24.5 C
Ranchi
Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसावन की पहली सोमवारी पर देवाकी बाबाधाम में उमड़ी शिव भक्तों की...

सावन की पहली सोमवारी पर देवाकी बाबाधाम में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड स्थित देवकी बाबा धाम में शिव भक्त जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो सावन का महीना 22 जुलाई से लग गया है । सावन का महीना लगते ही शिव भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है । सावन की पहली सोमवारी पर सुबह से ही देवाकी बाबा धाम मंदिर में शिव भक्तों की उमड़ी भीड़।

इस क्रम में देवाकी बाबा धाम मंदिर में गुमला लोहरदगा सिमडेगा सहित कई अन्य जिलों के भक्तों ने मंदिर के पीछे स्थित नदी से जल उठाकर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपने लिए सुख – समृद्धि का आशीष मांगा।वहीं प्रबंधन समिति विधि व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद दिखे। मौके पर प्रबंधन समिति के किशोर जयसवाल, दिलीप साहू विपिन बिहारी सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे ।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading