27.2 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 63

दो युवतियों के साथ बलात्कार करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली ने बताया है कि गुमला थाना कांड सं0-123/26 दिनांक-05.04.2026 धारा-70(1)/115(2)/351(2) बी०एन०एस० के पिड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर विरूद्ध प्रा०अभि० 1. बसत उराँव पे० गदरू उराँव 2. लालदेव उरॉव पे०-बंधन उरॉव दोनों सा०-बरिसा नकटीटोली 3. रोशन उरॉव पे० लिटा उरॉव सा०-जाना डुमरडीह तीनों थाना व जिला-गुमला के द्वारा पिडिता एवं इनकी सहेली दोनों के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने के आरोप में कांड दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ( गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ) महोदय गुमला को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी महोदय के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। तथा छापामरी दल में शामिल पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, पु०अ०नि० बबीता कुमारी, स०अ०नि० सुनिल कुमार एवं थाना के सशस्त्र बल के सहयोग से इस कांड में संलिप्त अभियुक्त 1. बसंत उरॉव पे० गदरू उराँव 2. लालदेव उरॉव पे०-बंधन उरॉव दोनों सा०-बरिसा नकटीटोली 3. रोशन उरॉव पे०-लिटा उरॉव सा०-जाना डुमरडीह तीनों थाना व जिला-गुमला को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम –

  1. बसंत उरॉव पे०-गदरू उरॉव सुमित कुमार सा०-बरिसा नकटीटोली थाना व जिला-गुमला 2. लालदेव उरॉव पे० बंधन उराँव सा० बरिसा नकटीटोली थाना व जिला-गुमला 3.

रोशन उराँव पे० लिटा उरॉव सा०-जाना डुमरडीह थाना व जिला-गुमला

छापामारी दल के सदस्य-

सुरेश प्रसाद यादव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला।

पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, गुमला महेंद्र कुमार करमाली
।. पु०अ०नि० बबीता कुमारी, गुमला थाना

स०अ०नि० सुनिल कुमार गुमला थाना तथा गुमला थाना के सशस्त्र बल के सहयोग से।

बरामदगी –

  1. घटना में उपयोग किया गया 1. मोटरसाईकिल रजि०नं०-JH07N-0604 एवं 2. मोटरसाईकिल रजि०नं०-JH07H-0749 दोनों मोटरसाईकिल को बरामद किया गया।
राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के निर्देश पर गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

पुरानी बुकिंग को प्राथमिकता, वार्ड स्तर पर सूचना देकर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज की अध्यक्षता में आज सभी गैस डीलरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित सभी गैस एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा पूर्व में गैस सिलेंडर की बुकिंग की गई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए।
साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि वर्तमान में गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ एवं लाइन लगने की स्थिति को समाप्त करने हेतु डोर-टू-डोर वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। जिस वार्ड में गैस वितरण किया जाना है, वहां के वार्ड सदस्य को पूर्व में सूचना देना सुनिश्चित किया जाए, ताकि वितरण प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
प्रशासन द्वारा सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराएं एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राम भक्तों के लिए

मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत कार्यशाला, प्रशिक्षण एवं चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित

गुमला: आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP) अंतर्गत मशरूम कल्टीवेशन परियोजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण एवं चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन, गुमला में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मशरूम उत्पादन से जुड़े लाभुकों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें मशरूम उत्पादन की आधुनिक एवं सरल विधियों की जानकारी दी गई। साथ ही मशरूम उत्पादों की प्रदर्शनी हेतु स्टॉल भी लगाए गए, जहां विभिन्न प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर लाभुकों के बीच डमी चेक एवं सोलर ड्रायर का वितरण भी किया गया, जिससे उनके उत्पादन एवं भंडारण क्षमता को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम में महिला लाभुकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मशरूम खेती से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस पहल से वे न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने समूह एवं गांव की अन्य महिलाओं को भी मशरूम उत्पादन के लिए प्रेरित कर रही हैं। ऐप एग्रीगेट कंपनी द्वारा उत्पाद की खरीद सुनिश्चित करने के साथ-साथ तकनीकी प्रशिक्षण में भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे लाभुकों को बाजार की बेहतर सुविधा मिल रही है।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना एवं उनकी आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण, संसाधन एवं विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए लाभुकों को निरंतर प्रयास करना होगा। उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा कि “प्रशासन आपको चलना सिखा सकता है, लेकिन आगे बढ़कर दौड़ना आपको स्वयं ही होगा।”

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार ने बताया कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में इस योजना के अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड डुमरी प्रखंड के कुल 500 पीवीटीजी एवं जनजातीय परिवारों को चरणबद्ध तरीके से मशरूम खेती एवं प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण में मॉडल गांव औरापाट के 45 पीवीटीजी परिवारों के बीच मशरूम किट का वितरण किया गया तथा उन्हें ऑयस्टर मशरूम उत्पादन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान लाभुकों को कम लागत में घर के छोटे स्थानों में भी मशरूम उत्पादन करने की तकनीक सिखाई गई।
उन्होंने आगे बताया कि इस परियोजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, जिसके तहत आज मशरूम उत्पादन से जुड़े लाभुकों को उनके उत्पाद की खरीद के लिए चेक प्रदान किए गए। इससे लाभुकों की आय में वृद्धि के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है।

कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार,डीपीएम जेएसएलपीएस , अवधेश कुमार, एकांश कुमार, रमेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व ( सीएसआर) से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों एवं हिंडाल्को कंपनी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने हिंडाल्को के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि टीबी उन्मूलन अभियान के तहत जरूरतमंदों के बीच टीबी किट का वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पाट क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए तथा इस संबंध में पीएचइडी विभाग को नियमित निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने जिन क्षेत्रों में स्कूल बस की आवश्यकता है, वहां हिंडाल्को द्वारा स्कूल बस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, विशेष रूप से अमतीपानी क्षेत्र पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में बेंच-डेस्क उपलब्ध कराने एवं जर्जर भवनों की मरम्मती कराने हेतु भी निर्देशित किया गया।
उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाने, जरूरतमंद नागरिकों के बीच सिलाई मशीन वितरण तथा दिव्यांगजनों के लिए ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, सिविल सर्जन गुमला, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित हिंडालको कंपनी के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

रांकोमसं कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मो वकील अंसारी का मनोनयन जारंगडीह, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

रांकोमसं कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मो वकील अंसारी का मनोनयन जारंगडीह ंराष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक जारंगडीह स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में संपन्न हुए जिसकी अध्यक्षता जारंगडीह शाखा अध्यक्ष जोगेंद्र सोनार एवं संचालन जारंगडीह शाखा के उपाध्यक्षअशोक कुमार ओझा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से मोहम्मद वकील अंसारी को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया। बैठक में उपस्थित रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह एवं अन्य लोगों ने वकील अंसारी को माला पहनकर स्वागत किया। रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा की मोहम्मद वकील अंसारी के कथारा क्षेत्र का अध्यक्ष बनने से संगठन को इसका लाभ मिलेगा उन्होंने 8 अप्रैल को रीजनल समिति की कथारा ऑफिसर्स क्लब में होने वाली बैठक की तैयारी पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बैठक में इंडियन नेशनल माइंस वर्कर फेडरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री झारखंड सरकार के एन त्रिपाठी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष अभय दुबे, महामंत्री ललन चौबे, सीसीएल रीजनल समिति के सभी पदाधिकारी गण, सभी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष क्षेत्रीय सचिव एवं सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे । बैठक में नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष वकील अंसारी ने कहा की जो जिम्मेवारी हमें दी गई है उसे पूरी तरह निभाएंगे।

राम भक्तों के लिए

जन स्वास्थ्य लेकर प्रशासन सतर्क, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में गुमला के लक्ष्मण नगर फसिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था, बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं भंडारण व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को परिसर में नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने, रसोईघर को साफ-सुथरा रखने तथा खाद्य पदार्थों को ढककर सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान केंद्र में उपलब्ध खाद्य सामग्री की जांच की गई, जिसमें किसी भी प्रकार के एक्सपायरी उत्पाद का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, सभी खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी तिथि की नियमित जांच करने एवं समय-समय पर स्टॉक का सत्यापन करने को कहा गया।

पेयजल की गुणवत्ता को लेकर भी विशेष जोर दिया गया तथा निर्देश दिया गया कि बच्चों को केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल ही उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने तथा साफ बर्तनों में पानी संग्रहित करने की बात कही गई।

इसके अतिरिक्त, वहां वितरित करने वाले पौष्टिक आहार का सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया, ताकि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की पुष्टि की जा सके।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के पोषण स्तर का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए यहां किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के अंत में संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया कि सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।

राम भक्तों के लिए

तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई एक की हुई घटनास्थल पर दर्दनाक मौत,एक गंभीर रूप से घायल

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

करचा मोड के समक्ष हुआ सड़क दुर्घटना, प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दोनों व्यक्ति नशे की स्थिति में थे

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बिशुनपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत , जबकि एक अन्य बाइक सवार व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल। यह घटना गुमला जिला अंतर्गत स्थित बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बनारी से बनालात जाने वाली सड़क पर करचा मोड़ के समक्ष हुई उक्त सड़क हादसा।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ग्लैमर बाइक पर सवार दो व्यक्ति नशे की हालत में तेज रफ्तार से जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत । दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उक्त दोनों को युवकों को बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान चट्टी सेरका निवासी संतोष सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बिशुनपुर थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया, और बाद में पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौप दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

राम भक्तों के लिए

हापामुनी गांव के खेतों में हाथी के पांव के निशान देखते ही ग्रामीणों में है का माहौल उत्पन्न हो गया है

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घागरा प्रखंड के हापामुनी गावं के खेतों में हाथी के पांव के नए चिन्ह देखकर ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है और
अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में जंगली हाथी के पैरों के ताजा निशान मिले। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। ग्रामीण किसान प्रधान उरांव ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 8 बजे रोज़ाना की तरह अपने खेत में सिंचाई करने पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही उनकी नजर करैली और टमाटर की फसलों के बीच पड़े हाथी के बड़े-बड़े पैरों के निशानों पर पड़ी। निशान इतने स्पष्ट और ताज़ा थे कि यह समझने में देर नहीं लगी कि कुछ ही समय पहले यहां से एक विशालकाय हाथी गुजरा है। किसान ने बताया कि पदचिह्नों का पीछा करने पर पता चला कि हाथी हापामुनी सरना टाड़ की ओर से गांव में दाखिल हुआ था। पदचिह्नों की दिशा से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी गांव और खेतों के बीच से गुजरते हुए गमहरिया की ओर निकल गया है।

हालांकि हाथी अभी सुरक्षित दूरी पर बताया जा रहा है, लेकिन रिहायशी इलाके के इतने करीब उसकी मौजूदगी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों ने आपसी स्तर पर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है, विशेषकर शाम के समय खेतों की ओर जाने से बचा जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि क्षेत्र में

राम भक्तों के लिए

गैस आपूर्ति की कीमत अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है, उपभोक्ता पहले से राहत महसूस करने लगे हैं

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से जारी रसोई गैस की किल्लत अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। गैस आपूर्ति की स्थिति पटरी पर लौटने लगी है। जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में समय पर डिलीवरी अथवा गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण अभी भी अफरा-तफरी और रोड जाम का माहौल है। लेकिन प्रशासन और गैस एजेंसियों का दावा है कि जल्द ही व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। अब पहले की तरह घंटों लंबी कतारें और आपाधापी की स्थिति कम हुई है। हालांकि ग्रामीण और कुछ शहरी पथों पर समय पर वाहन नहीं पहुंचने से जाम जैसी नौबत आ रही है। इस पर गैस एजेंसियों का तर्क है कि प्रतिदिन गैस से भरी गाड़ियां पहुंच रही हैं। जिससे स्टॉक की स्थिति सुधर रही है। एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा है कि जैसे ही वितरण व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त होगी। पहले की तरह घर-घर गैस पहुंचाने का काम सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। गैस संकट और वितरण में हो रही अनियमितताओं को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव और उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने एसडीओ राजीव नीरज से औपचारिक मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों ने एसडीओ को अवगत कराया कि गैस एजेंसियों का पूर्ण सहयोग उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों को नहीं मिल रहा है। वितरण प्रणाली में पारदर्शिता की कमी के कारण आम जनता परेशान है। उन्होंने मांग की कि एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए जाएं और पूरी प्रक्रिया की प्रशासन स्तर पर निगरानी की जाए। जनप्रतिनिधियों ने कमर्शियल गैस की कमी का मुद्दा भी उठाया। बताया कि इस किल्लत का सबसे बुरा असर छोटे व्यवसायियों पर पड़ा है। कई गैस आधारित होटल बंद होने की कगार पर हैं। जबकि ठेले-खोमचे चलाने वाले गरीब दुकानदारों का रोजगार पूरी तरह ठप हो चुका है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और आम लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। एसडीओ ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी स्थिति पर पैनी नजर रख रहा है। मां शेरावाली इंडेन गैस एजेंसी ने सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि जिन कंज्यूमर्स की गैस बुकिंग मार्च माह की है। उनका फाइनेंशियल इयर में बदलाव के कारण नई इनवॉइसिंग की गई है। इसके चलते पुरानी डीएसी एक्सपायर हो चुकी है तथा सभी उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर नई डीएसी भेज दी गई है। सभी से अनुरोध है कि गैस का भुगतान नई डीएसी के माध्यम से ही करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि वार्डों में पार्षद की निगरानी में गैस वितरण कराया जा रहा है ताकि कोई परेशानी वितरण प्रकिया में न उठें।

राम भक्तों के लिए

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर, “बूथ जीतो-चुनाव जीतो” का दिया मंत्

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया–असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र शनिवार को सोनारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” बैठक में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए।

बैठक में उनके साथ मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि श्री पंकज मिश्रा एवं जेएमएम प्रत्याशी श्री बलदेव तेली भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखी गई।
इस दौरान मंत्री श्री प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बूथ स्तर पर रणनीति को धारदार करने, मतदाताओं तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा चुनाव में जीत के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। एकजुटता और समन्वय के साथ काम करते हुए ही ऐतिहासिक विजय हासिल की जा सकती है।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का आह्वान किया गया।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium