24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaझारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत ,जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के...

झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत ,जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वाधान में जिले के विभिन्न उच्च विद्यालय एवं कॉलेजों में हुआ शिविर का आयोजन

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश के आलोक में आज झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री म‌ंईयां सम्मान योजना के तहत जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों में शिविर का आयोजन करते हुए छात्राओं को भी उक्त योजना से आच्छादित करने का कार्य किया गया।

ज्ञात हो की झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजना झारखंड मुख्यमंत्री म‌ंईयां सम्मान योजना के तहत अब जिले की 18 से 21 वर्ष की भी महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा, जिसके तहत 18 से 21 वर्ष की युवतियों को भी प्रति माह एक हजार रुपए की सहयोग राशि उनके भविष्य के लिए प्रदान की जाएगी। जिले की कोई भी महिलाएं उक्त योजना से वंचित न रहे इस उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर आज जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों एवं कॉलेजों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी 18 वर्ष से अधिक की छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री म‌ंईयां सम्मान योजना के तहत अपना आवेदन भर कर जमा किया गया। इस दौरान गुमला, महिला महाविद्यालय, संत तुलसीदास विद्यालय सिसई, कार्तिक +2 छारदा उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय सिसई, उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय पूसो,उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय मुर्गू, कोयलेश्वर नाथ विद्या मंदिर +2 विद्यालय, बनारी, एसएस+2 विद्यालय बिशुनपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिशुनपुर, महाविद्यालय बसिया, संत जोसेफ इंटर कॉलेज नवाटोली, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय जारी, राज्यकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय जारी, +2 उच्च विद्यालय भरनो, एसएस +2 उच्च विद्यालय घाघरा, टाना भगत इंटर कॉलेज घाघरा, टाना भगत डिग्री कॉलेज घाघरा, मॉडल डिग्री कॉलेज घाघरा, घाघरा अंतर्गत सभी पंचायत भवन, +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुरकुरा, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय हांफू, बालिका उच्च विद्यालय कस्तूरबा कामडारा सहित विभिन्न स्थानों में शिविर का आयोजन करते हुए सैंकड़ों की संख्या में छात्राओं को उक्त योजना से आच्छादित किया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading