31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDumriचैनपुर एसडीओ ने किया डुमरी प्रखंड का निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा एवं...

चैनपुर एसडीओ ने किया डुमरी प्रखंड का निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा एवं अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी ने डुमरी प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा मौके पर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक विवरण प्राप्त किया।

निरीक्षण उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

माह के द्वितीय शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अबुआ आवास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA), झारखंड राज्य सुरक्षा योजना (ग्रीन राशन कार्ड), PVTG डाकिया योजना, सोना-सोबरन वस्त्र वितरण योजना (धोती-साड़ी-लुंगी), सरकारी भोजन केंद्र योजना, धान अधिप्राप्ति योजना, JMMSY (जल मीन मैनेजमेंट स्वच्छता योजना), मनरेगा, तथा प्रधानमंत्री – मुख्यमंत्री पशुधन योजना जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

एसडीओ चैनपुर पूर्णिमा कुमारी ने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जनसहभागिता और समयबद्धता पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक योजना का लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य प्रणाली अपनाने तथा योजनाओं से वंचित पात्र लाभुकों की पहचान कर शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading