24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजोड़ा जाम के समीप ट्रक के जोरदार टक्कर से आजाद बस्ती निवासी...

जोड़ा जाम के समीप ट्रक के जोरदार टक्कर से आजाद बस्ती निवासी युवक की घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत

परिवार के लोगों तथा मोहल्ले वासियों में शोक की लहर

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत रायडीह थाना क्षेत्र स्थित जोड़ा जाम के समक्ष एक लाइन ट्रक के जोरदार टक्कर से आजाद बस्ती रजा कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद शाहबाज ( पिता अब्दुल कादिर ) की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत । घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने उक्त घटना की जानकारी रायडीह थाना पुलिस और , 108 एंबुलेंस को दी गई, उक्त सूचना मिलते ही रायडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें , घटनास्थल पर उपस्थित लोगों के सहयोग से उक्त युवक को घटनास्थल से उठाकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल लाया भेजवाया गया , जहां परिजनों के अनुरोध पर डॉक्टर ने जांचोपरांत उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक थाना रोड गुमला के एक जूता दुकान में काम करता था और वही से सोमवार के अपराह्न बाइक से रायडीह प्रखंड मुख्यालय में तगादा का पैसा लेने जा रहा था, तभी जोड़ा जाम के समक्ष पीछे से एक अनियंत्रित तेज रफ्तार लाइन ट्रक ने जोरदार टक्कर मारकर भागने में सफल रहा। बाद में रायडीह थाना पुलिस के राकेश कुमार सिंह अपने दलबल के साथ सदर अस्पताल गुमला पहुंचकर , उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेजवाया गया और पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रखवाया गया , आज पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading