24.1 C
Ranchi
Sunday, September 20, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihआजाद समाज पार्टी के सचिव गौरव दास ने संगठन की गतिविधियों को...

आजाद समाज पार्टी के सचिव गौरव दास ने संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी एकता मिशन की बैठक में कई निर्णय

गिरिडीह : अंबेडकर भवन में रविवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी एकता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश सचिव गौरव कुमार उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी, गिरिडीह जिला अध्यक्ष नंदलाल दास ने की।

बैठक में गौरव दास ने संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में ये लोग थे उपस्थित

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष पिंटू जाटव ने किया। इस अवसर पर बुद्धिजीवी ललन नागवंशी, जिला उपाध्यक्ष गौतम आंबेडकर, अरुण दास, एकलव्य उजाला, जिला मीडिया प्रभारी सुजीत दास, प्रमोद विश्वकर्मा, कीर्ति बौद्ध, प्रिंस शर्मा, मनोज दास, संजय जस्वारा, राजेश दास, कालेश्वर दास,सुरेश दास सहित कई गणमान्य साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
 

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading