मुख्य आरोपी एक मुखिया का पिता बताया जा रहा हैं, सभी भेजे गए गुमला जेल
गुमला – गुमला जिला अंतर्गत बसिया प्रखंड मुख्यालय में एक विक्षिप्त ( पागल ) महिला के साथ बसिया थाना क्षेत्र में बलात्कार करने का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। इस संबंध में बसिया थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली की, एक विछिप्त ( पागल ) महिला के साथ एक 50 वर्षीय व्यक्ति रामू इंदवार ने बलात्कार किया है। जिसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल हो जाने के फलस्वरूप उक्त विक्षिप्त महिला की हत्या करने के उद्देश्य से एक ऑल्टो लाल रंग के कार और एक महिंद्रा जाइलो कार में महिला को बैठाकर आठ – नौ लोगों द्वारा साकया डैम के रास्ते रेहाना जंगल की तरफ ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें एसडीपीओ बसिया अमिता लकड़ा ने एक एसआईटी टीम गठित कर बसिया थाना पुलिस प्रभारी शिव शंकर मरांडी के नेतृत्व में एस. आई. बुधदेव उरांव , एस आई पुनीत मिंज, महिला पुलिस एवं दलबल के साथ उक्त घटनास्थल पहुंचे। देखें की एक ऑल्टो कार और एक महिंद्रा जोइलो कार खड़ी है और 8 – 9 लोग स्थान पर खड़े हैं।
इस क्रम में आरोपी लोगो ने पुलिस को देखकर इधर उधर भागने लगे। जिन्हें एस.आई . बुद्धदेव राम .एस आई पुनीत मिंज अपने दलबल एवं महिला पुलिस ने सभी आरोपियों को खदेड़कर पकड़ लिया गया। पीड़ित महिला को पुलिसकर्मी ने सुरक्षितअपने कब्जे में ले लिया। पुछताछ के क्रम में सूरज लोहार ने बताया कि बुधवार को पतुरा ग्राम निवासी 50 वर्षीय रामू इंदवार ने महिला को एक अर्थ अर्धनिर्मित मकान में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। जिसका , पतुरा ग्राम निवासी आफताब खान ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। महिला पुलिसकर्मी ने दोनों कारों को जब्त करते हुए , सभी 9 आरोपियों को क्रमशः 50 वर्षीय रामू लोहरा , 20 वर्षीय सूरज लोहार , 31 वर्षीय विकास लोहार 20 वर्षीय अशोक सिंह 20 वर्षीय अशोक गोप 22 वर्षीय अरबाज खान 22 वर्षीय तंजीम खान 24 वर्षीय बिलाल खान को गिरफ्तार कर बसिया थाना लाया गया। एसडीपीओ अमिता लकड़ा ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बसिया थाना के एस.आई. बुद्धदेव राम ने स्वयं अपने द्वारा दर्ज किए गए प्राथमिकी में बताया है , कि 6 मार्च को वे अपने दलबल के साथ गस्ती में निकले हुए थे।
इसी क्रम में एक गुप्त सूचना मिली कि एक लाल रंग के ऑटो कर में उक्त पीड़ित विक्षिप्त महिला को बैठाकर साकया डैम के रास्ते रेहाना जंगल ले जा रहे हैं। उच्च पदाधिकारी ( गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ) महोदय के निर्देशानुसार थाना प्रभारी शिव शंकर मरांडी एस . आई. पुनीत मिंज , महिला पुलिस सहित पुलिस बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपियों को खदेड़कर पकड़ा गया और पीड़ित विक्षिप्त महिला को महिला पुलिसकर्मी ने अपने कब्जे में कर सभी लोगों को बसिया थाना लाया गया। आवश्यक पूछताछ करते हुए और मीडिया एवं न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया है।
News – गनपत लाल चौरसिया
SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹444.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







