गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के अंतर्गत दिनांक 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले भर में विशेष जागरूकता शिविरों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के बीच सरकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करते हुए उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
इसी क्रम में आज बुधवार को भी जिले के 12 प्रखंडों में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। गुमला, घाघरा, बिशुनपुर, डुमरी, जारी, चैनपुर, रायडीह, पलकोट, कामडारा, सिसई, भरनो एवं बसिया प्रखंड के चयनित पंचायत भवनों में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, विशेषकर जनजातीय समुदाय के लोग शामिल हुए।
उक्त शिविरों के दौरान लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, वन अधिकार अधिनियम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि व उद्यानिकी योजनाएं, मनरेगा, स्कॉलरशिप योजनाएं, जल जीवन मिशन, स्वरोजगार, आजीविका मिशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभुकों का मौके पर ही दस्तावेज प्रदान सत्यापन कर योजनाओं से जोड़ा गया।
इसके अतिरिक्त आधार अद्यतन, आय/जाति प्रमाण पत्र निर्गमन, राशन कार्ड से संबंधित कार्य, व ऑन-द-स्पॉट आवेदन की भी सुविधा दी गई। ग्रामीणों की समस्याओं को विभागीय पदाधिकारियों द्वारा मौके पर ही सुना गया एवं कई मामलों का तत्काल समाधान भी किया गया।
जन-कल्याण से जन-भागीदारी तक: उपायुक्त की अपील
उपायुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि धरती आबा जनभागीदारी अभियान प्रशासन और आमजन के बीच सेतु की तरह कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तभी व्यापक रूप से संभव है जब आम लोग जागरूक होकर स्वयं इसमें भागीदारी निभाएं। उन्होंने जिलेवासियों, विशेष रूप से जनजातीय समुदाय से अपील की कि वे अपने नजदीकी शिविर में सम्मिलित होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
दिनांक 19 जून 2025 को आयोजित होने वाले विशेष शिविर स्थल इस प्रकार हैं:
▪️गुमला प्रखंड – पंचायत भवन, कसीरा / कुमारिया
▪️घाघरा प्रखंड – पंचायत भवन, चुन्दरी / नवडीहा
▪️बिशुनपुर प्रखंड – पंचायत भवन, चिरोडीह
▪️डुमरी प्रखंड – पंचायत भवन, उदनी
▪️जारी प्रखंड – पंचायत भवन, गोविंदपुर
▪️चैनपुर प्रखंड – पंचायत भवन, बर्वे नगर
▪️रायडीह प्रखंड – पंचायत भवन, कोब्जा
▪️पलकोट प्रखंड – पंचायत भवन, नाथपुर / उत्तरी पालकोट
▪️कामडारा प्रखंड – पंचायत भवन, कुलबुरु
▪️सिसई प्रखंड – पंचायत भवन, लरंगों
▪️भरनो प्रखंड – पंचायत भवन, दुम्बो
▪️बसिया प्रखंड – पंचायत भवन, कलिगा / कोनबीर
अपील:
सभी नागरिकों से अपील है कि आप अपने प्रखंड के निर्धारित पंचायत भवनों पर आयोजित शिविरों में दस्तावेजों के साथ सम्मिलित हों और पात्रतानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अभियान को सफल बनाएं।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 10, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHUGA Lilan Cotton Saree with White Daisy Floral Prints Tassel Pallu Lightweight Summer Saree
₹424.00 (as of March 10, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Kerala Silk Blend Saree With Blouse Piece_freesize
₹369.00 (as of March 10, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of March 10, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 10, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







