26 C
Ranchi
Wednesday, July 1, 2026
Advertisement
Home Blog Page 702

पारसनाथ में 27 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगा महापारणा महामहोत्सव, डीसी ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा की

0

गिरिडीह: जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में महापारणा महाप्रतिष्ठा महामहोत्सव पर बैठक आयोजित की गई. महापारणा सम्मेद शिखर भगवान महोत्सव समिति द्वारा मधुबन पीरटांड़ में 27 जनवरी से 3 फरवरी 23 तक महापारणा महाप्रतिष्ठा महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। बैठक में डीसी ने महापारणा महाप्रतिष्ठा महामहोत्सव के आयोजन को लेकर विधि- व्यवस्था संधारण एवं अन्य बिंदुओं की समीक्षा की. डीसी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कार्यक्रम के दौरान आनेवाले श्रद्धालुओं को लेकर विधि-व्यवस्था एवं तमाम जरूरी सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी हिदायत दी गई.

डीसी ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

बैठक के दौरान जैन समाज के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से महामहोत्सव में आवश्यक सहयोग देने का आग्रह किया। डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त आयोजन के संदर्भ सभी आवश्यक सुविधाएं मसलन, पेयजल की आपूर्ति, बिजली व अन्य मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए। साथ ही देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कमी या व्यवधान न हो, इसके लिए  सभी अधिकारी अपनी जगह मुस्तैद रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्ष-व्यवस्था में किसी भी तरह चूक न हो, ध्यान रहे सम्मेदशिखर जी की पवित्रता हर कीमत पर अक्षुण्ण रखना हमारा दायित्व है.

देश-विदेश से श्रद्धालु पारसनाथ पहुंचेंगे

महामहोत्सव समिति के प्रमुख संयोजक ऋषभ जी जैन ने बताया कि जैन जगत के महान साधक साधना महोदधी उभयमासोपवासी अंतर्मनाचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज स्वर्णभद्र कूट में पारसनाथ टॉक पर सम्मेद शिखर जी मधुवन में सिंहनिष्कीहित की 557 दिन की अखण्ड मौन साधना में लीन है। इसके लिए सप्ताह भर चलनेवाले इस महामहोत्सव में देश-विदेश में नामी हस्तियां, नेता-अभिनेता व हजारों की संख्या में गुरु भक्तों का उपस्थित रहना सुनिश्चित है। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित रेणू, उप विकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा, जैन समाज के प्रतिनिधि, अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी, सिविल सर्जन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

Cirkus – watch it or not ?

0

Rohit Shetty is an Indian film director and producer known for his work in the Hindi film industry. One of his most recent projects is “Cirkus,” a comedy-drama film that is released in Dec 2022.

“Cirkus” is a modern retelling of William Shakespeare’s “The Comedy of Errors,” set in the world of a traveling circus. The film follows the story of two pairs of identical twins who were separated at birth, and the chaos that ensues when they are reunited as adults.

The film features an all-star cast, including Ranveer Singh, Pooja Hegde, Jacqueline Fernandes, and Varun Sharma. Singh plays the role of one of the twins, while Hegde plays the love interest of both twins. Fernandes and Sharma play supporting roles as members of the circus.

“Cirkus” was well-received by audiences and critics alike, with praise for its catchy music, colorful production design, and performances by the cast. It was a commercial success at the box office, grossing over $17 million worldwide.

In addition to directing “Cirkus,” Rohit Shetty is also known for his work on the “Golmaal” film series and the popular television show “Khatron Ke Khiladi.” He is known for his signature style of over-the-top action and comedy, and has established himself as one of the most successful directors in the Hindi film industry.

Overall, “Cirkus” is a fun and entertaining film that showcases Rohit Shetty’s unique vision and talent as a director. It is a must-watch for fans of Bollywood cinema and anyone looking for a lighthearted and enjoyable comedy.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/brapanty1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

खलारी – मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में खलारी प्रखंड के 15 लाभुक किसान हुए शामिल

0

डकरा, 29 दिसम्बर : राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना को लेकर गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार रांची में आयोजित कार्यक्रम में खलारी प्रखंड के खलारी और बमने पंचायत के 15 लाभुक किसान सम्मिलित हुए। खलारी के सभी किसान पारंपरिक पोशाक धोती-कुर्ता और हरा साफा में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रखंड के खलारी पंचायत की ग्राम बलथरवा के दो किसान छोटू पाहन और सुरेश गंझू को माननीय मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन के द्वारा चेक दे कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि झारखंड में कम बारिश होने के कारण खरीफ फसलों को काफी नुकसान हुआ था, खरीफ फसलों की बुवाई पर असर पड़ा। जिसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना शुरू की गई। इस मौके पर प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी आदित्य नाथ झा, किसान छोटू पाहन, सुरेश गंझू , गुजरा पाहन, लाला मुंडा, बाबूलाल पाहन, प्रभात महतो, किशन मुंडा, देवी गंझू, सजीत मुंडा, सुलेन्द्र कुमार मुंडा, नारायण महतो, अशोक कुमार, मनभवन लोहरा, भीखू महतो एवं कृष्ण कुमार शामिल हुए।

राम भक्तों के लिए

खलारी – देश के औद्योगिक विकास में हिंद मजदूर सभा का बड़ा योगदान : जीएम

0

डकरा, 29 दिसम्बर : देश के औद्योगिक विकास में हिंद मजदूर सभा का बड़ा योगदान रहा है। यह संगठन प्रबंधन और ट्रेड यूनियन को पक्ष-विपक्ष के रूप में नहीं मानकर उद्योग के विकास के लिए साथ मिलकर काम करने में विश्वास रखती है इसलिए एचएमएस देश के कई औद्योगिक क्षेत्र में नंबर-वन ट्रेड यूनियन है। उक्त बातें एनके एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार ने कही। वे गुरुवार को डकरा जनता मजदूर संघ कार्यालय में एचएमएस के 75 वें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोयला क्षेत्र में इनसे जुड़े कई श्रमिक संगठन काम कर रही है और सभी अपना साकारात्मक योगदान कंपनी के लिए दे रहे हैं। एचएमएस के झारखंड कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद एक स्वतंत्र, स्वालंबी एवं प्रजातांत्रिक केन्द्रीय श्रमिक संगठन की आवश्यकता को महसूस करते हुए बड़े समाजवादी सोंच के नेताओं ने इसका गठन किया। इस संगठन ने हमेशा अपने को सभी राजनीतिक दलों से दूर रखते हुए सिर्फ मजदूरों के कल्याण और उधोग के विकास को प्राथमिकता दी। उन्होनें कहा कि आज का दिन मजदूर और उधोग के सर्वांगीण विकास का शपथ लेने का दिन है। समारोह को गोल्टेन प्रसाद यादव,गुल्फी देवी,चुरामन दास,विकास दुबे, संदीप सिंह छोटू एवं राकोमयू के सुनील कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इसके पहले कमलेश सिंह ने महाप्रबंधक को शाॅल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अंत में सभी के बीच मिठाई बांटी गई। अध्क्षता गोल्टेन प्रसाद यादव, संचालन डीपी सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मंतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि रविन्द्र नाथ सिंह सेफ्टी बोर्ड मेंबर एवं मनु सिंह,अजय झा, निर्भय सिंह, उज्वल सिंह, गोलू यादव,
जिमी, छोटू बारीक,अजय चौहान, गणेश ठाकुर शर्मा, निरंजन चौबे, प्रकाश उरांव, टुपा महतो,विजय प्रताप सिंह, टेकलाल महतो, चंद्र भूषण सिंह ,बुटन चौहान, फूलचंद मिश्रा, राकेश कुमार, शशिकांत सिंह, आनंद सिंह, सुधीर कुमार चौहान, रविंदर उरांव, निरंजन साव,राजमुनी उरांव, बैजन्ती देवी,ललिता देवी, रतन लोहार, अमृत बाई, पार्वती कुमारी, मोहनी देवी, मीणा देवी, सुकरी देवी, मुनिया देवी, गणेश राम, बिबता मुंडा, मखल गंजू, पर्भु गंजू ,कंचन महतो, संजय राम, किशुन महतो आदि मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

खलारी – मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के आदेश के विरोध में की गई सर्वदलीय बैठक

0

खलारी, 29 दिसम्बर : प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलारी में डीएमएफटी मद से हाल ही में लगाये गए अल्ट्रासाउंड मशीन को सदर अस्पताल राँची को वापस सुपुर्द करने के असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी राँची के लिखित आदेश के विरोध में गुरुवार को प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलारी के प्रांगण में सर्वदलीय बैठक की गई। इस बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, समाजसेवी, प्रबुद्ध वर्ग एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने इस आदेश का पुरजोर विरोध किया साथ ही इसे हास्यास्पद बताया, कहा कि सदर अस्पताल को ग्रामीण क्षेत्र से अल्ट्रासाउंड मशीन मंगाने की जरूरत पड़ रही है जो सरकार की स्वास्थ्य सम्बंधित विफलता को दर्शाता है। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को शहर के लोगों की चिंता सता रही है परन्तु खलारी के लोगों की चिंता उन्हें जरा भी नहीं है, लाखों की आबादी को आखिर किसके भरोसे छोड़ना चाहते हैं? डीएमएफटी मद से प्राप्त सुविधाओं पर पहले यहां के प्रभावित लोगों का हक है न कि अन्य जगहों का। अति आवश्यक परिस्थिति में सदर अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है परन्तु खलारी की जनता को भगवान भरोसे छोड़ना कहाँ का न्याय है? इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में अति आवश्यक जरूरतों पर चर्चा की गई। साथ ही खलारी एवं बुढ़मू चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रांची को 16 सूत्री मांग पत्र दिया गया। माँग पत्र में खलारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बुढ़मू से अलग करने, गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर की उपस्थिति प्रतिदिन अनिवार्य करने, डीजीओ गायनोकोलॉजिस्ट या रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर का अस्थाई रूप से प्रबंध, जरूरत के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध करवाने, ओटी टेबल लाइट सेट स्टेबलाइजर इत्यादि की व्यवस्था, डॉग वाइट वैक्सीन उपलब्ध कराने, लैब टेक्नीशियन एवं पैथोलॉजी जांच लैब की व्यवस्था, लेबर रूम की साफ सफाई एवं हाईटेक व्यवस्था युक्त करने क्योंकि हर महीने लगभग 30 से 35 गर्भवती महिलाओं की प्रसव कराई जाती है, एंबुलेंस के लिए ड्राइवर और इंधन की व्यवस्था, एक चार पहिया वाहन ड्राइवर एवं इंधन के साथ यहां स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सकों के क्षेत्र भ्रमण हेतु उपलब्ध कराने, एक एमपीडब्ल्यू स्टाफ उपलब्ध कराने, सोलर इनवर्टर की व्यवस्था क्योंकि अस्पताल में लाइट की स्थिति सही नहीं रहती है और जनरेटर में इंधन की उपलब्धता नहीं होने के कारण जनरेटर नहीं चलता है अतः इंधन की व्यवस्था, यहां आने वाले मरीजों के लिए स्वच्छ पेयजल के लिए एक्वा गार्ड मशीन की व्यवस्था, सफाई कर्मी की व्यवस्था एवं सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था शामिल हैं। कोविड-19 महामारी पुनः आगमन की संभावना को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में उपरोक्त मांगों को जल्द से जल्द व्यवस्था करने की मांग की है जिससे कि खलारी के लाखों ग्रामीणों को सहज सुविधा मुहैया कराया जा सके। मांग पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, स्वास्थ्य मंत्री झारखंड सरकार, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, संजय सेठ सांसद रांची,
समरी लाल विधायक कांके एवं उपायुक्त रांची को भी दिया गया है। इधर सांसद संजय सेठ एवं सांसद महुआ मांझी के पहल पर राँची उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रांची के आदेश को निरस्त करने का आदेश दिया गया है।

राम भक्तों के लिए

झॉलीवुड की हीरोइन रिया हत्याकांड: पति ने नाटकीय अंदाज में रची थी हत्या की साजिश, पुलिस पहली पत्नी से कर सकती है पूछताछ

0

नारायण विश्वकर्मा

रांची : हीरोइन पत्नी की कमाई पर ऐश करनेवाले पति ने किसी हिंदी फिल्म की पटकथा तरह एक षडयंत्र रचा और अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. लेकिन 24 घंटे के अंदर षडयंत्र का पर्दाफाश हो गया और पति अब जेल की सलाखों के पीछे है. झारखंड के जॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री पर्दे पर ईशा आलिया के नाम से चर्चित रिया कुमारी की हावड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर बुधवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई थी पर हत्या करनेवाला उसका अपना पति ही कातिल निकला. पति प्रकाश कुमार उर्फ प्रकाश अलबेला के खिलाफ रिया के परिजनों ने उसपर हत्या का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने गुरुवार की सुबह पति को गिरफ्तार कर लिया. अभिनेत्री अपने पति प्रकाश कुमार और ढाई साल की बेटी के साथ कोलकाता जा रही थी. पति ने नाटकीय अंदाज में हत्या की साजिश रची थी.

अब पति बना पत्नीहंता

पुलिसिया पूछताछ के बाद और बुधवार रात को रिया कुमारी के परिवार द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। इस हत्या में शामिल अन्य लोगों को भी पुलिस तलाश रही है. रिया की मौत की खबर से झॉलीवुड के सभी कलाकार सकते में हैं. किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि प्रकाश अलबेला अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की ऐसी घृणित योजना भी बना सकता है.   पुलिस ने प्रकाश के खिलाफ 302 (हत्या), 201 (गलत सूचना देने), 498 ए (किसी महिला का पति या रिश्तेदार के उससे क्रूरता करने) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रकाश ने पुलिस को बताई थी झूठी कहानी

बता दें कि पति प्रकाश ने पुलिस को नाटकीय अंदाज में बताया था कि बागनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के पास जब उन्होंने शौच जाने के लिए कार रोकी, तभी लुटेरों के एक समूह ने उनकी कार पर हमला किया। तीन लोगों के एक गिरोह ने सुबह करीब 6 बजे उन पर हमला किया, जो उनका सामान लूटने की कोशिश कर रहे थे। जब उसकी पत्नी उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, तो लुटेरों ने रिया को गोली मार दी और तुरंत मौके से भाग गए। प्रकाश ने पुलिस को यह भी बताया कि वह अपनी पत्नी को वाहन तक ले गया और मदद की तलाश में करीब 3 किलोमीटर तक चला। उसने कुलगछिया-पिरताला में राजमार्ग के किनारे कुछ लोगों को देखकर उन्हें आपबीती सुनाई। स्थानीय लोगों ने उलुबेरिया में एससीसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उसकी पत्नी को भर्ती कराने में मदद की, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से कायम था विवाद

रिया के परिजनों ने थाने में दर्ज मामले में प्रकाश पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इससे साफ होता है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.  रिया के परिजनों का कहना है कि प्रकाश रिया की अक्सर पिटाई करता था। मानसिक प्रताड़ना देता था। दोनों झालीवुड से जुड़े हैं। प्रकाश डायरेक्टर है. रिया ने कई नागपुरी और खोरठा एलबम में काम कर लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गई  थी. बाद में दोनों ने लव मैरिज की। दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव था। बताया गया कि शुरुआत में प्रकाश ने ईशा को अपनाने से इनकार कर दिया था। जब मामला कोर्ट में पहुंचा तब दोनों ने शादी की।

2009 में झॉलीवुड में कदम रखा था

रिया मूल रूप से हजारीबाग (चौपारण) की रहने वाली थी. उसके पिता की झारखंड में फर्निचर की दुकान थी. लेकिन पारालाइसिस होने के बाद वह रांची में बेटी के फ्लैट में ही रहते हैं. झॉलीवुड के अभिनेता रमन कुमार ने बताया कि रिया कुमारी ने साल 2009  में झारखंडी फिल्म इंडस्ट्री झॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन प्रतिभाशाली होने के कारण वह बहुत जल्द झॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस बन गई. इसके बाद वह रांची के टैगोर हिल एरिया में मां तारा अपार्टमेंट में किराया के एक फ्लैट रहने लगी. इसी फ्लैट में पति प्रकाश अलबेला और दो साल की बेटी के साथ रहती थी। बताया जाता है कि इसी अपार्टमेंट में वह एक फ्लैट अपने से खरीद ली थी और उसकी किस्त वह भर रही थी. 12 साल के अंदर रिया की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो गई थी. उसने भोजपुरी, खोरठा, बांग्ला सहित कई एलबम में काम कर पैसे भी कमाए और शोहरत भी बटोरी. वह खूबसूरत और मृदुभाषी थी. एलबम और खोरठा फिल्म के अलावा वह डांस इवेंट में भी अपनी ख्याति अर्जित कर चुकी थी.

प्रकाश की पहली पत्नी से एक बेटा-बेटी है

हजारीबाग निवासी प्रकाश ने आर्केस्ट्रा में सिंगर के रूप में अपनी पहचान बनायी. इसी क्रम में उसकी जान-पहचान रिया से हुई. रिया की गुड लूकिंग के कारण प्रकाश ने उसे एलबम में डांस करने के लिए प्रेरित किया. उस वक्त पूरी तरह से बालिग भी नहीं हुई थी, जबकि प्रकाश दो बच्चे का पिता बन चुका था. उसकी पहली पत्नी से एक 18 वर्षीय बेटा और एक बेटी भी है. ये लोग उनके साथ नहीं रहते हैं. लेकिन झगड़े की जड़ में पहली पत्नी पर शक की सूई घूम रही है. इधर, प्रकाश का साथ मिलने से रिया आगे बढ़ती गई और अंतत: तमाम विरोध के बावजूद दोनों को शादी के बंधन में बंधना पड़ा. इस बीच प्रकाश ने सिंगिग छोड़कर रिया के लिए प्रोड्यूसर बन गया. कहा जाता है कि रिया की अच्छी कमाई से प्रकाश जलता था और झगड़े की जड़ में पैसा भी एक अहम हिस्सा हो सकता है. बहरहाल, पुलिस की तफ्तीश के बाद हत्या के कारणों का खुलासा जल्द होने की संभावना है.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/brapanty2.html” width=”100%” height=”700″]

 

राम भक्तों के लिए

हेमंत सरकार के तीन साल: सुखाड़ राहत कार्य में गिरिडीह को राज्य भर में तीसरा व ई-कल्याण में पहला स्थान मिला

0

गिरिडीह: (कमलनयन) प्रदेश में महागठबंधन सरकार के शानदार तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को राज्यस्तरीय विकास-सह-परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रोजेक्ट भवन से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस बाबत गिरिडीह जिले में भी कई लाभुकों के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। इस कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सुखाड़ राहत योजना, गव्य विकास योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, समाज कल्याण व अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। सुखाड़ राहत कार्य में गिरिडीह जिले को राज्य भर में तृतीय स्थान मिला. इसके अलावा ई-कल्याण में गिरिडीह को पहला स्थान प्राप्त हुआ है.

पशुधन विकास की राशि लाभुकों को मिली

कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2022-23 मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए चयनित 240 लाभुकों को कुल 74,14,327 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। इसके तहत बकरा विकास योजना, सूकर पालन योजना, ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना एवं बैकवार्ड लेयर कुक्कुट पालन योजना के तहत कुल 222 (OSP) लाभुकों 67,90,706 रुपए तथा बकरा विकास योजना, सूकर पालन योजना, ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना एवं बैकवार्ड लेयर कुक्कुट पालन योजना के तहत कुल 18 (SCSP) लाभुकों को 06,23,621 रुपए की राशि उपलब्ध करायी गयी। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए चयनित कुल 38 लाभुकों को 2050817 रुपए की राशि उपलब्ध करायी गयी है। इसके तहत 29 लाभुकों को दो गाय (OSP), 02 लाभुकों को दो गाय (SCSP), 02 लाभुकों को 05 गाय (OSP), 03 लाभुकों को डीप बोरिंग, वर्मी कंपोस्ट, काउमेट OSP तथा 02 लाभुकों चारा विकास OSP के तहत लाभान्वित किया गया है।

प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का वितरण किया गया

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण योजना के तहत कुल 147437 छात्र छात्राओं के बीच 30,041,5000 रुपए राशि का वितरण किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि गिरिडीह जिले के सभी प्रखण्डों को राज्य सरकार द्वारा सुखाग्रस्त घोषित किया गया है.  इस आलोक में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत किसानों को राहत प्रदान करने हेतु प्रत्येक किसान को 3500 रुपये की दर से आनुग्राहिक राहत राशि कुल 65,708 (पैसठ हजार सात सौ आठ) किसानों को कुल 22.99.78,000 रुपये राशि (DBT) के माध्यम से भुगतान किया गया है। कार्यक्रम में गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के अलावा उप विकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, जिला नजारत उप समाहर्ता सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी ने भी अपनी भागीदारी निभाई।

राम भक्तों के लिए

पारसनाथ की पहाड़ी पर दर्शन करने जा रहे स्कूली बच्चों को रोके जाने पर हुआ हंगामा, विरोध में सड़क जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

0

गिरिडीह (मधुबन) : जैन समुदाय के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ की पहाड़ी पर दर्शन करने जा रहे स्कूली बच्चों को रोके जाने से जमकर हंगामा हुआ. इसके विरोध में मधुबन बाजार को बंद कराया गया. वहीं, गैर जैन समाज के लोगों द्वारा सड़क जाम किया गया. गैर जैन धर्मावलंबियों के जैन मंदिरों में प्रवेश पर रोक लगाने से बवाल हुआ है. जानकारी के अनुसार, इधर कुछ दिनों से जैनियों के मंदिर में गैर जैन धर्मावलंबियों के प्रवेश पर रोक लगाने से लोगों में आक्रोश बढ़ ही रहा था कि बुधवार को स्कूली बच्चों को पर्वत पर जाने से कुछ जैन यात्रियों द्वारा रोके जाने से लोगों का गुस्सा बढ़ गया और विरोध शुरू हो गया. विरोध में गैर जैन समाज के लोगों ने मधुबन में बाजार को बंद कराना शुरु कर दिया. इसी बीच दोनों पक्ष के बीच नोकझोंक की भी सूचना है.

मधुबन में स्थिति तनावपूर्ण पर, नियंत्रण में

स्थानीय गैर जैन समाज के लोग जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन भी कर रहे हैं. मधुबन में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. आक्रोशित लोग मधुबन थाना के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, सूचना मिलते ही एसडीओ, एसडीपीओ पुलिस जवानों के साथ मधुबन पहुंच गए हैं. लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि पारसनाथ की पवित्रता को लेेकर गिरिडीह के डीसी नमन प्रयेश लकड़ा ने वंदना मार्ग में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ और स्थानीय पुलिस को तत्काल मधुबन और आसपास अवैध शराब की खरीद-बिक्री और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. स्थानीय पुुुुलिस प्रशासन वहां की स्थिति को लेकर गंभीरता बरत रहा है. लेकिन आज की घटना क्यों और कैसे हुुई, इस बारे में संंपूर्ण जानकारी की प्रतीक्षा है. वैसे खबर है कि अभी वहां स्थिति नियंत्रण में बतायी जाती है.

राम भक्तों के लिए

झारखंड की एक्ट्रेस ईशा आलिया की गोली मारकर हत्या, पति-बेटी के साथ कार से जा रही थीं कोलकाता, पुलिस छानबीन में जुटी

0

रांची: झारखंड की एक एक्ट्रेस की हावड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक्ट्रेस का नाम रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया है। रिया ने झारखंड की क्षेत्रीय फिल्मों और एलबम में काम किया है। 22 वर्षीय रिया कुमारी की हत्या कोलकाता जाने के क्रम में रांची-कोलकाता मार्ग पर बुधवार सुबह में उन्हें गोली मारी गई है। घटना हावड़ा जिले बगनान की हुई। महिषरेखा पुल के पास सुबह लगभग छह बजे रिया की गोली मारी गई। बताया जा रहा कि रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रही थीं। रिया के पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है। रिया के पति प्रकाश से पूछताछ की जा रही है। रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में इशा आलिया के नाम से काम करती थी।

पुलिस ने कार को फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त किया

प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहे थे। महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए। उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की। दोनों ने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी। रिया के पति ने बताया कि जैसे ही बदमाश ने गोली मारी तो उनकी पत्नी वहीं गिर पड़ी। इस बीच उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद उन्होंने थोड़ा आगे जाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी। रिया को तुरंत उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हमने रिया के पति से पूछताछ कर ली है। बेटी बहुत छोटी है. हम उससे बाद में बात कर सकते हैं, क्योंकि हम उसे और परेशान नहीं करना चाहते। हम उन स्थानीय लोगों से भी बात करेंगे, जिनसे मदद के लिए प्रकाश ने संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि उनकी कार को फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

राम भक्तों के लिए

लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, पर सेंटर्स पर उपलब्ध नहीं वैक्सीन, सीएस को नहीं पता, लोगों की परेशानी बढ़ी

0

रांची: जिले में कोरोना की आहट से राज्य सरकार भी एलर्ट मोड में आ गई है. झारखडं का स्वास्थ्य विभाग कोरोना के मद्देनजर अस्पतालों में मॉक ड्रिल कर रहा है। लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध है या नहीं…अगर है तो कहां और कैसे मिलेगी, यह बतानेवाला कोई नहीं है। रांची शहरी क्षेत्र में बनाए  गए वैक्सीन सेंटर में कोविशिल्ड और कोर्विवैक्स वैक्सीन नहीं रहने के कारण लोग बुस्टर डोज से वंचित हैं। वैसे तो रांची जिले के शहरी इलाके में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 44 वैक्सीन सेंटर चलाए जा रहे हैं। लोग कोरोना की आशंका दहशत में हैं. लोग एक-दूसरे से सेंटर्स के बारे में पूछताछ करते देखे जा सकते हैं.

वैक्सीन सेंटर्स में उपलब्ध नहीं है बूस्टर डोज

चीन में कोरोना के कहर से भारत भी चौकन्ना जरूर हो गई है, पर अस्पतालों और वैक्सीन की कमी से जूझ रहे गांव से लेकर शहर तक के लोग डरे-सहमे नजर आने लगे हैं. कोराना की चौथी लहर और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद लोग अभी से परहेज करने लगे हैं. खास कर बूढ़े-बुजूर्ग लोग जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगवा लेना चाहते हैं. दरअसल, वैक्सीन के विकल्प उनके लिए हैं, जो पहली बार वैक्सीन लेने जा रहे हैं। समस्या उनके साथ है जो कोविशिल्ड या कोर्विवैक्स का पहला डोज ले चुके हैं। दूसरे डोज की तारीख भी आ चुकी है, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की वजह से वे सेकेंड डोज नहीं ले सके हैं। खोजबीन के बाद जब लोग वैक्सीन सेंटर्स पहुंचते हैं तो, पता चलता है कि यहां बूस्टर डोज अभी पहुंचा ही नहीं है. इसके कारण ओल्डएज के लोग भयभीत हैं.

सीएस ने वैक्सीन नहीं होने की बात स्वीकारी

दुखद स्थिति तो ये है कि इस संबंध में रांची जिले के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने भी माना है कि दो वैक्सीन ऐसे हैं, जो सेंटर्स पर उपलब्ध नहीं हैं। कोविशिल्ड और कोर्विवैक्स वैक्सीन के लिए रिक्विजेशन एनएचएम को भेज दिया गया है, पर ये दोनों वैक्सीन कब सेंटर्स में उपलब्ध होंगे, इसके बारे में वह कुछ नहीं बता पाए हैं. वहीं सदर में अस्पताल में आयोजित मॉक ड्रिल के मौके पर वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि केंद्रीय राज्य मंत्री से बात हुई है। लेकिन उनसे क्या बात हुई यह वो नहीं बता पाए. हालांकि वे यह दावा करने से नहीं चूक रहे कि कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। अब वैक्सीन कबतक रांची के सेंटर्स में उपलब्ध होगी, यह कहना फिलहाल मुश्किल है.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium