चैनपुर एसडीओ पूर्णिमा कुमारी के नेतृत्व में शिक्षिका एवं अधिकारी सहित सात लोग भी होंगे शामिल
सभी लोग आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से होंगे रवाना, 24 को होगी वापसी
गुमला – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की विज्ञान के प्रति नवाचारी पहल अंतर्गत पिछले दिनों सपनों की उड़ान नामक साइंस ओलंपियाड का आयोजन किया गया था । इस साइंस ओलंपियाड अंतर्गत सभी विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 26 बालिकाओं को शैक्षणिक भ्रमण हेतु वायुयान द्वारा इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा भेजा जा रहा है।
इस अवसर पर आज रविवार को जिला विज्ञान केंद्र परिसर गुमला से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एवं अन्य वरीय पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाते हुए उक्त टीम को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के लिए रवाना किया गया तथा आज संध्या के फ्लाइट से उक्त सभी छात्राएं रात्रि में ही उक्त सभी बच्चे चेन्नई पहुंचेंगे ।
21 से 24 जुलाई तक तमिलनाडु सरकार के स्टेट गेस्ट हाउस में सभी के विश्राम के लिए विशेष व्यवस्था भी कराई गई है । सभी लोग 22 जुलाई को सुबह सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा पहुंचकर भ्रमण करेंगे एवं राकेट लांचिंग पैड देखने के साथ ही साथ वरिष्ठ वैज्ञानिकों से भी मुलाकात करेंगे । इसके लिए उपायुक्त गुमला द्वारा पहल करते हुए , इसरो के प्रबंधन द्वारा विशेष अनुमति प्राप्त की गई है ।
ज्ञात हो कि जिले के सभी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सभी झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय तथा कल्याण विभाग अंतर्गत सभी बालिका आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9 एवं कक्षा 11 वीं विज्ञान में अध्ययनरत छात्राओं ने भाग लिया था , जिसमें से बालिका वर्ग अंतर्गत अपने अपने विद्यालयों में टॉपर 26 बालिकाओं को चयनित किया गया है । कुल 33 सदस्यीय टीम में 26 बालिकाओं के अतिरिक्त 3 शिक्षिका और 4 अधिकारी शामिल हैं ।
पूर्णिमा कुमारी अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर के नेतृत्व में गठित इसरो के शैक्षणिक भ्रमण हेतु गठित इस टीम में जिले से तीन अधिकारियों को नामित किया गया है , जिसमें गुमला प्रखंड के अंचल अधिकारी हरीश कुमार, शिक्षा विभाग के बीपीओ दिलदार सिंह तथा रमेश कुमार डिस्ट्रिक फेलो शामिल हैं । वहीं सभी 26 बच्चियों को तीन टीम में बांटते हुए , शिक्षिका शशि नीलम तिर्की, नीलम खाखा तथा रोहिणी कुमारी प्रसाद को टीम लीडर के रूप में भेजा जा रहा है ।
उपायुक्त गुमला के निर्देशन में सभी 26 बच्चियों को जिला विज्ञान केंद्र का भ्रमण तथा काउंसलिंग कराते हुए, सभी की मेडिकल जांच भी कराई गई है । इस टीम में जिले के सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल क्षेत्रों की छात्राएं शामिल हैं , जिसमें आदिम जनजाति एवं अनुसूचित जाति की बच्चियां भी सामिल हैं । उक्त सभी बच्चियां ऐसी हैं जो अबतक कभी जिले से बाहर भी नहीं गई हैं ।

इससे पूर्व कस्तूरबा गांधी विद्यालय गुमला में बच्चियों को भ्रमण एवं दैनिक उपयोग हेतु विशेष किट, यूनिफॉर्म, ट्रैकसूट, ब्लेजर, ट्रॉली आदि सामग्री देते हुए , इसरो संबंधित जानकारियां देते हुए इनका उत्साहवर्धन किया गया , एवं आज शैक्षणिक भ्रमण के लिए ले जाने से पूर्व सभी बच्चों को शुभ का प्रतीक दही – शक्कर खिलाते हुए ,उन्हें रवाना किया गया और उक्त रवानगी के माहौल से उक्त सभी बच्चियां काफी उत्साहित और अपने आत्मविश्वास से लबरेज होकर सभी काफी खुश और संतुष्ट नजर आयीं ।
सभी लोगों को 23 जुलाई को चेन्नई अवस्थित नेशनल म्यूजियम, रेल म्यूजियम, रेल फैक्ट्री, स्नेक पार्क, मरीना सीबीच आदि का भ्रमण कराया जाएगा जिसके लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है ।
सभी लोग 24 जुलाई को चेन्नई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भ्रमण करेंगे तथा उसी दिन संध्या चेन्नई एयरपोर्ट से फ्लाइट से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से प्रशासन द्वारा इन्हें गुमला लाया जाएगा ।
उपायुक्त द्वारा बताया गया की विज्ञान की शिक्षा के प्रसार के उद्देश्य से इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान तथा रॉकेट साइंस की जानकारी मिलेगी तथा अपनी प्रतिभा एवं वैज्ञानिक ज्ञान को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा जो छात्राओं की वैज्ञानिक सोच एवं सीखने के कौशल को बेहतर बनाने में भी सहयोगी होगा।
News – गनपत लाल चौरसिया
Shasmi Girl's & Women's Solid Color V-Neck A-Line Maxi Dress for Women | New Year Party Outfit | Waist Cinched Puff Sleeve Western | Elegant Casual Wear (Dress 246)
₹459.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ANNI Designer Kurta Sets for Women Viscose Blend Embroidered | Kurta Palazzo Dupatta Set | Designer Kurti Set for Women | V Neck Full Sleeve Ethnic Suit | Indian Kurta Outfit with Palazzo Pants
₹699.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 12 Pairs Sports Cotton Ankle Length Socks for Men, Pack of 12., Assorted
₹188.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZORO Men's Genuine Leather Belt for Men | Black,Brown,Tan
₹230.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women Embroidery Solid Anarkali Kurta and Pant Set with Dupatta
₹669.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Bandhani Printed Saree with Embroidered Scalloped Border
₹826.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹283.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹474.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹369.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11- Women's Kanjivaram Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹1,435.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







