21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihस्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा ने चलाया सफाई अभियान, सफाई अभियान...

स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा ने चलाया सफाई अभियान, सफाई अभियान भी सेवा पखवाड़ा का हिस्सा है: बाबूलाल मरांडी

गिरिडीह (कमल नयन) : संकल्प यात्रा के तहत जनसभा में शामिल होने गिरिडीह पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, गिरिडीह के  संयोजक गणेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी समेत कई भाजपा नेताओं और महिला मोर्चा की महिला पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रविवार को सुबह स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में सफाई अभियान चलाया। झमाझम बारिश के बीच भाजपा नेताओं ने शहर के कर्ड हिस्सों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी, गणेश मिश्रा समेत कई नेताओं ने झाड़ू लगाकर शहर की गंदगी और कूड़े के ढेर को हटाया।

‘स्वच्छ भारत अभियान में आम व खास सभी इस अभियान से जुड़ें’

अंबेडकर चौक से लेकर टावर चौक तक चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सफाई अभियान में हर एक नागरिक को अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है। आम और खास सभी लोग इस अभियान से जुड़े और खुद अपने आसपास के माहौल को स्वच्छ रखें। यही मकसद लेकर पीएम मोदी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं। सेवा पखवाड़ा मना रही है इसी अभियान का हिस्सा स्वच्छ भारत अभियान भी है। भाजपा के इस अभियान से पूरे देश में करोड़ों लोग जुटे हैं। सफाई अभियान में भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, विनीता कुमारी, रंजन सिंह, विनय सिंह, दिनेश यादव, महेश राम, संतोष गुप्ता, विवेक गुप्ता, अजय रंजन, दीपक शर्मा, मनोज संघई समेत अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्त्ता शामिल दिखे।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading