रकाश प्रसाद, अजय सिंह, रामसूरत यादव, हरगोविंद राम, गोविंद साहू, यशवर्धन साहू, महेंद्र प्रसाद सिंह, राजेन्द्र प्रजापति, शम्भू प्रसाद विश्वकर्मा, रेणुका सिंह, मुन्ना देवी एवं सरोजिनी देवी, वित्त एवं विधि समिति में अरुण चौरसिया, यशवर्धन साहू, अजय सिंह एवं गोविंद साहू, संगठन प्रबंधन समिति में भरत रजक,राजेंद्र चौहान, महेंद्र प्रसाद सिंह, रेणुका सिंह, सिन्नी समाड, नीतू विश्वकर्मा एवं साधना सिंह, देवालय प्रबंधन समिति में हरगोविंद राम, दिनेश पाण्डे, अजय सिंह, लक्षण सह एवं किरण देवी को शामिल किया गया है। मौके पर परिव्राजक ललन प्रसाद सिंह, मिथलेश प्रजापति, राजू यादव, दीपक प्रसाद, प्रमोद प्रसाद के अलावे अन्य लोग उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी के नेतृत्व में पोषण माह के तहत पोषण विषय पर जिला स्तरीय रेसिपी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, आंगनबाड़ी सेविका व महिला पर्यवेक्षिकाओं की रही भागीदारी 

0
गिरिडीह : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में पोषण माह 2023 के अंतर्गत पोषण विषय पर जिला स्तरीय रेसिपी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गिरिडीह जिला अंतर्गत कुल-14 बाल विकास परियोजना अंतर्गत प्रत्येक परियोजना से 2-2 आंगनबाड़ी सेविका एवं प्रत्येक परियोजना से 2-2 महिला पर्यवेक्षिकाओं की भागीदारी रही। इसमें सेविकाओं द्वारा आर.टी.ई. से बनी खाद्य सामग्री की प्रदर्शनी टेबल के अनुसार लगायी गयी। साथ ही सभी संबंधित सेविकाओं ने बहुत ही सुंदर रंगोली बनायी, जिसका डीसी, एसडीओ, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सभी संबंधित परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों ने शिरकत की.

प्रतियोगिता में विजेता पुरस्कृत हुए

निरीक्षण के बाद रंगोली प्रतियोगिता में बिरनी परियोजना की श्रीमती पूजा पाण्डेय को प्रथम, डुमरी परियोजना के श्वेता गुप्ता को द्वितीय, गिरिडीह सदर परियोजना की श्रीमती आरती कुमारी को तृतीय एवं सरिया परियोजना की श्रीमती खुशबू देवी को चतुर्थ पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रेसिपी प्रतियोगिता में गिरिडीह शहरी क्षेत्र से श्रीमती नसीमा खातुन को प्रथम, तिसरी परियोजना की श्रीमती कलावती देवी को द्वितीय एवं सरिया परियोजना की श्रीमती मंजू देवी को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, गिरिडीह शहरी सुसाना केरकेट्टा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, गिरिडीह सदर से श्रीमती मुनेश्वरी बाड़ा, अनुज कुमार वर्मा, जिला परियोजना सहायक, पोषण अभियान, गिरिडीह, श्रीमती मेरी टूडु, यूनिसेफ, गिरिडीह समेत कुल 14 परियोजनाओं से उपस्थित महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती किरण प्रसाद, आरती कुमारी, सीता कुमारी, सुशमा कुमारी, अंजली कुमारी, अर्चना कुमारी, मोनिका बोस, निरूपा सिन्हा, पूजा कुमारी, सलोमी हेम्बरोम समेत सैकड़ों सेविका एवं महिला पर्यवेक्षिका के साथ-साथ कार्यालय कर्मीगण उपस्थित हुई।
राम भक्तों के लिए

बाबूलाल ने गोमिया की सभा में हेमंत सरकार की कारस्तानियों पर हमला बोला, कहा-सूबे में भाजपा के कार्यकाल में विकास हुआ, जबकि कांग्रेस-जेएमएम शासन में मची है लूट

0

बाबूलाल ने गोमिया की सभा में मोदी जी को प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया.

मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं, पर हेमंत सरकार अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रही है.

इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण ज़रूर किया, पर कारपोरेट घरानों व पूंजीपतियों पर उपकार किया, मोदी जी ने जन-धन खातों के जरिए ग़रीबों को बैंकों से जोड़ने का काम किया.

बोकारो (गोमिया) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को गोमिया में एक बार फिर हेमंत सरकार की कारस्तानियों पर हमला बोला और लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार गाँव, ग़रीब, किसान और महिला के लिये समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनते ही अपने कार्यकाल का पहला कार्य मां-बहनों के लिए इज्जत घर यानी शौचालयों का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण ज़रूर किया, किंतु बड़े घरानों व पूंजीपतियों के लिए। मोदी जी ने जन-धन खाते खुलवाकर एक-एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। कहा कि कोविड काल में जब कल-कारख़ाने बंद हुए तो मोदी जी ने लोगों के खाते में सीधे पैसे डालने का कार्य किया, जबकि राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र से चलने वाला एक रुपया का पंद्रह पैसे पहुंचता था। उन्होंने कहा कि मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं।

‘इंडी गठबंधन में हो रही है पैसे और परिवारवाद की राजनीति’

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉंच किया। इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपन भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनी है बड़े-बड़े भ्रष्टाचार हुए हैं, जबकि भाजपा की सरकार में विकास कार्य आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में सड़कों का जाल बिछा है, जबकि इंडी गठबंधन पैसे और परिवारवाद के लिए राजनीति कर रही है। कांग्रेस की गोद में बैठकर जेएमएम का आंदोलन किया। 60 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस ने झारखंडियों को ठगने का कार्य किया। 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी और 2000 में अलग राज्य झारखंड का सपना पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अलग राज्य बनाया है इसे संवारने का कार्य भी भाजपा ही करेगी। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के कार्यकाल में विकास कार्य हुआ, जबकि कांग्रेस जेएमएम ने झारखंड को लूटने का कार्य किया है।

‘भाजपा की सरकार बनी तो, छह माह में रिक्त पदों को भरा जायेगा’

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था, वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त हैं। बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं। जबकि दूसरे प्रदेशों में अवैध तरीक़े से बालू की ढुलाई हो रही है। उन्होंने कहा कि कोयला बालू पत्थर ज़मीन की लूट मची है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में क़ानून व्यवस्था इतनी लचर है कि पिछले पांच महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है, जिनमें से 9 व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी, इसके बावजूद उन्हें सुरक्षा नहीं मिली। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रोज़गार नहीं तो, भत्ता और नियुक्ति वर्ष की घोषणाएं करते रहे किंतु नियुक्तियों पर कभी ध्यान नहीं दिया गया. भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में रिक्त पड़े पदों को भरा जायेगा। उन्होंने एक बार फिर 2024 में केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने की लोगों से अपील की.
राम भक्तों के लिए

JMM की बैठक में सुदिव्य सोनू ने कहा-बगैर कार्यकर्ता के कोई भी संगठन सत्ता के शिखर तक नहीं पहुंच सकता

0
गिरिडीह :  झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह प्रखंड समिति पूर्वी भाग की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को दिन के 11 बजे से उत्सव उपवन के प्रांगण में हुई. बैठक में मुख्य रूप से पंचायत कमिटी एवं बूथ कमिटी के गठन, सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू एवं संचालन प्रखंड सचिव दिलीप रजक ने की. बैठक में मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह एवं गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए. बैठक में विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी का स्तंभ होते हैं, बिना कार्यकर्ता के कोई भी संगठन सत्ता के शिखर पर नहीं पहुंच सकता. राज्य में जो सरकार बनी है, वह कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, त्याग-तपस्या एवं बलिदान का ही फलाफल है. उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता पूरी तन-मन-धन से सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचने में लग जाएं. वहीं जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जल्द बूथ समिति और पंचायत समिति गठित कर प्रखंड कार्यालय में जमा करें.

बैठक में ये लोग थे शामिल

बैठक में कालेश्वर सोरेन, भारत यादव, उमाचरण दास, कमल दास, मेहताब मिर्जा, तेजलाल मंडल, बेनीलाल टुडू, संतोष हेंब्रम, मनोज पासी, मेघवाल दास, दिलीप मंडल, नरेश यादव, पंचू मंडल, सुरेंद्र दास, नरेश कॉल, हेमराज गोप, शिवलाल सोरेन, नारायण दास, खूबलाल दास, विकास तिवारी, सतीश राम, मोहम्मद सरफुद्दीन, जीतन सोरेन, राजू , सुरेन मुर्मू , श्यामलाल सोरेन, परमेश्वर मुर्मू, आशिकी सोरेन,सुनील सिंह, सुनील साहू, जगदीश वर्मा, विभूतिभूषण, सुनील दास, खूबलाल दास, प्रवीण विश्वकर्मा, सतीश राम उपस्थित हुए.
राम भक्तों के लिए

67वां नेशनल स्कूल गेम में अनन्या,होली,स्वप्निल,अबु रेयान का चयन

0

शुक्रवार रांची के खेल गाँव मे आयोजित स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) टूर्नामेंट में हज़ारीबाग के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने जीत हासिल की और सभी खिलाड़ी 67वां नेशनल स्कूल गेम में खेलने जा रहे हैं।जिसमे होली साक्षी रोब्बा,अंडर 17 खेलने नवंबर में आंध्रप्रदेश जाएगी,अनन्या गिरी,अंडर 14 खेलने नवंबर में दिल्ली जाएगी।नायक स्वप्निल नायक अंडर 19 खेलने गुजरात जाएंगे वही खेल गाँव मे अबु रेहान को अंडर 19 में मेडल देकर सम्मानित किया गया।वही झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व आईजी दीपक वर्मा ने बताया कि नवंबर के तीसरे सप्ताह में 67वें नेशनल स्कूल गेम्स में खेलने के लिए सभी चार खिलाड़ी अपने-अपने वर्ग में 67वें नेशनल स्कूल गेम्स में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।दीपक वर्मा ने कहा कि यह जीत और अवसर हमारे कोच अभिषेक कुमार सिन्हा की कड़ी मेहनत और प्रयास के कारण मिला, जिन्होंने उन्हें प्रशिक्षित किया।वही वाई जग्गी सेक्रेटरी हज़ारीबाग बैडमिंटन एसोसिएशन,ट्रेज़र प्रो०राखो हरि,एक्सक्यूटिव सदस्य ब्रजेश अग्रवाल,सुदीप्त सफल सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

राम भक्तों के लिए

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में स्वदेशी स्वावलंबी उद्यमिता सप्ताह का आयोजन

0

उद्यमी बन रोजगार मांगने वाले नहीं अपितु देने वाले बने: पूर्व छात्र भैया राहुल राज

खलारी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में स्वदेशी स्वावलंबी उद्यमिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार को विद्यालय वंदना सभा में पूर्व छात्र भैया राहुल राज के द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि प्रतिवर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक स्वदेशी सप्ताह का आयोजन किया जाता है। विशेष रूप से विद्यालयों के बच्चों तथा बच्चों के माध्यम से अभिभावक एवं समाज में स्वदेशी भावना को जागृत करने के लिए प्रचार प्रसार का कार्य होता है। स्वदेशी जागरण मंच की सभी इकाइयां एवं अन्य समूह वैचारिक संगठन इसका आयोजन करते हैं। विद्या भारती देश भर के अपने सभी विद्यालयों में स्वदेशी सप्ताह का आयोजन करती है।

भैया राहुल राज ने अपने अनुभव और कार्यों को साझा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में 40 से अधिक लोगों को मिलाकर ऐसे संगठन को बनाया गया है जिसमें युवाओं को उद्यमिता की ओर रूझान बढ़ाने, उद्यमी बनने, समाज बंधुओ का सहयोग एवं प्रोत्साहन करने, केवल नौकरी ही रोजगार नहीं है, उद्यमी बन रोजगार मांगने वाले नहीं अपितु देने वाले बने, पढ़ाई के साथ कमाई, जैसी भावनाओं को समाज में स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।

इस वर्ष 2023 में स्वदेशी सप्ताह को स्वदेशी स्वावलंबी उद्यमिता सप्ताह के रूप में मनाया जाना निश्चित किया गया है। अतः हम सभी शपथ लें और स्वदेशी स्वावलंबी उद्यमिता सप्ताह को सफल बनाएं। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल मिस्त्री विश्वकर्मा के साथ सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

राम भक्तों के लिए

सीसीएल एनके एरिया में स्वच्छता ही सेवा के तहत निबंध तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

0

खलारी। कोयला मंत्रालय के निर्देशानुसार सीसीएल के सभी क्षेत्रों में 15 सिंतबर से 02 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को उत्तरी कर्णपुरा क्षेत्र के दो सीसीएल एडेड विद्यालयों विद्यासागर प्राथमिक विद्यालय केडीएच एवं सेंट्रल केजी विद्यालय डकरा तथा एक सरकारी विद्यालय राजकीयकृत मध्य विद्यालय डकरा के विद्यार्थियों के बीच  निबंध तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता  महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक  संजय कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य  उद्देश्य छात्र- छात्रओं के बीच स्वच्छता की भावना को जागृत करना है। वहीं इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी उत्साह के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मौके पर महाप्रबंधक संजय कुमार, स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) आलोक जोजोवार, प्रबंधन प्रशिक्षु (कार्मिक) रानी दुबे, तीनों विद्यालय के शिक्षक गण तथा अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थें।

राम भक्तों के लिए

कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन के निधन पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय में शोक सभा का आयोजन

0

भारत के महान कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन के निधन के बाद शुक्रवार को आईसेक्ट विश्वविद्यालय के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस सभागार में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन धारण किया गया और उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बता दें कि डॉ एमएस स्वामीनाथन बीते गुरुवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 98 वर्ष की आयू में दुनिया को अलविदा कह दिया। स्वामीनाथन का जन्म 7 अगस्त, 1925 को हुआ था। उन्हें भारत में हरित क्रांति के जनक के तौर पर जाना जाता है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने इस मौके पर कहा कि डॉ स्वामीनाथन का इस दुनिया से जाना कृषि के क्षेत्र में देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनिष गोविंद ने कहा कि कृषि वैज्ञानिक डॉ स्वामीनाथन ने हरित क्रांति की सफलता के लिए दो केंद्रीय कृषि मंत्रियों सी सुब्रमण्यम और जगजीवन राम के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने केमिकल-बायोलॉजिकल टेक्नोलॉजी के जरिए गेहूं और चावल की प्रोडक्टिविटी बढ़ाई और हरित क्रांति को सफल बनाया। हरित क्रांति के चलते भारत में गेहूं और चावल के उत्पादन में भारी इजाफा देखने को मिला। भारत को एक वक्त पर अनाज के लिए विदेशी मुल्कों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन हरित क्रांति की वजह से भारत एक कृषि उत्पादक देश बन गया। मौके पर कृषि विभाग डीन डॉ अरविंद कुमार, एचओडी प्रभात किरण, डॉ सत्य प्रकाश, प्रिया कुमारी, फरहीन सिद्दीकी समेत विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं व कर्मियों के साथ साथ विद्यार्थी मौजूद थे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium